Back
मार्बल फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
ADAbhijeet Dave
Oct 25, 2025 16:50:10
Ajmer, Rajasthan
मार्बल फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट से बड़ा हादसा — मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, हालत नाजुक
किशनगढ़। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मार्बल फैक्ट्री में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फैैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर मुडलाव निवासी हिम्मत सिंह केमिकल का ड्रम खोलते समय गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि ड्रम खोलते ही अचानक तेज रिएक्शन हुआ और केमिकल उछलकर हिम्मत सिंह के ऊपर जा गिरा, जिससे उसका आधा से ज्यादा शरीर बुरी तरह झुलस गया।
हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे मार्बल सिटी अस्पताल, किशनगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल के बर्न वार्ड में रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार हिम्मत सिंह की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्रियों में सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowOct 25, 2025 19:01:540
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowOct 25, 2025 19:00:440
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 25, 2025 18:48:294
Report
RKRohit Kumar
FollowOct 25, 2025 18:48:110
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 25, 2025 18:47:550
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 25, 2025 18:47:360
Report
RKRohit Kumar
FollowOct 25, 2025 18:47:220
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 25, 2025 18:47:08Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मंत्री पार्वेश वर्मा ने अपने निवास स्थान पर छठ घाट बनवाए
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 25, 2025 18:46:47Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP NATIONAL CONVENER ARVIND KEJRIWAL AND PUNJAB CM BHAGWANT MANN ARRIVE AT GURDWARA SRI RAKAB GANJ SAHIB TO ATTEND KIRTAN DARBAR / VISUALS
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 25, 2025 18:46:400
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 25, 2025 18:46:300
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 25, 2025 18:46:20Noida, Uttar Pradesh:चलती गाड़ी पर रील बनाने के दौरान लहराया चापड़, वायरल वीडियो मड़ियांव थाना क्षेत्र का बताया गया
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 25, 2025 18:46:080
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 25, 2025 18:45:590
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 25, 2025 18:45:210
Report
