Back
अजमेर: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.52 लाख मतदाता घटे
ADAbhijeet Dave
Dec 16, 2025 11:02:22
Ajmer, Rajasthan
अजमेर
विधानसभा अजमेर सिटी
अजमेर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर कुल 1 लाख 52 हजार 684 मतदाताओं की संख्या कम हुई है। SIR से पहले जिले में कुल मतदाता संख्या 15 लाख 7 हजार 499 थी, जो ड्राफ्ट सूची में घटकर अब 13 लाख 54 हजार 815 रह गई है।
कलेक्टर लोकबंधु ने आज सभी राजनैतिक दलो को ड्राफ्ट की सॉफ्ट कॉपी दी... साथ ही पत्रकारों से भी जानकारियां साझा की... प्रशासन की और से जारी आंकड़ों के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान 36 हजार 826 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 94 हजार 140 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा 11 हजार 799 मतदाता एब्सेंट श्रेणी में दर्ज किए गए हैं और 9 हजार 334 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए जाने पर हटाए गए हैं। मतदाता सुविधा के लिहाज से जिले में 248 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अब कुल बूथों की संख्या बढ़कर 1,643 हो गई है। SIR के तहत जिले में 98.34 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 5,163 नए मतदाता पंजीकरण फॉर्म भी प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब एक महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नाम जुड़वाने, कटवाने अथवा संशोधन की सुविधा रहेगी। इसके बाद फरवरी माह में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowDec 16, 2025 13:15:030
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 16, 2025 13:14:430
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 16, 2025 13:14:250
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 16, 2025 13:13:430
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 16, 2025 13:13:220
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 16, 2025 13:13:040
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 13:12:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 16, 2025 13:11:370
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 16, 2025 13:10:470
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 16, 2025 13:10:370
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 16, 2025 13:07:530
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 16, 2025 13:07:250
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 16, 2025 13:06:570
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowDec 16, 2025 13:06:25Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : टावर पर चढ़ा प्रेमी - पीटीसी
0
Report