Back
फतेहाबाद में इनेलो का महा सम्मेलन, 2029 में सरकार बनाने का संकल्प
AMAjay Mehta
Jan 04, 2026 14:05:20
Fatehabad, Punjab
फतेहाबाद. इनेलो का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन, इंलेओ नेता अभय चौटाला सहित बड़ी संख्या मे फतेहाबाद पहुंचे इनेलो कार्यकर्त्ता, अभय चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना कहा सरकार पोस्टरों से थपथपा रही है अपनी पीठ और सामने आ रहे हैं हज़ारो करोड़ के घोटाले, अभय चौटाला ने कहा प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से आ चुकी हुआ तंग, 2029 मे बनेगी इनेलो की सरकार, अभय चौटाला ने कहा प्रदेश मे कानून व्यवस्था का बुरा हाल, भ्रष्टाचार चरम पर फतेहाबाद. इनेलो का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आज फतेहाबाद मे आयोजित हुआ, कार्यकर्त्ता सम्मेलन को इनेलो नेता अभय चौटाला ने सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा.. अभय चौटाला ने कहा आज प्रदेश की सरकार पोस्टरो के माध्यम से अपनी पीठ थपथपा रही है, मगर उनकी सरकार मे हज़ारो करोड़ के घोटाले सामने आ रहे हैं. अभय चौटाला ने कहा आज प्रदेश की जनता इनेलो की तरफ देख रही है भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता 2029 मे इनेलो की सरकार बनाएगी.. मीडिया से बात करते हुए अभय चौटाला ने कहा की आने वाला समय इनेलो का है, आज जिस प्रकार प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल है, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है बढ़ते नशे से लोग तंग आ चुके हैं। अभय चौटाला ने कहा की घोटालो की जाँच के लिए प्रदेश की सरकार कमेटीयाँ बनाने की बात करती है और वही कमेटीयां दोषियों को बचाने का काम करती है.. अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही इन घोटालो की जाँच होंगी और तय समय सीमा होंगी और दोषियो को जेल भेजा जायेगा। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों हाथों से लोगों को लूटने में लगी है। भाजपा के लोग जहां अवैध कालोनियां काटकर जेबें भर रहे हैं वहीं दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कालोनियां काटकर सस्ते प्लाट देने के नाम पर लाखों के प्लाट बेचकर लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ रहा है। बापू-बेटे की जोड़ी ने इस सरकार को बनाने में पूरी भूमिका निभाई लेकिन अब इनके पाप का घड़ा भर चुका है और जमीन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है और बढ़ते नशे ने युवाओं का भविष्य खत्म कर दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश के लोग दुखी है और भाजपा से परेशान है वहीं एक पार्टी की तो दुकान भी बंद हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा से परेशान लोग आज इनेलो की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कड़ी मेहनत कर पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा पार्टी से जोड़े। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2029 में इनेलो एक बार फिर सरकार बनाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 05, 2026 03:06:200
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 05, 2026 03:05:440
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 05, 2026 03:05:100
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 03:04:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 03:04:400
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 05, 2026 03:03:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 05, 2026 03:03:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 05, 2026 03:03:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 05, 2026 03:02:540
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:02:350
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 05, 2026 03:01:560
Report
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowJan 05, 2026 03:01:350
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 05, 2026 03:01:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:00:580
Report