Back
भाटिया कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव
AMAjay Mehta
Dec 05, 2025 01:16:19
Fatehabad, Punjab
फतेहाबाद (हरियाणा)। भाटिया कॉलोनी के इस इलाके करीब तीन वर्ष पूर्व नगर परिषद की सीमा में शामिल किया गया था, जिसके बाद यहाँ के लोगों आस हुई थी कि कॉलोनी में विकास होंगी और यहां भी सुविधाएं शहर की तरह मिलेंगी। मगर हालात नहीं सुधरे। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। इस कॉलोनी में कोई भी सड़क पक्की नहीं है, उबड़ खाबड़ रास्ते, जगह जगह गंदगी के ढ़ेर। यहां तक कि शहर में होने के बावजूद इस इलाके में अब तक सीवरेज सिस्टम भी नहीं ड़ाला गया, घरों से निकलने वाला गंदा पानी इधर उधर गलियों में बिखरा रहता है। नालियां हैं कि कीचड़ से सनी हुई हैं। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि 20 वर्षों से रह रहे हैं पहले इलाका पंचायत के आधीन आता था, लेकिन करीब 3 वर्ष पूर्व इसे पंचायत से लेकर शहर की सीमा शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि इस इलाके में एक भी गली ऐसी नहीं है जो समतल हो या पक्की बनाई गई हो, साथ पेयजल सप्लाई का भी कोई निरधारित समय नहीं है, कभी 2 दिन में तो कभी 4 दिन में पानी की सप्लाई आती है। बिजली एक बार गई तो फिर पता नहीं होता कब आएगी। यहां के बाशिंदों ने बताया कि अब तो हालत ऐसे हो गए हैं कि उनके बच्चों के रिश्ते भी होने मुश्किल हो गए हैं। रिश्ते देखने आने वाले जब उनकी कॉलोनी के हालत देखते हैं तो वापस लौट जाते हैं। कॉलोनीवासियों ने शासन और प्रशासन से उनकी कॉलोनी की दशा सुधारने की गुहार लगाई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report