Sangrur
सुनाम में आई हॉस्पिटल के लिए 1 लाख डॉलर का सहयोग, घनश्याम कांसल को सेवा रत्न अवार्ड
Sunam Udham Singh Wala, Punjab:सुनाम में नेत्र बैंक समिति द्वारा 5 करोड़ की लागत से एक अतिआधुनिक आई हॉस्पिटल खोला जा रहा है। इस हॉस्पिटल के लिए रोटरी इंटरनेशनल ने 1 लाख डॉलर और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 11 लाख रुपए का सहयोग दिया है। इस मौके पर आयोजित एक समागम में रोटरी गवर्नर घनश्याम कांसल जिन्होंने रोटरी इंटरनेशनल से 1 लाख डॉलर का सहयोग दिलाया, को सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समागम में 40 संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट का भोग, धार्मिक माहौल गरम
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, घर-घर लगा अन्नकूट का भोग धौलपुर। जिले में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने अपने घरों के आंगन में गाय के गोबर से श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत के विग्रह बनाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार यह पर्व इंद्र देव पर भगवान श्रीकृष्ण की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आचार्य ने बताया कि इस दिन लोग गाय के गोबर और साबुत अनाज से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा करते हैं। इस दौरान भगवान को 56 और 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट में कई तरह की सब्जियां, कढ़ी-चावल, खीर, मिठाइयां, रबड़ी, पेड़े, पुआ, मक्खन, मिश्री और पूरी सहित विभिन्न व्यंजन शामिल होते हैं। ये सभी पकवान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते हैं। जिले भर में दिनभर गोवर्धन पूजा को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा l0
0
Report
کوٹا کے گولڈ سینما میں باونسَر پر حملہ، سی سی ٹی وی فوٹیج سے ملزمان کی تلاش
Kota, Rajasthan:कोटा के गोल्ड सिनेमा में बाउंसर को पीटा, मूवी देखने आए युवकों ने चेकिंग के दौरान हुई कहासुनी के बाद की मारपीट, CCTV में कैद हुई मारपीट की तस्वीर, बाउंसर कुलदीप लोधा के आंख में आई गंभीर चोट, गुमानपुरा थाना पुलिस कर रही प्रकरण की जांच, हमलावर युवकों की CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी0
0
Report
बृजनगर के सुंदरावली गांव में दो पक्षों का खूनी संघर्ष: एक की मौत, 12 घायल
Bharatpur, Rajasthan:एंकर डीग की बृजनगर ग्राम पंचायत के सुंदरावली गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट और पत्थरबाजी में एक पक्ष के ब्रजेश की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में करीब 10 जनों को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया है। एक पक्ष ने पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने की रंजिश को मारपीट की वजह बताया है। ब्रिजेश की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने डीग चुंगी पर जाम लगा दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और नगर थानाधिकारी लाखन सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार सुंदरावली गांव में मंगलवार दोपहर बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े लोग भी विवाद में शामिल हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। अचानक हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल ब्रजेश पुत्र हरलाल (58) को इलाज के लिए ब्रज Nagar अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल अन्य लोगों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। करीब 10 घायलों को बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया। रेफर किए गए घायलों में रविंद्र पुत्र नेमचंद (42), ब्रजेश पुत्र हरलाल (58), अजय पुत्र श्यामसखा (45), भावेश पुत्र राजेश (25), बलराम पुत्र उदयभान (28), नितेश पुत्र रवि (25), देवेंद्र पुत्र लाखन (20), भविष्य पुत्र वीरेंद्र (17) और उदयभान पुत्र मनोहरी (60) शामिल हैं। ये सभी ब्राह्मण समाज के बताए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के शीशराम पुत्र ज्ञानसिंह (45) और गोपाल पुत्र मोहनलाल (50), दोनों गुर्जर समाज के, घायल हुए। ब्रजेश की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने नगर की डीग चुंगी पर जाम लगा दिया, जिससे रास्ते पर आवाजाही बाधित हो गई। मृतक पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा, नगर थानाधिकारी लाखन सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने की रंजिश के चलते मारपीट की गई। हालांकि, विवाद की शुरुआत बच्चों के झगड़े से होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में पुलिस पर गोलीबारी: एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 1 बाल अपचारी लिया गया अभिरक्षा में। जनपद आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसी दौरान दोनों पक्षों के व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए अभियुक्त मौके से फरार हो गये। इस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग कुमार पाण्डेय की तहरीर पर जिले के थाना रौनापार में मुकदमा सं. 318/2026 धारा 3(5), 109(1), 351(3) बीएनएस के तहत 6 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज सूचना के आधार पर कैची बंधा से एक अभियुक्त धनन्जय यादव को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जहां इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा प्रचलित है।0
0
Report
बाबा नीम करोली के कैंची धाम पर भक्तों की भीड़, नैनीताल में दृश्य वायरल
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल, उत्तराखंड: बाबा नीम करोली के कैंची धाम के रास्ते पर टूरिस्ट और भक्तों की भीड़ देखी गई। नैनीताल-भोवाली रोड से ली गई तस्वीरें दोपहर करीब 2 PM बजे ली गईं।0
0
Report
केदारनाथ उत्सव डोली मंदिर परिसर पहुंची, सर्दी के लिए कपाट बंद
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: आज बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली (पालकी) भंडार गृह से मंदिर परिसर में पहुंच गई है। परंपरा के अनुसार, डोली आज रात मंदिर के गर्भगृह में विश्राम करेगी। कल, बाबा केदारनाथ धाम के कपाट पूरे वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के साथ सर्दियों के मौसम के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही छह महीने की गर्मियों की केदारनाथ यात्रा खत्म हो जाएगी, और बाबा केदार की उत्सव डोलियाँ उखीमठ के लिए रवाना होगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में शराबी ऑटो चालक ने पलटने के बाद तेज रफ्तार मचा दी अफरा-तफरी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक की लापरवाही से सड़क पर बड़ा हादसा हो गया। पहले ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। ऑटो को सीधा करने पहुंचे लोगों के बीच अचानक चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया और ऑटो तेज रफ्तार में आगे बढ़ने लगा। इस दौरान ऑटो का अगला पहिया हवा में उठ गया और वह फिल्मी स्टाईल में आगे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में ऑटो में बैठी सवारी समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, घटना गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित गोला रोड की है। जहां बजरंग जिम के सामने एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था। ऑटो पलटने के बाद आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करने और चालक की मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे ऑटो अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ने लगा। ऑटो की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि उसका अगला पहिया हवा में उठ गया। सामने मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए ऑटो आगे खड़ी पिकअप से जा भिड़ा। इस हादसे में ऑटो में बैठी एक सवारी घायल हो गई, जबकि ऑटो को रोकने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे चार-पाँच लोगों को भी चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पिकअप से टकराने के बाद ऑटो रुक गया, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। हादसे का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो की अनियंत्रित रफ्तार और मौके पर मची अफरा-तफरी देखी जा सकती है। घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो चर्चा में है। नशे में वाहन चलाना न सिर्फ चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।0
0
Report
श्रावस्ती में नवजात की मौत के बाद अस्पताल सील
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एक जीएनएम के माध्यम से प्रसव पीड़िता को लखनऊ हॉस्पिटल लाया गया था, जहां बिना डिग्री और प्रशिक्षण के व्यक्ति ने प्रसव पीड़िता को अटेंड किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं डॉक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में लखनऊ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। पूरा मामला श्रावस्ती जिले का है, जहां एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता और एक जीएनएम के माध्यम से प्रसव पीड़िता को लखनऊ हॉस्पिटल लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में बिना डिग्री और प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति ने प्रसव पीड़िता को अटेंड किया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मृत नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में लखनऊ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी लखनऊ हॉस्पिटल को एक अन्य मामले में सील किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
अमेठी में शराब ठेके के पास संदिग्ध मौत, शव भेजा गया पोस्टमार्म्टम
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi - संदिग्ध परिस्थितियों में शराब के ठेके के पास युवक की हुई मौत युवक का शव देख लोगों ने परिजनों को दी जानकारी, मौजूद लोगों ने युवक को इलाज के लिए भेजवाया सीएचसी जामों जहां पर डाक्टरों की टीम ने युवक को किया मृतक घोषित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी जामो थाना क्षेत्र के भोये के पास का है मामला,0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में डंपर हादसा: मां और बेटे की मौत, परिजनों का सड़कों पर प्रदर्शन
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महमूदाबाद-लखनऊ हाईवे पर बाबा कुटी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां पूनम यादव और पांच माह के मासूम अयांश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति अनिल यादव बच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर बाइक को काफी दूर तक घसीटता लेकर गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। माहिगवां निवासी अनिल यादव अपनी पत्नी पूनम और पांच माह के बच्चे के साथ घर लौट रहे थे; बाबा कुटी के पास हादसा हुआ। परिवार ने मंदिर में दर्शन-प्रसाद चढ़ाने के बाद लौटते समय यह हादसा झेला। मृतका के परिजनों के अनुसार वह तीन बेटियों के बाद बेटे के जन्म का मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा होते ही परिवार प्रसाद लेने मंदिर गया था। दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महेमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजन ने पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर एएसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे, परिजनों की मांगों के बावजूद स्थिति स्थिर रही और हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।0
0
Report
गंडक नदी किनारे युवक का शव मिलने से बेगूसराय में सनसनी; पहचान जारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई, जब गंडक नदी किनारे एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। वहीं, मृतक की दाहिनी कलाई पर 'H.K.S चानो देवी' लिखा हुआ मिला है, जो उसकी पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा पुल से पश्चिम गंडक नदी किनारे का है। जहां मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव बहते हुए देखा। बताया जा रहा है कि शव विभूतिपुर की ओर से अकहा-बिशनपुर होते हुए गंडक नदी के रास्ते सूर्यपुरा की तरफ आ रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार और एसआई सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकालवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, शव मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर Sका सका। युवक का शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। युवक कौन था, कहां का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
छपरा के बेनौत गाँव में हजारों छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरण
Patna, Bihar:छपरा। छपरा जिला के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव में युवा चेतना के तत्वावधान में हजारों छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल और धोती का वितरण किया गया。 युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अस्सी वर्षीय महिला को छठ व्रत की पूजन सामग्री देकर वितरण समारोह का शुभारंभ किया。 समारोह को संबोधित करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। छठ सामाजिक न्याय, समता और समानता का महापर्व है। पूरी दुनिया उगते हुए सूरज को प्रणाम करती है, लेकिन हम बिहार के लोग डूबते हुए सूरज को भी प्रणाम करते हैं। छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार विश्व का सिरमौर बनेगा。 रोहित ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकासशील राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे पहुँच चुका है। बिहार के आम नौजवानों को संगठित कर भारत महातारी को 2047 के पहले विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है。 श्री सिंह ने कहा कि लालू परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया।भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार बिहार के समुचित विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हम निस्वार्थ भाव से सालों भर जनता की सेवा में काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।0
0
Report
Advertisement
कैलिफोर्निया और ओरेगन के तट पर बड़ी लहरें, सचेत रहें
Noida, Uttar Pradesh:Massive sneaker waves swept the California and Oregon coasts on Nov 8. Always be mindful of the Pacific, it doesnt mess around!0
0
Report
मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा परतावल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। लक्ष्मी पूजा के समापन के बाद मंगलवार को परतावल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। विसर्जन यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते हुए आगे बढ़े। लाल-गुलाबी रंगों और गुलाल के बीच मां लक्ष्मी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शिव मंदिर, तिवारी टोला, पोस्ट ऑफिस परतावल चौराहे सहित बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर विसर्जन यात्राएं गुजरीं। कई स्थानों पर एक साथ प्रतिमाओं के निकलने से सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परतावल चौकी की पुलिस भी मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।0
0
Report
गुरुग्राम सोहना एलივेटेड फ्लायओवर पर गाड़ी में आग, चालक सुरक्षित बचा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - सोहना एलीवेटिड फ्लाइऑवर पर लगी गाड़ी में आग चलती गाड़ी में लगी आग, चालक बाल बाल बचे गाड़ी में सवार सभी लोग सकुशल गाड़ी से बाहर निकले आग में पूरी तरह जलकर राख़ हुई कार मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू0
0
Report
Advertisement
