भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, देखें वीडियो
Sunam Udham Singh Wala, Punjab:शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में शहीद उधम सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सुनाम से विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला।मऊ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरोज इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से वापस लौट रही बारातियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोरखपुर से गाजीपुर लौट रही थी बारातमिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के ताजपुर से बारात गोरखपुर जिले में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह सभी बाराती बस में सवार होकर वापस अपने घर ताजपुर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट यात्री
