Sahibzada Ajit Singh Nagar
पानी की बर्बादी का वीडियो हुआ वायरल
Banur, Punjab:पानी जीवन का मुख्य अंश है। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सरकारों ने पानी को बचाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए हैं, लेकिन बनूड़ क्षेत्र में पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। इसका अंदाजा वायरल वीडियो को देखकर ही लगाया जा सकता है। जहां वाटर सप्लाई पाइपलाइन की लीकेज से सड़क पर पानी भर गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रपति मुर्मू का रायपुर आगमन: नुआखाई उत्सव में युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल हुईं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहें. वहीं राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही रायपुर उत्तर से विधायक पुरندر मिश्रा मौजूद रहें. इस दौरान बड़ी तादाद में आम लोग, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नुअखाई पर्व बहुत समृद्ध परंपराओं को संजोए है, भगवान जग्गनाथ का जो प्रसाद बनता है उसका भोग चावल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से जाता है, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का सम्बंध बहुत प्रगाढ़ है. राष्ट्रपति की यात्रा बहुत ही अद्भुत और प्रेरणादायी है, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारा. आज देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रपति के पद को वो सुशोभित कर रही है, उन्होंने बताया है कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी अपनी मेहनत से कहीं से कहीं पहुंच सकता है. राष्ट्रपति शिक्षिका रही हैं, आज उनकी प्रेरणा बच्चों के भविष्य निर्माण में मदद कर रहा है. हम प्रदेश में बेहतर शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था कर रहे हैं, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली छत्तीसगढ़ में है, नकल रोकने कठोर प्रावधान हमने किए है, मेडिकल के भी नये कॉलेज खोले गए हैं. एआई मिशन में भी हम काम कर रहे हैं वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ महतारी की जय और सभी का जोहर करते हुए छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन शुरू किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मंच से अपने संबोधन में कहा कि खुशियों को बांटना इस नुआ खाई त्योहार का मूल उद्देश्य है, किसानों को सम्मान और धन्यवाद देने का भी ये दिन है. अन्य केवल हमारे भूख मिटाने का साधन नहीं है, अन्य का सम्मान करना, किसानों की मेहनत का सम्मान करना और प्रकृति के साथ बने रहना जरूरी है. 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं का दायित्व ज्यादा है, उनका सहयोग करना हमारा दायित्व है. युवाओं के सामने आज असीमित अवसर हर क्षेत्र में उपलब्ध है. युवाओं को कुछ संकल्पों और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने आगे कहा कि कुछ संकल्प ले युवां. पहला- हमेशा सीखते रहना, दूसरा- चुनौतियों, समस्याओं का डट कर सामना करना है. तीसरा- विजय हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे युवा याद रखें. बड़े बनना बड़ी बात है, लेकिन बड़ा बनने के बाद हमेशा पीछे देखना चाहिए कि जो छूट गया है उसे आगे बढ़ाए, असल में वो ही बड़े लोग होते हैं. और चौथा- अपने जड़ों को याद रखने का संकल्प. हमारा जन्म कहां हुआ, हमारी जड़े क्या है, ये याद रखना जरूरी. अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं को अंडर स्टीमेट करनी की जरूरत नहीं, महिला अबला नहीं बल्कि सबला है, हम सब कर सकते हैं. महिलाएं जमीन, आसमान और जल हर जगह छा गई हैं. महिलाएं सब जगह आगे हैं. नारी और पुरुष एक ही रथ के पहिए है, महिलाएं हर चीज कर सकती हैं. महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो उसका फायदा सभी को मिलता है. ऐसा वातावरण पैदा करे कि वो बिना रुकावट अपने अपने पूरे कर सके, महिलाओं के साथ व्यवहार और सम्मान दिखना चाहिए. उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि अपना एडेन्टिटी बनाये युवा. महत्वकांक्षा के साथ नैतिकता और सफलता के साथ सेवा भाव जरूरी. आचरण श्रेष्ठ रखना जरूरी. जीवन में जो भी करें जिम्मीदरी से करें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा अब नक्सलवाद के भटकाव से मुक्त होकर मुख्यधारा में शामिल हो गया है. जहां कभी आतंक का अंधियारा था वहां अब विकास का उजियारा फैल गया है एंबिएंस बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ एंबिएंस बाईट- द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपति, भारत.....0
0
Report
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 जीता
Noida, Uttar Pradesh:CHRISTCHURCH (NEW ZEALAND) INDIA VS NEW ZEALAND 1ST T-20 MATCH/INDIA BEATS NEW ZEALAND/TEAM INDIA/TEAM NEW ZEALAND0
0
Report
सिंगरौली के सरकारी आवासों में एक कॉलोनी में दो चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में सरकारी आवासों पर चोरों का धावा, एक ही कॉलोनी में दो मकानों में चोरी घर में महिला कर्मचारी के मौजूद होने के बावजूद ताला तोड़कर घुसा चोर महिला को देखकर भागा चोर दूसरे आवास से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी एक ही दिन में दो घटनाओं से चोरों ने दी पुलिस को चुनौती पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश की शुरु सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास शुरू, आज बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित
Telipara, Chhattisgarh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हैं। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, वे आज शाम कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित प्रबुद्धजनों के बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे समाज निर्माण, राष्ट्रहित और सामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन कल वे छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन होगा।0
0
Report
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा: 6 यात्रियों की मौत, 15 घायल
Chanwaridand, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में धन-वितरण विवाद के कारण भिक्षुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में दो बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल. मुंडन संस्कार के बाद मिली धनराशि के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ. वायरल वीडियो में एक दूसरे को गिराकर मारपीट करते दिख रहे लोग. मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया. मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा का मामला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षदों ने मेयर के आसन तक पहुंचकर हंगामा
New Delhi, Delhi:आप ओर कांग्रेस के नेता में हुआ विवाद के बाद हुआ हंगामा दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी लेकि उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थी सभी आम आदमी पार्टी को पार्षदा पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की के नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुंच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की चाय फेंकी मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया ओर फिर सदन को स्थगित कर दिया अब ये मामला लगतार तूल पकड़ रहा है स्टेंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई साथ इस इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा: एजेंडा पारित, विपक्ष खड़ा रहा
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थीं। सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुँच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की। चाय फेंकी। मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया और फिर सदन को स्थगित कर दिया। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। महापौर ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई है और इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही। विपक्ष ने आप पर कटाक्ष किया और आप पर जमकर हमला बोला。0
0
Report
नावां में पंचायत समिति चुनाव: नामांकन 58 तक, समर्थकों का भारी प्रदर्शन
Didwana, Rajasthan:एंकर ने नावां जिले के नावां में पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशीों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। कहीं समर्थकों का हुजूम नजर आया, तो कहीं वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नावां Panchayat Samiti क्षेत्र के गांवों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने के साथ चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हैं। नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में अब तक कुल 58 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया के अनुसार, नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन कल है। ऐसे में नामांकन की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने आवेदन जमा करवाए। अब सभी की नजरें नामांकन के अंतिम दिन और उसके बाद सामने आने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं。 - बाइट 01 हुक्मीचंद रुलानिया- रिटर्निंग अधिकारी नावां0
0
Report
Advertisement
टोंक पुलिस ने दो दिन में इजरायली युवती का खोया पर्स बरामद
Noida, Uttar Pradesh:टोंक पुलिस की तत्परता से इजरायली युवती का खोया सामान बरामद मालपुरा पुलिस और DST टीम को मिली बड़ी सफलता महज दो दिन में पासपोर्ट, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद इजरायली युवती का पुष्कर से रणथंभौर जाते समय खोया था पर्स पर्स में 20 हजार रुपये, 4 क्रेडिट कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट थे मौजूद एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में पुलिस ने चलाया विशेष तलाशी अभियान मालपुरा थानाधिकारी चैनाराम बेड़ा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई DST टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना से लगाया सुराग ग्राम मुमाणा से पुलिस ने बरामद किया युवती का पूरा सामान इजरायली युवती ने राजस्थान पुलिस का जताया आभार, वीडियो जारी कर की सराहना DST के हेड कांस्टेबल नारायण लाल शर्मा और कांस्टेबल रामराज हेड़ की रही विशेष भूमिका0
0
Report
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला टी-20 India ने न्यूजीलैंड को हराया
Noida, Uttar Pradesh:Christchurch (New Zealand) India vs New Zealand 1st T-20 match/India beats New Zealand/Vox-pop0
0
Report
हरदा के रनहाई कला में लाइसेंस मान्य नहीं पटाखे पकड़े, 1.5 लाख के माल जब्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के ग्राम रनहाई कला में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने एक घर में रखे पटाखों के स्टॉक का पता लगाकर कार्रवाई की है। टीम ने मौके से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम रनहाई कला निवासी मन मोहन पति मधुसुदन त्रिवेदी के घर में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पटाखे रखने के लिए जारी लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद घर में पटाखों का स्टॉक रखा गया था। संयुक्त टीम ने मौके से 9 कार्टून और 9 बोरियों में रखे पटाखे बरामद किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पटाखों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
धार के पीथमपुर में तेज ट्राले की टक्कर, तीन स्कूली छात्रों की मौत
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के पीथमपुर में दर्दनाक हादसा, तीन स्कूली बच्चों की मौत. तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मारी, दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की गई जान. नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर उठे सवाल, सड़क सुरक्षा पर फिर चिंता. धार जिले के पीथमपुर से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई. हादसा महू-नीमच मार्ग पर महेंद्र ब्रिज के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत. मृतकों की पहचान सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थी प्रियांश रजक, मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में बताई जा रही है. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं. एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. इस हादसे में एक गंभीर सवाल भी सामने आया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक नाबालिग बच्चे चला रहे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बच्चों के हाथों में वाहन कैसे पहुंचा? क्या अभिभावकों ने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति दी थी, या फिर यातायात नियमों की अनदेखी की गई? हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीथमपुर आईटीआई सुनील शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हुई मर्ग कायम कर जा शुरू की गई.0
0
Report
नवादा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
Nawada, Bihar:नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से भारी मात्रा में बने-अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनगंगा गांव में छापेमारी की। इस दौरान विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को मौके से हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 15 देसी कट्टे के सांचे, चार बंदूक की नाल बरामद की है। इसके अलावा हथियार बनाने में प्रयुक्त 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, चार बेंच वाइस, दो ग्राइंडर मशीन और ड्रिल मशीनें भी जब्त की गई हैं। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से यह अवैध कारोबार कर रहा था। इस मामले में आरोपी के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों को धर दबोचा: 4 गिरफ्तार, एक फरार
Khargone, Madhya Pradesh:अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. आरोपियों के कब्जे से 14 अवैध देशी पिस्टल, 5 मेगजीन, 4 मोबाइल जब्त. हथियारों के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; एक फरार. जब्त अवैध हथियार की कीमत करीब 3 लाख 55 हजार रुपए, जब्त कार की कीमत 7 लाख रुपए. बुरहानपुर जिले के खकनार से धार जिले के गंधवानी लेकर जा रहे थे अवैध हथियार. चारो आरोपी जिला धार के रहने वाले. एसपी रविन्द्र वर्मा ने किया खुलासा. आरोपियों के नेटवर्क और गिरोह को लेकर की जा रही है पूछताछ. पूछताछ के दौरान हो सकते है बडे खुलासे. बेड़िया फाटे पर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध हथियार तस्करों को पकडा. खरगोन कोतवाली और मेनगांव थाने की संयुक्त कार्यवाही.0
0
Report
Advertisement
