Sahibzada Ajit Singh Nagar
जीरकपुर - बनूड़ रोड पर स्थित गांव में दो धिरों में जमकर हुई मारपीट
Banur, Punjab:बनूड़-जीरकपुर रोड पर स्थित गांव छत में देर रात दो धिरों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार लड़कों ने एक युवक को कार समेत घेर लिया और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाड़ी को भी बुरी तरह तोड़-फोड़ डाला। वहीं जीरकपुर पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है, घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जळगाव में मंत्री गिरीश महाजन-गुलाबराव पाटील की मिश्कील टोलाबाजी मंच पर हलचल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावमध्ये आयोजित पोलीस पाटील मेळाव्यात मंत्री गिरीश महाजन आणि मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्यात मिश्कील जुगलबंदी रंगली... भाषणादरम्यान गुलाबराव पाटील यांनी गिरीश महाजन यांचा ज्येष्ठ आणि वयोवृद्ध मंत्री असा उल्लेख केला. यावर गिरीश महाजन यांनीही गुलाबराव पाटलांना मिश्कील टोला लगावत, त्यांनी कितीही तरुण होण्याचा प्रयत्न केला तरी ते जमणार नाही, असं म्हटलं... दोन्ही नेत्यांच्या या मिश्कील टोळबाजीमुळे पोलीस पाटील मेळाव्यात हास्यकल्लोळ रंगला. साऊंड बाईट मंत्री गुलाबराव पाटील साउंड बाईट मंत्री गिरीश महाजन0
0
Report
रामनगर में डीलक्स सुलभ शौचालय का शिलान्यास, नागरिकों को मिली सुविधाओं की उम्मीद
Bagaha, Bihar:ख़बर बगहा से है जहाँ रामनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बहुप्रतिक्षित डीलक्स सुलभ शौचालय निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है क्योंकि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने भव्य शिलान्यास कर शीघ्र जनसुविधाएं मिलने का भरोसा दिलाया है। लिहाजा रामनगर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह समेत गणमान्य औऱ आम नागरिकों ने खुशी जताते हुए इसे शहरी क्षेत्र में बिहार सरकार का सौगात बताया है। दरअसल लम्बे समय से निर्माण के इंतज़ार में डीलक्स सुलभ शौचालय करीब 14 लाख 97 हजार 700 रुपये की लागत से बनाया जा रहा है ताकि आम आवाम ख़ासकर यात्रियों औऱ मरीजों कों दिक्कतें न हों। बताया जा रहा है की शहर के प्रमुख स्थल पर शौचालय निर्माण को लेकर विधिवत पूजा-पाठ के साथ डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने नारियल फोड़ भव्य शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा की लम्बे समय के इंतज़ार बाद अब शौचालय निर्माण होने से यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है की रामनगर शहर के व्यस्तम चौराहे पर इस योजना के तहत 5 पुरुष सीट, 5 महिला सीट के साथ स्नानघर का भी निर्माण कराया जा रहा है ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और आम को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है। बत दें की रामनगर की सभापति गीता देवी समेत अन्य कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी औऱ स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहें जिन्होंने मंत्री का फुल मालाओं से स्वागत कर खुशी जतायी।0
0
Report
यात्रि बस टक्कर में सोहित यादव की मौत, परिजनों ने सड़क जाम आक्रोश जताया
Banka, Bihar:बांका के अमरपुर के इंग्लिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर भरको पेट्रोल पंप के समीप यात्री बस की टक्कर से घायल 19 वर्षीय सोहित यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों ने भरको के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर अमरपुर सीओ आकाशदीप सिंह, थाना अध्यक्ष Rakesh कुमार, फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर के परमावाला में गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में दहशत खत्म
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। कई दिन से गांव के आसपास दिखाई दे रहा था गुलदार। गुलदार दिखने से गग्रामीणों मे था दहशत का माहौल। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। ग्रामीणों ने गांव के आसपास एक और गुलदार देखे जाने की बात कही। वन विभाग की टीम ने गुलदार का किया रेस्क्यू। थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव परमावाला का मामला.0
0
Report
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली जिम्मेदारी, सेवा संकल्प अभियान का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त
Baisar, Uttar Pradesh:नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सेवा संकल्प अभियान का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त, भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं* बृजमनगंज / महाराजगंज।आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा सेवा संकल्प अभियान का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बृजमनगंज सहित पूरे महाराजगंज जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश जायसवाल जी शुरू से ही "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के मंत्र पर काम करते आ रहे हैं। नगर पंचायत में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य, स्वच्छता अभियान और हाल ही में गौशाला का शुभारंभ उनकी सेवा भावना का प्रमाण है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं हर गरीब, हर घर तक पहुंचेंगी। राकेश जायसवाल जी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और पार्टी के सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाऊंगा। इस दौरान मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया ,सभासद प्रद्युमन सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी0
0
Report
बरवाअड्डा पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट जब्त
Dhanbad, Jharkhand:बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट, विभिन्न नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक कर बिक्री के लिए रखी गई नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि घने जंगल का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से नकली शराब बनाने और सप्लाई करने का धंधा कर रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर थाना ले आई है और फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
अरुण साव ने पीएम आवास पर भूपेश बघेल के बयान पर तीखा हमला
Raipur, Chhattisgarh:सेवा संकल्प अभियान को लेकर सभी मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान, कहा- 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब से अब तक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे है. सेवा संकल्प अभियान में 12 अलग-अलग प्रकार की सेवा के काम पूरे देश भर में होंगे, राज्य में भी उसके लिए व्यापक रूप से तैयारी की गई है. सभी 12 योजनाओं के लिए संगठन और सरकार तैयारी कर रही है सभी लोग अपने जिम्मेदारी को निभाएंगे पीएम आवास को लेकर दिए भूपेश बघेल के बयान पर बोले अरुण साव, कहा- जब आंखों में इटालियन चश्मा हो तो ऐसा ही होरा है. जिसने मुख्यमंत्री रहते हुए 18 लाख परिवारों को पीएम आवास से वंचित किया हो, छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को ठगने या धोखा देने का काम किया हो, वह क्या बहस करेंगे? इस तरह की बातें कहकर गरीबों और जरूरतमंदों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है बाईट- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़.....0
0
Report
80 साल बाद चित्रकोट के हैंडापारा में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के चित्रकोट ग्राम पंचायत का हांडापारा लंबे इंतजार के बाद बिजली से रौशन होगा, आजादी के 80 साल बाद भी चित्रकोट ग्राम पंचायत के इस पारा में विद्युत लाइन नहीं पहुंच पाई है, यहां रहने वाले 8 पारिवारों को दिए और लाल टेन की रौशनी में रात गुजारनी पड़ती है, इस समस्या को zee मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था और सरकार तक ग्रामीणों के दर्द को पहुंचाया था वहीं अब संबंधित विभाग के जिम्मेदारों ने चित्रकोट के इस पारा में विद्युत लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू करने की बात कही है, सीएसईबी के ग्रामीण अधिकारी प्रदीप अग्रवानी ने कहा पथरीला इलाका एवं सड़क नहीं होने से विद्युत लाइन बिछाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ठेकेदार को विद्युत लाइन बिछाने के निर्देश दे दिए गए है अगले हफ्ते तक यहां विद्युत खम्भे लगाने का काम शुरू हो जायेगें0
0
Report
सूरजपुर में सड़क हादसे के बाद भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग पर चक्का जाम
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सड़क हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भटगांव - बिश्रामपुर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम,, पीड़ित को मुवावजा और ट्रकों के परिवहन पर रोक की कर रहे हैं मांग,, कल ऑटो चालक को ट्रक ने मारी थी टक्कर,, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल सूरजपुर एडमिट,, कल भी स्थानीय लोगों ने किया था चक्काजाम,, लगभग एक घंटे से बैठे हैं आंदोलन पर,, गाड़ियों की लंबी कराते लगी,, बिश्रामपुर इलाके का मामला,,0
0
Report
Advertisement
कपकोट कुंवारी में शंभू नदी की झील से बाढ़ का खतरा, श्मशान घाट डूबे
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट कुंवारी क्षेत्र में शंभू नदी पर बनी झील का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पानी बढ़ने से स्थानीय श्मशान घाट डूब गया है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में परेशानी हो रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। कुंवारी में 2013 से भूस्खलन के कारण शंभू नदी में बार-बार झील बन रही है। प्रशासन के मुताबिक झील से पानी की निकासी फिलहाल सुचारु है। वहीं ISRO के NRSC वैज्ञानिकों की रिसर्च में 2013 से 2025 तक के सैटेलाइट डेटा, Sentinel-1 रडार और मैदानी सर्वे के आधार पर झील और भूस्खलन का अध्ययन किया गया है। रिसर्च में झील के संभावित टूटने से बाढ़ के खतरे को लेकर भी modelling की गई है।0
0
Report
रतलाम के इंद्रलोक नगर में चोरों के हौसले बढ़े, CCTV फुटेज सामने
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला इंद्रलोक नगर का है, जहां बीती रात स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया。 बताया जा रहा है कि आरोपी इलाके में लगातार छोटी-छोटी चोरियां कर रहा था। कहीं घरों के दरवाज़े चोरी किए गए, तो कहीं पानी की मोटर गायब मिली। गणेश उत्सव के लिए झांकी में लगाने को रखे पाइप तक चोर ले गए। खास बात ये है कि चोरी का सामान ले जाने के लिए आरोपी सुबह करीब 4 बजे मैजिक और ऑटो चालकों को तलाश रहा था। उसी दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है。0
0
Report
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान आवक शुरू, खरीद जल्द शुरू करने की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, मंडी में सीजन को लेकर तैयारियां जोरो पर, सचिव बोले-मंडी में सीजन को लेकर की गई है सभी व्यवस्थाएं,किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या। अभी सरकारी धान खरीद शुरू नहीं हुई है लेकिन किसान की मांग है कि 15 तारीख तक धान की खरीद शुरू करें सरकार कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान की आवश्यक शुरू हो चुकी है। और धान के सीजन को लेकर मंडी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। कुरुक्षेत्र मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में धान के सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और मंडी में पेचवर्क का काम भी अनाज मंडी में चल रहा है। हरजीत सिंह ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था,अटल कैंटीन व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्थाओं को कर दिया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी。 हरजीत सिंह ने कहा कि उठान को लेकर भी ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि आढ़तियों व किसानों को कोई भी समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मंडी में अभी धान की 1509 की किस्म आ चुकी है। जिसकी प्राइवेट खरीद चल रही है।0
0
Report
Advertisement
दांतारामगढ़ में डकैती: चार-पाँच मुंह ढके बदमाश तीन मकानों से सोना-चांदी लूटे
Sikar, Rajasthan:दांता की रावोरियों की ढाणी में रात को डकैती की बड़ी वारदात इलाके में मचा हड़कंप. दांतारामगढ़ कस्बे के रवादियों की ढाणी में चोरों ने तीन मकानों को निशाना بنایا और रात को वारदात को अंजाम दिया. सबसे बड़ी वारदात फूलचंद कुमावत के मकान में हुई, जहां चोरों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि चोरों ने धारदार हथियार दिखाकर अलमारी की चाबी छीनी और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. वहीं, फूलचंद कुमावत के बेटे राहुल के साथ मारपीट कर उसका आईफोन और हाथ से चांदी का कड़ा भी छीनने की बात सामने आई है. पीड़ित माली देवी के अनुसार, लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जिन मकानों में चोरी की कोशिश हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरों में चोर दिखाई दे रहे हैं, सभी ने चेहरे पर कपड़े का मास्क पहन रखा है और इनकी संख्या चार पांच बताई जा रही है. वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी की इस बड़ी वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.0
0
Report
रामदेवरा भादवा मेला कल से शुरू, 7–8 लाख भक्तों की उमड़ती भीड़
Jaisalmer, Rajasthan:पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव का भादवा मेला कल से शुरू होगा। मेला प्रशासन व समाधि समिति की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूज के मौके पर 7 से 8 लाख भक्तों के आने का रामदेवरा में अनुमान है। पुलिस की तरफ से पूरे मेला परिसर पर निगरानी रखने के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। रामदेवरा, जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से दूज के पावन अवसर पर रविवार से शुरू होगा। समाधि समिति पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। मेले को सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए आठ लाइनों में व्यवस्था की गई है। छाया, पानी आदि सुविधाओं की व्यवस्था की गई है और भीड़ के अनुसार कैंपिंग/तंबुओं की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
37 दिन की हड़ताल के बाद सफाई कर्मी लौटे, सिरसा शहर में साफ-सफाई बहाल
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा और सिरसा जिला में पिछले 37 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा किए जाने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है। हड़ताल खत्म होने के साथ ही सफाई कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं और शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त होने के बाद सिरसा के नगर परिषद कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी है। कर्मचारियों में हड़ताल खत्म होने और अपनी मांगें पूरी होने को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला है। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को हार पहनाकर भी संघर्ष की जीत की बधाई दी है। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता की खुशी साफ दिखाई दी है । कर्मचारियों ने कहा कि 37 दिनों तक उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया और आखिरकार सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद उनकी मांगों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ है। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निकाय मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी नेताओं मनोज कुमार , बलवंत कुमार और नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने कई बार प्रदर्शन किए और सरकार तक मीडिया के जरिए अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की एकजुटता और लगातार संघर्ष के कारण उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है। अब सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं। सफाई कर्मचारी सड़कों पर झाड़ू लगाते और कूड़ा उठाते हुए नजर आए। जिन इलाकों में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित थी, वहां अब सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहरवासियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जमा कूड़े को हटाने और शहर को साफ-सुथरा बनाने की चुनौती अब नगर परिषद के सामने है। कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने के बाद नगर परिषद को भी सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के लिए तेजी से काम करना होगा। कर्मचारियों का कहना है कि उनका संघर्ष केवल अपनी मांगों को लेकर था। उनका उद्देश्य अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उनका समाधान करवाना था। अब जब सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है, तो उन्होंने हड़ताल खत्म कर जनता की सेवा में वापस लौटने का फैसला लिया है। कर्मचारी नेता बलवंत कुमार, नरेश कुमार और मनोज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए हड़ताल खत्म होने की जानकारी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 37 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अब कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगें पूरी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर को साफ रखने का काम करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के बाद बनी सहमति और मांगों पर मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने संघर्ष को समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और हार पहनाकर जीत की बधाई दी है। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर में सफाई अभियान शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले 37 दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। लोगों को आने-जाने के दौरान गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा था। शहरवासियों की ओर से भी लगातार सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की मांग उठ रही थी। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर परिषद के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी शहर में जमा कूड़े को जल्द से जल्द उठाने और सभी इलाकों में सफाई व्यवस्था बहाल करने की है। सफाई कर्मचारियों ने भी कहा है कि वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने काम पर लौटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शहर को साफ रखना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई, हार पह Nicole आदि और संघर्ष की जीत की बधाई दी गई। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा। उनके काम पर लौटने के बाद शहर में सफाई अभियान शुरू हो चुका है।0
0
Report
Advertisement
