icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Sahibzada Ajit Singh Nagar
Kuldeep SinghKuldeep SinghFollow18 Jul 2024, 01:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी ने केंद्र-चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, मोदी को सुनने की नसीहत

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का उदाहरण देते हुए सरकार को सबक लेने की चेतावनी दी. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की आवाज सुनने की नसीहत दी साथ ही दावा किया कि देश में लाखों छात्र, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं. लेकिन राहुल गांधी ने लोगों को कानून हाथ में लेने से रोक रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिस्थितियों से सबक लेना चाहिए. रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली को बीजेपी की ओर से फ्लॉप बताए जाने पर इरफान अंसारी ने पलटवार किया.
0
0
Report

धनतेरस पर कुबेर नाभि इत्र से उज्जैन के कुंडेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:धनतेरस पर कुबेर देव की नाभि में लगाया जाता है इत्र, सुख-समृद्धि की कामना लेकर कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु उज्जैन के 84 महादेव में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर में धनतेरस पर उमड़ रही भक्तों की भीड़ मान्यता है कि कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में विराजित है करीब 1100 साल पुरानी कुबेर देवता की प्रतिमा, अनार का लगाया जाता है विशेष भोग। मंदिर की दो अनोखी विशेषताएं भी हैं खास,विश्व में एक मात्र यहां खड़े नंदी विराजित हैं और शिखर पर बना है माता लक्ष्मी का श्री यंत्र। उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर अपनी कई अनोखी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। यहां कुबेर देवता की करीब 1100 साल पुरानी प्रतिमा विराजित है। मंदिर की एक और खास बात यहां मौजूद नंदी की प्रतिमा है। यहां नंदी बैठे हुए नहीं, बल्कि खड़ी मुद्रा में विराजित हैं। इसे विश्व की अनोखी प्रतिमाओं में से एक बताया जाता है। इसके अलावा मंदिर के शिखर पर भी एक विशेष धार्मिक संरचना देखने को मिलती है। आमतौर पर शिव मंदिरों के शिखर पर रुद्र यंत्र होता है, लेकिन कुंडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर माता लक्ष्मी का श्री यंत्र बना हुआ है। इसी वजह से मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है। आज धनतेरस पर मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन के साथ कुबेर देवता से भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। आस्था और परंपरा का यह संगम कुंडेश्वर महादेव मंदिर को धनतेरस पर खास बना रहा है.
0
0
Report
Advertisement

नीमराणा में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान देर रात हंगामा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़) कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा क्षेत्र के गुगलकोटा गांव में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात हंगामा हो गया। चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने कथित तौर पर जमकर उत्पात मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना पर नीमराणा डीएसपी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report

त्योहारों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 सैंपल लिए, बांसुरी स्वीट्स व पुष्कर कैटरिंग की सैंपलिंग

Jhunjhunu, Rajasthan:त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम की ओर से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री के कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। सीएमएचओ ने जिला मुख्यालय पर दो बड़े मिठाई एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों का स्वयं निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई करवाई। उन्होंने रोड नंबर एक स्थित बांसури स्वीट्स पहुंचकर अंजीर बर्फी का सैंपल लिया। प्रतिष्ठान संचालकों को मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव, स्वच्छता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुराना बाजार स्थित रानी सती रोड पर पुष्कर कैटरिंग के कारखाने पहुंचे। यहां मावे एवं सोयाबीन कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए गए। साथ ही कारखाने का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव एवं परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि जिलेभर में अंजीर बर्फी, दो प्रकार की मावा मिठाई, घी, बादाम, दूध, दो खोया एवं तीन सोयाबीन तेल सहित कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। त्योहारों के मद्देनजर 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की 11 एफएसओ की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग कर रही हैं। मिलावट की शिकायत मिलने पर तथा रैंडम जांच के आधार पर भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान मिठाई एवं खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी मिलावट की शिकायत मिलने पर विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके。
0
0
Report

धनपुरी माइंस: डंपर में लग गई भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - धनपुरी माइंस में कंपनी के डंपर में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ वाहन! डंपर में आग लगने से खदान परिसर में मची अफरा-तफरी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर से कूदकर बचाई अपनी जान। देखते ही देखते आग ने पूरे डंपर को लिया अपनी चपेट में। धनपुरी माइंस में कोयला और ओवरबर्डन परिवहन में लगे हैं कंपनी के डंपर。 आरोप है कि कंपनी पुराने और जर्जर डंपरों से करा रही है काम। वाहनों के नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी जांच में लापरवाही के आरोप। समय पर रखरखाव नहीं होने से वाहनों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल。
0
0
Report
Advertisement

धन्वंतरि जयंती पर राजीव गांधी अस्पताल में पूजा-आराधना, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान

Alwar, Rajasthan:भगवान धन्वंतरि जयंती पर चिकित्सालय में हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम, वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान अलवर। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में स्थापित भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों ने सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पीसी सैनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेंद्र जुनेजा भी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश मीणा और डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का जनक माना जाता है। आयुर्वेद में उनका विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। बाइट: डॉ पी सी सैनी पीएमओ
0
0
Report

खूँटी में 18 चक्का ट्रक हादसे में सात की मौत, ग्रामीणों ने जाम से मुआवजे की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - 18 चक ट्रक के द्वारा कुचलना से सबलों की मौत एक स्थिति गंभीर विरोध में सड़क जाम। खूँटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशांबी हरिजन कॉलोनी के पास में तोरपा रोड पर एक 18 चक्का ट्रक के द्वारा ग्रामीणों को विगत रात रौंद डाला। जिस हृदयविदारक घटना में एक बच्ची समेत सात महिला पुरुषों की मौत हो गई। साथ ही, पाँच वर्षीय एक बच्ची खुशबू कुमारी अपने जीवन और मौत से जूझ रही है। इस घटना के विरोध में आज कर्रा के लोगों ने पूरी तरह स्वत: ही अपनी दुकानें बंद कर दिया है। और जगह-जगह सड़क को चेक कर सड़क जाम कर दिया है। जिसमें कर्रा रेलवे गेट के पास क्षेत्र के ग्रामीण सड़क जाम कर दिए हैं और मुआवजा , सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ खड़ी है। ‌ बंदी बुलाए जाने वाले ग्रामीणों का मांग है कि परिजनों को सहायता दिया जाए उचित मुआवजा और नौकरी दिया जाए। इस ग्रामीण और आसपास के लोग काफी मर्माहत हैं। वहीं सांसद विधायक और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के बारे जानकारी देते हुए कहा कि दो गरीब परिवार के सात लोगों की मौत की घटना बहुत ही मर्माहट करती है आज इन परिवार को भरण पोषण के लिए काफी समस्या है वही पूरा घर उजड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद ना तो सांसद आए ना विधायक और ना ही जिला प्रशासन। जब तक कोई आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे। उन्होंने इस मांग को पूरा करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के रतनपुर पोखर में डूबकर युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला

Begusarai, Bihar:चर्चित रतनपुर बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने युवक का शव पोखर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लडुवारा गांव निवासी मोहम्मद फुरकान के पुत्र मोहम्मद फूल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मोहम्मद फूल एक स्थानीय पीवीसी कंपनी में काम करता था। गुरुवार को वह अपने एक सहयोगी के साथ डोर-विंडो लगाने के काम से रतनपुर पहुंचा था। काम खत्म होने के बाद दोनों बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले उसका सहयोगी मोहम्मद आशिफ पोखर में उतरकर नहा रहा था। वहीं, मोहम्मद फूल पोखर के किनारे बैठा था। कुछ देर बाद उसने भी कपड़े उतारे और नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि पानी में उतरने के महज एक से डेढ़ मिनट के भीतर ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके सहयोगी ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डूबने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत पोखर की तरफ दौड़े। स्थानीय तैराकों ने भी पानी में उतरकर युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और पोखर की गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद डायल 112 के साथ रतनपुर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे SDRF की टीम ने मोहम्मद फूल का शव पोखर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report

मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। धनहाँ नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया रहे। इस दौरान विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं विद्यालय प्रबंधक चंदन गुप्ता एवं प्रधानाचार्य विपिन ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक हेमंत, जितेंद्र, विशाल, आकाश, जानवी, मनोरमा, अंजलि, दीपिका, , रेखा, अंशु, अनामिका सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
0
0
Report

दिल्ली के शांति mohल्ला में कपड़े के गोदाम में आग; सभी सुरक्षित

New Delhi, Delhi:दिल्ली के शांति मोहल्ला इलाके में गली नंबर-6 में कपड़े के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी अनिल वर्मा के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि गली नंबर-6 एक बंद गली है और यहां मौजूद अधिकतर संपत्तियों का इस्तेमाल कपड़े के गोदाम के रूप में किया जाता है। आग दिखाई देने के बाद तुरंत गोदाम मालिकों और संबंधित लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि आग की घटना के दौरान किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह इलाका कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह के राजधनवार यूको बैंक डकैती: 10 लाख नकद, 3-4 करोड़ के जेवरात लूट

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के राजधनवार में यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई भीषण डकैती के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. घटना के बाद देर रात एसपी डॉ. विमल कुमार के द्वारा पांच एसआईटी टीम का गठन किया गया है. खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पांचों टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करने के लिए निकल पड़ी हैं. साथ ही आस-पास के जिलों की पुलिस को भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि अपराधी जिले से बाहर भागकर छिप न सकें. थाने से 100 मीटर दूर बीच बाजार में हुई थी वारदात गौरतलब है कि धनवार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बीच बाजार में स्थित यूको बैंक में पांच अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों में एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि बाकी चार ने नकाब पहन रखा था. सभी के पास हथियार था. अपराधियों ने सबसे पहले मैनेजर के केबिन में घुसकर उनकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया. इसके बाद बैंक के मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर एक जगह बंद कर दिया गया और सभी के चेहरे और हाथ में सेलोटेप साट दिया गया. इसके बाद मैनेजर से गोल्ड रखे हुए लॉकर की चाबी लेकर सारा सोना निकाल लिया गया और कैश भी लूट लिया गया. कुछ ग्राहकों से भी पैसे छीने जाने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये नकद और तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात की डकैती हुई है. वारदात के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी डीवीआर भी लेकर भाग गए थे, ताकि कोई सबूत न बचे. हालांकि सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गई है. स्कॉर्पियो से फरार हुए अपराधी, जंगल से एक गिरफ्तार जांच में सामने आया है कि लूट का जेवरात और नकदी लेकर अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से फरार हो गए हैं. वहीं, एक अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जमुआ के जंगल से भागते हुए पकड़ लिया है. गिरफ्तार अपराधी बार-बार अपना नाम बदल रहा है, जिससे पुलिस उसकी सही पहचान करने में जुटी है. पांच टीमों ने की देर रात तक छापेमारी, पड़ोसी जिले भी अलर्ट देर रात तक जिले के कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं. छापेमारी में धनवार, घोड़थंभा, तिसरी, बिरनी, जमुआ समेत कई थाना की पुलिस टीम शामिल है. इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है. पुलिस की टीमें अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं इधर, अपराधियों के भागने की आशंका को देखते हुए आस-पास के जिलों की पुलिस को भी एक्टिव किया गया है. पड़ोसी जिलों के थाना क्षेत्रों में भी नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है और स्कॉर्पियो वाहन के बारे में जानकारी साझा की गई है. पुलिस को उम्मीद है कि अंतर-जिला समन्वय से जल्द ही फरार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे दिर्प शाम डीआईजी अंजनी कुमार झा और एसपी डॉ. विमल कुमार धनवार पहुंचे और बैंक मैनेजर और लोगों से घटना की जानकारी ली. दोनों अधिकारियों ने बैंक के अंदर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर ली गई हैं और पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है. डीआईजी ने पुलिस टीमों को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के सख्त निर्देश दिए हैं.
0
0
Report

जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट

AdityaAdityaFollow12m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट, एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी ने सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वायड के साथ किया पैदल मार्च, पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंशिया और पीएसी बल भी रहा मौजूद, शहर में धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम, शहर में बने पॉइंटो पर पुलिस टीम संदिग्धों की गहनता से कर रही चैकिंग, त्यौहारों पर नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया तैनात, धनतेरस दीपावली पर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री को लेकर भी एएसपी ने दिए निर्देश, बाजारों और शहर के मुख्य प्वाइंटों से चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की एंट्री पर लगाई गई रोक, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई शहर में किया गया पैदल मार्च। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top