icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 53 स्वर्ण पदक, टॉपरों को गोल्ड मेडल

Dumka, Jharkhand:दुमका के कान्वेंशन सेंटर में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 10वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का पारंपरिक लोटा-पानी से स्वागत किया गया और उसके बाद शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई। दीक्षांत समारोह में कुल 53 स्वर्ण पदक विभिन्न विषय के छात्र-छात्राओं को राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के हाथों प्रदान किया गया। सबसे खास बात यह है कि पहली बार सीधो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा फूलो झानों मेडिकल कॉलेज के MBBS और वोकेशनल पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने मेहनत और लगन से आज छात्र इस मुकाम को प्राप्त किया है। सीधो कान्हू की धरती में स्थापित सीधो कान्हू विश्वविद्यालय शिक्षा की अलख जलाने में निरंतर आगे बढ़ रही है; यहाँ के छात्र संघर्ष कर आगे बढ़ते हुए नये मुकाम को छू रहे हैं। भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए शासनगत और आगे बढ़ रहा है; विकसित भारत 2047 बनाने का लक्ष्य युवाओं की भूमिका को सबसे बड़ा माना जाना चाहिए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि युवा आगे बढ़ें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे से करें; झारखण्ड के कई बच्चे आज अच्छे जगह कार्यरत हैं और सरकार कई योजनाएं चला रही है। पहली बार सीधो कान्हू विश्वविद्यालय के अधीन फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल की छात्रा को गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्रा ने खुशी जाहिर की।
0
0
Report
Advertisement

फलोदी में युवती अपहरण मामला: एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चला

Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी 8118802381 फलोदी एक सप्ताह बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर आक्रोशित लोग पुलिस थाने के सामने धरना दे रहे थे। बापिणी गांव में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में 29 अक्टूबर की देर रात को बापिणी गांव में पाकिस्तानी शरणार्थी हाल कालीबेरी जोधपुर निवासी लालुराम उर्फ मीदूराम सहित तीन अन्य लोगों पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप बताया है। फलोदी थाने में युवती के अपहरण का नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी युवती का कुछ भी पता न चलने पर आक्रोशित युवती के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आज फलोदी थाने के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस युवती का पता नहीं लगा पाई है।
0
0
Report

पटना में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल गुमटी के पास छापेमारी कर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 2 जिंदा गोली और करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजापुल के पास एक गुमटी में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया था कि युवक के पास हथियार मौजूद है। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमटी पर छापेमारी कर शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था। इस कार्रवाई की जानकारी SDPO-2 साकेत कुमार और थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नंदी ने प्रयागराज के गरीब परिवारों के साथ दीपावली शॉपिंग कराई

Prayagraj, Uttar Pradesh:योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गरीब परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों को कराई दीपावली की शॉपिंग, दीपावली में गरीब परिवारों के बीच हर साल खुशियां बांटते हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी दीपोत्सव की खुशियां गरीब परिवारों के साथ मनाते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के 53 गरीब बस्तियों के सैकड़ों परिवारों के साथ सिविल लाइंस स्थित शॉपिंग मॉल पहुंचे हैं।यहां पर उन्होंने गरीब परिवारों को दीपावली में नए कपड़ों की खरीदारी करवाई। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तरफ से दीपावली की खरीदारी करने के बाद गरीब बच्चों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि बचपन में उन्होंने भी गरीबी का दंश झेला है, गरीबी क्या होती है इसको वह करीब से देखे हैं। गरीब परिवारों में बच्चों में भी लालसा रहती है कि वह भी नए कपड़े पहन सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके सामने मुश्किलें होती हैं। इस लिए उनकी कोशिश रहती है कि गरीब परिवारों में भी त्योहारों के मौके पर खुशियां रहें, वह भी दीपावली जैसा पर्व खुशियों के साथ मना सके। इस लिये गरीब परिवारों को दीपावली की खरीदारी कराने के लिए वह यहां पहुंचे हैं मंत्री नंदी ने कहा कि बच्चे अपने मन और पसंद के कपड़े खरीद सकें। इस लिए वह बच्चों और उनके परिवारों को साथ लेकर आएं हैं। मंत्री नंदी ने कहा उनकी कोशिश है कि खुशियां गरीब परिवारों में भी रहे, उसी मकसद से वह हर साल इन परिवारों को दीपावली की शॉपिंग कराते हैं。
0
0
Report

दीपावली महोत्सव:नेशनल अकादमी में रामलीला का भव्य मंचन, विद्यार्थियों ने जीवंत किए प्रभु राम के आदर्श

Rajeev DixitRajeev DixitFollow12m ago
Dhimloni, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर। नेशनल अकादमी सेकेंडरी स्कूल, मऊरानीपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह झांकरी, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, उप प्रधानाचार्य रिचा मिश्रा सहित डोली यादव, नेहा रजक, अमृता रिछारिया, श्रुति गुप्ता, इशिता गुप्ता, नीलम नेगी, वैशाली अहिरवार, साधना नामदेव, फरजाना अख्तर, सोनिया पाठक, सुमित द्विवेदी, गिरिजेश रिछारिया, अभिषेक पटेल, कृपेंद्र सुरतिया, संतोष कुमार, कार्तिक सैनी, शुभम राजपूत, आनंद भदौरिया, हरिओम रैकवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना रहा।
0
0
Report

हापुड़ - धीरेंद्र शास्त्री के बयान से गरमाई सियासत, दिल्ली रोड पर लगे विरोध के पोस्टर

RKRavi KumarFollow13m ago
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शहर के दिल्ली रोड सहित कई जगहों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों पर लिखा है - ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रवेश वर्जित है। एक अन्य पोस्टर में लिखा है - यह विवादित बयान धर्म, समाज और सम्मान पर चोट है। वहीं एक पोस्टर पर धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करो का नारा भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने लगवाए हैं। पोस्टर लगते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट

Alwar, Rajasthan:दीपावली से पहले अलवर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट अलवर। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को अलवर शहर के पंसारी बाजार स्थित जैन मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट करवा दिए। रसगुल्लों में रंग की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, दुकान से रसगुल्ले और बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जैन मिष्ठान भंडार पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर दुकान संचालक को 14 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश देते हुए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है। करीब 100 किलो रसगुल्ले नष्ट करवाने की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, इससे पहले प्यारे लाल रसगुल्ले की दुकान के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। यहां से रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। दुकान पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को भी सुधार नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर इस दुकान का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आयुक्त हरिवंश चतुर्वेदी के निर्देश पर दीपावली के मद्देनजर प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अलवर शहर के विभिन्न बाजारों में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया

Bhiwani, Haryana:हांसी में बजरंग गर्ग का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वोट चोरी से बनी देश व प्रदेश में सरकार वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान 25 नवंबर तक चलेगा, गांवों की चौपालों में कांग्रेस करेगी सम्मेलन हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने का आरोप, किसानों और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले हरियाणा के प्रत्येक जिले में वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है. दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए गए, जिन्हें उन्होंने ऐतिहासिक बताया. अब तीसरे चरण में गांवों की चौपालों पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है. उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 17 प्रतिशत वोट काटने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को मतदान के दिन चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.9 बताया था, जबकि 7 अक्टूबर को रात 8 बजकर 46 मिनट पर इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि छह प्रतिशत वोटों का अंतर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया और 13 लाख 65 हजार 777 वोटों की चोरी करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई गई. बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी हुई है. आज देश और प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है. किसान, कर्मचारी, मजदूर और व्यापारी समेत विभिन्न वर्गों के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं. किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान और बाजरे की फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है. बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 900 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बिक रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान की 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की थी, लेकिन सरकार 2461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर भी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध और नशे के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में आए दिन लूटपाट, हत्या और फिरौती जैसी वारदातें हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी जेलों में बैठकर और विदेशों में अपने गैंग चलाकर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं. उनके अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन लगभग चार हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपना अभियान लगातार जारी रखेगी.
0
0
Report

ABVP के छात्रों का बैतूल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन, सुरक्षा कठोर कदमों की मांग

Betul, Madhya Pradesh:एंकर बैतूल के सबसे बड़े जयवंती हाक्सर कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल बीते दिन कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी कॉलेज परिसर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अब छात्रों ने साफ कर दिया है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top