icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Sahibzada Ajit Singh Nagar
Kuldeep SinghKuldeep SinghFollow9 Aug 2024, 11:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्गा पूजा के दौरान बिहारी उत्पाद विभाग ने भारी शराब बरामद, 15 गिरफ्तार

Patna, Bihar:इसी अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। इस विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 332.78 लीटर विदेशी शराब और 164 लीटर चुलाई शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध कारोबार में शामिल कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की तस्करी और ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे तीन टेंपो और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। विभाग की ओर से यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग इलाकों में की गई। दुर्गा पूजा के दौरान शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
0
0
Report

चोरी के एक घंटे में बाइक बरामद, शेखपुरा ट्रैफिक पुलिस की बड़ी सफलता

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस की चौकसी ने चोरी गया वाइक को महज एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया।दरअसल शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के चकचाड़े गांव निवासी संदीप कुमार शेखपुरा समाहरणालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई।जिसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना को गाड़ी होने की सूचना दिया।इसी बीच ट्रैफिक पुलिस के विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस चेकिंग को चोर ने देखा तो वाईक छोड़ फरार हो गया और पुलिस ने चोरी गया वाईक को जब्त कर थाने लाया कर उसके मालिक को वापस किया।चोरी गया बाईक महज एक घंटे के अंदर मिलने पर पीड़ित ने शेखपुरा और ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया है। जबकि ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने कहा रूटिंग चेकिंग शेखपुरा कुसुम्बा सड़क मार्ग पर पुलिस चेकिंग को देख चोर गाड़ी छोड़ फरार हो गया।गाड़ी के जांच के बाद गाड़ी माली से संपर्क कर गाड़ी मिलने की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर लगातार ट्रैफिक पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही है।वही उन्होंने कहा कि 63 गाड़ियों से 82 हजार रुपया ट्रैफिक नियम उलंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका दुर्गा पूजा पंडाल: प्राकृतिक आपदा से सीख का संदेश

Dumka, Jharkhand:दुमका दुर्गापूजा को लेकर दुमका में होने वाले दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है भव्य और सुन्दर सजावट को लेकर अलग अलग थीम पर तैयारी की जा रही है. दुमका के डंगालपाड़ा स्थित दीनानाथ मंदिर परिसर में इस बार का दुर्गापूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम और खास संदेश के कारण आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. पंडाल को नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी की थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर परिणामों को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है. ओडिशा से आए कलाकार पंडाल को भव्य रूप देने और उसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पंडाल की थीम के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं की भयावहता और प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ने के दुष्परिणामों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है. पंडाल की सजावट और उसकी विषयवस्तु के जरिए श्रद्धालुओं को यह संदेश देने की तैयारी है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना मानव जीवन और पर्यावरण, दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है. पूजा कमेटी के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल को केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनाने के बजाय सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाने की पहल की गई है. उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से बचना चाहिए. यदि प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन किया जाता रहा और पर्यावरण के संतुलन की अनदेखी की गई, तो भविष्य में इस तरह की विनाशकारी त्रासदियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीनानाथ मंदिर दुर्गापूजा के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. ओडिशा के कलाकार पंडाल को आकर्षक और संदेशपरक बनाने में लगे हुए हैं. दुर्गापूजा के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी मिलेगा.
0
0
Report

मालेगाव में जली महिला: हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में उलझन

Nashik, Maharashtra:मालेगाव (नाशिक) विशाल मोरे - अर्धवट जळलेल्या अवस्थेत मिलून आली महिला... - मालेगाव तालुक्यातील गिरणा धरणा जवळील चिंचगव्हाण गावाजवळील घटना... - घटनेत महिलेचा मृत्यू, तर महिलेची हत्या झाल्याचा संशय... मालेगाव तालुक्यातील गिरणा धरणा जवळ चिंचगव्हाण गाव फाट्याजवळ त्या ठिकाणी असलेल्या नाल्यात जळत्या महिलेला तेथील एका शेतकऱ्याने बघितले, त्याने तात्काळ तालुका पोलिसांना कॉल करून कळवले. पोलिसांसोबत काही सामाजिक कार्यकर्ते देखील घटनास्थळी पोहचले. ती महिला अर्धवट स्थितीत जळालेली असून मयत झालेली होती. तिच्या पोशाखा वरून सदर स्री ही मुस्लिम धर्मीय वाटत होती. तेव्हा ओळख पटविण्यासाठी पोलिसांनी तिचा फोटो व्हायरल केला तर दुसरीकडे तिच्या जवळ शाळेचे काही कागदपत्र मिळून आल्याने पोलिसांनी सदर शाळेत जाऊन तपास केला. तेव्हा मयत महिला चे नाव अंजुम असिफ शेख, वय वर्ष 33 असून ती अमिनाबाद मालेगाव येथील राहणारी होती. तिला सामान्य रुग्णालयात दाखल केले असता डॉक्टरांनी तिला मयत घोषित केले. तेव्हा रात्री जवळपास 3 बाजेच्या दरम्यान सदर महिलेचे शवविच्छेदन करण्यात आले. ती का याठिकाणी आली व तिच्या कारणामुळे मारण्यात आले की तिने आत्महत्या केली याचा शोध पोलिस करत आहेत.
0
0
Report

येवला-नांदगांव मार्ग पर लक्जरी बस और कंटेनर की भिड़ंत, एक की मौत, 6-7 घायल

Yeola, Maharashtra:येवला-नांदगाव राज्य महामार्गावर भीषण अपघात! येवला-नांदगाव राज्य महामार्ग क्रमांक २५ वर राजापूर येथे लक्झरी बस आणि कंटेनरची समोरासमोर जोरदार धडक. या भीषण अपघातात एकाचा मृत्यू, तर सहा ते सात जण गंभीर जखमी असल्याची प्राथमिक माहिती समोर येत आहे. मिळालेल्या प्राथमिक माहितीनुसार, नांदगावहून येवल्याच्या दिशेने येणाऱ्या लक्झरी बसचा कंटेनरशी अपघात झाला. आज सकाळी सात वाजेच्या सुमारास ही दुर्घटना घडल्याची माहिती आहे. अपघातात जखमींची संख्या आणि अपघाताचे नेमके कारण याबाबत तालुका पोलिसांकडून तपास सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement

2027 विधानसभा से पहले भाजपा PDA से समाजवादी पर निशाना, राज्यसभा मुद्दे के साथ

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनौती देने की रणनीति तेज कर दी है। भाजपा अब राज्यसभा चुनाव में सामाजिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को उठाकर सपा के PDA की सियासी काट तैयार करेगी। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सौंपी गई है। सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से समाज के बीच जाकर विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी के कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने और लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के बारे में बताने का आह्वान किया। बूथ और मंडल स्तर पर होंगी बैठकें भाजपा ने ओबीसी मोर्चा को पिछड़े वर्ग की विभिन्न जातियों के बीच पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए बूथ और मंडल स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में ओबीसी का बड़ा सम्मेलन भी करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए पिछड़े वर्ग के लोगों तक भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा चुनाव को बनाएगी मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को सामाजिक प्रतिनिधित्व से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा ने पिछड़े, दलित और सामान्य वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है। पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया। इसके विपरीत उन्होंने सपा के उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए। भाजपा का प्रयास है कि राज्यसभा चुनाव के जरिए सामाजिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव तक ले जाया जाए। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष को राज्यसभा भेजने पर आभार बैठक के दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को राज्यसभा भेजे जाने पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। भाजपा इस फैसले को पिछड़े वर्ग के नेताओं को संगठन और संसदीय राजनीति में अवसर देने के उदाहरण के रूप में पेश कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने मोर्चा पदाधिकारियों से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और संगठन की बात जनता तक पहुंचाने को कहा है। राज्यसभा चुनाव के बाद अब भाजपा की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर है, जिसमें सामाजिक समीकरण और पिछड़े वर्ग का समर्थन अहम भूमिका निभा सकते हैं。
0
0
Report

कौशांबी में बकरी विवाद के बाद मारपीट, घायल महिला की मौत;हत्या की धारा दर्ज

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी मां-बेटी की तलाश में जुटी है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, 8 अक्टूबर की शाम चरवा थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक गांव में बकरी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद में गांव की रहने वाली सुशीला देवी और उसकी बेटी सोनाली ने चेतना देवी को डंडों से पीट दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चरवा पुलिस ने मामले में हत्या की धारा तरमीम कर दी है। वहीं, आरोपी मां-बेटी की तलाश तेज कर दी गई है।
0
0
Report

हल्द्वानी में घर के अंदर जहरीला सांप घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू की सलाह दी

Haldwani, Uttarakhand:मानसून की विदाई के बाद भी मौसम में बदला मिजाज बना हुआ है. उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है और हल्द्वानी में भी कभी बारिश तो कभी धूप के कारण उमस है. इस बदलाव के बीच रिहायशी इलाकों में जहरीले सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. हल्द्वानी के कठघरिया इलाके में एक जहरीला सांप घर के भीतर घुस गया, जिसे देखकर परिवार हड़कंप mound गया. मालिक ने खुद सांप का रेस्क्यू कर लिया और परिवार ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारी कहते हैं कि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम से संपर्क करें या टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें. टीम के मौके पर पहुंचने तक लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए, बच्चों और पालतू जानवरों को वहां से दूर रखें. यदि सांप किसी कमरे में दिखाई दे, तो सुरक्षित दूरी से उसके अंतिम लोकेशन की जानकारी रेस्क्यू टीम को दें. थोड़ी-सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है, इसलिए सांप दिखाई दे पर खुद रेस्क्यू करने के बजाय प्रशिक्षित टीम की मदद लेना ही सुरक्षित विकल्प है. याद रखिए, सतर्कता ही बचाव है.
0
0
Report
Advertisement

पूरनपुर में नशे का कहर,युवक ने एक के बाद एक लगाए नशीले इंजेक्शन,वीडियो देख उड़े होश।

FKFirasat KhanFollow19m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow26m ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा....श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में मआज प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई में लंबित आवेदनों पर विचार किया जा सकता है। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी। यह जानकारी देते हुए हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई में प्रकरण से जुड़े अन्य लंबित आवेदनों पर अदालत का रुख महत्वपूर्ण रहेगा। मामले में विभिन्न वादों की सुनवाई के साथ पक्षकारों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर भी न्यायालय में सुनवाई होगी।
0
0
Report

चितलवाना क्षेत्र के राहुल सुथार 15 वर्षीय दो दिन से लापता; परिवार तलाश में

Jalore, Rajasthan:जालोर। सांचौर विधानसभा क्षेत्र के चितलवाना थाना क्षेत्र के अगड़ावा गांव निवासी 15 वर्षीय राहुल सुथार दो दिन से लापता है। राहुल पुत्र नरेंद्र उर्फ नाथूराम सुथार 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राहुल का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित और परेशान हैं। परिजनों ने मामले की सूचना चितलवाना पुलिस थाने में देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस से बालक की तलाश कर सकुशल घर पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। परिजन और पुलिस बालक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं。
0
0
Report

नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों में उत्साह और आस्था

Noida, Uttar Pradesh:रशारदीय नवरात्रि में मैया के भक्त शक्ति की उपासना में लीन हैं। जगह-जगह माता की चौकी सज रही हैं। मंदिरों में दर्शनों की लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा की जाती है。 दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं। मां चंद्रघंटा की सवारी स‍िंह है और उनका रूप सौम्‍य है। माथे पर घंटे के आकार का अर्थचंद्र है, इसलि‍ए उन्‍हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस खास मौके पर आप मातारानी के भक्तों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top