icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140601
Kuldeep SinghKuldeep SinghFollow31 Jul 2024, 07:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना एक्सपो में 1.25 लाख कीमत का कश्मीरी पश्मीना शॉल, केवल 50+ उम्र के कारीगर बनाते

Patna, Bihar:पटना एक्सपो में कश्मीरी पश्मीना शॉल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है... जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इस पर की गई बारीक हाथ की कढ़ाई, असली जरी का काम और इसे तैयार किया गया है...दुकानदार अब्दुल कयूम खान ने बताया की एक कारीगर को इस शॉल को तैयार करने में करीब डेढ़ साल तक लग जाता है.\n\nइस शॉल की कीमत सुनकर भले ही कोई हैरान हो जाए, लेकिन इसकी बनावट और कारीगरी इसे दूसरे शॉल से अलग बनाती है. \n\nदुकानदार ने बताया कि एक कारीगर इस शॉल को बनाने के लिए रोजाना सुबह करीब दो घंटे और शाम को दो घंटे काम करता है. लगातार मशीन से काम करने के बजाय हाथों से बारीक कढ़ाई करने की वजह से इसे पूरा होने में लगभग डेढ़ साल लग जाता है. इसीलिए इसे सिर्फ 50 साल से अधिक उम्र वाले लोग ही बनाते हैं. युवाओं के पास इतना धैर्य है ही नहीं की इसको तैयार कर सकें.\n\nइस पश्मीना शॉल की एक और खासियत इसकी फिनिशिंग है. शॉल के आगे और पीछे के हिस्से में कढ़ाई इतनी बारीकी से की गई है कि दोनों तरफ का काम लगभग एक जैसा दिखाई देता है. इसे तैयार करने के लिए बेहद छोटी सुई का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि इसकी कारीगरी को केवल कपड़े की सजावट नही....\n\ndुकानदार का कहना है कि कश्मीर की पहचान वहां के हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं से भी जुड़ी है. हालांकि, बाजार में पश्मीना के नाम पर कई तरह के कपड़े बिकते हैं, इसलिए असली और मिलावटी या मिश्रित उत्पादों के बीच अंतर समझना जरूरी है.
0
0
Report

चंदौली में चोरों ने किसान सुरेश यादव के घर लूटकर आभूषण-नगद चुराए

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - किसान सुरेश यादव के घर को चोरों ने बनाया निशाना - सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोर, भैंस बिक्री के रखे 1.20 लाख रुपये नगद और लाखों के सोने-चांदी के गहने समेट ले गए चोर - पत्नी, बहन और बेटियों के सोने के झुमके, मंगलसूत्र, लॉकेट, सिकड़ी, अंगूठियां और चांदी की पायल समेत कई आभूषण चोरी - सुबह करीब 4 बजे घर का दरवाजा खुला देख परिजनों को हुई आशंका, अंदर बक्सों के टूटे ताले देखकर मचा हड़कंप - घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में मिले दो बक्से, धान के खेत में बैग और बिखरे कपड़े बरामद। - पीड़ित ने डायल 112 पर दी सूचना, मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी - बलुआ थाना क्षेते के सेमरा गांव की घटना。
0
0
Report
Advertisement

जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज बाइक की ट्रक से टक्कर, युवक की मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, उछलकर नाले में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, सुबह एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम को सड़क किनारे बाइक पड़ी मिलने पर हुआ संदेश, अधिकारियों के छानबीन करने पर नाले में पड़ा मिला बाइक सवार युवक का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास का मामला。
0
0
Report
Advertisement

फर्जी हाईकोर्ट आदेश से 95 वेबसाइटें ब्लॉक कराने की कोशिश पकड़ी गई

Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाईकोर्ट के फर्जी आदेश से 95 वेबसाइटों को बंद कराने का प्रयास. जालसाजी की जानकारी के बाद हाईकोर्ट के ज्वॉइंट रजिस्ट्रार ने दर्ज कराई शिकायत. प्रयागराज के कैंट थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच. हाईकोर्ट के एक जस्टिस के नाम का इस्तेमाल कर तैयार किया गया था फर्जी आदेश. फर्जी आदेश में 95 वेबसाइटों को बंद करने का आदेश किया गया था पारित. इसी फर्जी आदेश से 95 वेबसाइटों को बंद कराने का जालसाजों ने किया था प्रयास. खुलासे के बाद मामले में हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ हुई एफआईआर. डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक 6 नवंबर को कैंट पुलिस ने 95 वेबसाइटों को बंद कराने के लिए हाईकोर्ट के फेक ऑडर को तैयार करने के संबंध में एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाईकोर्ट ने वेबसाइट बंद करने का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था. कोर्ट के नाम पर किसी ने जालसाजी करके वेबसाइट बंद करने फर्जी का आदेश जारी किया था. जिसने इसकी जानकारी एक न्यूज एजेंसी के जरिए मिलने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच करते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. डीसीपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, साइबर टीम को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद फर्जी आदेश बनाने के पीछे जो लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. प्रयागराज के कैंट थाने में दर्ज केस के मुताबिक 30 अक्टूबर 2026 को एक ईमेल के साथ हाईकोर्ट के एक फर्जी आदेश की कॉपी और उसकी सत्यता जांच के लिए आयी हुई थी. कथित आदेश की प्रति भेजी गई थी, जिसमें 95 वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था. फर्जी आदेश को लेकर हाईकोर्ट के अंदर खाने जांच पड़ताल शुरू हुई तो यह साफ हुआ कि जिस जस्टिस का नाम फर्जी आदेश में इस्तेमाल किया गया है, असल में उन्होंने ऐसा कोई आदेश पारित ही नहीं किया है. जिसके बाद हाईकोर्ट के ज्वॉइंट रजिस्ट्रार की तरफ से कैंट थाने में शिकायत की गई है और जालसाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाई करने को कहा गया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
0
0
Report

ओवैसी-आज़ाद गठबंधन पर नया मोड़, पूर्वांचल की यादव राजनीति गर्म

Noida, Uttar Pradesh:Ambedkarnagar (UP): OP Rajbhar (UP Minister) On The Alliance Between Asaduddin Owaisi And Chandrashekhar Azad/CM Yogi Adityanath Remarks हमने कल एक ट्वीट किया था कि पूर्वांचल में बगाव शुरू हो गई, 18% यादव भागी हो गए मामले पर उसका रिजल्ट संजयन त्रिपाठी गोरखपुर एमएलसी के चुनाव में दिखा। कि राजीव यादव के साथ यादव खड़ा हो गया, अखिलेश जी की बात को नहीं माना। संजयन त्रिपाठी दूसरे तीसरे नंबर पर चले गए और राजीव यादव दूसरे नंबर पर आ गए। पूरे पूर्वांचल में अब यादव यह कह रहा है कि हम चुनाव लड़ने की ताकत हमारे पास है, हम लड़ सकते हैं। अब हम अखिलेश जी की बात नहीं मानने वाले हैं, अब उनके इशारे पर हम काम नहीं करेंगे और वह प्रमाण गोरखपुर से ही शुरू हुआ है। आप देखिएगा विधानसभा चुनाव आते आते बड़े कैंडिडेट विभिन्न पार्टियों से और क्षेत्रीय पार्टियाँ हों चाहे राज्यीय दल हों और तमाम यादव चुनाव खुद लड़ेंगे और के चाचा को दंडवत करने का भी आपने अखिलेश अपने मित्र को संजन किया शिवपाल के आजम के मुलाकात पर जाईए उनसे मिल लें नहीं तो कहीं दोनों उनका चाचा आजम खान जी और शिवपाल जी कहीं मिलके दूसरा खेल ना बना दें। अखिलेश के पीडीए पर हम अगर अपनी भाषा में कहें तो अखिलेश जी एक्सप्रेसवे पर चढ़े और 20 किलोमीटर जाके उतर गए फोर लेन पर। फोर लेन पर 50 किलोमीटर जाके उतर गए सेकंड वो सिंगल सड़क पर। अब सिंगल सड़क पर छटपटा रहे हैं कि किधर जाएं किधर ना जाएं किधर ना जाएं किधर ना जाएं। तो इसी तरह वो बयान दे रहे हैं कि पीडीए किधर बनाएं किधर ना करें। इसी तरह का उनका पीडीए घूम रहा है।कहते हैं कि अब 95 हो गया है पीडीए अब तो पहले दर्शन उसके बाद आशीर्वाद अब पीडीए वो खत्म हो गया अब पी से पंडित पी से पिछड़ा डी से डिंपल डी से दलित ए से अग्रहरी ए से अल्पसंख्यक ए से अगड़ा सब बदलता जा रहा है। अखिलेश ने कहा था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बाहरी हैं, कल योगी जी ने कहा कि अगर उत्तराखंड की लड़की ना होती तो आप सैफरी में बहीश चराते पर कहा अगर वह उत्तराखंड की लड़की नहीं होती तो शादी नहीं होती, शादी नहीं होती तो फिर यह कुंवारा बन के घूमते। कि ग्वालों का अपमान करना कृष्ण भगवान का अपमान करना। यह ना राम के हैं ना शंकर के हैं ना कृष्ण के। सौ चूहे खा करके बिल्ली चली है हज करने ये अखिलेश जी बारह बजे सो के उठते हैं तो अली अली चिल्लाते हैं। 12 बजे के बाद नहा धो के जब तिलक उलक लगाते हैं तब बजरंगबली याद आते हैं। दुविधा में दोनों गए न अलीए मिलेंगे न बजरंगबलीए मिलेंगे। इनके कृत्य को इनके लोग खुद उजागर करा रहे हैं। अभी आपने देखा कि। The Alliance Between Asaduddin Owaisi And Chandrashekhar Azad आज तिसरा मोर्चा तैयार हो रहा है यूथ में बहुत सही हो रहा है। वो समाजवादी पार्टी और बसपा के लिए वो जहर तैयार हो रहा है। जो इग्नोर किया समाजवादी पार्टी ने कि हम ओवैसी समझौता नहीं करेंगे, तो अब वो ओवैसी जी और धनशेखर जी दोनो मिलकर के अखिलेश जी का और बसपा का ऑपरेशन करेंगे पीडीए के जवाब में पीडीएम मोर्चा आज बनेगा। पी का मतलब पिछड़ा, डी का मतलब दलित और एम का मतलब मुसलमान उन्होंने बताया।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर: पटवारियों की हड़ताल से राजस्व व धान खरीद प्रभावित; 14 निलंबित, 133 नोटिस जारी

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पटवारियों के हड़ताल को लेकर हुई कार्यवाही 14 पटवारियों को किया गया निलंबित 3 पटवारियों को पहले ही किया जा चुका है निलंबित जिले के कुल 133 हड़ताली पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस नोटिस के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे थे हड़ताली पटवारी जिसके बाद अलग अलग विकासखण्डों से अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया निलंबन का आदेश लगातार पटवारियों के हड़ताल से राजस्व के साथ धान खरीदी का कार्य हो रहा है प्रभावित हड़ताली पटवारियों को अक्टूबर माह का नहीं दिया गया है वेतन साथ ही हड़ताल अवधि को माना जायेगा ब्रेक इन सर्वीस
0
0
Report

ममेरे भाई ने 45 वर्षीय बहन की हत्या, जंगल में वारदात उजागर

Balrampur, Uttar Pradesh:ममेरे भाई ने की अपनी 45 वर्षीय बहन की हत्या बच्चों के आपसी विवाद के बाद आरोपी मृतिका से रखता था रंजिस घटना दिनांक को आरोपी पहले गांव में ही देशी शराब का सेवन किया फिर मृतिका को बुलाकर जंगल की तरफ ले गया था सुनसान जगह देखकर आरोपी ने मृतिका के सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिसके बाद घटना स्थल पर ही मृतिका की मौत हो गई थी ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पुलिस पहुंची और घटना की विवेचना शुरू की जिसके बाद मृतिका का ममेरा भाई ही निकला कातिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है चांदो थाना क्षेत्र के चंचल चुआ गांव का मामला बाइट याकूब मेनन DSP
0
0
Report

हापुड़ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

RKRavi KumarFollow20m ago
Hapur, Uttar Pradesh:​हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ​हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला ​पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ​हादसे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लेकर पहुंची सीबीआई, आज विशेष अदालत में होगी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर, छत्तीसगढ़। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को गुरुवार को रायपुर ले आई है। आरोपी की रिमांड अवधि आज समाप्त होने के बाद जांच एजेंसी उसे लेकर राजधानी पहुंची है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले की आगे की जांच को लेकर सुनवाई होगी। Mahadev Betting App Case: CBI Brings Accused Saurabh Chandrakar to Raipur After Remand Ends; To Be Produced Before Special Court Today
0
0
Report

एलाऊ के ग्राम मंछना में खेत की मेड काटने को लेकर विवाद,बुजुर्ग से मारपीट

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow25m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मंछना निवासी एक व्यक्ति ने खेत की मेड़ काटने के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित घनश्यामपाल सिंह पुत्र मूल सिंह का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी ने उनके खेत की मेड़ काट दी थी। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो विपक्षी पक्ष के प्रिंस पुत्र ओमकार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें गांव में न रहने देने की भी धमकी दी है। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत थाना एलाऊ में भी की गई, लेकिन आरोप है कि वहां से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

*आग लगने से मकान में रखा लाखों का सामान स्वाहा*

NAGESHWER SINGHNAGESHWER SINGHFollow28m ago
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शॉर्ट सर्किट से दो मंजिले मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। पीडित ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव जनकौरा निवासी चंद्रभान पुत्र जैसराज के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान 50 हजार नकदी,अनाज, कपड़े, संदूक, अलमारी, डबल बेड, सोफा तथा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। पीड़ित चंद्रभान के मुताबिक मंगलवार देर शाम को घर की महिलाएं अपने काम में व्यस्त थीं। इस दौरान अचानक किसी चीज की आहट हुई। उन्होंने मकान से बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। हल्ला गुहार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया जा सका। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल संदीप ने बताया, कि घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top