icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134113
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow19 Jul 2024, 01:24 pm

पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी एक बुजुर्ग को ट्रेडिंग में पैसे लगाने का झांसा देकर 19.75 लाख रुपये ठगे

Zirakpur, Punjab:

पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी बुजुर्ग को ट्रेडिंग में पैसे लगाने का झांसा देकर 19.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 77 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि 4 अप्रैल को मास्टरट्रस्ट ट्रेडिंग कंपनी के साथ एप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग के संबंध में संपर्क हुआ था। उन्होंने शिकायतकर्ता को अलग-अलग समय पर ट्रेड करने के लिए कस्टमर केयर नंबर से लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर मास्टरट्रस्ट एप डाउनलोड करवाने के बाद अकाउंट खोल कर पैसे जमा करवाया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बुर्जा गांव निवासी बिन्टू हरिजन और कालू अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में साफ-सफाई का काम करते हैं। सोमवार दोपहर काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव बुर्जा लौट रहे थे। इसी दौरान केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने राजगढ़ की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिन्टू हरिजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही बुर्जा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि दूसरे युवक की जिंदगी बचाने के लिए चिकित्सक प्रयासरत हैं। बाइट:परिजन
0
0
Report

हनुमानगढ़ में गणेशराज बंसल के घर दीपावली मिलन, भारी भीड़

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh से दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के निवास स्थान पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शहरवासी पहुंचे। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आएं और विधायक को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विधायक गणेशराज बंसल ने सभी सम्मानित मतदाताओं, बुजुर्गों, साथियों, युवा वर्ग और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर उनके निवास पर आकर लोगों ने जो स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन दिया है, उसके लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं। क्षेत्र की जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी लोग उनका विश्वास बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान लोगों में दीपावली की शुभकामनाएं देने और आपसी मेल-मिलाप को लेकर उत्साह देखा गया। स्नेह मिलन के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं।
0
0
Report
Advertisement

मतभेद भुलाकर गांवों के विकास और भाईचारे को दें प्राथमिकता : मनीष मक्कासर

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) चुनावी मतभेद भुलाकर गांवों के विकास और भाईचारे को दें प्राथमिकता : मनीष मक्कासर ——- खबर हनुमानगढ़ से हैं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के निवास पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मनीष मक्कासर ने क्षेत्रवासियों को दीपावाली की बधाई देते हुए हाल ही में हुए पंचायत चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। मक्कासर ने कहा कि जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच पदों के लिए क्षेत्र में अनेक लोगों ने चुनाव लड़ा। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना और जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखना हर व्यक्ति का अधिकार है। 20 तारीख को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता ने वोट देकर सरपंच चुना है, वे अब केवल किसी एक वर्ग या समूह के नहीं, बल्कि पूरी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि हैं। सभी नवनिर्वाचित सरपंचों से उम्मीद है कि वे गांव के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। गांव के विकास के मुद्दों पर आपसी मतभेद भुलाकर सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए。
0
0
Report

हनुमानगढ़ के नवदुर्गा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया

Hanumangarh, Rajasthan: Location - Hanumangarh (Rajasthan) नवदुर्गा मंदिर में मंडी व्यापार मंडल की ओर से अन्नकूट महोत्सव, श्रद्धालुओं को करवाया भोजन खबर हनुमानगढ़ से हैं, दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नई धान मंडी स्थित नवदुर्गा मंदिर में मंडी व्यापार मंडल के चार संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक श्रद्धालुओं एवं मंडी के लोगों को बैठाकर भोजन करवाया गया। आयोजन में खींचड़ा, कढ़ी, मूंग-मूंगफली की सब्जी, मिर्च और पापड़ सहित विविध व्यंजन प्रसाद के रूप में परोसे गए। इसके बाद जो लोग मौके पर बैठकर भोजन नहीं कर सके, उनके लिए प्रसाद डिब्बों में पैक करके घर ले जाने की व्यवस्था भी की गई। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने इस अवसर पर मंडी में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा कायम रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-Julकर रहें और मंडी क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे। दीपावली का पर्व हर वर्ष इसी तरह आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाया جاتا रहे, यही कामना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बैतूल के सूर्य परिवार मंदिर में भाई दूज के खास उत्साह और दिव्य समागम

Betul, Madhya Pradesh:भाई दूज का त्योहार, भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मिठास का प्रतीक। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल में एक ऐसा अनूठा मंदिर भी है, जहां भाई दूज का पर्व बेहद खास मान्यता के साथ मनाया जाता है। इस मंदिर का नाम है सूर्य परिवार मंदिर, जिसे लोग प्यार से भाई-बहन का मंदिर भी कहते हैं। बैतूल के खेड़ी घाट पर ताप्ती नदी के पावन तट पर स्थित इस मंदिर की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां एक साथ सूर्य देव के चार संतानें विराजमान हैं। एक ओर हैं न्याय के देवता शनिदेव और मृत्यु के देवता यमराज, तो दूसरी ओर उनकी बहनें मां ताप्ती और मां यमुना। यानी एक ही मंदिर में भाई-बहन के इस दिव्य परिवार के दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भाई दूज यानी यम द्वितीया का संबंध सीधे यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर आमंत्रित कर उनका सत्कार किया था। तभी से भाई दूज पर बहन के घर जाकर तिलक लगवाने और भाई की लंबी उम्र की कामना करने की परंपरा चली आ रही है। इसी आस्था के चलते बैतूल के इस मंदिर में भाई दूज के दिन विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर भाई-बहन एक साथ ताप्ती नदी में स्नान करते हैं और सूर्य परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना कर यमराज तथा शनिदेव से रक्षा की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि ऐसा करने से यम बाधाओं से मुक्ति मिलती है, अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। भाई दूज के अवसर पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कोई अपने भाई के साथ ताप्ती में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचता है, तो कोई मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगता है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की आस्था और पौराणिक परंपरा का अनूठा केंद्र है। खास बात यह है कि जिस भाई दूज पर देशभर में बहनें अपने भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं, उसी दिन बैतूल के इस मंदिर में यमराज और शनिदेव के साथ उनकी बहनों मां ताप्ती और यमुना के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि बैतूल का यह अनूठा सूर्य परिवार मंदिर भाई दूज पर श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र बन जाता है। जहां नदी की लहरों के बीच आस्था की डुबकी लगती है और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है。
0
0
Report

जींद डायल 112 कर्मियों के शराब पीकर ड्यूटी पर आरोप, मेडिकल रिपोर्ट नकारात्मक

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में डायल 112 के कर्मचारियों पर शराब पीकर ड्यूटी करने और आम लोगों के साथ बदसलूकी करने के आरोपों से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस का पक्ष सामने आया है। जींद पुलिस के अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 की ERV-378 टीम मौके पर पहुंची थी। कर्मचारियों पर शराब पीने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, वीडियो में आरोप लगाते दिखाई दे रहे राहुल ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात 11 बजकर 29 मिनट पर ERV इवेंट जनरेट हुआ था। बस्ती में जुआ खेले जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही ERV-378 के दो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए。 इसी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें राहुल नाम के व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और SHO के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों का मेडिकल करवाया。 पुलिस अधिकारी का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, पुलिस के अनुसार राहुल ने भी अपने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए माफी मांगी है。 अधिकारी ने यह भी बताया कि राहुल के खिलाफ पहले से जमीन विवाद को लेकर एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पूरे मामले में पुलिस कर्मचारियों की ओर से कोई शिकायत या अन्य तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का जनता को संदेश पुलिस कर्मचारी भी अपने परिवार को छोड़कर जनता की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते हैं। किसी भी घटना का वीडियो सामने आने पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करने और उसे गलत तरीके से प्रचारित करने से बचना चाहिए। किसी भी शिकायत की स्थिति में पुलिस को सूचना दें, ताकि निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा में रिश्ते की रंजिश हत्या: चचेरे ने घर में घुसकर गोली मार दी

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में रिश्ते का कत्ल! घर में घुसकर चचेरे भाई ने काशिकान्त ठाकुर को मारी गोली, मौके पर मौत; आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और 40 कारतूस बरामद, 5-6 लोग थे निशाने पर, दीपावली की रात मारी गोली गांव में छाया मातम, दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पुरानी रंजिश में एक चचेरे भाई ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव की है, जहां रविवार देर दीपावली की रात कुमुद ठाकुर ने घर में घुसकर 55 वर्षीय शशिकांत ठाकुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने से पहले आरोपी ने गांव में अपने करीब 5 से 6 रिश्तेदारों के घर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी के खौफ से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह शशिकांत ठाकुर के घर पहुंचा। वहां मुख्य दरवाजा खुला था और शशिकांत आंगन में बैठे हुए थे। आरोपी ने मौका मिलते ही उन पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार होने लगा, लेकिन करीब दो किलोमीटर दूर बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलौल गांव में एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, खोखा और 40 जिंदा कारतूस के अलावा बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा पोशाक, हेलमेट और ग्लव्स बरामद किए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी के निशाने पर 5 से 6 लोग थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। वहीं, इस हत्याकांड के पीछे करीब पांच साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि कुमुद ठाकुर पिछले एक साल से शशिकांत को जान से मारने की धमकी दे रहा था। करीब चार महीने पहले खेत में पिस्टल दिखाकर भी धमकाया था। इसके बाद मृतक ने बिरौल थाने में आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इस मामले में SDPO बिरौल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पूर्व में हत्या की धमकी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था। उस आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई और कार्रवाई हुई भी या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। दीपावली के त्योहार के बीच इस हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। अब पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं—एक तरफ हत्या और हथियारों के स्रोत की जांच, तो दूसरी तरफ पहले दी गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की सच्चाई सामने लाना。
0
0
Report

हांसी भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों नुकसान की आशंका

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : दुकान मालिक अनिल छाबड़ा, फायर ब्रिगेड ऑपरेटर जसबीर कुमार, मार्केट प्रधान दिनेश गोयल हांसी की भगत सिंह मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका रात 12:30 बजे फायर ब्रिगेड को मिली सूचना, दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आतिशबाजी की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा हांसी में व्यापारी की 25 सालों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई एक ही रात में आग की भेंट चढ़ गई। जहां पूरा शहर दीपावली की खुशियां मना रहा था, वहीं भगत सिंह मार्केट के दुकानदार अनिल छाबड़ा के लिए दीपावली की रात जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आई। दुकान में लगी आग ने वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया और दुकानदार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका दिया। एक तरफ लोग दीपावली पर खुशियां मना रहे थे, दूसरी तरफ आग ने इस दुकानदार की खुशियां छीन लीं। अब पीड़ित दुकानदार और व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करवाने की मांग उठाई है। आपको बता दे कि हांसी के शहर की भगत सिंह मार्केट में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान ने आग पकड़ ली, जिसके चलते दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया। दुकान दुकानदार अनिल छाबड़ा की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली पर की गई आतिशबाजी की कोई चिंगारी दुकान तक पहुंचने से आग लगी हो सकती है। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फायर ब्रेड ऑपरेटर जसबीर कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे भगत सिंह रोड पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंच बनाई गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मंडी सर्व व्यापार मंडल के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आग के कारण दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से खराब हो गया। भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आग से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित दुकानदार के नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि दुकानदार को राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top