Sahibzada Ajit Singh Nagar
मोहाली में डेढ़ लाख पौधे लगाने का महा अभियान हुआ शुरू
Banur, Punjab:मोहाली के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ने गांव जोलां कला में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जिले में एक दिन में डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। शुरुआत में पंचायती भूमि पर 10,000 पौधे रोपे गए। डीसी ने बताया कि मोहाली पौधारोपण में पंजाब के शीर्ष पांच जिलों में शामिल है और जल्द ही ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लेगा। स्थानीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामTemple चंदा चोरी: SIT की प्रारम्भिक रिपोर्ट तैयार, 15 दिन में फाइनल
Lucknow, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी को लीड कर रहे लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी पहलुओं पर जांच करके अभी अपनी प्रारम्भिक रिपोर्ट हमने तैयार कर ली है लेकिन अभी भी जांच जारी है 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट सौंपी जाएगी जो भी तथ्य और नाम होंगे सामने आ जाएंगे।0
0
Report
लखनऊ मेट्रो फेज-1बी: 384 करोड़ में पांच एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति * *लखनऊ मेट्रो ईस्ट वेस्ट कोरिडोर- पांच एलीवेटेड स्टेशनो के निर्माण के लिए हुआ कंपनी का चयन ₹384 करोड रुपये की लागत से रंजीत बिल्डकॉन बनाएगी पांच मेट्रो स्टेशन और वायाडक्ट वसंतकुंज से ठाकुरगंज सेक्शन का 2 वर्षों में पूरा होगा निर्माण* उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो के विस्तार में एक और महत्वपूर्ण ब है। चारबाग से वसंतकुंज के बीच प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (लखनऊ मेट्रो फेज-1बी) के तहत एलिवेटेड सेक्शन के लिए लगभग 384 करोड़ रुपये (लगभग 453 करोड़ रुपये GST सहित) का प्रमुख सिविल निर्माण टेंडर आबंटित किया गया है। यह टेंडर मेसर्स रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को ठाकурगंज मेट्रो स्टेशन से वसंतकुंज मेट्रो स्टेशन के बीच एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर और पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन एवं निर्माण के लिए दिया गया है। यह टेंडर यूपीएमआरसी द्वारा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए दिया गया है। विस्तृत तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद मेसर्स रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को सफल बिडर चुना गया और इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह परियोजना लखनऊ में शहरी परिवहन को मजबूत करेगी, कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, सड़क जाम कम करेगी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगी। इस टेंडर के तहत मेसर्स रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड लगभग 4.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो वायाडक्ट का डिजाइन और निर्माण करेगी, जिसमें स्टेशन के हिस्से भी शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य लाइन को डिपो के प्रवेश और निकास से जोड़ने के लिए 740 मीटर लंबा रैंप भी बनाया जाएगा। इसमें निम्न पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं: * ठाकुरगंज मेट्रो स्टेशन * बालागंज मेट्रो स्टेशन * सरफराजगंज मेट्रो स्टेशन * मूसाबाग मेट्रो स्टेशन * वसंतकुंज मेट्रो स्टेशन इस कार्य में सहायक संरचनाएँ, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB), वास्तु कार्य, जल आपूर्ति प्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था, ड्रेनेज इन्फ्रास्ट्रक्चर, बाहरी विकास कार्य, अग्निशमन प्रणाली तथा विद्युत एवं यांत्रिक (E&M) कार्य भी शामिल हैं। संपूर्ण कार्य कार्य शुरू होने की तिथि से 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। लखनऊ मेट्रो फेज-1बी, यूपीएमआरसी की उस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत शहर में सुरक्षित, विश्वसनीय और टिकाऊ मास रैपिड ट्रांजिट सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह कॉरिडोर घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा और यात्रियों को सड़क परिवहन की तुलना में तेज और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराएगा। यह नया मेट्रो सेक्शन आवासीय क्षेत्रों, व्यावसायिक क्षेत्रों और परिवहन केंद्रों को जोड़ेगा, जिससे नागरिकों की दैनिक यात्रा अधिक आसान होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। MD, यूपीएमआरसी श्री सुशील कुमार ने कहा, “इस टेंडर का दिया जाना लखनऊ मेट्रो फेज-1बी के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कॉरिडोर नागरिकों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। यूपीएमआरसी समय पर, गुणवत्ता के साथ और विश्वस्तरीय मानकों पर परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।” वसंतकुंज मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन के निर्माण हेतु भी शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। उल्लिखित है कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 5 एलिवेटेड तथा 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं。 जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि.0
0
Report
बलौदाबाजार कसडोल में 8 परिचितों की हत्या: साइको किलर का एक ही पैटर्न
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाज़ार के कसडोल में 8 परिचितों की हत्या एक ही पैटर्न पर साइको किलर ने की.0
0
Report
Advertisement
स्वामी कैलाशानंद गिरि: लखनऊ आग पर योगी की कार्रवाई, राम मंदिर चोरी मोदी की नजर
Greater Noida, Uttar Pradesh:महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में हुए अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया और अयोध्या राम मंदिर में चोरी के मामले पर भी बयान दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ अग्निकांड को लेकर बात की है। मुख्यमंत्री इस घटना से बहुत दुखी हैं और उन्होंने इस मामले में बड़ी कार्रवाई तथा जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में लगभग 15 लोगों की जान गई है, जिनमें बच्चे और छात्र भी शामिल हैं। स्वामी जी को विश्वास है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कठोर कार्रवाई करेंगे और उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे。 अयोध्या राम मंदिर में चोरी के मामले पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि कई जांच कमेटियां लगी हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य राम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे स्थलों का विकास रहा है, ऐसे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई होगी。 स्वामी जी ने आगे कहा कि यदि कोई गड़बड़ी हुई है, तो प्रधानमंत्री उस पर मौन नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर को भव्य बनाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य भी है। इस मामले की जांच एसआईटी टीम कर रही है और केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री की इस पर पूरी दृष्टि है。 उन्होंने राम जन्मभूमि निर्माण समिति के चेयरमैन दीपेंद्र मिश्र का भी जिक्र किया और कहा कि वे उनकी कार्यशैली से परिचित हैं। स्वामी जी ने बताया कि उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई है, जिन्होंने राम मंदिर में किसी भी तरह की लापरवाही, गड़बड़ी या कोताही न बरतने का आश्वासन दिया है। संत समाज की भी यही मांग है。 महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि दादरी में अपने शिष्य भूपेंद्र बंसल के शोरूम के शोरूम के उद्घाटन के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।0
0
Report
फर्रुखाबाद: नेहा नर्सिंग होम सील, बेड-लापरवाही और एक्सपायर इंजेक्शन सामने
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई… मानकों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के चलते शहर के चर्चित नेहा नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल में छापेमारी की, जहाँ कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय द्वारा गठित टीम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सीओ सिटी अभय वर्मा के नेतृत्व में बाबू जी गली स्थित नेहा नर्सिंग होम पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। जांच में सामने आया कि अस्पताल का पंजीकरण 100 बेड का है, लेकिन मौके पर केवल 67 बेड ही उपलब्ध मिले। इतना ही नहीं, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी गंभीर लापरवाही पाई गई। 15 जून के बाद से बायोमेडिकल वेस्ट की लॉगबुक तक नहीं भरी गई थी पूछताछ में अस्पताल संचालक ने बताया कि अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट नगर पालिका की गाड़ी में डाल दिया जाता था, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। वहीं ऑपरेशन थियेटर में तीन महीने से अधिक समय पहले एक्सपायर हो चुके इथामसिलेट इंजेक्शन भी रखे मिले। इसके अलावा अस्पताल में फायर सेफ्टी मानकों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। लगातार मिली इन गंभीर खामियों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से नेहा नर्सिंग होम को सील कर दिया। फर्रुखाबाद में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर अब प्रशासन सख्त नजर बनाए हुए है। सवाल यह है कि आखिर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली ऐसी लापरवाहियां कब तक चलती रहेंगी? फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अग्नि सुरक्षा के लिए 206 प्रकरणों पर एक्शन शुरू किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुए हादसे के बाद गाजियाबाद में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक्शन मोड में आ गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गौर ग्रीन एवेन्यू, इंदिरापुरम में घटित अग्निकांड की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित समूह आवासीय परिसरों, होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखीय परीक्षण के माध्यम से अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों का परीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिन भवनों एवं प्रतिष्ठानों में निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाया गया अथवा आवश्यक अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया, उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। अधिकारियों के किए गए निरीक्षणों के दौरान लगभग 206 ऐसे प्रकरण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें अग्नि सुरक्षा मानकों के संबंध में कमियां पाई गई हैं। इनमें से 56 प्रकरणों में सीलिंग एवं अन्य प्रवर्तनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित/प्रारम्भ की जा चुकी है, जबकि शेष प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है साथ ही प्राधिकरण द्वारा अग्रिम प्रक्रिया सतत रूप से प्रस्तावित है। इसके अलावा ऐसे सभी समूह आवासीय परिसरों, जिनमें आरडब्ल्यूए का गठन हो चुका है, उनके पदाधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया है कि परिसर में स्थापित अग्निशमन प्रणाली, फायर अलार्म, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं चेतावनियां भी जारी की जा रही हैं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए अग्निशमन विभाग की क्षमता संवर्धन हेतु लगभग 100 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। उक्त धनराशि से आधुनिक अग्निशमन उपकरणों, विशेषीकृत फायर फाइटिंग संयंत्रों एवं आवश्यक संसाधनों की खरीद अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है, जिससे बहुमंजिला भवनों एवं समूह आवासीय परिसरों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाओं पर अधिक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से नियंत्रण स्थापित किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
अलीगंज हादसे के बाद उन्नाव में कोचिंग-लाइब्रेरी सीज, जांच के आदेश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव लखनऊ के अलीगंज हादसे के बाद उन्नाव में हड़कंप। निरीक्षण के बाद दो कोचिंग संस्थान और दो लाइब्रेरी किए गए सीज। मानक विहीन संचालित हो रही दो कोचिंग और दो लाइब्रेरी की गई सीज। नजर, जयसवाल कोचिंग संस्थान किया गया सीज। कौटिल्य और गुरुकुल लाइब्रेरी भी की गई सीज। DM घनश्याम मीणा क़े निर्देश क़े बाद हुई करवाई। DIOS सुनील दत्त की अगुवाई में हुई कार्रवाई। सदर कोतवाली के शाह गंज पन्नालाळ पार्क के पास स्थित है संस्थान।0
0
Report
महोबा में SDM के नेतृत्व में चेकिंग, कई कोचिंग सेंटर सील, नोटिस जारी
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद समूचे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आज महोबा में भी एसडीएम के नेतृत्व में गठित पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की भनक लगते ही ज्यादातर संचालक कोचिंग बन्द कर फरार हो गए। चेकिंग के दौरान संचालित होते पाए गए कोचिंग संस्थानों में नियमों की अनदेखी मिलने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा गया है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा ना कर संचालित हो रहीं कोचिंग को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। प्रशासनिक टीम की सख्ती से कोचिंग संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है।0
0
Report
कोरापुट के पटांगी ब्लॉक के कपातिगुड़ा जंगल में युवती-युवक की मौत, पोस्टमार्टम से पुष्टि
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - (ନିରଜ ଶତପଥୀ) ଓକରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲା ପଟ୍ଟାଙ୍ଗି ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ ପେଟୁରୁ ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ର କପାଟିଗୁଡା ଗ୍ରାମରେ ଏକ ଅଭାବनୀୟ ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଗାଁ ନିକଟରେଥିବା ଜଙ୍ଗଲ ରେ ଜଣେ ଯୁବକ ଓ ଯୁବତୀଙ୍କ ଝୁଲନ୍ତା ମୃତ ଦେହ ଉଦ୍ଧାର କାରାଯାଇଛି।ଏନେଇ ଉଭୟ ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ଆନ୍ଧ୍ର - ଓଡ଼ିଶା ସୀମାନ୍ତ ସୁଙ୍କି ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଯୁବତୀଙ୍କ ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ଝିଅ କୁ ହତ୍ୟା କରାଜାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଛି। ସୂଚନାଯୋଗ୍ୟ କି ରାଲେଗଡା ପଞ୍ଚାୟତ ର ସାନ ଲମତାପାଡୁ ଗ୍ରାମର ଯୁବତୀ ନିଲାମା ଯାନୀ(୩୨) ଓ ପେଟୁରୁ ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ର ଜଗନ୍ନାଥ ଦୁଷୁରୀ(୩୩) ଉଭୟେ ଉଭୟଙ୍କୁ ଭଲ ପାଉଥିଲେ। ଘଟଣା ଘଟିବା ପୂର୍ବ ଦିନ, ପରିବାର ସହିତ ରାତ୍ରି ଭୋଜନ କରିବା ପରେ ଯୁବତୀ ଜଣକ ନିଜ ରୁମ କୁ ଶୋଇବା ପାଇଁ ଯାଇଥିଲେ ସେହିପରି ପରିବାର ଲୋକେ ମଧ୍ୟ ନିଜ ରୁମ ରେ ସୋଇପଡ଼ିଥିଲେ। ସକାଳୁ ଝିଅ କୁ ନ ଦେଖିବାରୁ ସୋଇଥିବା ରୁମ କୁ ଯାଇ ଝିଅ କୁ ନ ପାଇବାରୁ ଚାରିଆଡେ ଖୋଜାଖୋଜି କରିଥିଲେ।୨୧ତାରିଖ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ଝିଅ ବ୍ୟବହାର କରୁଥିବା ଫୋନ ରୁ ଝିଅର ଭାଇ ର ଫୋନ କୁ ଯୁବତୀ ଜଣକ ବେକରେ ରସି ଲଗାଇ କପାଟିଗୁଡା ଜଙ୍ଗଲ ରେ ମୃତ୍ୟୁ ବରଣ କରିଛନ୍ତି ବୋଲି ଫୋନ ଆସିଥିଲା। ଏହା ପରେ ପରିବାର ଓ ଗ୍ରାମବାସୀ ମିଶି ଘଟଣା ସ୍ଥଳ କୁ ଯାଇ ଦେଖିବା ସମୟରେ ଝିଅ ଓ ଜଣେ ପୁଅ ର ମୃତ ଦେହ ଜଙ୍ଗଲ ରେ ଝୁଲୁଛି। ଏହାପରେ ଉଭୟ ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ସୁଙ୍କି ଥାନାରେ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ। ଖବରପାଇ ସୁଙ୍କି ପୁଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଦୁଇ ମୃତ ଦେହ ଉଦ୍ଧାର କରି ପଟ୍ଟାଙ୍ଗି ଡାକ୍ତରଖାନାକୁ ଶବ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ ନିମନ୍ତେ ପଠେଇବା ସହିତ ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ଫୋରେଂସିକ ଟିମ ଓ ପୁଲିସ ମିଳିତ ଭାବେ ଆରମ୍ଭ କରିଛନ୍ତି। ଶବ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ ରିପୋର୍ଟ ଆସିବା ପରେ ମୃତ୍ୟୁ ର କାରଣ ସ୍ପଷ୍ଟ ହେବ ବୋଲି ପୁଲିସ ସୂଚନା देते। ଶବ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ ପରେ ଉଭୟ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କୁ ଶବ ହସ୍ତାନ୍ତର କରା ଯାଇଛି। ଏବେ ପୋଷ୍ଟମର୍ଟମ ରିପୋର୍ଟ କୁ ଅପେକ୍ଷା।0
0
Report
Advertisement
चिरंजी लाल यादव को पद्म श्री सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में श्री चिरंजी लाल यादव जी को कला के क्षेत्र में 'पद्म श्री' सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई। पिछले पांच दशकों से 'कांसा नक्काशी' की समृद्ध कला को सहेजने, संवारने और उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में आपका योगदान अमूल्य और सराहनीय है। आपकी इस विशिष्ट उपलब्धि ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।0
0
Report
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड घटना के बाद अधिकारी अस्पताल और कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए दौड़े,
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। लखनऊ में सोमवार को हुए दुखद अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम अस्पताल, कोचिंग शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थान माल आदि मैं अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दौड़ती रही। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त विभागों की छ टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा मंगलवार को जनपद में अनेक कोचिंग सेंटर व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य शिक्षण संस्थानों के अलावा माल आदि पर पहुंच कर अग्नि सुरक्षा से संबंधित मानकों की गहन जांच की गई। जिससे मुख्य रूप से कोचिंग और शिक्षण संस्थानों में अफरा तफरी माहौल रहा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्है ने सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचकर अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच करने के साथी विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर वहां मरीजो से भी सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया।जिला अधिकारी ने अवगत कराया है कि पूरे जनपद में फायर सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है उसके लिए नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट की टीम और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम की टीम तथा विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारी भी अपने क्षेत्र में सभी मुख्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों अस्पतालों और कोचिंग शैक्षिक संस्थानों आदि में मुख्य रूप से अग्नि सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की जा रही है। नियमों के प्रति लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्म श्री, कृषि में अद्वितीय योगदान
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में स्व. श्री रघुपत सिंह जी को कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान हेतु 'पद्म श्री' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। पाँच दशकों से अधिक समय तक कृषि सेवा के प्रति उनकी तपस्या ने भारतीय कृषि को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अपना जीवन पारंपरिक बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित कर किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने में असाधारण योगदान दिया। आत्मनिर्भर कृषि व जैव विविधता संरक्षण को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
रिश्ते के झगड़े में हत्या: भाई ने भाई को मार डाला, पिता घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:रिश्ते का खून: भाई ने की भाई की हत्या, पिता को भी कुल्हाड़ी मारकर किया लहुलुहान बहन की शादी के 24 घंटे के भीतर उठ गई भाई की अर्थी, पिता लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग जमीन में हिस्सा और 21 जून को छोटी बहन की शादी के खर्चे को लेकर हुआ था मामूली विवाद तीसरे नंबर के भाई दशरथ ने चौके नंबर के भाई प्रदुम्म को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, बीच बचाव करने आए पिता भगवानदीन निषाद पर भी किया जानलेवा हमला मृतक प्रद्युम्न मुंबई में करता था नौकरी, दो मासूम बेटियां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है हत्या में शामिल भाई दशरथ, उसकी पत्नी कमल कुमारी और उसका साला लवलेश शामिल था वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव का मामला0
0
Report
कोसी नदी में डूबने से रामनगर के रिसॉर्ट कर्मी की मौत, परिवार में शोक
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान अल्मोड़ा जिले के कनार ग्राम निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य रामनगर के बैला मोंडे रिसॉर्ट में कार्यरत था। मंगलुवार को उसका अवकाश था, इसी दौरान वह अपने साथी कर्मचारी राजकुमार निवासी मैनपुरी, एटा (उत्तर प्रदेश) के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे, इसी बीच अजय अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह पानी में बहने लगा और कुछ ही क्षणों में लोगों की नजरों से ओझल हो गया। साथी राजकुमार ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस तथा फायर सर्विस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बचाव अभियान शुरू किया गया और काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अजय को नदी के एक गहरे कुंड से बाहर निकाला गया, गंभीर अवस्था में उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
महासमुंद के ग्राम पैकीन खेत से पांच हीरे, कुल 1.22 कैरेट
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुन्द जिले के सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पैकीन में डायमंड ब्लॉक के वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति हुई है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. इनमें दो जेम क्वालिटी और तीन अन्य श्रेणी के हीरे शामिल हैं. ग्राम पैकीन के योगेश्वर बेहरा के खेत में मिला यह हीरा 발견 बहुत अहम माना जा रहा है; 200 टन सैंपल के लिए उन्होंने मिट्टी ली थी और 99% संभावना बताई थी कि खेत में हीरा मिलेगा, जिसे आज पुष्टि मिली.0
0
Report
Advertisement
