Sahibzada Ajit Singh Nagar
पंजाब सरकार की तरफ से ''सरकार आपके द्वार'' स्कीम के तहत डेरा बस्सी में लगाया गया सुविधा कैंप
Banur, Punjab:पंजाब सरकार की तरफ से डेरा बस्सी में सरकार आपके द्वारा स्कीम के तहत सुविधा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष तौर पर शमूलियत की। हलका विधायक ने संबोधित करते कहा कि सरकार की तरफ से लगाए जा रहे कैंप लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहे है। उल्लेखनीय है कि इन शिविरों के अलावा पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित 43 सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी संपर्क करके प्राप्त की जा सकती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब CM के अंगरक्षक की पत्नी के साइबर ठगी मामले में बिहार से दो गिरफ्तार
Pariaunna, Bihar:पंजाब के मुख्यमंत्री के कमांडो(अंगरक्षक) की पत्नी मनजीत कौर से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र से दो आरोपियों मुकेश कुमार और विशाल भारती को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम दोनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों साइबर गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और ठगी की रकम पर दो प्रतिशत कमीशन लेते थे। मोबाइल की जांच में कई जीमेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पटियाला ले गई है। इस मामले में कोलकाता और जामताड़ा से भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है और अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है।हालांकि इस मामले पर न तो पंजाब पुलिस और ना ही नालंदा पुलिस बोलने को तैयारी दिखी।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के 40 स्टार प्रचारक घोषित, नेतागण प्रचार के मैदान में
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव : BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम सम्राट चौधरी भी है शामिल बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कुल 40 नाम हैं जो बांकीपुर से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे. लिस्ट में पहले नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है. पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का भी नाम है. दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम है जबकि तीसरे नंबर पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नाम है. इसके आगे विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जायसेवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी, मंगल पांडेय का नाम है. इन नेताओं के अलावा दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, जीवेश कुमार, जनक राम, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेणु देवी, मैथिली ठाकुर, शिला प्रजापति, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता का स्टार प्रचारक में नाम है जो बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे.0
0
Report
SC ने भोजशाला मामले में नमाज के लिए अलग स्थान और अस्थायी व्यवस्था दी
Noida, Uttar Pradesh:*भोजशाला केस: परिसर में पूजा रहेगी जारी, मुस्लिमों को नमाज के लिए मिलेगी अलग जगह; जानिए SC के आदेश से किसे क्या मिला मध्यप्रदेश में धार भोजशाला परिसर में हिंदू बिना रोक-टोक पूजा-अर्चना करते रहेंगे। परिसर के अंदर मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने की इजाज़त नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग ठुकरा दी है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने पूरी कोशिश की कि सुप्रीम कोर्ट मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के फैसले से पहले की स्थिति बहाल कर दे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को नहीं माना। HC के फैसले से पहले क्या व्यवस्था थी यहाँ यह गौर करने लायक है कि मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के 15 मई के दिए फैसले से पहले भोजशाला परिसर में ASI के 2003 के आदेश के मुताबिक व्यवस्था थी। ASI के इस आदेश के मुताबिक हिंदू समुदाय को मंगलवार और बंसत पंचमी के दिन पूजा अर्चना की इजाज़त थी, वही मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज पढने की इजाज़त थी।।हालांकि हाई कोर्ट ने 15 मई के फैसले में भोजशाला परिसर को माँ सरस्वती का मंदिर करार दिया । हाई कोर्ट ने ASI के आदेश पर भी रोक लगा दी थी। *मुस्लिम समुदाय को मिलेंगी अलग जगह* हालांकि हाई कोर्ट के आदेश को लेकर मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम व्यवस्था भी दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची, जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने राज्य सरकार से कहा है कि भोजशाला परिसर के नज़दीक एक खुली जगह मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने के लिए दी जाए।इस जगह पर मुस्लिम समाज हर शुक्रवार दोपहर बाद 1 से 3 बजे के बीच नमाज पढ़ सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि यह अस्थायी व्यवस्था है और यह व्यवस्था सिर्फ तब तक रहेगी जब तक कि इस मामले में कोर्ट का फैसला आ जाता है। *ASI अभी इमारत में बदलाव नहीं करेगी* सुप्रीम कोर्ट ने ASI से कहा है कि वो भोजशाला इमारत में कोर्ट की इजाज़त के बिना किसी तरह का बदलाव न करें।सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर हिंदू पक्ष और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। तीन हफ्ते बाद कोर्ट सुनवाई करेगा। *मुस्लिम पक्ष के वकीलों की दलील* मुस्लिम पक्ष की ओर से वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि भोजशाला परिसर में आठ सौ साल से जो व्यवस्था थी, उसे हाई कोर्ट ने एकाएक बदल दिया । हाई कोर्ट ने ASI अधिकारियों से बिना पूछताछ किए बगैर इतना बड़ा फैसला दे दिया। हुजेफा अहमदी ने मांग की कि 2003 से पहले जो व्यवस्था लागू थी, उसे फिर से बहाल किया जाए। उस व्यवस्था के तहत हिंदू और मुस्लिम दोनों को तय दिनों पर वहां पूजा और नमाज़ की अनुमति थी। हुजेफा अहमदी ने कहा कि निष्पक्षता के लिए हाई कोर्ट को अपने फैसले पर कुछ समय के लिए रोक लगा देनी चाहिए थी, ताकि दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट जाने का उचित मौका मिल सके। *फिर तो देश मे कोई जगह नहीं बेचेगी- सिंघवी* वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि वहां मंदिर था या नहीं, लेकिन अगर हर पुराने धार्मिक दावे के आधार पर आज की व्यवस्था बदली जाएगी, तो देश में कोई भी ऐतिहासिक जगह विवाद से नहीं बचेगी। सिंघवी ने कहा कि यह स्थान सांप्रदायिक सौहार्द का अच्छा उदाहरण रहा है। यहां लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम दोनों को अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा और नमाज़ की करते रहे है। सिंघवी ने यह भी कहा कि अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर्फ अयोध्या मामले के लिए था, उसे दूसरे मामलों में लागू नहीं किया जा सकता। *वकील मीनाक्षी अरोड़ा की दलील* मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि इस जगह के इस्तेमाल को लेकर पहले हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी सहमति थी, जिसके तहत दोनों समुदाय इस परिसर का धार्मिक स्थल के रूप में इस्तेमाल करते आए है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस मामले से जुड़ा दीवानी मुकदमा पहले से अदालत में लंबित था, तो हाई कोर्ट ने रिट याचिका पर सुनवाई कैसे कर ली। *सरकार की ओर से SG मेहता की दलील* मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद जो व्यवस्था लागू हुई है, उसमें अभी कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट के फैसले के करीब दो महीने बाद सुप्रीम कोर्ट आया है। इस दौरान कई प्रशासनिक कदम उठाए जा चुके हैं। ऐसे में अंतरिम आदेश के जरिए अगर मौजूदा व्यवस्था में बदलाव होता है, तो यह दिकत का सबब बनेगा *सुप्रीम कोर्ट का रुख* चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह एक बेहद संजीदा मामला है। ऐसे में कोई टिप्पणी या ऐसा कोई आदेश पास नहीं किया जाना चाहिए जो लोगों के बीच तनाव पैदा करे। चीफ जस्टिस ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों को संयम रखना चाहिए। कोर्ट इस विवाद को सुलझाने के लिए तैयार है। कोर्ट इस मामले में हर रोज़ सुनवाई के लिए तैयार है। हम तीन हफ्ते बाद इस मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट करेगे।0
0
Report
Advertisement
NTPC गेट के पास टीन सेट क्लिनिक से फर्जी टेस्ट फिटनेस सर्टिफिकेट जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के NTPC गाडरवारा गेट नंबर-1 के पास संचालित एक निजी क्लीनिक मां नर्मदा डायग्नोस्टिक सेंटर NTPC पर नियमों को ताक पर रखकर चिकित्सा सेवाएं टीन सेट में संचालित की जा रही हैं। यहाँ पर आम आदमी की ब्लड जाँच से लेकर ECG, आँखों की जाँच व बिना विशेषज्ञ निगरानी के धड़ल्ले से की जा रही है। वहीं फिटनेस सर्टिफिकेट बांटे जा रहे हैं। NTPC पावर प्लांट के अंतर्गत निजी कंपनियों में कार्यरत मजदूरों के फिटनेस सर्टिफिकेट 800 रुपये लेकर बनाए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आज हमने 14 लोगों की रिपोर्ट तैयार की है लेकिन डॉक्टर साहब नहीं आए हैं। स्वास्थ्य महकमे से जानकारी लेने पर बताया गया कि NTPC क्षेत्र में या NTPC के पास ऐसी कोई अनुमति हमारे विभाग से नहीं ली गई है। डॉ अनिल पटेल (BMO) से जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि टीन सेट में ये महत्वपूर्ण जांच करना संभव नहीं है। स्वास्थ्य महकमे ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की बात कही। आगे क्या होता है इसका इंतजार है.0
0
Report
यूट्यूब एक्सप्लेनर से बना वीडियो ट्रेंड: क्या है असल कहानी?
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर ठेकेदार की अवैध वसूली के आरोप, मालिक-चालकों ने कार्रवाई मांगी
Chhindwara, Madhya Pradesh:शहर के बस स्टैंड पर बस मालिकों और ई रिक्शा चालकों ने लगाए ठेकेदार पर अवैध मनमानी वसूली के आरोप छिंदवाड़ा के राजीव गांधी बस स्टैंड पर अवैध वसूली और ठेकेदार की मनमानी के विरोध में मंगलवार को बस ऑपरेटर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और बड़ी संख्या में बस मालिकों और संचालकों ने ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की उनका आरोप है कि तय शुल्क से कई गुना अधिक वसूली की जा रही है विरोध करने पर ड्राइवरों और कंडक्टरों से गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की जाती है. बस संचालकों ने बताया कि नगर निगम ने राजीव गांधी और मानसरोवर बस स्टैंड का ठेका एक साल के लिए तय दरों पर दिया है नियम के अनुसार मिनी बस से ₹30 और बड़ी बस से ₹40 शुल्क लिया जाना है .आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी तय दर से कई गुना अधिक पैसे वसूल रहे हैं. अतिरिक्त राशि नहीं देने पर बसों को रोकने और परेशान करने की धमकी दी जाती है.बस स्टैंड पर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से भी रोजाना दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है.नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं. उनका कहना है कि यदि जांच में तय शुल्क से अधिक वसूली और कर्मचारियों द्वारा अभद्रता या गुंडागर्दी की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
SIT ने मौलाना शमशुल हुदा के विदेशी फंडिंग केस में पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
Noida, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमशुल हुदा के खिलाफ विदेशी फंडिंग मामले में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। एसआईटी ने करीब आठ महीने की जांच पूरी करने के बाद लगभग 1000 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी अपने-अपने स्तर पर कर रही है... फिलहाल चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत में होगी।0
0
Report
चैनपुर CHC में इलाज देर से मिला: 14 वर्षीय किशोरी की मौत
Gumla, Jharkhand:गुमला - गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। इलाज में कथित लापरवाही और एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेमनगर निवासी 14 वर्षीय शिवानी कुमारी, पिता राजकुमार लोहरा, की इलाज के दौरान रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शिवानी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां वह कई घंटों तक बेहोश पड़ी रही। आरोप है कि इस दौरान न तो समय पर डॉक्टर ने उसका इलाज किया और न ही उसे तत्काल रेफर करने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था हो सकी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में मौजूद सरकारी एम्बुलेंस खराब थी। उसे चालू करने के लिए कई लोगों ने धक्का लगाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। परिजनों का यह भी आरोप है कि गंभीर हालत में बच्ची के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई। आखिरकार मजबूरी में परिजनों ने एक निजी पिकअप वैन की व्यवस्था की और अचेत अवस्था में शिवानी को उसकी मां और अन्य परिजनों की गोद में बैठाकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गुमला पहुंचे और फिर अपने गांव चले गए। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यदि परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता का मामला भी हो सकता है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई करता है। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही और आपातकालीन सेवाओं की वास्तविक स्थिति पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।0
0
Report
मधेपुरा में एक घंटे की बारिश से जलभराव, करोड़ों के नालों पर सवाल
Madanpur, Bihar:महज एक घंटे की हल्की बारिश ने मधेपुरा नगर परिषद की तैयारियों और करोड़ों रुपये की ड्रेनेज परियोजनाओं की हकीकत सामने ला दी। शहर का सदर अस्पताल परिसर, मुख्य बाजार, विभिन्न गली-मोहल्ले और कई सरकारी कार्यालयों के आसपास घुटनों तक पानी भर गया। हालत ऐसी हो गई कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। हैरानी की बात यह है कि शहर में एक ओर बुडको (BUDCO)द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से लंबे समय से नाला निर्माण कराया जा रहा है, वहीं नगर परिषद भी विभिन्न क्षेत्रो में नालों का निर्माण करवाती है। इसके बावजूद हल्की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो जाना ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता,व्यवस्था और योजना पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात शुरू होते ही शहर की यही तस्वीर सामने आती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को उठानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता विनीता भारती ने नगर परिषद और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, करोड़ों रुपये खर्च कर नालों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अधिकांश काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। हल्की बारिश में ही शहर डूब जाता है, तो भारी बारिश में क्या होगा? जनता के पैसे से बनने वाली योजनाओं की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। विनीता ने कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी और मुख्य पार्षद कविता साहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके रीजन में बस लुट हुआ है। शहर में कोई व्यवस्था नहीं बस चकाचक मधेपुरा का बोर्ड लगाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये की योजनाओं के बाद भी शहर की यह स्थिति है, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या जनता को हर बारिश में जलजमाव झेलना ही उनकी नियति बन गई है, या फिर इस बदहाल व्यवस्था के लिए जवाबदेही तय होगी?0
0
Report
Advertisement
थानेसर में सफाई-दमकल कर्मियों का धरना, 5 अगस्त तक मांग पूरी नहीं तो हड़ताल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद कार्यालय में आज सफाई कर्मचारी और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश और दमकल विभाग के कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने उनसे वादा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते दिनों हड़ताल की थी। जिसके बाद सरकार ने उनसे वादा किया था कि उनकी मांगे मान ली जाएगी। लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगे नहीं मानी है। और इसलिए अब आश्वासन पर वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने 5 अगस्त तक उनकी मांगे नहीं मानी तो वह 6,7 और 8 अगस्त को पूरे प्रदेश में हड़ताल करेंगे। और उसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह हड़ताल अनिश्चिततकालीन भी हो सकती है। बाईट:- सफाई कर्मचारियों के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश बाईट:- दमकल विभाग के कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर0
0
Report
ED ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में Ebix चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Ebix चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार... ED ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। ED ने विकास गर्ग को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर रवाना किया है। उन्हें बुधवार को PMLA कोर्ट, रायपुर में पेश किया जाएगा। इसके पहले ED ने विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से कमाई गई अवैध रकम को विकास गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों में भेजा गया। इसके बाद इन पैसों को कई कंपनियों के जरिए लेयरिंग कर शेयर, सिक्योरिटीज और अन्य संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया。 जांच में यह भी सामने आया है कि विकास गर्ग तीन सूचीबद्ध (लिस्टेड) कंपनियों—विकास इकोटेक लिमिटेड (Vikas Ecotech Limited), विकास लाइफकेयर लिमिटेड (Vikas Lifecare Limited) और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड (Eraaya Lifespaces Limited)—के प्रमोटर हैं。 ED का आरोप है कि विकास गर्ग ने Eraaya Lifespaces Limited के माध्यम से EbixCash में 64% हिस्सेदारी खरीदी और इस अधिग्रहण के लिए कथित तौर पर महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से उत्पन्न अवैध धन का इस्तेमाल किया。 हालांकि, यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि ED के ये आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। अंतिम रूप से किसी भी आरोप की पुष्टि अदालत के फैसले के बाद ही होगी।0
0
Report
40 लाख लूट: आगरा के सर्राफ कारोबारी ने आरोप लगाए, पुलिस जांच शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में 40 लाख रुपये के लूट मामले में सर्राफ कारोबारी रामवीर ने आरोप लगाए। खंदौली के पास बगल घूंसा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा कर तमंचे के बल पर रुपये भरा बैग लूटा, जिसमें 21 लाख बैंक लोन और 19 लाख अन्य कारोबारियों के होने का दावा किया गया। घटना की सूचना दो घंटे से अधिक बाद मिली। पुलिस कोल्ड स्टोरेज में कारोबारी से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कल्याणपुरी हत्याकांड: पुलिसकर्मी मनीष भाटी ने पत्नी गोली मारी, फिर खुद को मार ली
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की अपनी पत्नी की हत्या कर फरार था मनीष भाटी मनीष भाटी की पत्नी के परिजनों ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप0
0
Report
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी: फर्जी दस्तावेज़ से बैंक खाता खोलवाने वाला गिरोह गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर साइबर ठगी की रकम खपाने वाला सदस्य गिरफ्तार, संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेजों से खुलवाते थे बैंक खाता, पुलिस ने गिरोह का सदस्य व अदनान किया अरेस्ट, अदनान ने अपनी पहचान छुपाकर मोहित के नाम से फर्जी दस्तावेज लगाएं, आरोपी युवक ने HDFC बैंक में फर्जी तरीके से बैंक खाता भी खुलवाया, साइबर ठगो द्वारा धोखाधड़ी के चलते शेयर मार्केट क्रिप्टो निवेश के नाम पर अवैध राशि प्राप्त की, पुलिस ने BNS-318(4),336(3),338,340(2),112(2),में किया मुकदमा दर्ज, मुजफ्फरनगर की साइबर पुलिस ने किया खुलासा。0
0
Report
केआ: न्यूजीलैंड का शरारती परिंदा जो समझदार है
Noida, Uttar Pradesh:दुनिया में कई ऐसे पक्षी है. जो अपनी खूबसूरती या आवाज की वजह से मशहूर हैं. लेकिन कुछ पक्षी अपनी अनोखी आदतों के कारण लोगों को हैरान कर देते हैं. न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला केआ (Kea) ऐसा ही एक पक्षी है. पहली नजर में यह एक नॉर्मल तोते जैसा दिखाई देता है. लेकिन इसकी शरारतें और समझदारी इसे बाकी पक्षियों से बिल्कुल अलग बना देती है.\n\nदिखने में मासूम, शरारत में उस्ताद\nपक्षी की शरारत से लोग हैरान !0
0
Report
Advertisement
