Sahibzada Ajit Singh Nagar
वाटर पाइपलाइन लीकेज से 20 फीट ऊंचा फवारा, वीडियो वायरल
Banur, Punjab:वाटर सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज के कारण करीब 20 फीट ऊंचा फवारा छुटने की वीडियो वायरल हो गई है। लोगों का कहना है कि ऐसा बार-बार हो रहा है, जिससे पीने योग्य पानी की बड़ी मात्रा बर्बाद हो रही है। इस स्थिति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में प्रशासन की अनदेखी से बदहाल सड़क, दो महीने से गड्ढों में तब्दील रास्ते से हजारों परेशान
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। भगवानपुर बीएचयू स्थित छित्तूपुर खास के सरस्वती नगर कॉलोनी में सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं। आर्यन जनरल स्टोर से वैष्णो नगर कॉलोनी तक लगभग 500 मीटर सड़क पिछले दो महीने से पूरी तरह खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र का इकलौता मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, ऑफिस और अस्पताल जाने वालों का आवागमन होता है। सड़क खोदे जाने के बाद से अब तक न तो समतलीकरण किया गया और न ही गिट्टी डाली गई। बारिश के बाद कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों से स्थिति और भी नारकीय हो गई है। निवासियों का कहना है कि इस 500 मीटर के टुकड़े पर करीब 100-150 घर निर्भर हैं। सड़क को ठीक कराने के लिए वे लगातार रोहनिया विधायक, नगर निगम और स्थानीय पार्षद से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय निवासी कवराज सिंह, हारुन अंसारी, यशवंत सिंह, प्रमोद पटेल, पिंटू, सौरभ श्रीवास्तव, देवदत्त तिवारी, प्रेमचंद्र रावत, मुन्ना, राजेश सिंह, मुरारी, राम इकबाल सिंह, बाल भगवान, मारुति बाबा, हीरा विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।0
0
Report
अयोध्या दीपोत्सव सुरक्षा: DIG सोमेन वर्मा ने चौक बाजार का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या जनपद को लेके, उसमें सबसे बड़ा दीपोत्सव के कार्यक्रम है। वहां पर बहुत सारे श्रद्धालु आएंगे, दर्शनार्थी आएंगे और बड़े कार्यक्रम होता है। हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अयोध्या का नाम ऑलरेडी दर्ज है इस दीपोत्सव को लेके। इसमें मल्टीपल लेवल की सिक्योरिटी सिस्टम्स है। अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं जिनको अलग अलग जिम्मेवारियां दी गई जैसे झांकी है दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम है जो दूसरे जो कल्चरल प्रोग्राम्स है इवेंट्स है उसके लिए है इस सब सभी को देखते हुए सारे डिपार्टमेंट के साथ पुलिस अपनी समन्वय करके रखी है बाहर से अनेकों फोर्स आए हैं पुराने ऑफिसर्स जो है उनको भी डिप्लॉय किया जा रहा है इसके साथ साथ पीएससी एसडीआरएफ एनडीआरएफ ड्रोन टीम एटीएस के कमांडो टीम एसटीएफ की टीम इंटेलिजेंस यूनिट्स सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट सेंट्रल पैरामिलिटिक फोर्सेस इन सभी निट्स की डिप्लोयमेंट हो रही है, तो एक बहुत इंटिग्रेटेड वे में इस पूरे कार्यक्रम को संपादित की जाएगी।0
0
Report
सीकर में 98.40 ग्राम MDMA के साथ इनामी तस्कर गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर कोतवाली पुलिस और DST टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 98.40 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हरीराम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के बाठोद गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार जिले में एमडीएमए की इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी की यह अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। कोतवाली थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ के अनुसार DST टीम को सूचना मिली थी कि सदर थाने के 4 किलो अफीम के पुराने मामले में 2 हजार रुपए का इनामी वांछित आरोपी हरीराम सीकर में घूम रहा है। DST टीम आरोपी का पीछा कर रही थी। इसी दौरान आरोपी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपनी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को टोचन करवाने के लिए मोटरसाइकिल की व्यवस्था कर रहा था। हादसे के बाद गाड़ी मौके पर छोड़कर वह शहर की तरफ पैदल ही निकल गया। इसी दौरान DST टीम ने एक्सीलेंस कॉलेज, सालासर रोड के पास आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। बाद में पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 98.40 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि मामले का अनुसंधान उद्योग नगर थाना एसएचओ द्वारा किया जा रहा है। बरामद एमडीएमए की मात्रा कमर्शियल कैटेगरी में आने के चलते उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी मंदिर में दीपावली सज्जा के लिए सफाई, शाम 5:30 बजे पट खुलेंगे
Sikar, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई और स्वच्छता कार्य किया जाएगा। इसके चलते आज शाम तक बाबा श्याम के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद रहेंगे।Shri Shyam Temple Committee के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 1 नवंबर की रात्रि 10 बजे ही मंदिर के पट मंगल कर दिए गए थे। इसके बाद पूरे मंदिर प्रांगण, गर्भगृह और दर्शन मार्ग की सफाई की जा रही है। सफाई कार्य संपन्न होने के पश्चात आज शाम 5 बज कर 30 मिनट पर बाबा श्याम के पट पुनः श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने श्याम भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए शाम 5:30 बजे पट खुलने के बाद ही खाटूधाम पहुंचें। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
1907 का स्टीम विट्रोला: तकनीक इतिहास की धरोहर और मनोरंजन का दौर
Noida, Uttar Pradesh:बिजली के आविष्कार और उसके आम इस्तेमाल से पहले मनोरंजन के भी अनोखे साधन हुआ करते थे। साल 1907 का ये स्टीम विट्रोला उसी दौर की एक दुर्लभ धरोहर है, जो तकनीक के इतिहास की झलक दिखाती है। जब भाप से बजता था संगीत मनोरंजन के भी अनोखे साधन0
0
Report
1,000 डिग्री में 30 मिनट तक भी काम किया फायरफाइटिंग रोबोट, हैरान कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:आग की भीषण तपिश में भी काम करने की क्षमता रखने वाले इस फायरफाइटिंग रोबोट ने सबको हैरान कर दिया...रोबोट को 1,000 डिग्री सेल्सियस की भट्ठी में लगातार 30 मिनट तक रखा गया...फिर भी वह सामान्य तौर से काम करता रहा फायरफाइटिंग रोबोट की 'अग्नि परीक्षा' रोबोट ने सबको हैरान कर दिया !0
0
Report
Advertisement
बच्चे और बिल्ली ने फर्श पर आटा फैलाया, मम्मी के आते ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू
Noida, Uttar Pradesh:घर में आटा किसने फैलाया, ये तो पता नहीं… लेकिन मम्मी के आते ही बच्चे और बिल्ली ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया! ...देखिए, पूरा फर्श आटे से भरा पड़ा है...एक तरफ नन्हा बच्चा आटे में सना बैठा है, तो दूसरी तरफ बिल्ली भी बड़े आराम से उसके पास बैठी है... तभी मम्मी की एंट्री होती है और बच्चा तुरंत उंगली उठाकर बिल्ली की तरफ इशारा कर देता है...लेकिन बिल्ली भी कम नहीं है!...वो भी अपना पंजा उठाकर जैसे बच्चे की तरफ इशारा कर रही हो...मानो दोनों कह रहे हों कि गलती मेरी नहीं, इसकी है!...शरारत दोनों ने मिलकर की और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं! शरारत में पार्टनर, गलती में कोई साथी नहीं! बच्चे और बिल्ली का एक-दूसरे पर आरोप !0
0
Report
डॉगी की आवाज़ पर रोते बच्चे की मुस्कान
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे को चुप कराने के लिए मां-बाप न जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन इस HUSKY ने तो अपना ही तरीका निकाल लिया! ...देखिए, नन्हा बच्चा रोए जा रहा है और पास बैठा ये प्यारा सा HUSKY भी उसकी आवाज सुनकर जोर-जोर से HOWLING करने लगता है... पहले तो बच्चा हैरानी से उसे देखता है, फिर धीरे-धीरे रोना बंद कर देता है...और जैसे ही डॉगी अपनी आवाज में सुर मिलाता है, बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है...देखते ही देखते रोना हंसी में बदल जाता है और बच्चा प्यार से डॉगी के चेहरे पर हाथ फेरने लगता है रोते बच्चे के लिए डॉगी प्यारा साथी ! आवाज सुनते ही हंसने लगा बच्चा!0
0
Report
मीट के लिए डॉगेश भाई का ROYAL अंदाज, लपक लिया मीट
Noida, Uttar Pradesh:खाने के शौकीन तो बहुत देखे होंगे, लेकिन इस जनाब का ROYAL अंदाज़ देखिए! ...सिर पर COWBOY HAT, बदन पर SHIRT और सामने सजा है तरह-तरह के पकवानों का पूरा इंताजाम! ...कभी सब्जियां, कभी अंडा तो कभी दूसरी चीजें खिलाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनाब को इनमें कोई खास दिलचस्पी नहीं है...लेकिन जैसे ही सामने मीट का टुकड़ा आता है, भाई साहब बिना देर किए झट से लपक लेते हैं! ...अब समझ आया कि इतने सारे पकवानों के बीच जनाब किस चीज का इंतजार कर रहे थे...भाई साहब का दिल तो सिर्फ MEAT पर आया है! pakvaanon ko kiya nazarandaaz ! Meat dekhte hi lapke Dageh bhai!0
0
Report
Advertisement
कोहेई उचिमुरा का बैकफ्लिप, हवा में नियंत्रण से सभी दंग
Noida, Uttar Pradesh:बैकफ्लिप तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन इस खिलाड़ी की छलांग देखकर आप भी कहेंगे… क्या गजब का BALANCE है!...दरअसल, ये हैं ओलंपिक जिम्नास्ट कोहेई उचिमुरा... खुले मंच पर खड़े होकर ये बिना किसी दौड़ या सहारे के ऐसी जबरदस्त BACKFLIP लगाते हैं कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं....हवा में शरीर का पूरा कंट्रोल, शानदार ऊंचाई और फिर सीधे दोनों पैरों पर PERFECT LANDING! ऐसा लगता है मानो गुरुत्वाकर्षण का इन पर कोई असर ही नहीं होता...इसी को कहते हैं सालों की मेहनत और अभ्यास… जहां एक पल का करतब भी लोगों को हैरान कर देता है! हवा में कंट्रोल, लैंडिंग भी एकदम परफेक्ट! जिम्नास्ट की BACKFLIP देख दंग हुए लोग!0
0
Report
घर के लिविंग रूम में दो बहनों ने फुटबॉल मैदान बना दिया, जश्न जारी
Noida, Uttar Pradesh:0211ZUP_VRL_SISTERS_r घर के LIVING ROOM को फुटबॉल का मैदान बना दिया है इन दोनों बहनों ने… लेकिन मैच में गोल से ज्यादा चर्चा एक खिलाड़ी के करतब की हो रही है!...हरी ड्रेस पहने बहन पूरे जोश के साथ फुटबॉल को किक मारने के लिए तैयार होती है... सामने सोफे पर बैठी बहन भी बड़े ध्यान से उसका खेल देख रही है... लेकिन जैसे ही ये किक मारती है, गेंद से ज्यादा जोर इनका खुद का बैलेंस बिगड़ने पर लग जाता है और मैडम ऐसी पलटी मारती हैं कि सीधे जमीन पर जा गिरती हैं!...लेकिन मजेदार बात ये है कि गिरने के बाद भी खिलाड़ी का जोश कम नहीं होता… उठते ही ऐसे जश्न मनाने लगती हैं, जैसे WORLD CUP जीत लिया हो!....गोल हुआ या नहीं… लेकिन गिरने का जश्न जरूर शानदार रहा! घर में फुटबॉल मैच का ऐसा रोमांच! गिरी भी खुद, जश्न भी खुद मनाया!0
0
Report
3D ऑप्टिकल इल्यूज़न कारपेट ने बिल्ली और कुत्ते को भ्रमित कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:0211ZUP_VRL_PETS_r घर के फर्श पर बना ये गड्ढा देखकर बिल्ली और कुत्ता दोनों कन्फ्यूज हो गए! ...दरअसल, ये कोई असली गड्ढा नहीं, बल्कि 3D OPTICAL ILLUSION वाला एक खास CARPET है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे जमीन के बीचों-बीच गहरी खाई बनी हुई हो...पहले बिल्ली इस खाई को पार करने की कोशिश करती है, लेकिन छलांग लगाते ही ऐसे लुढ़कती है, जैसे सचमुच गहराई में गिर गई हो...दूसरी तरफ कुत्ता भी किनारे पर खड़े होकर नीचे झांकता है और लकड़ी की पट्टियों को पंजे से छूकर रास्ता समझने की कोशिश करता है....इंसानों के लिए ये सिर्फ एक डिजाइन है लेकिन इन दोनों के लिए तो मानो घर के फर्श पर ही पहाड़ों वाली चुनौती खड़ी हो गई!...कारपेट ने ऐसा धोखा दिया कि बिल्ली और कुत्ते दोनों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं रहा! नकली खाई ने बिल्ली-कुत्ते को उलझाया! आंखों को धोखा देने वाला 3D कारपेट!0
0
Report
Advertisement
कबूतर शिकार की कोशिश: बिल्ली की चाल असफल, पर कॉन्फिडेंस 100%
Noida, Uttar Pradesh:शिकार करने का जोश देखिए, लेकिन जनाब की HUNTING SKILLS देखकर कबूतर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे! सड़क पर आराम से घूम रहे इन कबूतरों को देखकर बिल्ली ने सोचा कि आज तो दावत पक्की है... बस फिर क्या था, जनाब पूरी तैयारी के साथ शिकार पर निकल पड़े... कभी दबे पांव आगे बढ़ते हैं, तो कभी अचानक छलांग लगा देते हैं... मजेदार बात ये है कि इतनी बार नाकाम होने के बाद भी जनाब کا CONFIDENCE बिल्कुल कम नहीं होता। शिकार मिले या न मिले, कोशिश जारी रहनी चाहिए... HUNTING SKILLS जीरो, ACCURACY जीरो… लेकिन CONFIDENCE पूरे 100%0
0
Report
सूरतगढ़ में पुलिस-खाद्य सुरक्षा टीम ने पारस होलसेल भंडार पर छापा मारकर 1520 लीटर नकली घी जब्त किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ सूरतगढ़ में पुलिस व खाद्य सुरक्षा टीम ने वार्ड नंबर 39 में पारस होलसेल भंडार पर छापा मारकर करीब 1520 लीटर विभिन्न ब्रॉड का नकली घी जब्त किया है।। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद की गई है। सीआई कलावती चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फर्म पर छापा मारा। इसके बाद पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान मे रखे कार्टूनों की जांच की तो बांसुरी, वास्तु, मायरा सहित 6 ब्रॉडों का नकली घी मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग ब्रॉड के मिले घी के खाद्या सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपेल लिए है, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए जाएंगे। सीआई चौधरी ने बताया कि जब्त किए घी को सील किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई में सीआई चौधरी, एएसआई छोटूराम, हेडकांस्टेबल गुलाबसिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुड़िया, मंजू बाला व नित्या शर्मा शामिल थी। देर रात तक फर्म पर जांच की कार्रवाई जारी थी। छापे की कार्रवाई को लेकर बाजार में एकबारगी हड़कंप मच गया व लोग दुकान के आगे एकत्रित हो गए।0
0
Report
मैनपुरी के पति ने विवाद में जंजीरों से बांधी पत्नी, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को लोहे की जंजीरों से बांध दिया। महिला जमीन पर जंजीरों में जकड़ी बैठी रही और परिवार के बीच पंचायत होती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला घिरोर कस्बे के ताहरपुर रोड स्थित नगला का है; सचिन नामक पति की शादी छह महीने पहले फर्रुखाबाद के सरैया थाना क्षेत्र की रहने वाली लाली से हुई थी। सचिन मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करते हैं। आरोप है कि मजदूरी से लौटकर लौटते समय सचिन ने पत्नी लाली से खाना मांगा, जिस पर विवाद हुआ और उसने फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी। इसके बाद सचिन ने फांसी की आशंका के चलते पत्नी को जंजीर से बांध दिया। मायके पक्ष को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे। महिला जमीन पर बंधी रही और घंटों पंचायत चली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जंजीरों से आजाद कराया; फिर मायके पक्ष उसे अपने साथ ले गए।0
0
Report
Advertisement
