संत भूरी वाले के दो धड़ों मैं लड़ाई, एक ने किया हाईवे जाम
Anandpur Sahib, Punjab:नूरपुर बेदी के पास गांव झाडियां में शरारती तत्वों द्वारा संत गंगा नंद भूरी के स्मृति द्वार को नष्ट करे जाने व उनके अनुयायियों पर हमला करने के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके अनुयायियों ने ऊना हाईवे को जाम कर दिया। जहां दोपहर 2 बजे से शुरू होकर रात तक जारी रहा. पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिखित आश्वासन के बाद जाम खोला जाएगा, जाम की स्थिति ऐसी हो गई कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, चंडीगढ़ और हिमाचल आने जाने वाले राहगीर इस जाम में फंसे रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
