140123
भारी बारिश के बाद साईफन में फसीं दो कार
Ganguwal, Punjab:कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भारी बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में पानी भर गया। कीरतपुर साहिब के भटोली और जिउवाल महल्लों की आम गली में अत्यधिक बारिश के पानी का प्रवाह साईफन के माध्यम से सतलुज नदी में मिल रहा था। अचानक पानी की अधिकता के कारण गली में खड़ी दो कारें साईफन में फंस गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। एक मोटरसाइकिल भी पानी में बहकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाजपा पर निशाना, नेहरू-लालू परिवार पर बहस
Nalanda, Bihar:राजद की एकदिवसीय बैठक बिहारशरीफ के निजी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रत्याशी दिलीप कुमार, डॉ. आयशा फातिमा समेत जिले के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शक्ति सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर निशाना साधा। राजद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की राजनीति नेहरू परिवार और लालू प्रसाद यादव के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना कुछ नेताओं की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती। 15 और 20 साल के शासन को लेकर भी सवाल उठाए गए। जिन लोगों को राजद के शासनकाल की चर्चा से पहले अपने पुराने राजनीतिक संबंधों और भूमिकाओं को बताना चाहिए। उन्होंने देश की आजादी में नेहरू परिवार की भूमिका का जिक्र करते हुए भाजपा के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर सवाल उठाए। साथ ही चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आपत्तियां सामने आईं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे और संस्थाएं प्रभावित होंगी तो लोकतंत्र कमजोर होगा। बैठक के दौरान राजद नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार नालंदा में प्रचार प्रसार करते हैं तो उनके साख पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा, क्योंकि उनके मंत्री बनने के बाद नालंदा गृह क्षेत्र में अभी तक अभिनंदन नहीं हुआ।0
0
Report
उन्नाव में 60 घंटे की बारिश से 117 घर ढहे, राहत कदम उठाने की तैयारी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : 60 घंटे की बारिश ने मचाई तबाही, उन्नाव मे कुल 117 घर ढहे。 जिले में लगातार हो रही बारिश से 117 घरों के क्षतिग्रस्त का मामला सामने आया。 जिले क़ी सभी तहसीलो से माँगा जा रहा अतिवृष्टि से प्रभावित लोगो का रिकॉर्ड。 सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक किसान समेत बारिश के कहर से 15 पशुओं की हो चुकी है मौत。 अतिवृष्टि से किसानों और ग्रामीणों को हुए नुकसान का राजस्व विभाग कर रहा आंकलन。 डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर राजस्व टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कर रही हैं सर्वे。 क्षति का आंकलन कर प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी।0
0
Report
युद्ध के बदले स्वरूप के बीच भारत बनायेगा अंतरिक्ष कमान
Noida, Uttar Pradesh:युद्ध के बदले स्वरूप के बीच भारत जल्द ही अंतरिक्ष कमान का गठन करने वाला है। इसकी जिम्मेदारी थल सेना को दी जाएगी। अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन समेत 10 देशों के पास पहले से ही ऐसी कमान है।0
0
Report
Advertisement
विथ्या रामराज की नई तस्वीर ने फैंस में हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:विथ्या रामराज की फोटो0
0
Report
ठाणे के पांच तालुकों में दुष्काळ घोषित कराने की मांग कपिल पाटील ने की
Thane, Maharashtra:ठाणे जिल्ह्यातील पाच तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्याकडे केली आहे. राज्यातील २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर झाला, पण ठाणे जिल्ह्यातील एकाही तालुक्याचा समावेश नाही. भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुक्यात शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. ठाणे जिल्ह्यात यंदा पावसाने पाठ फिरवल्याने शेतकरी संकटात सापडला आहे. जिल्ह्यात ५४ हजार हेक्टरवर भात लागवड झाली होती, पण १५ ऑक्टोबरपर्यंत पाऊस न झाल्याने निमगर्वा, हळवा आणि गवा भाताचे मोठे नुकसान झाले आहे. भाजीपाल्यालाही फटका बसला आहे. यंदा पाऊस लवकर गेल्याने ६ हजार २५० हेक्टरवरील रब्बी हंगाम, वाल, वाटाणा, हरभऱ्याचे पीक धोक्यात आले आहे. ही परिस्थिती लक्षात घेऊन भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी मंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत्र्यांकडे केली आहे. याबाबत त्यांनी कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे यांनाही पत्र दिले आहे.0
0
Report
बाढ़-अतिवृष्टि पीड़ितों को मिली राहत, प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायता राशि के चेक 13 लाभार्थियों को
Kanpur, Uttar Pradesh:बाढ़-अतिवृष्टि पीड़ितों को मिली राहत, प्रभारी मंत्री ने बांटे सहायता राशि के चेक 13 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित उन्नाव। बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही प्राकृतिक आपदा वर्ष 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 13 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जनहानि के मामले मे चार चार लाख की चेके एवं पशुहानि के एवज में 1.12 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। वही घर क्षतिग्रस्त होने पर 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में लेखपाल और सचिवों के माध्यम से गंभीरता से सर्वे कराया जाए और पात्र लोगों को नियमानुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
गणेश विसर्जन के दौरान शक्कर नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में गणेश विसर्जन के दौरान शक्कर नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव तीसरे दिन कजरोटा घाट के पास से बरामद कर लिया गया है। दरअसल, बारांझ गांव का रहने वाला शिवम जाटव दो दिन पहले गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपने दो साथियों के साथ शक्कर नदी में उतरा था। इस दौरान उसके दो साथी तो सकुशल बाहर आ गए, लेकिन शिवम गहरे पानी में जाने से डूब गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीम ने दो दिनों तक नदी में बड़ा रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार तीसरे दिन कजरोटा घाट पर चारा काटने गए ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर डोंगरगांव पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।0
0
Report
एटा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच जारी, थाना पिलुवा क्षेत्र के नगला भजा गांव की घटना।0
0
Report
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में रावण दहन पर दुर्योधन पुतले पर सवाल उठे
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग में पहुंची एक शिकायत ने सबका ध्यान खींच लिया है. शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया- अगर रावण का पुतला जलाया जाता है, तो दुर्योधन का पुतला क्यों नहीं जलाया जाता? शिकायत में यहां तक तर्क दिया गया कि दुर्योधन को रावण से बड़ा पापी माना जा सकता है, फिर सिर्फ रावण का पुतला क्यों जलता है? आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने कहा यह मामला मानव अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि रावण मानव नहीं था. आयोग ने सलाह देते हुए कहा कि आप गलत जगह आ गए हैं. वहीं आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि सन 2000 से अब तक करीब 74 हजार शिकायतें पहुंच चुकी हैं. इनमें कई आवेदन फर्जी या आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर के भी हैं. आयोग के पास अब तक 900 मामले ही लंबित है.0
0
Report
Advertisement
कानपुर पहुंचे रोहिताश गौड़; मुश्ताक खान के निधन पर शोक
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भाभी जी घर पर हैं! के तिवारी जी पहुंचे कानपुर, मुश्ताक खान के निधन का जताया दुख –झकरकटी से कलेक्टरगंज तक कानपुर का गहरा नाता –मुश्ताक खान का निधन और बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई लोकप्रिय टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं! में मनमोहन तिवारी का प्रसिद्ध किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौड़ अपने धारावाहिक की पृष्ठभूमि वाले शहर कानपुर पहुंचे, जहां ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए उन्होंने मनोज संतोषी व अश्विनी धीर जैसे स्थानीय लेखकों, साथी कलाकारों तथा झकरकटी व कलक्टरगंज जैसी चर्चित जगहों से शो के गहरे जुड़ाव को साझा किया। सुरक्षा कारणों से मुख्य सड़कों पर शूटिंग न हो पाने और सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचने की वजह बताते हुए उन्होंने बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई चढ़ते सूरज को सलाम पर बेबाकी से बात की तथा हाल ही में अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताते हुए खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन ने एक पत्र के जरिए उन्हें म्हाडा का घर दिलवाने में बड़ी मदद की थी। इसके साथ ही उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह की बैंक डकैती पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'हिसाब' जिसमें उनके साथ शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी हैं की जानकारी दी और मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान' की 350 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व सफलता को भारतीय दर्शकों की धार्मिक भावनाओं, नीम करोली बाबा के आशीर्वाद और वर्ड ऑफ माउथ का जादुई चमत्कार बताया।0
0
Report
मायावती और चंद्रशेखर के बीच दलित वोटों के लिए जंग शुरू, बी टीम का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा-दलित वोटों को लेकर मायावती और चंद्रशेखर में जंग शुरु हो गई है, मायावती ने पहली बार खुलकर चंद्रशेखर पर हमला बोला है और उनको बीजेपी की बी टीम बताया है, मायावती के चंद्रशेखर पर हमले के पीछे की वजह उनका खिसकता दलित वोट है0
0
Report
फतेहपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, मकान गिरा
Fatehpur, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से हुआ बड़ा हादसा दो मंजिला मकान भर-भराकर गिरा मकान गिरने से मचा हड़कंप, राहत बचाव कार्य जारी कस्बे के सूरज गुप्ता के घर पर हुआ सिलंडर ब्लास्ट फायर और पुलिस ने स्थानीयों की मदद से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद में रिश्वतखोरी: वन स्टॉप सेंटर प्रशासक कांति कुमारी गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कांति कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। एक केस में सुलह कराने के नाम पर नबीनगर की एक महिला से उसने 15 हजार रुपए बतौर रिश्वत की मांग की थी मगर बात 10 हजार पर तय होने के बाद आज रिश्वत की राशि देने के लिए उसे बुलाया गया था। मगर इससे पहले महिला ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी। निगरानी विभाग ने शिकायत की पुष्टि के बाद टीम का गठन कर आज औरंगाबाद में कार्रवाई की जिसमें केंद्र प्रशासक कांति कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए टीम उसे लेकर पटना चली गई है।0
0
Report
फूलपुर पोखर सुरक्षित: प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शांतिपूर्ण बुलडोजर अभियान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के फूलपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर, पोखर किनारे से हटाया अतिक्रमण, करीब 20 दिन पहले पिकअप हादसे में गई थी 4 की जान जेसीबी से ध्वस्त किए मकान, टीन शेड और बाउंड्री वॉल, 70 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण अभियान धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पोखर के आसपास बने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने पूरे अतिक्रमण को चिह्नित किया था। जिसमें मकान, टीन शेड, लैट्रिन-बाथरूम और बाउंड्री वॉल जैसे निर्माण शामिल थे। सोमवार को इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई。 अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों समेत 70 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस टीम और एंबुलेंस को भी मौके पर रखा गया था। धौलपुर तहसीलदार हेमंत शर्मा, मनियां तहसीलदार ताराचंद सैनी और मनियां सीओ खलील अहमद समेत कई अधिकारी अभियान के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ。 दरअसल, यह कार्रवाई करीब 20 दिन पहले हुए एक दर्दनाक हादसे से जुड़ी है। फूलपुर गांव में ही पोखर के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गई थी। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पोखर के आसपास सुरक्षा और अवैध अतिक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पोखर किनारे अवैध निर्माणों के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है。 इसी हादसे के बाद प्रशासन ने पोखर को सुरक्षित करने का फैसला लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पोखर की सुरक्षा के लिए जरूरी थी। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी0
0
Report
सेवा संकल्प यात्रा: सरमथुरा में भाजपा ने जेसीबी से पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत
Dholpur, Rajasthan:सेवा संकल्प अभियान यात्रा का सरमथुरा में भव्य स्वागत , कार्यकर्ताओं ने चांदपुरा गांव में जेसीबी से की पुष्पवर्षा सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही सेवा संकल्प अभियान यात्रा के धौलपुर जिले में प्रवेश पर सरमथुरा के चांदपुरा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के चांदपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जेसीबी मशीनों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान देव दर्शन, वृक्षारोपण, ग्राम चौपाल, सेवा संवाद, गौ सेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर वाराणसी में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य जनसंकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से जोड़ना है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, यात्रा संयोजक विनय परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
