सिद्धू मूसे वाला के पिता पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब कोर्ट, मामला उनके पुत्र के गाने लीक करने का
Anandpur Sahib, Punjab:सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह आज श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में एक केस लेकर पहुंचे। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने कुछ लोगों द्वारा लीक कर दिए गए और यह मामला अदालत के ध्यान में लाया गया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कई गाने जो पहले रिकॉर्ड किए गए हैं, उनके पास पड़े हैं और एक-एक करके वे गाने बाजार में आते रहेंगे, चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बलकौर सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान उन्हें कोई जिम्मेदारी देगी तो वह उस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
