147105
गांव डरोली की पंचायत के लिए सर्वसम्मति से चुनाव, विक्रमजीत सिंह बने सरपंच
Patran, Punjab:हल्का शुतराना के गांव डरोली में सर्वसम्मति से विक्रमजीत सिंह को सरपंच चुना गया, साथ ही 7 पंचायत मेंबरों का भी चुनाव हुआ। 30 साल बाद सर्वसम्मति से पंचायत बनने पर गांव में खुशी का माहौल रहा, और लोगों ने गुरुद्वारे में जाकर आशीर्वाद लिया। हीरा नगर डरोली की पंचायत भी सर्वसम्मति से चुनी गई। इस अवसर पर शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने पंचायतों को बधाई दी और गांव के विकास का वादा किया। विधायक ने दोनों पंचायतों को सिरपोउ देकर सम्मानित भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिला कलक्टर ने राशमी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उपरेड़ा में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने संध्या चौपाल और ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में मेधावी विद्यार्थियों, भामाशाहों और राज्य स्तर तक चयनित स्काउट छात्र का सम्मान किया गया। पात्र ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, स्वामित्व कार्ड, शौचालय स्वीकृतियां और विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बेटी जन्मोत्सव, गोद भराई कार्यक्रम, पशु चिकित्सा शिविर और ऋण वितरण जैसी गतिविधियां भी आयोजित हुईं। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और पुस्तकों से जुड़कर सफलता हासिल करने का संदेश भी दिया।0
0
Report
अलवर में सांप काटने के मामले बढ़े; तीन घायल अस्पताल में भर्ती
Alwar, Rajasthan:अलवर में सांप के काटने के बढ़े मामले, तीन लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती अलवर जिले में बारिश का मौसम शुरू होते ही सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से तीन लोगों को सांप के डसने के बाद गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिलकपुर गांव निवासी गुरदीप सिंह घर में सो रहे थे, तभी सांप ने उनके होंठ पर काट लिया। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं राजगढ़ निवासी जगन देवी पत्नी मुकेश मीणा को घर में झाड़ू लगाते समय अचानक निकले कोबरा ने डस लिया। इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र के चिकानी गांव निवासी रीना देवी को भी जहरीले सांप ने काट लिया। तीनों मरीजों को गंभीर अवस्था में सामान्य चिकित्सालय के ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या देरी करने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर इलाज मिल सके।0
0
Report
अंबाला में जलभराव से स्कूल और कपड़ा मार्केट डूबे, लोगों की परेशानी बढ़ी
Ambala, Haryana:अंबाला में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बरसात हो रही है और लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रात की बरसात के बाद सुबह लोगों की आँख खुली तो लोगों को डूबता अंबाला नजर आया। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से लबालब भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा और स्कूल में जाकर देखा तो स्कूल भी जलमग्न दिखाई दिया। एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट पानी से भरी दिखाई दी और कपड़ा मार्केट स्थित सात नंबर स्कूल भी जलमग्न दिखाई दिया। स्कूल इंचार्ज ने जानकारी दी कि रात भर से बारिश हो रही है और कपड़ा मार्केट में निकासी न होने के चलते जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और कपड़ा मार्केट का पानी भी स्कूल में आ गया है। बच्चे स्कूल आ रहे हैं उनको सुरक्षित स्थान पर बिठाया जा रहा है। योगेश जैन ने कहा कि कोई भी सरकार आ जाए लेकिन अंबाला वासियों को इस जल भराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता क्योंकि इसके जिम्मेदार आमजन और सरकार अगर इस समस्या तड़प आना है तो आमजन और सरकार को मिलकर साथ काम करना पड़ेगा तभी जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
आरती सिंह राव ने कोसली में 19.43 करोड़ की सौगात और 30 एम्बुलेंस का उद्घाटन
Rewari, Haryana:स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कोसली को दी 19.43 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात...रेवाड़ी में 30 आधुनिक एम्बुलेंसों को दिखाई हरी झंडी...ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य नेटवर्क होगा मजबूत; लीलोढ़, गुड़ियानी, रतनथल और जाटूसाना में रखी पीएचसी की आधारशिला.....कोसली कोर्ट परिसर में पार्किंग व टीन शेड का भी किया उद्घाटन...जांगिड़ महासभा के कार्यक्रम में की शिरकत....बोली ; स्वास्थ्य विभाग की डेंगू व मलेरिया से निपटने की पूरी तैयारी...प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा बेहद खास.....0
0
Report
मायावती ने दलितों को गुमराह करने वालों पर निशाना, कानून दायरे में रहने का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिना नाम लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ संगठन और राजनीतिक दल अपने संकीर्ण स्वार्थ के लिए दलित और वंचित वर्गों के लोगों को गुमराह कर सड़कों पर उतार रहे हैं। मायावती ने कहा कि अपने अधिकारों का पूरा लाभ लेने के लिए केंद्र और राज्यों की राजनीतिक सत्ता की 'मास्टर चाबी' भी अपने हाथों में लेनी होगी। उन्होने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित वर्गों के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए वोट की महत्वपूर्ण ताकत दिलाई। इन अधिकारों का पूरा लाभ लेने के लिए इन वर्गों को केंद्र और राज्यों की राजनीतिक सत्ता की चाबी भी अपने हाथों में लेनी होगी। इसी विचार पर अमल करते हुए कांशीराम ने बसपा का गठन किया आगे बोलते हुए मायावती ने कहा कि बाबा साहब ने सलाह दी थी कि किसी भी अन्याय या जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई कानून के दायरे में रहकर ही लड़ी जानी चाहिए। संघर्ष भी संवैधानिक और कानूनी तरीके से होना चाहिए। यदि किसी मामले में निचली अदालत से न्याय न मिले, तो सर्वोच्च अदालत तक जाना चाहिए। भारतीय संविधान में इसकी पूरी व्यवस्था है। मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा और अन्य स्थानीय चुनावों का जिक्र करते हुए जनता को आगाह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसे दल और संगठन फिर से सक्रिय हो रहे हैं। लोग इनके बहकावे में न आएं और पूरी तरह सतर्क व सावधान रहें मायावती ने कहा कि इसके बजाय मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, हरदोई और अन्य राज्यों की तरह बार-बार सड़कों पर उतरना समाधान नहीं है। जो संगठन और राजनीतिक दल अपने संकीर्ण स्वार्थ के लिए इन वर्गों के लोगों को गुमराह कर सड़कों पर उतारते हैं, वे हिंसaa, हंगामा और सड़क जाम जैसी परिस्थितियां पैदा करते हैं। किसी भी मामले पर उत्तेजित होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन न करने और दूसरे दलों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा ”इस पर अमल करते हुए कांशीराम जी ने बसपा का गठन किया। बाबा साहेब ने यह भी कहा है कि अपने ऊपर होने वाले जुल्म ज्यादती के विरुद्ध लड़ाई कानून को अपने हाथ में लेकर नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर लड़ना है।0
0
Report
टिहरी में 36 घंटे से बारिश, डैम जलस्तर और सड़के अलर्ट मोड में
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी जिले में लगातार करीब 36 घंटे से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है तो जिले के करीब 18 ग्रामीण सड़के, 2 एस ऐच बंद चल रहे हैं, जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से जिले की मॉनिटरिंग की जा रही है और नदियों टिहरी डैम के जल स्तर पर भी नजर रखी जा रही है, डीएम के निर्देश पर सेंसटिव क्षेत्रों में अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रखा गया है और हाईवे पर स्लाइडिंग जोन में मशीनें तैनात की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
मालदा के नारायणपुर में Flipkart दफ्तर-गोदाम का शटर तोड़कर लाखों के उपकरण चोरी, पुलिस जांच शुरू
Malda, West Bengal:পুরাতন মালদার নারায়নপুর বিএসএফ ক্যাম্পের উল্টোদিকে ১২ নম্বর জাতীয় সড়কের ধারে flipkart এর একটি অফিস কাম গোডাউনে শাটার ভেঙে কয়েক লক্ষ টাকা সমেত ভোল্ট সহ ফ্লিপকার্টের সরঞ্জাম এবং সিসি ক্যামেরার হার্ডডিক্স নিয়ে উধাও ডাকাত দল।ঘটনার তদন্তে মালদা থানার পুলিশ। তবে জানা গেছে আগেও এই ধরনের ফ্লিপকার্ট গোডাউনে তিনবার চুরি হয়েছে এবারে নিয়ে চারবার এই ঘটনা, ফলে এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়েছে। ঘটনার সঠিক তদন্ত দাবি পুলিশের কাছে flipkart কর্তৃপক্ষর। ইতিমধ্যেই ঘটনা তদন্ত শুরু করেছে মালদা থানার পুলিশ。0
0
Report
बलुआ के चहनिया चौराहे पर पिस्टल लहराने से दहशत, अपराध बढ़ने की चेतावनी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - बलुआ थाना क्षेत्र बनता जा रहा अपराध का हॉटस्पॉट, लगातार वारदातों से लोगों में दहशत - चहनिया कस्बे में दिनदहाड़े मारपीट और पिस्टल लहराने से मचा हड़कंप - बुलेट सवार तीन युवकों ने पिकअप चालक से की मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति से भी हाथापाई - पूरी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद - पिस्टल लहराने की सूचना से चौराहे पर मची अफरा-तफरी, लोगों में फैली दहशत - सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ा - आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई - घटना के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग - घटना को लेकर व्यापार मंडल के लोगों ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी, एसपी से की हस्तक्षेप की मांग - बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे का मामला...0
0
Report
बिजनौर में 74 साल का रिकॉर्ड बारिश ने तोड़ा, कई मार्ग बंद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे बारिश ने तोड़ा 74 साल का रिकार्ड। बिजनौर मे हुई 304 MM बारिश। भारी बारिश के चलते बिजनौर से मेरठ दिल्ली जाने वाला मार्ग सड़क पर पानी आने के कारण हुआ बंद। बिजनौर से मंडावर चंदक हरिद्वार जाने वाला मार्ग भी सड़क पर पानी आने से हुआ बंद। बिजनौर जिले के दर्जनों गांव का सम्पर्क शहर से कटा। भारी बारिश के चलते लोगो का जीना हुआ मुहाल।जान जोखिम मे डालकर बैल बुग्गी के सहारे नदी कर रहे पार।0
0
Report
Advertisement
संत कबीर नगर में सेमरा गांव के पास ट्रक में आग, कोई जनहानि नहीं
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में ख़लीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एन एच-28 पर स्थित सेमरा गांव के निकट चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मगहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। आग के चलते कोई जनहानि नही हुई । बताया जाता है कि ट्रक बालू लादकर सुबह गोरखपुर की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान अचानक से उसके इंजन में आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने लगा जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया。0
0
Report
कटोरिया की कच्ची सड़क से ग्रामीणों में आक्रोश; विधायक से उम्मीद बरकरार
Banka, Bihar:ग्रामीणों ने बताया गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती है जबकि अन्य कार्य के लिए बाहर जाना पड़ता है वही बच्चा की पढ़ाई आसपास के स्कूल नहीं जा पाते हैं। यह मामला बांका के कटोरिया प्रखंड के तरगच्छा पंचायत अंतर्गत मोचनारण गांव एवं बाबूडीह महादलित टोला की है जो राधानगर बलियामहरा मुख्य मार्ग के रेलवे फाटक से मोचनावरण, बाबूडीह महादलित टोला जाने के दौरान कच्ची सड़क मे तीखी मोड पर करीब 15 फीट खाई की वजह से लोग आना जाना छोड़ दिया है ।कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।जिसका पता भी लगना मुश्किल है। कई बार बाइक गिरते गिरते बचा एक बाइक गिरने से रस्सी से बाहर निकाला गया मौत का कुआं बना हुआ है । जबकि 5 साल पूर्व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने अपने कोष से मिट्टी मोरंग डालकर चलने लायक कच्ची सड़क बनाया था। जबकि विभाग को पूर्व राजद विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम और पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर निक्की हेंब्रम द्वारा विभाग को कई बार डिमांड कर चुके थे ।बावजूद भी जस का तस बना हुआ है ।विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीणों मे आक्रोश दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों की आशा वर्तमान विधायक पर टिकी हुई है अगर इससे भी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने के मूड में है。0
0
Report
बगहा के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित, आम लोगों में आक्रोश
Bagaha, Bihar:बड़ी ख़बर बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला से आ रही है जहाँ बगहा में बिजली संकट अब लोगों के सब्र का इम्तिहान लेने लगा है। लिहाजा नाराज़ उपभोक्ताओं नें एकजुट होकर विधुत विभाग के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है । दरअसल सेमरा ग्रिड से जुड़े दर्जनों गांव पिछले करीब 15-18 घंटे से अंधेरे में डूबे हैं। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज़ उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है, जबकि शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वहीं लो वोल्टेज से भी परेशानी बढ़ गईं है। बताया जा रहा है की बगहा के सेमरा ग्रिड से जुड़े सेमरा, बोरवल, सिधाव, पंचगावा, चमवलिया बैराटी समेत दर्जनों गांवों में गुरुवार दोपहर से हीं बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। करीब 15-16 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में अंधेरा छाया है, वहीं पेयजल आपूर्ति प्रभावित है और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं जबकि खेती किसानी औऱ पटवन के लिए मोटर भी नहीं चल पा रहें हैं । लिहाजा बिजली संकट से नाराज़ उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया है । ग्रामीणों का आरोप है कि सेमरा ग्रिड के कर्मियों की लापरवाही और मनमानी के कारण बार-बार बिजली काटी जाती है। उनका कहना है कि बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इधर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अधिक बिजली कटौती की जाती है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में भेदभाव की भावना गहराती जा रही है। नाराज़ लोगों ने सेमरा के जूनियर इंजीनियर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं और व्यवस्था में अविलंब सुधार की मांग किया है । सबसे बड़ी बात है की एकजुट ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दिया है कि अगर जल्द बिजली आपूर्ति नियमित रूप से बहाल नहीं की गई और लगातार हो रही कटौती पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे । फिलहाल लोग बिजली विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल करने और नियमित बिजली देने की मांग कर रहे हैं । बता दें की बगहा शहर से सटे दर्जनों गावों में करीब 15-16 घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग कब तक बगहा के ग्रामीण इलाकों में विधुत आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत देता है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर घोटाले, चंदे की चोरी: पीएम मोदी पर सवाल उठे, ट्रस्ट पर स्वतंत्र जांच
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि अति हरि कृपा जाहि पर होई। पाउँ देइ एहिं मारग सोई॥ इसका अर्थ है कि जिस मनुष्य पर भगवान श्री हरि (श्रीराम) की अत्यंत और विशेष कृपा होती है, वही सत्य के मार्ग पर अपना कदम आगे बढ़ा पाता है। जब तक ईश्वर की असीम कृपा नहीं होती तो वह सत्य के मार्ग पर नहीं चल सकता । तभी राम मंदिर से जुड़े लोग सत्य पर नहीं चल पाए क्योंकि उनपर भगवान राम की कृपा नहीं है। इसलिए इन्होंने चंदे की चोरी की। चंपत राय ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान विष्णु का अवतार कहा। यह भगवान विष्णु का अपमान है。 एसआईटी के पास सीसीटीवी फुटेज है जिसमें लोग चंदे के पैसे को लेकर जाते दिख रहे हैं। भाजपा हम पर भगवान राम के नाम के बदनाम करने का आरोप लगा रहे हैं। वो कहते हैं की चंदा चोरी की बात मत करो। अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ। 4 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी गई। क्या इन घोटालों की जानकारी प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंची होगी। उन्होंने ट्रस्ट को भंग क्यों नहीं किया। अगर वो ऐसा करते तो चंदा चोरी नहीं होता। हिंदू धर्म में हर शुभ काम मुहुर्त देख कर होता है। राम मंदिर के समय शंकराचार्य ने यह बात कही थी। लेकिन भाजपा वालों ने उनकी बात नहीं मानी। क्योंकि उनको चुनाव में फायदा लेना था। हर काम मंदिर में राम दरबार होता है जिसमें भगवान श्री राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण को भी दिखाया जाता है लेकिन राम मंदिर में राम दरबार की नहीं है सिर्फ भगवान राम की मूर्ति लगा दी गई है। ग्रंथों के अनुसार भगवान राम गोरे थे। भगवान कृष्ण सांवले थे। राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति काली क्यों लगाई गई। इतना बड़ा घोटाला हुआ लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी बयान नहीं दिया। उनको चोरी का पता है तो वो चुप क्यों है। राम मंदिर किसी के बाप का नहीं है। हमारी आस्था का केंद्र है। गरीब एक वक्त का खाना छोड़कर मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने जाता है। राम सबके हैं। वो शबरी के है और हमारे भी हैं。 कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग है कि राम मंदिर ट्रस्ट को खत्म किया जाए। वहां स्वतंत्रत लोग लगाए जाए। ताकी स्वतंत्रत जांच हो。 एक नया ट्रस्ट बनाया जाए जिसमें सभी शंकराचार्य इकट्ठा होकर देशभर से अच्छे संतों को बुलाएं और ट्रस्ट बनाएं। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज को भी शामिल किया जाए。 चंपत राय को तुरंत गिरफ्तार किया जाए。0
0
Report
उधमपुर के Toldi Nallah के पास दुर्घटना: 6 अमरनाथ तीर्थयात्रियों में एक गंभीर
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said "Received the report of a road accident near Toldi Nallah in Udhampur involving 6 Shri Amarnath Ji Yatra pilgrims from Rewa, Madhya Pradesh. The devotees were traveling to Pahalgam base camp for holy cave darshan when their vehicle skidded off the road. One pilgrim is seriously injured, while the other five are in stable condition and currently receiving care at GMC Udhampur. The critically injured pilgrim has been shifted to GMC Jammu. I have directed the Divisional Commissioner of Jammu, the Deputy Commissioner of Udhampur and medical officials at GMC Jammu and Udhampur to ensure they receive the best possible treatment. I pray to Lord Shiva for their swift recovery.0
0
Report
एलओसी पर सुरक्षा चौकसी: थल सेना अध्यक्ष का पुंछ-राजोरी दौरा
Rajouri, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार जारी उथल-पुथल और घुसपैठ की आशंकाओं के बीच थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने वीरवार को राजोरी और पुंछ के अग्रिम क्षेत्रों में अपना पहला अत्यंत महत्वपूर्ण दौरा किया। उन्होंने एलओसी पर सुरक्षा परिदृश्य, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और सैनिकों की युद्ध तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इसमें एलओसी पर सैनिकों की तैनाती और तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सेना अध्यक्ष के साथ उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, सेना की 16 कोर और 25 इन्फेंट्री डिवीजन के कमांडर भी थे। पुंछ, राजोेरी और सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम इलाकों में पहुंचे जनरल धीरज ने सेना के अधिकारियों व जवानों से बातचीत भी की। उन्होंने सभी सैनिकों का उत्साह बढ़ाते हुए हर परिस्थिति में मिशन पर केंद्रित रहने, ऑपरेशनल दृष्टि से सतर्क और चुस्त रहने तथा बेहतर करने की दिशा में निरंतर बढ़ने का साहस बढ़ाया। उन्होंने सैनिकों के समर्पण और उनके ऊंचे हौसले की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। वे पुंछ में एक घंटे तक रहे। सेना प्रमुख का ये दौरा इसलिए भी अहम है कि भारतीय सेना वर्तमान में एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने तथा आतंकरोधी अभियानों को प्रभावी बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरत रही है। व्हाइट नाइट कोर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा पर लगातार बदल रहे सुरक्षा परिदृश्य, सैनिकों की तैनाती, आधुनिक निगरानी प्रणाली, तकनीकी नवाचारों तथा समन्वित परिचालन तैयारियों के बारे में बताया।0
0
Report
Advertisement
