icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाद-यूरिया किल्लत पर किसानों ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की चेतावनी दी

Damoh, Madhya Pradesh:खाद की परेशानी से नाराज किसानों की दो टूक, भोपाल में मुख्यमंत्री के आवास पर देंगे धरना, किसानों को भटका रही सरकार, ई टोकन सिस्टम में गड़बड़ी से किसान हो रहे परेशान... एंकर/ एमपी में अलग अलग जगहों से आ रही किसानों की नाराजगी की खबरों के बीच जहां बड़ी संख्या में किसान भोपाल पहुंचे तो अब सूबे के दमोह जिले से भी किसान भोपाल पहुंचकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे है। किसानों की इस नाराजगी की वजह फिर एक बार खाद और यूरिया की कमी है और किसान एक एक बोरी खाद यूरिया के लिए भटक रहा है। कागजी आंकड़ों और दस्तावेजों में खाद यूरिया की भरपूर उपलब्धता की दलील देने वाले प्रशासन की दलील जमीनी तौर पर खोखली साबित हो रही है। एक बार फिर किसान सड़को पर आने की तैयारी ने है। दरअसल政府 ने खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के लाने के लिए ई टोकन सिस्टम बनाया है और इस सिस्टम के तहत किसान आनलाइन टोकन प्राप्त कर रहा है और सरकारी खाद वितरण केन्द्रों के अलावा निजी विक्रेताओं से भी किसान उसी निर्धारित कीमत पर खाद खरीद सकता है और इस सिस्टम के तहत जहां वितरण केन्द्रों पर लंबी कतारें लगी है वहीं निजी विक्रेताओं के यहां स्टॉक ही नहीं है। खास बात ये है कि किसानों को बाकायदा टोकन जारी हो रहे है और आनलाइन सिस्टम के दुकानदारों के यहां स्टॉक भी शो कर रहा है और जब किसान अपने तय समय पर इन दुकानों में खाद लेने जाता है तो दुकानदार खाद यूरिया न होने की बात कहके उन्हें वापस लौटा रहे हैं। इस समस्या को लेकर किसान अब उन अधिकारियों के पास पहुंच रहे है जिन्होंने बार बार किसानों को समझाइश दी और कहा कि उन्हें भरपूर खाद मिलेगी। किसानों की माने तो ई टोकन मिलने के बाद वो निर्धारित तारीख और समय पर दुकानों पर पहुंच रहे हे कई कई घंटे इंतजार कर रहे हे लेकिन आखिरी में उन्हें बेरंग लौटा दिया जाता है। आक्रोशित किसान आत्महत्या जैसी धमकी के साथ भोपाल कूच करने की बात भी कर रहे हैं। इस मामले में विवादों में आ रहे दुकानदार कह रहे है कि उन्हें मिलने वाले स्टॉक से ज्यादा ई टोकन जारी करने वाले पोर्टल पर स्टॉक बताया जा रहा है और उनकी दुकान के नाम से टोकन भी जारी हो रहे है स्वाभाविक है किसान उनके पास तक आयेगा लेकिन जब उनके पास स्टॉक ही नहीं है तो वो कहां से किसानों को खाद यूरिया दे दें। उनके मुताबिक वो इस सम्बन्ध में तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को बता चुके है लिखित में पत्र दे चुके है लेकिन महीने भर बाद भी सुधार नहीं हुआ और वो हर दिन परेशानियों से गुजर रहे है कई बार किसान इस कदर गुस्से में आ जाते है कि मारने तक कर आमादा हो जाते है और स्थिति खराब है। स्थानीय स्तर पर जिन अधिकारियों को इस सब का सामना करना है वो भी खासे परेशान है, अधिकारी की माने तो इन्हें टेक्निकल फाल्ट बताया जा रहा है और वो इसे लेकर बड़े ऑफिस तक बता चुके है और सारी कार्यवाही वहीं से होनी है। इस स्थिति में हालात बता रहे है कि आंकड़ों में दिखाने के लिए बाकायदा टोकन जारी हो रहे है स्टॉक है नहीं और किसान खाली हांथ है। अब सवाल यही है कि क्या वाकई टेक्निकल मिस्टेक है? यदि है तो जैसे दुकानदार बता रहे है कि वो 24 जून से इस बारे में बता रहे है तो महीने भर से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ये टेक्निकल प्रॉबल्म खत्म क्यों नहीं हो पाई? क्या दावों को सच साबित करने के लिए ये आंकड़ों का खेल खेला जा रहा है ? कही ऐसा तो नहीं कि टेक्निकल इश्यू बताकर कोई बड़ा खाद घोटाला प्रदेश में तैयार हो रहा हो? बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह) बाइट/ किसान बंधु गण बाइट/ शैलेंद्र बड़कुल ( खाद विक्रेता तेंदूखेड़ा दमोह) बाइट/ विवेक व्यास ( तहसीलदार तेंदूखेड़ा दमोह)
0
0
Report

पटवारी एक दिवसीय हड़ताल: 3 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में अवकाश

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 3 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने किया आंदोलन का ऐलान प्रांतीय आह्वान पर जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पटवारी हड़ताल में शामिल होंगे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा— सभी पटवारी साथी एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं हड़ताल के कारण 03 अगस्त को नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फौती, राजस्व अभिलेखों से जुड़े कई कार्य प्रभावित होने की संभावना संघ का आरोप है कि लंबे समय से विभागीय पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग लंबे समय से लंबित है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ पटवारी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगे और बड़ी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी 3 अगस्त को प्रदेशभर में एक साथ पटवारी सामूहिक अवकाश लेकर शासन के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे。
0
0
Report

Zee News ने चाप फैक्ट्री का पर्दाफाश, लोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा

Noida, Uttar Pradesh:Zee News exclusive: चाप बनाने वाले फैक्ट्री का पर्दाफाश गयाज़ियाबाद के लोनी इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज छापा मारा। Zee News की खबरों के असर से फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है और सभी चाप फैक्ट्री के मालिक सतर्क हो गए हैं। 조사 के दौरान यह पाया गया कि फर्श पर चाप बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली तैयारी चल रही थी, और नई चौकी लगाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की 눈ों से बचने की कोशिश की जा रही थी। विभाग ने चाप बनाने के स्थान से दो चौकी भी खोज निकालीं। फैक्ट्री के मालिक यूनिस का दावा है कि वे हाइजीनिक मानदंडों का पालन करते हैं, पर Zee News के कैमरे पर दिखा कि चाप बनाने की जगह पर गुटखे के पिक के निशान थे। टीम ने जानकारी दी कि वहां अनहाइजीनिक तरीके से चाप बनाए जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार चाप का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग को जाँच के लिए भेजा गया है और फैक्ट्री का लाइसेंस एक महीने पहले समाप्त हो चुका है, जिसे वह जल्द ही रिन्यू कराने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान 2030 तक SDG लक्ष्य पाने के लिए तेज प्रगति, डेटा पर जोर

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में वर्ष 2030 तक निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में राज्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सतत विकास लक्ष्य की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। इसमें विभागों को नीति आयोग और राज्य के निर्धारित संकेतकों के अनुरूप योजनाओं एवं गतिविधियों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान ने पोषण, पेयजल सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आयोजना विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर वास्तविक और प्रमाणिक आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीजी की प्रगति रिपोर्ट राज्य की वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित करने वाली होनी चाहिए। इसके लिए आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने वर्ष 2025-26 तक के नवीनतम आंकड़ों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही आंकड़ों में संगतता बनाए रखने और विभागों द्वारा लक्ष्य निर्धारित करते समय उनकी व्यवहारिकता का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में आयोजना विभाग के शासन सचिव रवि कुमार सुरपुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एसडीजी के तहत राज्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान को वर्ष 2030 तक निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों और 248 संकेतकों पर काम करना है। प्रस्तुतीकरण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की मौजूदा स्थिति, निर्धारित लक्ष्य की दिशा में हुई प्रगति और उन क्षेत्रों की सूचना दी गई, जहां अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। बैठक में संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हाई Court ने संजय दत्त जन्मदिन निजी आयोजन की शर्तों के साथ अनुमति दी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। फिल्म अभिनेता संजय दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के शौकीन प्रशंसकों के लिए छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट से राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने बिलासपुर शहर से दूर एक निजी परिसर में संजय दत्त का जन्मदिन समारोह आयोजित करने की सशर्त अनुमति दी है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह का व्यवधान या शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी की याचिका पर सशर्त आदेश जारी किया है। याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी ने 29 जुलाई को अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी, बिलासपुर के समक्ष आवेदन दिया था। लेकिन एसडीएम ने 21 जुलाई 2026 को आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता ने पिछले वर्ष मध्य नगरी चौक बिलासपुर की मुख्य सड़क पर जश्न मनाया था, जिससे यातायात ठप हो गया था और कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। एसडीएम द्वारा जन्मदिन मनाने संबंधी आदेश ना देने पर गुरुदेव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता चंद्रभूषण केशरवानी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि इस बार कार्यक्रम किसी सार्वजनिक सड़क या चौक पर नहीं, बल्कि शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर कोनी स्थित द कंट्री क्लब के निजी और बंद हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम से जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और ध्वनि प्रदूषण तथा पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए डिप्टी गर्वनमेंट एडवोकेट शोभित मिश्रा ने कहा चूंकि आयोजन स्थल अब एक निजी हाल है और याचिकाकर्ता शर्तों के पालन का शपथ पत्र दे रहा है, इसलिए प्रशासन को नियमानुसार अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 29 जुलाई 2026 को संजय दत्त का जन्मदिन मनाने की सशर्त अनुमति दी है। सार्वजनिक रास्तों या सड़कों पर किसी भी तरह का अवरोध पैदा करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयोजननों को ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण मानकों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी प्रशासनिक शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि याचिकाकर्ता द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन किया जाता है, तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। बतायें, बीते वर्ष शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में से एक मध्यनगरी चौक पर प्रशंसकों ने संजय दत्त का बर्थ डे सेलिब्रेट किया था। इसके चलते सड़क जाम की स्थिति बन गई थी। मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए हाई कोर्ट ने कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को तलब कर नाराजगी जताई थी। हाई कोर्ट की नाराजगी के चलते एसडीएम ने इस बार जन्मदिन मनाने की अनुमति नहीं दी थी。
0
0
Report

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार; हथियार-गोलियां समेत पकड़ा गया

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि कानगोई डोमडाहा रोड पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घूमकर लोगों को धमका रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक पुलिस की वर्दी पहने संदिग्ध अवस्था में बैठकर शराब पीता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनुप कुमार (34 वर्ष), पिता कृष्णा वर्मा, निवासी - कानगोई, थाना मिहिजाम बताया। पुलिस के अनुसार, उसके पास मिले आईडी कार्ड में नाम अनुप कुमार सिंह दर्ज था, जबकि जन्मतिथि और नियुक्ति संबंधी जानकारी में अंतर पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर बताया कि वह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने का काम करता था तथा धनबाद से पुलिस की वर्दी खरीदकर पहनता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोलियां, दो चाकू, दो काले रंग की वॉकी-टॉकी, एक चार्जर, Samsung Galaxy A14, Samsung Galaxy A33 और Oppo के मोबाइल, एक जैकेट सहित पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते-मोजे, बैग और डायरी बरामद की। मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है, जिसमें चित्तरंजन थाना कांड संख्या 13/2014 का उल्लेख है।
0
0
Report

कफ सिरप कांड के बाद परासिया में शिशु रोग पदस्थापना नहीं, तीन डॉक्टर अटके

Chhindwara, Madhya Pradesh:कफ सिरप कांड के बाद 7 से 8 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुई शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना 3 डॉक्टरों को हफ्ते में 3 दिन के लिए भेजा गया उनकी भी नहीं हुई ज्वाइनिंग छिंदवाड़ा में पिछले साल अक्टूबर 2025 में कफ सिरप कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था इसमें छिंदवाड़ा जिले में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी वही सिर्फ छिंदवाड़ा के परासिया में 15 बच्चों की मौत हुई थी .दवा निर्माता कंपनी के मालिक से लेकर दवा बेचने वाले दवा दुकानों के विक्रेता और डॉक्टर से लेकर मेडिकल रिप्रेजेंटिव तक की गिरफ्तारी भी हुई .डॉ प्रवीण सोनी जो कि सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थे उन्होंने अपने निजी क्लीनिक में बच्चों को पर्चे पर कोल्ड्रिफ सिरप लिखा जिससे बच्चों की किडनी खराब हुई डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया लेकिन आप इसे प्रशासन की लापरवाही कहेंगे या विडंबना परासिया सिविल अस्पताल में 7 महीने बीत जाने के बाद भी शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना नहीं हो पाई है तत्काल सेवा देने के लिए 3 डॉक्टरों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से 3 अल्टरनेटिव दिनों के लिए भेजा गया लेकिन परासिया अस्पताल में प्रभारी बीएम ओ सुधा बख्शी ने बताया कि कोई भी डॉक्टर की अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई उनके द्वारा इस बारे में सीएमएचओ ऑफिस में पत्राचार के द्वारा अवगत करवा दिया गया लेकिन इस बीच में कोई इमरजेंसी केस आता है तो छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उसे रेफर किया जाता है जी मीडिया की टीम ने पड़ताल की तो अस्पताल में भी बच्चे जो बीमार थे उनका इलाज भी MBBS डॉक्टर के जरिए किया जा रहा था .परसिया विधायक सोहन वाल्मीक के द्वारा भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला है .छिंदवाड़ा सीएमएचओ नरेश गुन्नारे ने बताया कि सस्पेंशन के बाद उस पद को रिक्त नहीं माना गया है सरकार को भी लिखा गया है इस बारे में लेकिन जब तक उस पद को रिक्त नहीं मान लिया जाता या इस पद के लिए स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक के लिए 3 डॉक्टर्स को सेवा देने के लिए हफ्ते में 3 दिन के लिए नियुक्त किया गया है और विभाग को भी इस स्थिति से अवगत करवाया गया है .
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली विधानसभा सत्र बिना Question-Answer: विरोध तेज

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है की 7 से 11 सत्र होगा लेकिन इसमें Question-Answer नहीं रखा है फिर सत्र का क्या मतलब है। अभी घोटाला हुआ है 650 करोड़ का, सरकार अपनी जवाब देही से बचना चाहती है। फिर दिल्ली के मुद्दे कैसे उठाए। स्पीकर से निवेदन है, सरकार सदन के लिए जिमेदार है और जवाबदेही बनती है। दिल्ली की सीएम को बोले की बिना Question-Answer के कोई मतलब नहीं है। सरकार जवाब से बचना चाहती है। एक ही जगह हा जहाँ सरकार को अपनी जवाबदेही देनी पड़ती है, सरकार के घोटाले खुल ना जाए यह डर है। सदन के सत्र में Question-Answer रखे वरना आम आदमी पार्टी विरोध करेगी । सरकार ने निर्णय लिया है की तीन से ज़्यादा बच्चो पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा, संघ प्रमुख कह रहे है हिंदू ज़्यादा बच्चे पैदा करे। हम क्या सवाल नहीं करे, विधानसभा क्यो रखी गई है। विपक्ष के लोगो को जनता ने चुनकर भेजा है हम भी ना करे
0
0
Report

दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को 2500 चाहिए, शर्तों पर घमासान बहस

New Delhi, Delhi:लक्ष्मी योजना को लेकर दिल्ली सरकार ने यह तय कर लिया कि किसको पैसा दिया जाएगा किसको नहीं दिया जाएगा। मंत्रियों ने मिलकर तय किया है, जिसको सुनकर आप हैरान हो जाओगे। दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेताओं ने वायदा किया था हर महिला को ₹2500 दिए जाएंगे। बीजेपी इस योजना को लेकर अब इतनी कंडीशन लगा दी है कि किसी को इसका फायदा नहीं होगा, इनकी नीयत खराब है। 21 साल से ऊपर 60 साल से नीचे महिलाओं को यह फायदा मिलेगा, क्या 60 साल से ऊपर की महिलाएं महिलाएं नहीं है। इसमें बहुत सारी महिलाएं बाहर हो गई। हर परिवार में बस एक महिला को इसका फायदा होगा, इनको वोट सबसे चाहिए लेकिन पैसे एक ही महिला को देंगे। इस योजना के लिए दिल्ली में रहने का 10 साल का प्रमाण होना चाहिए। गरीब आदमी प्रमाण कहां से लाएगा। किसी के ऊपर कोई पुलिस केस नहीं होना चाहिए। लेकिन छोटे-मोटे कैसे होते हैं तो उस पर पुलिस कैसे हो जाते हैं। किसी महिला के पति पर अगर केस है तो उसे परिवार को नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए तीन बच्चे से ज्यादा नहीं होने चाहिए। मोहन भागवत कहते हैं कि बच्चे ज्यादा हिंदू पैदा करें सीएम कह रहे हैं तीन से ज्यादा बच्चे होंगे तो नहीं देंगे। किसी परिवार में 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत होती है तो वह भी इस योजना से बाहर हो जाएगा। दिल्ली के सीएम प्रधानमंत्री का भाषण देखें उसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि महिलाओं को ₹2500 दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री और सीएम ने मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। दिल्ली में 76 लाख घर हैं, हर घर में एक महिला होगी तो दिल्ली में 76 लाख महिलाएं तो होगी। जो महिलाएं रजिस्टर्ड वोटर हैं वह 67 लाख है। बीजेपी खुद कह रही है कि 17 लाख लोगों के लिए सोचा है, 5 लाख महिलाएं से ज्यादा यह पैसे नहीं देंगे.
0
0
Report

रामपुर जौहर विश्वविद्यालय बचाने के लिए कांग्रेस ने हर संभव लड़ाई की घोषणा

Lucknow, Uttar Pradesh:रामपुर यूपी यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर विश्वविद्यालय गेट पर धरनारत छात्रों और शिक्षकों से की मुलाकात 38 भवन गिराने के फैसले को बताया असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक योगी सरकार पर शिक्षा और शिक्षण संस्थानों के विरोध का लगाया आरोप कांग्रेस ने जौहर विश्वविद्यालय के संरक्षण के लिए हरसंभव लड़ाई का किया ऐलान राजेंद्र पाल गौतम ने पूर्व सांसद तंजीम फातिमा से भी की मुलाकात कहा- व्यक्तिगत रंजिश में विश्वविद्यालय को निशाना बनाना संविधान विरोधी कांग्रेस ने सरकार से विश्वविद्यालय को बचाने और कार्रवाई वापस लेने की मांग की
0
0
Report
Advertisement

हापुड - कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow4m ago
Hapur, Uttar Pradesh:​​पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाली वार्षिक कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन को यातायात की समस्याओं से बचाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं ​इसी क्रम में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू होने वाले विशेष 'रूट डायवर्जन प्लान'और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों, पुलिस पिकेट और गश्त की तैनाती स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रबंध आपातकालीन स्थिति और यातायात संबंधी सहायता के लिए जारी किए जाने वाले कंट्रोल रूम नंबर जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अनुरोध किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
0
0
Report

नारायणपुर में भारी बारिश से 50 गांव संपर्क टूट, बेलगर नाला उफान पर

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। अबूझमाड़ क्षेत्र के सोनपुर स्थित बेलगर नाला उफान पर होने से जिला मुख्यालय से करीब 50 गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बेलगर नाला में आई बाढ़ के कारण आवागमन बंद हो गया है। नाले के आगे स्थित बीएसएफ के 11 बेस कैंप भी प्रभावित हुए हैं। बेलगर नाला के अलावा आगे के कई अन्य नालों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे स्थिति और गंभीर बनी हुई है। बेलगर नाला के आगे स्थित ढोंडरीबेड़ा, मसपुर, होरादी, गारपा, कांडुलपार, पांगूड, कोंगे, सीतरम, हुच्चेकोटी, कुरुषकोडो और आदनार सहित कई गांवों एवं सुरक्षा कैंपों तक पहुंचना फिलहाल मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलगर नाला पर बाढ़ के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही पुलिस या प्रशासन की स्थायी तैनाती है, जिससे बाढ़ के समय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन की नजर स्थिति पर बनी हुई है। यदि वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में संपर्क बहाल होने में और समय लग सकता है।
0
0
Report

खैरागढ़ की सड़कों पर लावारिस मवेशी बना रहे हैं सड़क हादसों की बड़ी वजह

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर की सड़कें अब लोगों से ज्यादा लावारिस मवेशियों की नजर आने लगी हैं. बस स्टैंड हो, इतवारी बाजार, संगीत विश्वविद्यालय, टेंपो चौक या फिर कलेक्ट्रेट के सामने... हर जगह सड़क पर बैठे और घूमते मवेशी हादसों को न्योता दे रहे हैं. पिछले साल सांडों की लड़ाई में एक छात्र की मौत भी हो चुकी है, लेकिन नगर पालिका अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. सवाल है... क्या किसी और की जान जाने का इंतजार किया जा रहा है? खैरागढ़ शहर में लावारिस मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के बस स्टैंड, इतवारी बाजार, दुर्ग रोड, संगीत विश्वविद्यालय परिसर, टेंपो चौक और कलेक्ट्रेट के सामने दिनभर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. सड़क के बीच बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रहे हैं. खतरा सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं तक सीमित नहीं है. कई बार सांड आपस में भिड़ जाते हैं और राहगीर उनकी चपेट में आ जाते हैं. पिछले वर्ष ऐसी ही एक घटना में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एक छात्र की जान चली गई थी. उस दर्दनाक हादसे के बाद भी हालात नहीं बदले और आज भी वही खतरा शहर की सड़कों पर मौजूद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है. शहर के व्यस्त बाजारों में मवेशियों के कारण जाम लगना और दुर्घटनाएं होना आम बात बन गई है. व्यापारी, छात्र और आम नागरिक सभी इस समस्या से परेशान हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top