icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow8 Oct 2024, 12:40 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीसराय में पेड़ से लटका शव: हत्या या आत्महत्या—पुलिस जांच जारी

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव गांव से बाहर बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। उनके गले में गमछे का फंदा था। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल कारेलाल यादव की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला खुदकुशी का है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है, पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बगीचे में जुट गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0
0
Report

UP चुनाव की तैयारी, स्वामी प्रसाद मौर्य की भूमिका इंडिया गठबंधन में तय होगी

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Aradhana Misra Mona (Congress) On Pradeep Bhandari’s Tweet On Neha Bora union Home Minister Amit Shah's Statements / Severe Air Pollution Crisis / Upcoming Uttar Pradesh Elections/ Swami Prasad Maurya's Position Within the India Bloc एक तरफ योगी आदित्यनाथ का भी बयान है। एक तरफ गृह मंत्री कह रहे हैं? कि आप लोग जो विरोध कर रहे हैं? वो बांग्लादेश की घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रहे हैं, नकली प्रधानमंत्री ही बन जाते। आप कैसे उनके इन बयानों को देख रहे हैं? के सवाल पर एक तरफ देश के गृह मंत्री कह रहे हैं कि वह इनफिल्ट्रेटर्स के नाम कटे हैं 3 करोड़, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश जो देश का सबसे बड़ा सूबा है। उसके मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सवा करोड़ नाम एसआईआर में गलत कटे, तो किसकी बात को माना जाए? मैं तो यह कहूंगी कि जो राहुल गांधी कह रहे हैं कि एसआईआर के नाम पर पूरे देश में तेरह करोड़ से ज़्यादा नाम काटेंगे जिसमें उत्तर प्रदेश भी है। तो उत्तर प्रदेश में जिस तरह से एसआईआर के नाम काटे गए, मैं पीलीभीत की घटना सामने है। मथुरा का भी प्रकरण सामने आया है। तो एसआईआर के नाम पर उत्तर प्रदेश में भारी गड़बड़ी की गई है। भ्रष्टाचार किया गया है। उस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम काटे गए हैं जो कि वर्तमान में मौजूद हैं, पर एसआईआर के नाम पर एपिक और वो भी अप्रैल 10 की सूची आने के बाद एपिक नंबर सेम हो करके नाम बदल दिए गए। तो जो मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं, ये उनकी चिंता है। यह तो आपस में वह लोग तय करें, पर जो सही बात है वह यही है कि उत्तर प्रदेश में बड़े संख्या में एसआईआर के नाम पर नाम काटे गए हैं। नेहा बोरा का एक पुराना वीडियो बीजेपी के नेता जो है? वो ट्वीट करके और उसपे उनको जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मंदिरों में महिलाएं तक सक्षित नहीं हैं के सवाल पर कहा उत्तर प्रदेश की अगर मैं बात करूं और खैर देश की भी अगर बात करूं तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लेकर के बीजेपी आई थी। पर आप सत्यता देख लीजिए अभी अंकिता भंडारी केस में उसकी अभी अभी शांत भी नहीं हुई है? और भारतीय जनता पार्टी जो मेन एक्यूज है। उसको उन्होंने राज्यपाल का पद माने एक संवैधानिक पद पर बिठा दिया।क्या यही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है? यह भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है।आज उत्तर प्रदेश की बात अगर मैं करूं तो एनसीआरबी का डेटा कहता है? कि उत्तर प्रदेश में महिला अपराध में नंबर वन पे है। क्या जवाब देंगे? यहां तो उनकी डबल इंजन की सरकार है, पर आज जहां-जहां पे बीजेपी की सरकारें हैं और अगर दिल्ली की बात करें, एक हफ्ते में तीन बड़ी घटनाएं हुई बेटियों के साथ गैंगरेप के पर बीजेपी शांत है। यहाँ तो ये तो मुख्य प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तीनों के नाक के नीचे ये सब घटनाएँ हुई। पर उस पर शांत है। मणिपुर जल रहा था। बेटियों के बलात्कार हो रहे थे। दिल्ली में अब क्योंकि पोल्यूशन की स्थिति फिर गंभीर हो गई है मैम और अब दिवाली का त्यौहार भी है। अब अब बीजेपी की केंद्र में भी सरकार है, राज्य में भी है, निचले लेवल पे भी तमाम व्यवस्थाएं हैं। कैसे आप देखती हैं हर बार का ये समस्या है के सवाल पर इनके पास कोई प्लानिंग नहीं है, कोई रोड मैप नहीं है। पिछले कई सालों से लगातार दिल्ली का प्रदूषण एक बड़ी समस्या, एक बड़ी समस्या के साथ चुनौती भी बनता चला जा रहा है जब समस्या आती है तो करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं और फिर उसका असर कहीं नहीं दिखाई देता। आज बच्चे हों, महिलाएं हों, बुजुर्ग हों, सब परेशान हैं इस प्रदूषण से और जैसे ही समय निकट आता है लोगों के अंदर घबराहट और बीमारियां बढ़ जाती हैं। पर कोई रोड मैप नहीं इनके पास। इनको पिछली बार भी इन्होंने यह कहा था कि हम एक टास्क फोर्स बना करके इसका मैनेजमेंट करेंगे पर अभी तक कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा। यह केवल मार्च में और रैलियों में लगे हुए हैं। यूपी को लेकर मैम आप लोग कब से अब अपनी बैठकों को स्टार्ट करेंगे और पॉलिटिकली कैंपेन कब से स्टार्ट होगा? दूसरा यूपी सही जुड़ा। स्वामी प्रसाद मौर्य की पोजीशन इस वक्त क्या है? क्या वो हिस्सा बनेंगे? या नहीं बनेंगे? क्योंकि आपके एक अलाय पार्टनर बहुत ज्यादा नाराज हैं के सवाल पर उत्तर प्रदेश में तैयारियाँ हमारी शुरू हो गई हैं क्योंकि 1 तारीख की रैली थी तो बीच में कुछ हम लोग उस पर फोकस कर रहे थे पर ये तैयारियाँ संगठन की तैयारी प्लस चुनाव की तैयारी हमारी शुरू हो गई है। और बहुत जल्दी जो सीट्स का का बटवारा है या जो भी निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेने मुझे लगता है कि वो भी बहुत जल्दी आ जाएंगे जहां तक स्वयं प्रसाद मौर्य जी की बात है ये इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं होंगे ये इंडिया गठबंधन के ब्लॉक के जो पार्टीज हैं उनका शीर्ष नेतृत्व तय करेगा
0
0
Report

नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास मरम्मत शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में जी मीडिया की खबर का जोरदार असर हुआ है, अभी कुछ दिन पहले ही जी मीडिया ने यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास की जर्जर स्थिति को दिखाया था कि किस तरह से अंडरपास से लेंटर का हिस्सा लगातार नीचे गिर रहा है और उसके सरिया तक दिखाई दे रहे हैं और यह भी प्रमुखता से दिखाया था कि यह किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है क्योंकि लोग वहां उसे अंडरपास के ऊपर से यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं, जी मीडिया की खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए अब वहां पर उस अंडरपास पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है, उस हिस्से को तोड़ा जा रहा है और सड़क को भी तोड़ा गया है और दोबारा से लेंटर डालकर सड़क का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए बाकायदा यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक को भी उस हिस्से से डायवर्ट किया गया है, दरसल नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के सामने वाले अंडरपास का हिस्सा टूटकर गिरने लगा था।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला फायर विभाग से गुलशन कालरा की वापसी पर घेराबंदी, CM जांच की बात

Panchkula, Haryana:पंचकूला स्थित हरियाणा फायर विभाग में गुलशन कालरा की वापसी की आशंका पर विवाद, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कही जांच करवाने की बात. विजिलेंस जांच के बीच दोबारा मुख्यालय में तैनाती की तैयारी पर उठे सवाल. CM बोले- किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा. पंचकूला स्थित हरियाणा के फायर विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों और विजिलेंस जांच का सामना कर रहे ज्वाइंट डायरेक्टर (टेक्निकल) गुलशन कालरा की एक बार फिर मुख्यालय में वापसी की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यालय से हटाए जाने के बाद अब दोबारा उनकी तैनाती के लिए नोट जारी किए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी के खिलाफ विजিলेंस जांच चल रही है और वरिष्ठ स्तर पर उन्हें दोबारा मुख्यालय में नहीं लगाने के निर्देश दिए गए थे, तो फिर उनकी वापसी का रास्ता कैसे तैयार हो गया? इस पूरे मामले को लेकर जब पत्रकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया था कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे और जिनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है, ऐसे अधिकारी को दोबारा विभाग के मुख्यालय में लाने की तैयारी क्यों की जा रही है, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों की अनदेखी कैसे हुई? गौरतलब है कि हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से एक नोट पारित किया गया था, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि गुलशन कालरा दोबारा फायर विभाग के मुख्यालय में किसी भी गतिविधियों में न दिखे. इसके बावजूद अब उनकी मुख्यालय में दोबारा जॉइनिंग को लेकर नोट जारी होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर किसके आदेश पर यह नोट जारी हुआ? क्या संबंधित अधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों को नजरअंदाज किया? क्या इस पूरे घटनाक्रम में किसी स्तर पर मिलीभगत हुई है? अब मुख्यमंत्री द्वारा जांच करवाने के आश्वासन के बंदा पर इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है. हाईकोर्ट के आदेशों पर जांच रिपोर्ट का भी इंतजार. मामला केवल विजिलेंस जांच तक सीमित नहीं है। ज्वाइंट डायरेक्टर (टेक्निकल) गुलशन कालरा की प्रमोशन, शैक्षणिक योग्यता और कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा भी जांच के आदेश दिए जाने का मामला सामने आया था। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अब तक इस जांच की रिपोर्ट क्यों नहीं आई? जांच किस स्तर पर लंबित है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इतनी मजबूत है पहुंच कि जांच के बावजूद वापसी की तैयारी? गुलशन कालरा की दोबारा मुख्यालय में वापसी के लिए नोट जारी होने के बाद अब विभाग और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनकी पहुंच कितनी मजबूत है कि भ्रष्टाचार के आरोपों और विजिलेंस जांच के बावजूद दोबारा पंचकूला मुख्यालय में तैनाती की संभावनाएं बन रही हैं? क्या नियमों और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों से ऊपर भी कोई व्यवस्था काम कर रही है? अब निगाहें मुख्यमंत्री के जांच संबंधी आश्वासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि सरकार केवल जांच के आदेश तक सीमित रहती है या फिर इस पूरे प्रकरण में नोट जारी करने वाले अधिकारियों की भूमिका, पुराने आदेशों की अनदेखी और हाईकोर्ट के निर्देशों पर लंबित जांच की स्थिति को भी खंगालकर जवाबदेही तय करती है.
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी दीपों के महाकुंभ के लिए सज चुकी, 7 नवंबर रोशनी

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपों के महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दीपोत्सव 2026 को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर आज दीपक पहुंचाए जा रहे हैं। सभी घाटों पर दीपक पहुंचने के बाद करीब 35 हजार वॉलंटियर्स दीपों को सजाने-बिछाने से लेकर उनमें तेल भरने और बाती लगाने का काम पूरा करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अब अयोध्या की निगाहें 7 नवंबर पर टिकी हैं, जब लाखों दीपों की रोशनी से रामनगरी जगमगाएगी और दुनिया एक बार फिर अयोध्या में दीपों का भव्य महाकुंभ देखेगी।
0
0
Report

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास

Bahara Boj, Uttarakhand:س्लگ– खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास स्थान– उधम सिंह नगर खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बंडिया,चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़,धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस सड़क का सीधा लाभ पहुंचेगा,जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहा से कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुँचे, इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
0
0
Report
Advertisement

बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग विवाद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। दस भुजाधारी मायावती की यह होर्डिंग कलक्ट्रेट परिसर स्थित विशाल बरगद के पेड़ पर लगाई गई है। इसे किसी आशुतोष पाठक की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग में मायावती को दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया है। उनके अलग-अलग हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग को दिखाया गया है। साथ ही उनकी तुलना मां दुर्गास्वरूप मैया से की गई है। होर्डिंग के जरिये उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है। कलक्ट्रेट जैसे प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक संदेश वाली इस होर्डिंग को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। परिसर में इसे लगाने की अनुमति किससे ली गई और किन नियमों के तहत इसे लगाया गया है। फिलहाल अभिषेक होल्डिंग को हटा दिया गया है। वही अधिकारियों का कहना है कि ऐसी किसी होर्डिंग लगाए जाने की बात संज्ञान में नहीं है। कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी तरह की होर्डिंग प्रतिबंधित हैं। लगाई गई होर्डिंग को हटवाया जाएगा और लगाने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार बाइक की कार से टक्कर, कानन पेंडारी के पास एक घायल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास का है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बाइक और कार दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते बाइक सीधे कार से जा टकराई। कानन पेंडारी के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल राशन और बस सेवाओं पर असर

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में 12 नवंबर से संयुक्त ड्राइवर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है, अपनी मांगों को लेकर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है, आगामी आंदोलन कको लेकर जगदलपुर में पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में हड़ताल को लेकर चर्चा की, ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, वेलफेयर योजना और ड्राइवर दिवस घोषित करना शामिल है, संघ का आरोप है कि चालकों को मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हड़ताल होने पर राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति, खनिज परिवहन और यात्री बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, अब देखना होगा कि शासन हड़ताल से पहले मांगों पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

शराबबंदी के बीच बिहार सीमा पर शराब लूट का VIDEO वायरल

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया के दसौती में आग लगने के बाद तस्करों ने हरियाणा नंबर की कार पानी में धकेली; पुलिस के सामने लूटपाट का वीडियो सामने आया। प्रत्यक्षदर्शी आनंद सिंह के अनुसार, सड़क से गुजर रही हरियाणा नंबर की एक सफेद कार में अचानक आग लग गई थी। कार में सवार शराब तस्करों ने आग बुझाने या पुलिस के पकड़े जाने के डर से आनन-फानन में गाड़ी से शराब की एक बोतल निकाली और कार को धक्का देकर सड़क किनारे भरे पानी के गड्ढे में पलट दिया। इसके बाद सभी तस्कर पास के नहर वाले रास्ते से मौके से फरार हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर मोहनिया थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबी कार को बाहर खींच रहे थे, तभी कार के अगले हिस्से से भारी मात्रा में फ्रूटी पैक शराब के पैकेट पानी में गिरकर तैरने लगे। पानी में शराब की बोतलें और पैकेट देखते ही वहां मौजूद ग्रामीणों में लूटने की होड़ मच गई। कार निकालने में मदद कर रहे और तमाशा देख रहे कई लोग तुरंत पानी में कूद पड़े और पुलिस के सामने ही शराब के पैकेट लूटकर अपने कपड़ों में छिपाते हुए भाग निकले। मौके पर मौजूद पीटीसी पुलिस अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कार में आग लगने के बाद उसे पानी में धकेल दिया गया है। गाड़ी को बाहर निकालने के दौरान उसमें से शराब बरामद हुई है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार सवार तस्कर भागने में सफल रहे, जिसके कारण इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बची हुई शराब को जब्त कर लिया है और वाहन को मोहनिया थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहनिया थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया शराब ग्रामीणों ने उठाया था लेकिन उसे ले लिया गया है कोई भागा नहीं है। थाना अध्यक्ष जो भी कहे वीडियो में साफ दिख रहा है कई ग्रामीण शराब को लूटकर भाग रहे हैं। जब पुलिस के सामने ही इस तरह से शराब की लूट मचेगी तो शराबबंदी कितना धरातल पर सक्सेज होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।
0
0
Report

हांसी रोडवेज हड़ताल चौथे दिन जारी, यात्रियों को बस सेवा नहीं मिली

Hansi, Haryana:हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का चौथे दिन भी चक्का जाम, यात्री बेहाल चार दिन में करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का कर्मचारियों ने किया दावा साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित, कर्मचारियों ने बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक निकाला प्रदर्शन, डीसी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन हांसी में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज चौथा दिन है। हड़ताल के चलते बसों का संचालन ठप होने से आम यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए परेशान होता दिखाई दिया। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं चौथे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हांसी बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया हुआ है। हड़ताल के कारण हिसार डिपो की 181 और हांसी डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित है। उनका दावा है कि चार दिनों से बसों का संचालन बंद रहने के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस, सोनू मोर और मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक बकाया राशि उनके खातों में नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर अड़े हुए हैं, जबकि बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से इस गतिरोध का कोई समाधान निकलता है या फिर हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम और लंबा चलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top