पातड़ां के सरकारी स्कूल में मैगा पीटीएम का आयोजन
Patran, Punjab:सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पातडां में छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मैगा पीटीएम आयोजित किया गया। प्रिंसीपल जतिंदर कुमार की देखरेख में अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर समस्याओं और परिणामों पर चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जिसका एसडीएम अशोक कुमार ने दौरा कर जायजा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
