icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow24 Sept 2024, 04:14 am

पातड़ां के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में फूड स्ट्रीट प्रदर्शनी का आयोजन

Patran, Punjab:

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पातड़ां में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत फूड स्ट्रीट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल जतिंदर कुमार बांसल ने बताया कि छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज कुमार सिंगला ने विद्यार्थियों की फूड स्ट्रीट प्रदर्शनी की सराहना की और उन्हें बधाई दी। नोडल अधिकारी हरदीप सिंह ने भी बच्चों के उत्साह और स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

गर्मी के बीच Gurez Valley में जून में भी बर्फीली ठंडक, पर्यटकों की भीड़

As Temperatures Soar Across India, Kashmir's Gurez Emerges as Summer Refuge Anchor:-As a severe heatwave grips large parts of India with temperatures crossing 45°C in several cities, Kashmir's high-altitude destinations are witnessing an unprecedented surge in tourist arrivals. Remote mountain regions such as Gurez Valley and Razdan Pass have become sought-after refuges for travelers seeking relief from the scorching conditions prevailing across the plains. Hundreds of vehicles carrying tourists are arriving daily in Gurez Valley, with many visitors stopping at Razdan Pass, where accumulations of snow are still visible despite the onset of June. The unusual sight of lingering snow, coupled with cool temperatures and breathtaking landscapes, has transformed the region into a major attraction this summer. "I came here from Nagpur where temperatures are unbearable. Standing amid snow in June feels unbelievable. It feels like we are in heaven," said Vasan Pawar, a tourist from Nagpur, while visiting Razdan Pass. Sunita Sharma, a tourist from , said she had never expected to witness snow during summer. "Back home, people are avoiding stepping outdoors because of the heat. Here, the weather is pleasant and the mountains are covered with snow. Kashmir is the perfect escape from the heatwave." Similarly, Janve Pandanie, who traveled from Mumbai with his family, described the experience as refreshing. "Mumbai is experiencing intense heat. Coming to Gurez and seeing snow at Razdan Pass in June is extraordinary. We urge other tourists to visit Kashmir and experience this natural beauty while escaping the extreme temperatures." Local residents and tourism stakeholders say the influx of visitors has boosted business activities, benefiting hotels, guest houses, transport operators, and small vendors. Authorities expect tourist numbers to rise further in the coming weeks as heatwave conditions continue across much of northern and western India. The growing popularity of offbeat destinations such as Gurez reflects a broader shift in travel patterns, with more tourists seeking cooler mountain regions as extreme weather events become increasingly common across the subcontinent.
0
0
Report

जौनपुर के पुरानी बाजार में विवाद, मारपीट में चार घायल; तीन हिरासत में

Jaunpur, Uttar Pradesh:पुरानी बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट में चार घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वारयल जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जबकि पुलिस ने एहतियातन तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के गिरधर मार्ग पर स्पा सेंटरों पर कार्रवाई: 70 से अधिक गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर का ‘मिनी थाईलैंड’......यहां स्पा सेंटर्स की आड़ में होती है जिस्मफरोशी अब मिनी थाईलैंड पर पुलिस का शिकंजा: 37 स्पा सेंटरों में चल रहा था खेल, जयपुर में 3 दिन में 70 से ज्यादा लोग गिरफ्तार पर्यटन नगरी जयपुर का एक इलाका इन दिनों "मिनी थाईलैंड" के नाम से चर्चा में है। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र का गिरधर मार्ग स्पा सेंटरों की भरमार और वहां संचालित कथित अनैतिक गतिविधियों के कारण बदनाम हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जवाहर सर्किल क्षेत्र में करीब 37 स्पा सेंटर संचालित हैं, जिनमें से 22 अकेले गिरधर मार्ग पर स्थित हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने और जयपुर पुलिस की गाइडलाइन की खुलेआम अवहेलना की शिकायतें मिल रही थीं। अब जयपुर पुलिस ने ऐसे स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।जवाहर सर्किल, सोडाला, श्याम नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से पुलिस एक्शन जारी हैं। वॉक थ्रू, स्पा सेंटर्स से..... जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित स्पा और मसाज सेंटरों की विशेष जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में जवाहर सर्किल, महेश नगर, सोडाला और श्यामनगर थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।आंकड़ों के मुताबिक जयपुर में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर्स जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में है, लेकिन अब यहां जैसे ही थानाधिकारी बदला तो स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई शुरु हो गई। जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित सभी 37 स्पा सेंटर संचालकों को पहले पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया और चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद गाइडलाइन की अनदेखी मिलने पर 2 जून को संयुक्त टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। जांच के दौरान चार स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर एक्शन शुरु हुए।पुलिस के अनुसार पिछले दिनों में भी जवाहर सर्किल क्षेत्र के स्पा सेंटरों से 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाईट - महेश चंद्र, थानाधिकारी जवाहर सर्किल महेश नगर में Infinity Spa पर कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज (IPS) के निर्देश पर महेश नगर थाना क्षेत्र में स्पा और मसाज पार्लरों की जांच की गई। जांच के दौरान न्यू सांगानेर रोड स्थित Infinity Spa Massage Parlour पर लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर दबिश दी गई।पुलिस को यहाँ संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के संकेत मिले। इसके बाद मौके से चार व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में भरतपुर और नागौर के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर के संचालन और गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है। Sodala के Wild Stone Spa में भी मिला गड़बड़झाला सोडाला थाना क्षेत्र में अजमेर रोड स्थित Wild Stone Spa पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा_r रही हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोडाला, शास्त्री नगर और धौलपुर क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर के दस्तावेजों और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। श्यामनगर में छह स्पा सेंटरों पर दबिश, 9 गिरफ्तार जयपुर दक्षिण के श्यामनगर थाना क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई। डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर औचक निरीक्षण किया गया।जाँच के दौरान छह स्पा सेंटरों में पुलिस आयुक्तालय द्वारा 25 मई 2026 को जारी आदेशों की अवहेलना پाई गई। कई जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में लोग मिले। पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों, स्पा मैनेजर और अन्य लोगों सहित कुल 9 व्यक्तियों को धारा 126 एवं 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर्स क़ो लेकर क्या है गाइडलाइन - जयपुर पुलिस ने स्पा और मसाज सेंटरों के संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। इनमें पुरुष और महिला स्पा सेंटरों को अलग-अलग संचालित करना, अलग प्रवेश द्वार रखना, बंद कमरों में मसाज सेवाएं नहीं देना, कमरों में कुंडी या बोल्ट नहीं लगाना, बाहरी दरवाजे खुले रखना और ग्राहकों की पहचान दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।इसके अलावा कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, 18 वर्ष से अधिक आयु, मान्यता प्राप्त संस्था का डिप्लोमा या प्रमाण पत्र, पहचान पत्र पहनना तथा परिसर में लाइसेंस और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करना भी अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटर किसी भी स्थिति में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम या अन्य कानूनों का उल्लंघन नहीं कर सकते। आगे भी जारी रहेगा अभियान जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने साफ़ कर दिया है कि जयपुर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थाना क्षेत्रों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन की अवहेलना करने वाले संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद अब जयपुर का वह गिरधर मार्ग, जिसे स्थानीय लोग "मिनी थाईलैंड" कहकर पुकारने लगे हैं, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती की वजह से सुर्खियों में आ गया है। पुलिस का मानना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा ताकि स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके。
0
0
Report
Advertisement

जिले में हैंडपंप अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान, ग्रामीणों को पेयजल राहत

Sidhi, Madhya Pradesh:जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सरकारी हैंडपंपों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कई गांवों में कार्रवाई करते हुए हैंडपंपों को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार भैंसरहा, टिकरी, मवई, बभनी और भेलगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा सरकारी हैंडपंपों पर मोटर एवं समर्सिबल पंप लगाकर निजी उपयोग के लिए पानी का दोहन किया जा रहा था। कार्यपालन यंत्री द्विवेदी ने बताया कि सरकारी हैंडपंप सार्वजनिक संपत्ति हैं और उन पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों को पेयजल निर्धारित मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए ऐसे सभी हैंडपंपों को कब्जामुक्त कराया गया। भविष्य में भी यदि किसी सरकारी हैंडपंप पर अवैध मोटर, समर्सिबल पंप या अन्य प्रकार का कब्जा पाए जाने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि सरकारी जल स्रोतों का उपयोग सामूहिक हित में करें और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या दुरुपयोग की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की सके।
0
0
Report

हरियाणा कांग्रेस बैठक: SIR और महंगाई पर आज रणनीति बनाएगी विपक्षी दल

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की आज होगी अहम बैठक नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे चंडीगढ़ में हुड्डा के सरकारी आवास पर होगी बैठक कांग्रेस की बैठक में बढ़ती महंगाई और कानून व्यवस्था ,हरियाणा में शुरु हुए SIR समेत प्रदेश के तमाम मुद्दों को होगी चर्चा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR of Electoral Rolls) अभियान को लेकर अलर्ट* कांग्रेस ने SIR की निगरानी के लिए एक्शन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का किया गठन गठित कमेटी जिला स्तर पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के कार्य की करेगी निगरानी चयनित सभी समिति मेंबर अपने-अपने आवंटित जिलों में बीएलए-1 और बीएलए-2 के साथ करेंगे नियमित बैठकें ओर पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, अनियमितता या पात्र मतदाताओं के नाम छूटने जैसी शिकायतों का समय रहते किया जाएगा समाधान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जारी किए आदेश समिति के सदस्यों को सौंपी गई विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायक का अशोक करोड़ को कुरुक्षेत्र ,करनाल की जिम्मेदारी विधायक आफताब अहमद को नूहू और अंबाला की जिम्मेदारी बीबी बत्रा को सोनीपत ,रोहतक, झज्जर की जिम्मेदारी दी गई
0
0
Report
Advertisement

गर्मी से जंगल सूखे; तेंदुए अब ग्रामीण इलाकों की ओर आ रहे हैं

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं जंगलों में पानी के स्रोत सूखने से वन्यजीव भी प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों का कर रहे है रूख बड़वानी के प्रसिद्ध 52 गजा सिद्ध क्षेत्र के आसपास इन दिनों तेंदुए समेत कई जंगली जानवरों की आवाजाही बड़ी Vo-बड़वानी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित 52 गजा सिद्ध क्षेत्र के घने जंगल इस समय जल संकट की मार झेल रहे हैं गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों के अधिकांश नाले, झिरियां और प्राकृतिक जल स्रोत लगभग सूख चुके हैं ऐसे में जंगली जानवर पानी की तलाश में पहाड़ियों से नीचे उतरकर आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में ऐसी स्थिति बनती है,लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं घरेलों के अनुसार जंगल से निकलकर तेंदुए अक्सर गांवों के आसपास दिखाई दे रहे हैं कई बार वे घरों के पास बंधे मवेशियों और पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुके हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे खेतों और सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों में भय बना रहता है 52 गजा क्षेत्र के एक सफाईकर्मी ने बताया कि कुछ समय पहले तेंदुआ उसके घर के पास से पालतू कुत्ते को उठा ले गया था वहीं एक किसान के घर से गाय के बछड़े के शिकार की घटना भी सामने आई ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त जल व्यवस्था नहीं होने के कारण जानवर गांवों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है हालांकि अब तक किसी व्यक्ति पर हमले की घटना सामने नहीं आई है, लेकिन पालतू पशुओं के शिकार की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है वंही जवाबदार कहते है जंगलों में पानी के स्त्रोत तैयार किये जाते है तालाब भी बनाए जाते है लेकिन समय के साथ वो भी सुख जाते है जो प्राकृतिक है उन्ही में थोड़ा बहोत पानी रह जाता है ऐसे में वन्य प्राणी रहवासी इलाकों का रुख करते है
0
0
Report

फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी में अवैध कब्जों के खिलाफ भारी कार्रवाई

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग-- फ़रीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में आज सुबह तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई, नगर निगम की टीम कई जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँची, अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहले ही दो दिन का समय दिया गया था, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, सैनिक कॉलोनी, बाटा मोड़, तीन नंबर और चार नंबर के रास्ते बंद कर दिए गए हैं, पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, करीब 50 फुट के दायरे में आने वाले मकानों को हटाया जाएगा, एलिवेटेड फ्लाईओवर और RRTS परियोजना के लिए जमीन खाली कराई जा रही है, स्थानीय लोग अपने घरों से सामान निकालने में जुटे हैं, इससे पहले शनिवार रात इसी क्षेत्र में तीन अवैध धार्मिक स्थल भी हटाए गए थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top