icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow31 Jul 2025, 10:33 am

ड्राइवर के सुसाइड का मामला, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़का गुस्सा, धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी

Patran, Punjab:सब-डिवीजन पातड़ां के नजदीकी गांव नयाल के दो युवकों दविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह की सुसाइड मामले में पीड़ित परिवार पिछले पांच दिनों से गांव नयाल बाईपास चौक पर डैड बॉडी रखकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। परिवार को स्थानीय लोगों, जत्थेबंदियों और राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है परन्तु मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पांच दिन से चल रहे धरने में पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने मौके पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जताई और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हूए कहा कि पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की जाए व एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। गांव नयाल के मनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की ढीली कार्रवाई से
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार- ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत: चालक बाल-बाल बचे, जनहानि नहीं

Jaipur, Rajasthan:कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचा, गनीमत हुई नहीं हुई कोई जनहानि हणुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में स्थानीय रावतसर सड़क मार्ग पर एसटीजी नहर पुल के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिसके चलते चालक बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाना में कोई लिखित परिवाद या शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मौके पर ही आपसी समझाइश से सहमति बन गई।
0
0
Report

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: भ्रष्टाचार की कहानी, सैफई परिवार पर सजा की तलवार

Noida, Uttar Pradesh:अगर जी की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो सबसे बड़ा उदाहरण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे है। भ्रष्टाचार से धन कमाने की हवस ने इस एक्सप्रेसवे को इतना घुमाया और ऊपर-नीचे किया कि यह हादसों के एक्सप्रेसवे के रूप में कुख्यात है और कई लोग इसे मौत का एक्सप्रेसवे भी कहते हैं। जल्द ही से जल्दी पैसा कमाने की हवस में मानकों की अनदेखी करके एक्सप्रेसवे बना दिया गया । अब तक न जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी है। कितने परिवार बिखर गए। गिनना मुश्किल है। कौन नहीं जानता कि अखिलेश यादव के राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में सैफई परिवार और खासमखास लोगों ने मिलकर जनता के पैसों की? बंदरबांट की? फिरोजाबाद से लेकर इटावा तक लूट के किस्से भरे पड़े हैं। औने-पौने भाव में जमीनें खरीदी गईं। फिर एक्सप्रेसवे का रूट पास किया गया। रूट मोड़ा गया। रिकॉर्ड में बदलाव करके जमीनों को आवासीय बता दिया गया। कई रजिस्ट्री तो एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद हुईं। फिर मुआवजे में भारी लूट की गई। जब एक्सप्रेसवे निकला तो सैफई परिवार और उनके खासमखास लोगों की जमीनों के भाव आसमान में पहुंच गए। ऐसे उदाहरण खोजना मुश्किल है जहां निजी फायदे के लिए एक्सप्रेसवे को अपने घर के दरवाजे तक मोड़ दिया गया हो। इसकी वजह से एक्सप्रेसवे की लंबाई 270 किमी से बढ़कर 300 किलोमीटर से ज्यादा हो गई। आज भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। ज्यादा देरी और दूरी के कारण धन, ईंधन और समय तीनों का नुकसान होता है। अब तक भ्रष्टाचार का मवाद रिस-रिसकर बाहर निकलता रहता है। सैफई परिवार को इसकी सजा जरूर मिलेगी। जेल इसी एक्सप्रेसवे से जाएंगे। ओम प्रकाश राजभर, सैफई परिवार के पापों का डोजियर लेकर बैठा है।
0
0
Report
Advertisement

ड्रिप लाइन विवाद: बड़वानी-राजपुर खेतों में हिंसक झड़प, 6 घायल

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई के लिए ड्रिप लाइन बिछाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के साथ बदसलूकी होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भामी की है जहाँ जमीन को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया, जब खेत में ड्रिप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर अपना दावा जताते हुए दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनो पक्षों के 6 लोग घायल हो गए, जिसमें एक घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि अन्य को भी हल्की चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
0
0
Report

NH-62 पर मासूम की मौत के बाद सूरतगढ़ में हाईवे जाम, अंडरपास की मांग तेज

Sri Ganganagar, Rajasthan:शुक्रवार शाम NH-62 पर सब-जेल के पास ट्रोले और बाइक की टक्कर में हुई मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। इसे लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वही आक्रोशित लोगों ने टायर्स लाकर हाईवे پر प्रदर्शन किया, लोगों की मांग है कि पुराना हाउसिंग बोर्ड और सब-जेल के पीछे के क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के लिए अंडरपास बनाया जाए। वहीं, हाईवे जाम की सूचना के बाद सिटी पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश शुरू की। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और हाईवे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुलभ रास्ता उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर तीन से चार बच्चों की पहले भी मौत हो चुकी है उसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता, बता दें कि बीती शाम स्टेडियम मैदान में प्रैक्टिस के लिए जा रहे 14 वर्षीय बालक की ट्रोले से कुचलकर मौत हो गई थी, जबकि उसके नाना और सूरतगढ़ कुम्हार समाज समिति के अध्यक्ष घायल हो गए थे।
0
0
Report
Advertisement

ट्रांसफर के बाद भी दबंग अधिकारी कुर्सी नहीं छोड़ रहे, मोलभाव का खेल जारी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे दबंग अधिकारी परिवहन निगम में स्थानांतरण के बाद भी खुलेआम मनमानी कैसरबाग डिपो में तैनात वरिष्ठ केंद्र प्रभारी स्वाति बाजपेई का आलमबाग बस टर्मिनल में 30 मई को हो चुका है ट्रांसफर ड्यूटी रूम में 10 साल से तैनात आमिर जावेद का रुक जाता है ट्रांसफर नियम विरुद्ध चल रही नौकरी आमिर जावेद की मोटर मालिकों से सांठ गांठ सरकारी धन का कर रहे दुरुपयोग मलाईदार कुर्सी पर तैनात हैं दोनों कर्मचारी ऊपर तक पहुंचाते हैं नज़राना प्राइवेट मोटर मालिक चला रहे सरकारी बस अड्डा चहीते कर्मचारियों का रुकवा लेते हैं ट्रांसफर ट्रांसफर आदेश के बाद भी मलाईदार कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार कर्मचारी
0
0
Report

मीरजापुर में नाबालिग प्रेमी से शादी की जिद पर किशोरी पोल पर चढ़ी, बचाव

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र की गुरसंडी पुलिस चौकी अंतर्गत बेदौली गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी प्रेमी से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। करीब 60 मीटर ऊंचाई पर चढ़ी किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस और ग्रामीणों को लगभग 40 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। एक रिपोर्ट नाबालिग किशोरी गांव के ही रहने वाले राहुल नामक युवक से विवाह की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर वह हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उसे नीचे उतरने के लिए समझाया गया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही और ऊपर चढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही गुरसंडी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने लगातार समझाइश दी, जिसके बाद करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। किशोरी के नीचे आने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे परिजनों के साथ गुरसंडी पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को समझने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

निशांत के कदम पर पवन जायसवाल बोले, शिकायत पर भी हो सकती है कार्रवाई

Patna, Bihar:Patna Sunny स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा की गई कार्रवाई और पूर्व प्राचार्य के आरोप पर भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि अगर उनको शिकायत है तो वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और न्यायालय भी जा सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया तो उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो निश्चित तौर पर कार्रवाई कर सकते हैं... अगर उनके निरीक्षण में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई संभव होगी. वहीं आरा में हुई एनकाउंटर पर परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस मामले को काफी करीब से देखा है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं सोशल मीडिया पर जो चीज चल रही है मुख्यमंत्री जी तक सारी चीज पहुंच रही हैं वह राज्य के मुखिया हैं और हर घटना पर उनकी नजर है परिवार के सदस्यों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए....
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ भूखंड विवाद में भतीजे का चाचा पर चाकू हमला: मौत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के गोलाना गाँव में देर शाम भूखंड विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने आज शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार गोलाना गाँव निवासी किशन लाल रेगर के पास झालावाड़ की धनवाड़ा बस्ती में एक बड़ा प्लॉट है। इस प्लॉट पर किशन लाल के दो बड़े बेटों, पप्पू लाल और लालचंद ने कब्जा कर रखा है। किशन लाल के दो छोटे बेटे नेमीचंद और लक्ष्मीचंद भी इस प्लॉट में अपना हिस्सा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर पप्पू लाल के बेटे हरिओम का नेमीचंद और लक्ष्मीचंद के साथ झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरिओम ने नेमीचंद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खानपुर थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

मुहर्रम पर भाईचारे का संदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा को श्रीरामलला प्रतिमा भेंट

Datia, Madhya Pradesh:मुहर्रम पर गूंजा भाईचारे का संदेश: मुस्लिम समाज ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भेंट की श्रीरामलला की प्रतिमा, ताजिया-बुर्राक निर्माताओं का हुआ सम्मान दतिया। मुहर्रम पर्व के अवसर पर दतिया के ऐतिहासिक किला चौक पर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आकर्षक ताजिए और बुर्राक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे तथा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। वहीं डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उत्कृष्ट ताजिया एवं बुर्राक तैयार करने वाले मुस्लिम समाज के कारीगरों को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी कला और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर मुस्लिम समाज ने भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया और उन्हें भगवान श्रीरामलला की प्रतिमा भेंट कर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मुहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

बरेली के पदार्थपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान नोट उड़ाने को लेकर पक्ष भिड़े

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के पदार्थपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान नोट उड़ाने को लेकर पक्ष भिड़े. आग में अफरा-तफरी मच गई; कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई तो हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा. अब पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है. शुक्रवार शाम करीब सात बजे पदार्थपुर गांव में मोहर्रम का ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इसी दौरान कुछ लोग ताजिए के सामने नोट उड़ाने लगे. पहले एक पक्ष ने नोट उड़ाए, जिन्हें उठाने के लिए भीड़ टूट पड़ी. इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने भी नोट उड़ाने शुरू कर दिए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि ताजियेदारों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले लोगों को शांत कराने और नोट न उड़ाने की अपील की, लेकिन भीड़ ने उनकी बात नहीं मानी. हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद उपद्रवी मौके से भाग निकले.
0
0
Report

तेज़ रफ्तार ने ली खतरनाक टक्कर: राइडर गैस टैंकर से भिड़ा, घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:राइडर बाइक गैस टैंकर से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल कौशांबी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। एक राइडर बाइक पीछे से चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी स्माइल शेख अपनी बाइक से दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे गैस टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से पीछे टक्कर होना सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी के पास लावारिस शव मिला, पुलिस कर रही पहचान और जांच

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - बाय - मगनपुरा के बीच मिला लावारिस शव, दुर्घटना की आशंका,शव की पहचान में जुटी पुलिस सीकर जिले के खाटूश्यामजी क्षेत्र में बाय और मगनपुरा गांव के बीच एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।खाटूश्यामजी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाय और मगनपुरा के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया।थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मृतक की चप्पल भी बरामद हुई है। हालांकि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top