Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala140601

Dear Bassi (कुलदीप सिंह) - BJP के सीनियर नेता SMS Sandhu ने डेराबस्सी के गांव संमगौली में की मीटिंग

KSKuldeep Singh
Jul 28, 2025 04:22:29
Gobindpura, Punjab
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एसएमएस संधू लगातार डेराबस्सी क्षेत्र में लोगों से राब्ता बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत समगौली में पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग की। संधू ने कहा के डेराबस्सी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी हाई कमान से बात की गई है। भाजपा की जनकल्याण नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान लंबरदार रमन राणा, योवेद्र राणा, गोविंद राणा, रॉबिन राणा, दीपू राणा, खेडी गुजरा से जसवीर सिंह मौजूद रहे।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jul 28, 2025 10:10:54
Bhopal, Madhya Pradesh:
BHOPAL| सहारा इंडिया द्वारा आम जनता के धन की वापसी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया| इस अवसर पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे|
0
Report
AAAbhishek Aadha
Jul 28, 2025 10:06:15
Noida, Uttar Pradesh:
विपक्ष के हंगामे में के चलते बार-बार बाधित हो रही लोकसभा की कार्रवाई को लेकर बीजेपी राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कुछ पॉलीटिकल पार्टी और विपक्ष के लोग जानबूझकर सदन को बाधित करने का काम कर रहे हैं .. एक तरफ वह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की बात करते हैं जब बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय कर देती है तो वह एसआइआर का मुद्दा ले आते हैं.... जो संविधान बचाने की बात करते हैं वही संविधान को तार-तार करने का काम कर रहे हैं.... अगर यह लोग ईमानदार हैं तो इन्हें किस बात का डर है... बिहार में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट से नाम हटा रहा है तो इस पर जो इस देश का नागरिक है और 18 वर्ष से ऊपर है उसी का तो नाम वोटर लिस्ट में होगा... भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सीपी जोशी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी घटनाओं से बाज नहीं आता और पिछले 11 साल से उसको मुंह की खानी पड़ रही है... एशिया कप की जहां तक बात है तो इस बारे में स्पोर्ट्स काउंसिल और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को ही तय करना है... इस बारे में मेरा कुछ कहना ठीक नहीं होगा.. बाइट- सीपी जोशी सांसद
1
Report
KMKuldeep Malwar
Jul 28, 2025 10:06:10
Bagheri Kalan, Rajasthan:
खबर - TV KHABAR जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा - किशनगढ़बास रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602)इनफॉर्म र उमेश अग्रवाल 9571 146146 लोकेशन-खैरथल(खैरथल):@kuldeepmaw75614@UmeshAgrwa65977 खैरथल के मांतोर गांव में एक जर्जर पुरानी हवेली गिरने की कगार पर है, हवेली का आधा हिस्सा तो पहले ही ढह चुका बाकी का हिस्सा कभी भी गिर सकता है। इस खंडहर हवेली के पास में एक स्कूल भी संचालित है जिसमें करीब 75 छोटे-छोटे बच्चे डर के साए में शिक्षा ग्रहण करने पर मजबूर है। स्कूल प्रिंसिपल अजीत ने बताया कि यह हवेली स्कूल के बगल में ही है और काफी पुरानी हवेली है। कई बार इस यह बिल्डिंग टूट चुकी है और बरसात के मौसम में ये हवेली कभी भी गिर सकती है इस बिल्डिंग के बगल से छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते है साथ ही आम रास्ता भी इस हवेली के पास से गुजरता है, बच्चे छुट्टी के दौरान इस हवेली के बगल से निकलते हैं जिससे कभी भी बड़े हादसे का आदेश बना रहता है। हालांकि इस हवेली के मालिक को ग्राम पंचायत के द्वारा तीन बार नोटिस भी जारी कर दिया गया है लेकिन आज तक इस बड़ी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। बाइट। प्रिंसिपल अजीत सिंह
1
Report
AJAvinash Jagnawat
Jul 28, 2025 10:06:02
Udaipur, Rajasthan:
संजय खेरवाड़ा कोड-411775 मोबाइल-9636701527 Xid-@SanjayS38955204 उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, झालावाड़ हादसे के बाद जागा खेरवाड़ा के भुवाल ग्राम पंचायत हिका सारोली में जर्जर स्कूल में बच्चों की जिंदगी ख़तरे में खेरवाड़ा - राजस्थान के झालावाड़ जिले में हाल ही में हुए सरकारी स्कूल भवन हादसे के बाद खेरवाड़ा के भुवाल ग्राम पंचायत हिका सारोली में भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति भी बहुत ही जर्जर पाईं गईं हैं। विद्यालय में कुल बच्चों का नामांकन 40 है विद्यालयभवन में कुल 4 कमरे बने हुए हैं जिनमें से एक कार्यालय एक रसोई और एक आंगनवाड़ी कक्ष है।शेष एक ही कमरे में कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों को पढ़ाया जाता है। ऐसे में चारों कमरे जर्जर हो चुके हैं और ऐसी बारिश में कभी भी गिरने की आंशका इस वजह से माता पिता अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से डर रहे हैं। ऐसे में ग्रामवासियों का कहना है कि हमारे बच्चों की जिंदगी ख़तरे में है। और तो और जिस विद्यालय में जहां बच्चों का नामांकन 40 है वहीं एक कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। बाइट- ग्रामीण
2
Report
KSKartar Singh Rajput
Jul 28, 2025 10:05:57
Morena, Madhya Pradesh:
इसमें मृतक का फोटो हे।
4
Report
KSKartar Singh Rajput
Jul 28, 2025 10:05:54
Morena, Madhya Pradesh:
एंकर-ग्वालियर के हजीरा थाने पर 24 जुलाई को पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले युवक ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.जयारोग्य हॉस्पिटल के बर्न विभाग में आज सुबह आकाश ने अंतिम सांस ली. पाँच दिन चले जिंदगी और मौत के संघर्ष में जिंदगी हार गई।आकाश ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालता था उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले उसके जीजा और उसके साथी को पुलिस एक रोज पूर्व ही गिरफ्तार कर चुकी है हालांकि आकाश की बहन अभी फरार है।राखी के त्योहार पर बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उनकी लंबी आयु की कामना करतीं है पर इस कलयुग में एक बहन ने अपने भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे जान गवाने पर मजबूर कर दिया सूत्रों की माने तो मृतक आकाश ने अपनी बहन और बहनेऊ पर तरस खा कर उसे अपने ही घर मे एक कमरा रहने के लिए दे दिया था कुछ सालों बाद बहन के मन मे लालच आ गया और उसने अपने भाई का मकान हड़पने की योजना बना ली और दिन रात भाई आकाश को मानसिक प्रताड़ना देकर उसकी थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे आत्मदाह पर मजबूर कर दिया था। पुलिस ने एक रोज पूर्व ही मृतक आकाश तिवारी की पत्नी की शिकायत पर शिव शंकर पाठक और उसके साथी छोटू सिंगर को छेड़छाड़ और प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर लिया था शिव शंकर पाठक की पत्नी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर
2
Report
PTPreeti Tanwar
Jul 28, 2025 10:05:46
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर प्रीति सैनी जयपुर में अस्पताल के बाहर हंगामा कलेक्ट्रेट सर्किल के पास गवर्नमेंट सेटेलाइट अस्पताल के बाहर सड़क जाम अस्पताल के गार्ड और स्टाफ ने मिलकर किया विरोध प्रदर्शन 24 जुलाई की रात अस्पताल के गार्ड से हुई मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट विशेष समुदाय के 20 लोगों ने की मारपीट घटना के समय अस्पताल में सिर्फ एक गार्ड और महिला स्टाफ ही मौजूद सूचना के बावजूद पुलिस ने FIR के बाद भी नहीं की कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी एक विधायक के बताए जा रहे समर्थक यही वजह है कि पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है लेकिन सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन क्या राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई से कतरा रही है पुलिस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को दी 72 घंटे की मोहलत कहा – 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर करेंगे सड़क जाम और ठप करेंगे हॉस्पिटल की सेवाएं
1
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Jul 28, 2025 10:04:09
Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-मतदाताओं में भारी उत्साह लंबी लंबी कतार में मतदान के लिए लगे है मतदाता रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर- उत्तरकाशी जनपद के तीन विकासखंड भटवाड़ी डुंडा और चिन्यालीसौड़ में के 337 मतदान केंद्रों पर गांव की छोटी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहे है। वहीं मतदाताओं का कहना है कि हम ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहते हैं जो गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, रास्ते ,सड़क,पानी आदि मूलभूत समस्याओं का समाधान करें और गांवऔर क्षेत्र का विकास करें। हेमकांत नौटियाल वॉकथ्रू ग्राउंड जीरो मतदाताओं के साथ
3
Report
KSKAMARJEET SINGH
Jul 28, 2025 10:04:01
Bassi Akbarpur, Haryana:
एंकर - करनाल विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण पहुंचे शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में । उन्होंने कहा आज हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए जिस तरह से उन्होंने देश के लिए शहादत दी देश की आजादी के लिए जो है इतना बड़ा कदम उठाया हम सबको भी एक संकल्प लेना चाहिए वह यह कि हम सबको देश की अखंडता के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने की आज जरूरत है उन्होंने जो सपना देख कर जो है अपने आप बलिदान दिया आज हमें इस विचारधारा से जुड़ने की जरूरत है मेहनत करते हुए संकल्प लिए 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन एक प्रेरणा है हमारे युवाओं के लिए वह प्रेरणा है जिस तरह से उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और राष्ट्र के लिए देश के लिए जो है उन्होंने अपना बलिदान दे दिया । वही ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में हो रही चर्चा पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह वह स्थान है जहां पर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है उन्हें कहा कि जब सेशन चलते हैं तो उसमें किसी भी प्रकार की डिस्ट्रूबन ना होकर अच्छी चर्चा हो तुमने कहा कि जिस प्रकार से चर्चा होगी अच्छे से इस प्रकार से जो अच्छे कार्य हो सकेंगे और अच्छी नीतियों बन सकेगी उन्होंने कहा कि सभी चुने हुए जन प्रतिनिधि चाहे वह सत्ता के हैं या विपक्ष के हैं जनता उन्हें इसलिए चुनौती है ताकि वह अपने क्षेत्र की समस्या को उठाएं प्रदेश के लिए जो है देश के लिए जो है अच्छे सुझाव वह वहां पर दिन और वहां पर चर्चा बड़े । घरौंदा टोल को लेकर हरविंदर कल्याण ने कहा कि जहां भी जो है टोल कहीं लगता है तो यह सरकार की पॉलिसी के हिसाब से ही लगता है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी कोई ऐसी पॉलिसी होगी और हमारा यही प्रयास रहेगा कि अगर कोई और राहत मिल सके नहीं तो टोल पर जो स्थानीय लोग हैं उनको सारी सुविधाएं यहां पर मिलती है। उन्होंने कहां की शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस को लेकर 31 तारीख को सिरसा में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सरकार की तरफ से आयोजित किया जा और उसमें माननीय मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। बाइट- हरविंदर कल्याण विधानसभा स्पीकर हरियाणा
2
Report
RSRavi sharma
Jul 28, 2025 10:03:45
Jammu, :
Breaking जम्मू में पुलिस इनकाऊटर में मारे गए परवेज अहमद के घर पहुचें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, परिवार से की मुलाकात, जताया दुख ! उमर अब्दुल्लाह ने परिवार को दिलाया विश्वास सरकार उनके साथ खड़ी, परिवार को इंसाफ दिलाने में की जाएगी हर संभव मदद ! वही इस मौके पर बोलते हुए उमर अब्दुल्लाह के साथ आए नेशनल कांफ्रेंस के नेता व जम्मू सुबाई सेक्रटरी शेख बशीर ने कहा कि परवेज अहमद को बिना वर्दी के पुलिस जवानों ने मारा है ! उन्होने कहा कि उम्र अब्दुल्लाह ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि परिवार को इंसाफ मिलेगा! ट्राइबल कामुनीटि पर अत्याचार के मामले पर कहा कि आज एनसी ट्राइबल कमेटी की मीटिंग है उसमें इसपर चर्चा होगी! उन्होनें कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का स्टेंड है कि हर किसी को इंसाफ मिले !!
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Jul 28, 2025 10:03:41
Keonjhar, Odisha:
ବାଲେଶ୍ଵର Anchor - ଉପର ମୁଣ୍ଡରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଯୋଗୁଁ ଜଳକା ନଦୀରେ ଦେଖା ଦେଇଛି ବନ୍ୟା ! ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ବସ୍ତା ବ୍ଲକ ମଥାନୀ ଠାରେ ବିପଦ ସଂକେତ 6.50  ମିଟର ଥିଲା ବେଳେ  ଦିନ 11 ଟା ସୁଦ୍ଧା 7.20 ମିଟରରେ ପ୍ରଭାବିତ ହେଉଛି ବନ୍ୟା ପାଣି। 2 ଦିନଧରି ଲଗାଣ ଲଘୁଚାପ ବର୍ଷା  ଲାଗି ରହିଥିବା ଯୋଗୁଁ ମୟୁରଭଞ୍ଜ ଜିଲ୍ଲା.ର ଏକତାଳି ଠାରେ ଘାଇ ସୃଷ୍ଟି ହେବାଯୋଗୁଁ ରାତି ଅଧ ରେ ପାଣି ଅନେକ ଗ୍ରାମ ରେ ପଶିଛି. ତେବେ ମୟୁରଭଞ୍ଜ ର ଶୁଳିଆପଦା .ମୁରୁଡା .ଚିତ୍ରଡା .ରସଗୋବିନ୍ଦପୁର ଅଂଚଳରେ ପ୍ରବଳ ରୁ ଅତି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହୋଇଥିବା ରୁ  ଜଳକା ନଦୀରେ ବନ୍ୟା ପରିସ୍ଥିତି ଦେଖା ଦେଇଛି !ଜଳକା ନଦୀରେ ବନ୍ୟା ଆସିବା ଯୋଗୁଁ ତଳିଆ ଅଂଚଳ ଲୋକମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଭୟ ଦେଖା ଦେଇଛି  !ବନ୍ୟା ଯୋଗୁଁ ବସ୍ତା ବ୍ଲକର 9 ଟି ପଂଚାୟତର 30 ରୁ ଅଧିକ ଗାଁ, ସଦର ବ୍ଲକ ର ଦୁଇଟି ପଞ୍ଚାୟତ ର 5 ଟି ରୁ ଅଧିକ ଗାଁ ବନ୍ୟାରେ ପ୍ରଭାବିତ ହୋଇଛି !ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ତହସିଲଦାର, ବିଡ଼ିଓ ଘଟଣା ର ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି. ବନ୍ୟା ଘେର ରେ ଥିବା ଲୋକମାନଙ୍କୁ ଫାୟାର ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରହିଛି. ଗୃହପାଳିତ ପଶୁ ପକ୍ଷୀ ମାନଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ ଉଦ୍ଧାର କରୁଛି ଫାୟାର ବିଭାଗ. ତେବେ ଜଳକା ନଦୀ ର ବନ୍ୟା ଜଳ ବୃଦ୍ଧି ପାଉଥିବା ରୁ ଲୋକଙ୍କ ଦୁର୍ଦଶା ବଢିବା ରେ ଲାଗିଛି.ଥାନା, ଏସଡିପିଓ, ଅବକାରୀ, ଇଲେକ୍ଟ୍ରି ଅଫିସ ସହିତ ଅନେକ ସ୍କୁଲ ରେ ପାଣି ପଶି ଯାଇଥିବାରୁ, ସରକାରୀ କାର୍ଯ୍ୟ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଠପ ହୋଇଛି. ବାଇଟ -ବସ୍ତା ଥାନା ଅଧିକାରୀ ବାଇଟ -ବସ୍ତା ଅତିରିକ୍ତ ତହସିଲଦାର ବାଇଟ -ବସ୍ତା ବିଡ଼ିଓ
0
Report
AOAjay Ojha
Jul 28, 2025 10:03:33
Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर- बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा ग्राम पंचायत के पुनर्गठन व पुनर्सीमांकन को लेकर अमरपुरा, बडलियाखुर्द, जसवंतपुरा और फतेहपुरा के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति और आम सहमति के ही प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे गए, जो पंचायत राज अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने कहा कि इन गांवों को बदलेर खुर्द पंचायत में शामिल करने का निर्णय बिना जनसुनवाई के लिया गया, जो असंवैधानिक है। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य स्तरीय समिति को प्रतिवेदन सौंपते हुए प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही आग्रह किया है कि प्रस्तावित गांवों की पुनर्संरचना पूर्ववत आंबापुरा ग्राम पंचायत में ही की जाए और संपूर्ण प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से की जाए। वीओ- ज्ञापन बाइट - .सुभाष निनामा सरपंच आम्बापुरा
0
Report
STSharad Tak
Jul 28, 2025 10:03:23
Sirohi, Rajasthan:
एंकर: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शिवगंज की जोयला ग्राम पंचायत में "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर, स्कूल, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 1000 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच गुड़िया देवी और ग्राम विकास अधिकारी निकिता चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान न केवल पौधारोपण किया गया, बल्कि सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। सरपंच गुड़िया देवी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य देने के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी निकिता चौधरी ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का गठन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी इस अभियान को अपना अभियान मानते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के बच्चे, शिक्षक, महिला समूह और युवा संगठन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को हरियाली के महत्व से जोड़ना भी रहा।
0
Report
BSBhanu Sharma
Jul 28, 2025 10:03:10
Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर जिले के सैंपऊ ब्लॉक के कूंकरा गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में तैनात पंचायत सहायक पर दो नाबालिग छात्राओं के साथ गाड़ी में बैठाकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरोपी पंचायत सहायक ने स्कूली समय के बाद दो छात्राओं को उनके घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी गाडी में बैठाया और रास्ते में उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्चियों ने यह बात घर पहुंचकर अपने परिजनों को बताई, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण मामला दबा रहा। सोमवार को जब स्कूल खुला, तो परिजन स्कूल पहुंच गए और उन्होंने विरोध करते हुए स्कूल का घेराव कर दिया। ग्रामीणों की मांग पर प्रिंसिपल ने आरोपी पंचायत सहायक को फोन कर स्कूल बुलाया। जैसे ही आरोपी स्कूल पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे जूतों की माला पहनाकर सबके सामने शर्मिंदा किया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है और पीड़ित छात्राओं के परिजन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने थाना सैंपऊ पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Jul 28, 2025 10:02:51
Sitapur, Uttar Pradesh:
नोट सर जी वीडियो में गाली है म्यूट करने की कृपा करें सीतापुर विजलेंस में पोस्ट गैर जनपद में तैनात दरोगा हर्ष कुमार की नशे में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। कोतवाली सिधौली का मनिकापुर चौराहा बना दरोगा की नशेबाजी का अड्डा। नशे में धुत दरोगा खुलेआम गाड़ियों को रोककर चालकों को गाली देते कैमरे में हुआ कैद। कोतवाली पुलिस भी दरोगा के रुतबे के आगे नतमस्तक।
0
Report
Advertisement
Back to top