147105
पुरानी रंजिश में एक युवक को घेरकर पीटा, बचाव करने आए लोगों पर हमलावरों ने की फायरिंग
Patran, Punjab:शहर के जाखल रोड बाईपास पर एक युवक को निजी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट की। हमलावरों से बचने के लिए युवक ने हवाई फायर किया और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में हमलावरों ने उसे भरे बाजार में लोहे की रॉड से पीटा। युवक को बचाने के लिए आगे आए दो लोगों पर भी हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की टांग में गोली लगी और दूसरा व्यक्ति एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पातड़ां में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर राजेश ठाकुर की भावुक संवेदना
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ0
0
Report
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिर गई, इमरजेंसी लैंडिंग सफल
Lucknow, Uttar Pradesh:पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आई, खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पायलट की सूझबूझ से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतराया गया। 17000 फीट की ऊंचाई पर विमान tava था। विमान का डैनों के पीछे का हिस्सा फैराडेज केज सिद्धांत के अनुसार संरक्षित रहता है ताकि आकाशीय बिजली से नुकसान न पहुंचे।0
0
Report
दिल्ली के पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन-भैंस चोर गैंग पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:एंकर दक्षिणी दिल्ली के थाना मैदान गढ़ी पुलिस ने वाहन और भैंस चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक CCL शामिल है। लोकेशन साउथ दिल्ली मैदान गढ़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीबी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी किए गए कमर्शियल वाहन, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैला हुआ था। मामलों की शुरुआत असोला गांव से कमर्शियल वाहन चोरी की शिकायत से हुई। CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी से एक मारुति स्विफ्ट कार की बार-बार मौजूदगी सामने आई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की टीम फरीदाबाद के गांव मनजावली तक पहुंची जहां से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात Tata Ace Mini Truck की चोरी के मामले में पुलिस ने मनजावली फरीदाबाद में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनकित तंवर समेत पांच आरोपियों/सहयोगियों को पकड़ा जिनमें एक CCL भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अनकित तंवर, योगेश यादव, समित CCL और दिपांशु के तौर पर हुई है। इनमें अनकित तंवर की उम्र 24 साल है और वह थाना फतेहपुर बेरी का BC बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाने महरौली के एक मामले में Proclaimed Offender भी घोषित किया जा चुका है। बाकी आरोपियों में योगेश यादव, समित और दिपांशु हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों की पहले की आपराधिक संलिप्तता नहीं मिली है। गिरोह का तरीका-ए-वारदात: पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य सुनसान इलाकों में खड़े कमर्शियल और पिक-अप वाहनों को निशाना बनाते थे। इसी तरह सुनसान इलाकों से भैंसों की चोरी भी की जाती थी। वारदात के दौरान मारुति स्विफ्ट कार को सपोर्ट व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। चोरी किए गए वाहन और पशुओं को दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर पहचान छिपाने और आगे निपटाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस की जांच में अब तक तीन वाहन चोरी और दो भैंस चोरी की घटनाओं को आपस में जोड़ा गया है। इनमें थाना मैदान गढ़ी के असोला गांव और खरक मोड़ से हुई कमर्शियल वाहन चोरी थाना DLF फेज-I गुरुग्राम में दर्ज भैंस चोरी का मामला और थाना फतेहपुर बेरी के डेरा गांव में हुई भैंंस चोरी की घटना शामिल है। तीन चोरी किए गए कमर्शियल/पिक-अप वाहन एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दूसरे मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मैदान गढ़ी की लगातार जांच, CCTV विश्लेषण, स्थानीय सूचना और फील्ड इंटेलिजेंस का नतीजा बताया जा रहा है। दिल्ली-NCR में वाहन और पशु चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
इंडिगो फ्लाइट 6E7628 में टेकऑफ से पहले तीन घंटे देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- जेवर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, एयरक्राफ्ट में दिक्कत के कारण यात्रियों को हुई घंटों परेशानी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 7628 (DXN-LKO) करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट को दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर टेकऑफ नहीं हुई यात्रियों के मुताबिक, विमान में करीब तीन घंटे तक यात्री बैठे रहे यात्रियों का आरोप- फ्लाइट लेट होने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया एयरक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कत के बाद विमान का AC बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई विरोध के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकलने की अनुमति दी गई विमान ने आखिरकार शाम करीब 6:48 बजे टेकऑफ किया इंडिगो के मुताबिक, विमान में तकनीकी दिक्कत आने के बाद दूसरा एयरक्राफ्ट अरेंज किया गया इंडिगो का दावा यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और पूरा सहयोग किया गया करीब तीन घंटे की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।0
0
Report
तखतपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
Telipara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत तखतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। महिला पारिवारिक विवाद के चलते नाराज बताई जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घंटों समझाइश देकर उसे शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
AI के माध्यम सेे SSB कैम्प को किया ब्लास्ट,इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे
Mahuwa, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू* चन्दौसी। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, बहजोई रोड में शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को प्रगणकों और सुपरवाइजरों तक सही तरीके से पहुंचाएं। प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर बंटी दिवाकर, रोहित कुमार और जिला प्रभारी जनगणना-2027 अनिल कुमार मौर्य ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।0
0
Report
सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण*
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:*सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण* बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को लहरावन के पास गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों से सड़क एवं आसपास की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सड़क किनारे की भूमि को समतल कराने और सर्विस रोड संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद नेशनल हाईवे के पास बने अंडरपास का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। वहीं सम्भल बाईपास-चन्दौसी रोड पर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नियमित एवं व्यवस्थित सफाई कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
मैनपुरी- साली को शादी का झांसा देकर, बनाये संबंध, कराया गर्भपात
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। जीजा के भाई ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती 4 माह की हुई गर्भवती शादी करने की बात कह कर युवती का कराया गर्भपात बाद में युवक ने शादी करने से किया इनकार अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी मामले की पुलिस में शिकायत के बाद हुई पंचायत पंचायत में युवक और उसके घर वालों ने आज 7 अक्टूबर को शादी वादा किया था युवक और उसके घर बाले शादी की बात से मुकरे घर छोड़कर हुए गायब मोबाइल फोन किये बंद युवती और उसके पिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत कन्नौज की रहने वाली युवती अपने जीजा के घर मैनपुरी में रह रही थी थाना भोगांव इलाके के गांव मामला0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा
Jasrana, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; एडीएम ने तहसील पहुंचकर ली जानकारी जसराना। जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक युवक ने बुधवार को जसराना तहसील भवन की छत से छलांग लगा दी। युवक पहले तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो पर गिरा और फिर नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन भी तहसील पहुंचीं और एसडीएम व सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्राम सिरौला निवासी विकास का ग्राम खुशहाली निवासी महताब सिंह के साथ नगला गोकुल में स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। बताया गया है कि इस विवाद को लेकर 90 के दशक से मुकदमेबाजी चली आ रही है। पिछले करीब एक माह से विवाद फिर गरमाया हुआ था और दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख रहे थे। बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी दोनों पक्षों ने जमीन संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की थीं। इस दौरान दोनों पक्ष जिलाधिकारी के सामने ही आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय, पुलिस और लेखपाल की टीम ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने लेखपाल और पुलिस से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले महताब सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा बोई गई सरसों की फसल को दूसरे पक्ष ने जोत दिया है। उसे बीएनएसएस की धारा 164 के तहत वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इसके अगले दिन विकास भी पत्नी और बच्चों के साथ तहसील पहुंचा और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। विकास का आरोप है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने तहसील में काफी देर तक हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि धारा 164 के तहत दर्ज वाद में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, लेखपाल एवं अन्य अधिकारियों की जांच में क्या निष्कर्ष निकला, इसकी जानकारी भी दोनों पक्षों को नहीं है। बुधवार को विकास दोबारा तहसील पहुंचा। कुछ देर बाद वह अचानक भवन की छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। युवक को गिरता देख तहसील में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजा। घटना के बाद प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
बस्ती में pda ने निकाला लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च यात्रा
Nachana, Uttar Pradesh:वोट हमारा अधिकार है बस्ती में गूंजी आवाज समाजवादी पार्टी ने निकाला कटेश्ववर पार्क से गांधी क्लब भवन कचहरी तक पैदल यात्रा जिसमें सभी समाजवाद पार्टी के कार्यकर्ता नेता विधायक आम जनता सभी मौजूद रहे0
0
Report
मैनपुरी-करहल भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू,8 को शिव बारात, 16 को राम विवाह
Kanakpur, Uttar Pradesh:जनपद-मैनपुरी करहल में बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। करहल में बुधवार को श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। पंडित अवधेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस कृष्ण प्रसाद,सीओ अजय सिंह चौहान और नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के तहत 7 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 अक्टूबर को शिव बारात शोभायात्रा और 16 अक्टूबर को श्रीराम विवाह शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष बलराम दुबे,उपाध्यक्ष सुभाष यादव,संरक्षक अमर सिंह यादव,कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,अरविंद यादव,विवेक पांडेय एडवोकेट,जीतू पांडेय, अजय कुमार,अंकित कुमार,अंशुल कुमार, अंतराम यादव, प्रदीप रावत, सुनील यादव (वंशी),समेत समिति के सहयोगी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में स्मैक नेटवर्क ध्वस्त, 3 गिरफ्तार; 3.052 किलो स्मैक बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने स्मैक किंगपिन के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना जनकपुरी एवं मंडी पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और एसओजी की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है. इसके अलावा पुलिस ने 300 रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई. जनकपुरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साकिर पुत्र महमूद उर्फ भूरा, निवासी तकिया खानआलमपुरा, को मैग्नेट होटल के पास रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है. मामले में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के Forward और Backward links की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. पुलिस का फोकस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से खत्म करने पर है.0
0
Report
नोएडा सेक्टर 81 मेट्रो के पास व्यक्ति नाले में गिरा; तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में गिर गया। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
UP NEWS : रंगोली में भारत की प्रसिद्ध धरोहरों को बनाया गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रंगोली बनाई गई जिसे रंग बिरंगी गुलाब गेंदा सहित तमाम रंगों और अनेक प्रकार के अनाज से सजाया गया। रंगोली का ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला सहित सहित कई विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस रंगोली में रंग भरने और बनाने में अलग-अलग विभागों की दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं बिलसंडा बीडीओ रंगोली बनाने वालों की तारीफ करते नजर आए। बिलसंडा ब्लॉक परिसर में 30x30 की रंगोली बनाई गई जिसे शिक्षा विभाग,बाल विकास विभाग और स्वयं सहायता समूह की सखियों ने अपनी प्रतिभा की कला के जौहर दिखाए जिसमें पीलीभीत की मशहूर बांसुरी,दिल्ली का लाल किला और आगरा के ताजमहल सहित भारत की तमाम प्रसिद्ध धरोहर को दिखाया गया। जिसमें तमाम किस्म के अनाजों से रंगोली को सजाया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला,ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा,बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शारदा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शानू ,राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर मोहम्मद नाजिर,प्रमोद वर्मा,स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी सचिव गोदावरी,सदस्य रामबेटी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। शिक्षा विभाग से उमेश मिश्रा मुख्याध्यापक पीएम श्री बिलसंडा वंदना जायसवाल,दीप,शिखा,आस्था हफीज सहित शिक्षक शिक्षकाओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि यहां किसी विभाग की ओर से रंगोली बनाने वालों को को पुरस्कृत नहीं किए गया।0
0
Report
Advertisement
