140601
बनूड़-लांडरा रोड पर बिजली की तारों के संपर्क में आने से आरएमसी ट्रक में लगी भीषण आग
Banur, Punjab:बनूड़-लांडरा रोड पर गांव फौजी कॉलोनी के सामने हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से एक आरएमसी ट्रक में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट होने के कारण डीजल टैंक में आग लग गई, जिससे ट्रक जलने लगा। ट्रक चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची मोहाली की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा बिजली बोर्ड की लापरवाही और ढीली तारों के कारण हुआ है। उल्लेखनीय है कि जहां हादसा हुआ, वहां प्रोजेक्ट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्व CDS अनिल चौहान रामलीला मंच पर युद्ध नहीं, संवाद की अहमियत बताई
New Delhi, Delhi:श्री रघुनंद लीला समिति दिल्ली कैंट में जनरल अनिल चौहान, पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), भारत पहुँचे। रामलीला मंच पहुँचे जहाँ जनता सम्भोधित करते हुए कहा भगवान श्री राम और रावण युद्ध से बहुत सीख लेने की जरूरत है। सामने वाले पूरे मौके दे कर पहले बातचीत और समाधान का मौके देना चाहिए; यदि किसी व्यक्ति के द्वारा युद्ध ही चाहा जाए, तो पूरी तैयारी, ताकतवर रणनीति और सोच-समझकर मैदान में उतरना चाहिए। रामायण से आज के समय में बहुत बड़ी सीख मिलती है। दिल्ली कैंट में सजा रामलीला का भव्य मंच जहाँ भगवान श्रीराम की लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, इसी मंच पर देश के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी पहुंचे। मंच से उन्होंने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी विवाद को युद्ध तक ले जाने से पहले सामने वाले को बातचीत और समाधान का पूरा मौका देना चाहिए। जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध किसी की पहली पसंद नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर युद्ध ही चाहिए हो, तो उसके लिए पूरी तैयारी, मजबूत रणनीति और सोच-समझकर मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और राम-रावण युद्ध से मिलने वाली सीख को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया।0
0
Report
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने आत्महत्या; मामला गरम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या, फोर्थ ईयर की MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल कमरे में लटका मिला छात्रा शगुन का शव, हरियाणा कैथल की निवासी थी छात्रा शगुन सैनी, पुलिस ने गेट तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसपी सिटी अमृत जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, 23 वर्षीय छात्रा शगुन सैनी की मौत पर कोहराम, थाना मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का मामला।0
0
Report
बहराइच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कार-तमंचा और चोरियाँ बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में अपराधियों पर पुलिस का केरारा प्रहार, बहराइच में तावड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, दो थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों का हुआ हाफ एनकाउंटर, लखीमपुर खीरी निवासी जाबिर उर्फ जाकिर, व नसीम उर्फ ठेकेदार नाम के दो अपराधी हुए लँगड़े, कार से भागते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ में दोनों अपराधी हुए लँगड़े, एक थाना बौंडी क्षेत्र में तो दूसरा कोतवाली नानपारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हुआ लँगड़ा, दोनों अपराधियों का है लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास, यूपी के कई जिलों में दर्ज है आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में FIR, पुलिस जांच में जुटी, खबर बहराइच से है जहां • थाना बौण्डी व कोतवाली नानपारा क्षेत्रो में अन्तर जनपदीय शातिर चोरो से बहराइच पुलिस की हुई मुठभेड़ । • दो अपराधियों के पैर में लगी गोली । • मुठभेड़ में घायल दोनो अपराधियों के विरूध्द दर्जनो मुकदमों का लंबा अपराधिक इतिहास । • मौके से कार, तमंचा, कारतूस व कई चोरियों के जेवर और नकदी बरामद । मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद । आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में नकबजनी / चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे दस दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए जनपद में चोरियों के अनावरण और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । दिनांक 19.10.2026 की प्रातः को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नानपारा खैरीघाट रोड के पास वैवाही रोड पर चार अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था । तथा मौके से दुसरी गाडी में बैठे दो अभियुक्त फरार हो गये थे । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त / तलाश कर रही थी जिसके क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थानाध्यक्ष बौण्डी मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अपराधियों की तलाश में खैरा बाजार में मौजूद थे, उसी समय उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सुबह की घटना के फरार अपराधी ग्राम खैरा बाजार हाथी चक होते हुए भिरवा जाने वाली सड़क पक्की बिलासपुर मोड तिराहा पर चार पहिया वाहन से अपराध करने व चोरी का माल बेचने की फिराक में निकलने वाले हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर चेकिंग शुरू की गई तभी सामने से आ रही सैंट्रो कार को पुलिस 팀 ने रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के बाएं पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा, एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर कार से भागने में सफल रहा । घायल अपराधी ने पूछताछ पर अपना नाम जाबिर उर्फ जाकिर पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम तुर्क बलिया थाना ईसा नगर जनपद लखीमपुर खीरी बताया । जिसकी जामा तलाशी से ₹6500 नगद, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, व 17 बिछिया सफेद धातु, एक जोड़ी टॉप्स सफेद धातु,,3 अंगूठी चांदी की ,एक जोड़ी झाला, बरामद हुए व एक देसी तमंचा 315 बोर से जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल की पैड लावा बरामद हुआ। घायल जाबिर को तत्काल चिकित्सा हेतु पुलिस सुरक्षा में सीएचसी फखरपुर रवाना किया गया । घायल अपराधी जाबिर लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध चार दर्जन से अधिक मुकदमे कई जनपदों में दर्जहैं । सभी थानों को संबंधित सैंट्रो कार की चेकिंग के लिए काम्बिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।इस सूचना के क्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली नानपारा मय पुलिस टीम द्वारा बंजरिया नहर पुल पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति और कार की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को संबंधित सैंट्रो कार आती दिखी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर कार सवार अपराधी कार से उतरकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायरिंग करने लगा जिस पर आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर से उस अपराधी के पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा, तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधी की पहचान 1.नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी चंदौसा कला थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई ।नसीम के पास से एक अदद तमंचा,एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद चारपहिया वाहन सेन्ट्रो कार ,पीली व सफेद धातु के जेवरात और नकदी बरामद हुई । घायल अपराधी नसीम उर्फ ठेकेदार के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अभियोग पूर्व से दर्ज हैं, तथा वह थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है । अपराधी से प्राथमिक पूछताछ में उसके द्वारा जनपद बहराइच की कई चोरियों और अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं को करना बताया गया है, घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौका मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आगे की कार्यवाही प्रचलित है। (*बाईट.. SP विश्वजीत श्रीवास्तव,)0
0
Report
Advertisement
बहराइच लखनऊ NH पर इंडिगो कार में आग, शॉर्ट सर्किट से भयानक दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बीच सड़क पर कार बनी आग का गोला, देखकर कार जलकर हुई स्वाहा, बहराइच लखनऊ NH हाइवे पर हुई घटना, कोतवाली देहात क्षेत्र के गोलवा घाट के पास अचानक इंडिगो कार में भड़की आग, कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम, कड़ी मसक्कत से आग बुझाने में टीम हुई कामयाब0
0
Report
बोकारो सेक्टर 9 मेले के दौरान ओवरटेक में गढ़्ढे में गिरी कारें, लोग सुरक्षित
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सेक्टर 9 मेले के दौरान ओवरटेक में गढ़्ढे में गिरी कारें, लोग सुरक्षित0
0
Report
नालंदा रेलवे फाटक पर गोलीबारी, घायल युवक ICU में भर्ती
Pariaunna, Bihar:बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। घायल के पिता सतपाल सतनाम ने बताया कि जितेंद्र कुमार कुछ साल पहले एक युवक की हत्या के मामले में आरोपित था। करीब एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था। परिजनों को आशंका है कि इसी मामले को लेकर उसे गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ICU में इलाज चल रहा है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों और बदमाशों की पहचान में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरपुर में मेले के बाद प्रेम प्रसंग के कारण युवक को गोली
Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर मे मेला देख कर घर लोटने के दौरान युवक को गोली मारने की आशंका,प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारे की आ रही बात,अस्पताल मे चल रहा जख़्मी आशिक का इलाज Anchor- मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मेला देख कर घर लौटते वक्त रास्ते में बाईक सवार अपराधियों ने यूवक को गोली मारी है.प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है.देर रात मोहनपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास ग्रामीण सड़क पर अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आशिक कुमार को गोली मार दी.वारदात के बाद लोगों को आते देख दोनों बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया.पुलिस ने घटनास्थल से अपाची बाइक बरामद कर ली है और प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.जख्मी आशिक कुमार ने बताया कि वह मानपुर स्कूल के पास पहुंचा था,तभी अपाची बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे.बाइक चला रहे व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी और इसके बाद दोनों अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए.आशिक के अनुसार वह हमलावरों को पहचान नहीं सका.उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति से गांव में किसी बात पर विवाद हुआ था,हालांकि उसने इस पुरानी घटना का इस हमले से सीधा संबंध होने की पुष्टि नहीं की है.एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने मामले की जानकारी देते हुए रात के समय बोचहां थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास एक युवक को गोली मारकर जख्मी किए जाने की सूचना मिली.पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोहनपुर निवासि जख्मी आशिक कुमार को अस्पताल पहुंचाया.घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है और फोरेंसिक यानी एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं.एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है तथा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.बाइट- आशिक कुमार, घायल युवकबाइट- अलय वत्स, SDPO -1,पूर्वी*इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
राजनी चौक दुर्गा पूजा: 50 लाख के पंडाल में लेजर शो से भक्तों की भीड़
Purnia, Bihar:शहर के रजनी चौक पर दुर्गा पूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को भक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पूजा के 50वें साल को यादगार बनाने के लिए यहां 50 लाख रुपए की लागत से भव्य पंडाल तैयार किया गया है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा पंडाल पर दिखाई जा रही लेजर लाइट की है। आधुनिक तकनीक से तैयार इस शो में रोशनी और दृश्यों के जरिए मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं। सप्तमी को मां का पट खुलते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। रजनी चौक पूजा समिति ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए नोएडा से लेजर शो की विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए आधुनिक उपकरण और तकनीकी विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। पंडाल पर सीधे प्रदर्शित होने वाले इस शो में दुर्गा स्तुति और शिव तांडव की प्रस्तुति के साथ मां के विभिन्न स्वरूपों को दिखाया जा रहा है। हर पांच मिनट में होने वाली इस प्रस्तुति को देखने के लिए श्रद्धालु पंडाल के सामने रुक रहे हैं। समिति के अनुसार, लेजर शो रोज शाम 6 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। इससे शाम के समय पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ देर रात तक आने वाले लोग भी इसे देखने का मौका पाएंगे। पंडाल के भीतर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ मां काली के दर्शन की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर मां के अलग-अलग रूपों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। पंडाल की भव्यता बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष सजावटी लाइटें मंगाई गई हैं। पूजा स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्तों पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है। इससे शाम होते ही रजनी चौक और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठता है।0
0
Report
सीटीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी का दुर्गा पंडाल दौरा: भक्तों की सुरक्षा के लिए सक्रिय तैयारी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के शहर में दशहरा की नवमी तिथि के अवसर पर सीटीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने भक्तों की सुरक्षा के लिए अपने दल के साथ शहर के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया. नंगे पांव दुर्गा प्रतिमा के पास पहुँच कर पहले दर्शन किया, माता का आशीर्वाद लिया और कंधे पर चुनरी रखकर प्रसाद लिया. इसके बाद पंडालों में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए. श्रावण मास में बाबा गरीब नाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर पूरी रात तैनात रहने के उनके प्रयासों की भी चर्चा हुई.0
0
Report
Advertisement
खूँटी में महानवमी की रात: पंडालों में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Khunti, Jharkhand:स्लग - महानवमी की रात्रि को उमड़ा जनसैलाब। खूँटी शहर के सभी पंडालों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँचे . जहाँ अनुमानत: पांच लाख से अधिक लोगों ने पंडालों की खूबसूरती को देखा । वहीं आकर्षक साज-सज्जा के साथ निर्मित पंडाल और प्रतिमा को एक टुक निहारने कर लिए लोग बेताब दिखे । चाहे वो किसी भी जगह कोई भी पंडाल हो । जहाँ लाखों की संख्या में भीड़ न हो । महिला हो या पुरुष या बच्चे, सभी ने पूजा पंडाल को देखा । एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल को लोगों ने अपने कैमरे मे कैद कर लिया तो वहीं लोगों ने मेला घूमने की यादगार तस्वीरें भी खिंचाई । इस दौरान सभी जगह धार्मिक गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।0
0
Report
वैशाली दुर्गापूजा में सुरक्षा चाकचौबंद, रातभर पुलिस-प्रशासन ने गश्त की
Hajipur, Bihar:वैशाली में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस دوران लोगो के साथ कुछ हादसा ना हो जाए इसके लिए वैशाली पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी।जिसके तहत एसएसपी शुभांक मिश्रा और तीनों अनुमंडल के एसडीएम और एसडीपीओ रात भर सड़क पर गश्त लगाते रहे।एसएसपी शुभांक मिश्रा,एसडीएम विशाल और सदर एसडीपीओ जहाँ हाजीपुर अनुमंडल में रात भर हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय दिखे वहीं महुआ और महनार अनुमंडल क्षेत्र में एसडीएम और एसडीओपी ने मोर्चा संभाल रखा था।जिसका नतीजा है कि अष्टमी और नवमी को भारी भीड़ के बावजूद किसी को कोई परेशानी नहीं है और लोगो ने दुर्गापूजा मेले का जमकर आनंद उठाया।जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल क्षेत्र में लोग देर रात तक पूजा पंडालो में घूमते रहे और किसी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।बता दे कि पूरे जिले में 460 जगहों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी को तैनात किया गया था जिसकी मोनिटरिंग एसएसपी स्तर से की जा रही थी वहीं कंट्रोल रूम भी लगातार काम करता रहा।कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग खुद सदर एसडीएम कर रहे थे तो वहीं महुआ और महनार अनुमंडल क्षेत्र में लोगो के श्रद्धा पूर्वक त्योहार मनाया।0
0
Report
प्रयागराज में आयोजित हुआ नवरात्रि गरबा ग्लो डांडिया नाइट 2.0
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 18 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के उल्लास को गरबा और डांडिया की थाप के साथ मनाने के लिए मकून्स किड्स अनप्लग्ड, चाका, नैनी, प्रयागराज द्वारा नवरात्रि गरबा ग्लो डांडिया नाइट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर, रविवार को शाम 6.00 बजे से आयोजित हुआ,कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षण रहे: • ढोल की थाप और लाइव डीजे पर गरबा • डांडिया डांस, स्नैक्स और उत्सवपूर्ण माहौल • गरबा पर आकर्षक पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन एंकर ऐश्वर्या ने किया। इस आयोजन के को-स्पॉन्सर माँ शारदा ज्वेलर्स, होटल मध्वम इन, रामबाग प्रयागराज और माँ शारदा इलेक्ट्रिकल, चाका, प्रयागराज हैं। डायरेक्टर नवनीत अग्रहरी के अनुसार, डांडिया नाइट 2.0 का उद्देश्य परिवारों और बच्चों को नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते हुए मनोरंजन का एक यादगार मंच प्रदान करना है। संपर्क: ईमेल: chaka.prayagraj@makoons.com मोबाइल: +91 63888 08845, 88878 706790
0
Report
Advertisement
रामलीला में अहिल्या उद्धार लीला का हुआ मंचन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने रविवार रात अहिल्या उद्धार, गंगा तट आगमन का मंचन किया । लीला की शुरुआत उस प्रसंग से हुई, जब ऋषि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण मार्ग में एक निर्जन आश्रम में पहुंचे। वहां न तो पक्षियों का कलरव था और न ही पशुओं की चहल-पहल। श्रीराम ने आश्रम का रहस्य पूछा तो विश्वामित्र ने बताया कि यह गौतम ऋषि का आश्रम है, जिनकी पत्नी अहिल्या श्राप से शिला बन गई हैं। कथा के अनुसार, श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या पुन: नारी बन गईं। अहिल्या उद्धार का प्रसंग देखकर दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद दोनों भाई गंगा तट पर पहुंचे। जहां गंगा स्नान का दृश्य मंचित किया गया। इसके उपरांत वे जनकपुर की अमराई में विश्राम करते हैं। उनके आगमन का समाचार पाकर राजा जनक स्वयं अपने गुरु सतानंद के साथ पहुंचे और स्वागत किया। उन्होंने तीनों को सम्मानपूर्वक सुंदर सदन में विराजमान कराया। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम और लक्ष्मण नगर दर्शन के लिए निकले। जनकपुर के बालकों ने उन्हें नगर की गलियों में घुमाया। यह दृश्य अत्यंत रोचक रहा। नगर भ्रमण के बाद दोनों भाई गुरु के पास लौटे। इस मौके पर रामसहाय कुशवाहा ,राम मोहन, मुनेंद्र आदि मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन | दीपावली से पहले गुटखे की खेप पर पुलिस की कार्रवाई, गोदाम के बाहर पकड़ी पिकअप,
Orai, Uttar Pradesh:🚨 ब्रेकिंग जालौन | दीपावली से पहले गुटखे की खेप पर पुलिस की कार्रवाई, गोदाम के बाहर पकड़ी पिकअप निझाई में करीब 50 बोरी काशी गुटखा मिलने की जानकारी, एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई 📍 जालौन, उत्तर प्रदेश। दीपावली से पहले जालौन नगर के निझाई इलाके में गुटखे की बड़ी खेप को लेकर पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक गोदाम के बाहर गुटखे से लदी पिकअप को चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने पकड़ लिया। पिकअप में करीब 50 बोरी काशी गुटखा होने की बात कही जा रही है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी पकड़े जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि गोदाम के बाहर खड़ी पिकअप पर पुलिस की नजर पड़ने के बाद कार्रवाई की गई। बड़ी मात्रा में गुटखा मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई। गोदाम किसका है? कहां से आई गुटखे की खेप? इस कार्रवाई के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। गुटखा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और गोदाम का मालिक कौन है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने �0
0
Report
श्री झूलेलाल मंदिर में नवरात्रि का भव्य समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नवरात्रि के नौवें दिन जगह-जगह पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।मंदिर में पिछले करीब 20 वर्षों से नवरात्रि के दौरान विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।नौ दिनों तक रोजाना पूजा और आरती के साथ डांडिया और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नवरात्रि के नौवें दिन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हवन कराया गया। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में बच्चों ने भगवान के विभिन्न स्वरूप धारण कर धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु उत्साह के साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए। झूलेलाल मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर मंदिर में इसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में चिराग शर्मा ,रुद्र श्रीवास्तव, हर्ष दीक्षित और शिवा सैनी एवम् सभी माता के भक्त जनों के सहयोग से सम्पन्न किया गया ।0
0
Report
Advertisement
