145001
Pathankot: बड़ा पनवाल गांव में घर की छत पर गिरा विस्फोटक, बाल-बाल बचे लोग
Pathankot, Punjab:पठानकोट के सुजानपुर इलाके के बड़ा पनवाल गांव में एक घर की छत पर अचानक विस्फोटक गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई जान नुकसान नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में बाइक भिड़ंत के बाद बुजुर्ग की हत्या, मारपीट से परिजनों का आरोप
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - फतेहपुर बाइक भिड़ंत की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या का आरोप सुबह करीब दस बजे दो लोगों की आमने सामने से भिड़ी थी बाइकें बाइक भिड़ंत के बाद दोनों में हुआ था समझौता समझौते के बाद भी एक पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत बुजुर्ग के परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी किशनपुर थाना क्षेत्र के चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव का मामला।0
0
Report
लखनऊ में छेड़खानी के आरोपी ने महिला के सड़क पर दौड़ाकर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मनचले को महिला को छेड़ना पड़ा भारी महिला ने रोड पर दौड़ दौड़ा कर चप्पल से कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल छेड़खानी का विरोध करने पर महिला ने मनचले को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर अभद्र टिप्पणी की थी पिटाई के बाद आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी इस पर महिला ने उसे माफ कर दिया और पुलिस से शिकायत नही की..मामला कैसरबाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
सिवनी के लिए लोकसभा सीट और संभाग बनाओ, जनता का आक्रोश उफान पर
Seoni, Madhya Pradesh:लोकसभा सीट और संभाग बनाने को लेकर उठी मांग सामाजिक संगठन और गैर राजनैतिक संगठन ने की आवाज बुलंद सिवनी की विलुप्त हुई लोकसभा सीट को अस्तित्व में लाने और संभाग बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करना शुरू हो गई है। गैर राजनैतिक और सामाजिक संगठन ने यह मुहिम छेड़ दी है। एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए गैर राजनैतिक और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है सिवनी भौगोलिक स्थिति में सेंटर पर है और सबसे पुराना जिला हैं यहां पर सारे बड़े विभाग के ऑफिस थे लेकिन यहां के नेताओं और खुद यहां की जनता की उदासीनता की वजह से ऑफिसों को छीनकर छिंदवाड़ा स्थापित कर दिये गये वहीं सिवनी लोकसभा सीट भी छीन ल गई जिससे सिवनी जिले का विकास होने की बजाय धीरे धीरे सबकुछ छीनते जा रहा है..अब तो सत्ता पार्टी के नेताओं के भी सुर बदलते जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि अब ऐसा नहीं होगा..सिवनी जिले के विकास के लिए लोकसभा सीट वापस लेने और सिवनी को संभाग बनाने के लिए हर एक व्यक्ति,हर एक पार्टी चाहे सत्ता हो या विपक्ष मिलकर हर स्तर से लड़ाई करने की बात कही.. उन्होंने यह भी कहा है कि सिवनी की जनता ने प्रतिनिधियों को चुना है इसलिए उन्हें भी इस लड़ाई में आना पड़ेगा,अपनी जिम्मेदारी से बचकर नहीं जा सकते हैं..दिल्ली के जंतर मंतर में हुए आंदोलन जैसी लड़ाई जिले में लड़ने की बात कही गई है और हर एक व्यक्ति से इस लड़ाई में शामिल होकर जन आंदोलन बनाने की बात भी कही गई है। इस प्रेस वार्ता में अधिवक्ता नवेंदु मिश्रा,सामाजिक कार्यकर्ता गौरव जायसवाल,राजा बघेल,मोहन चंदेल,राजिक अकील,मोंटू भूरा अरविंद श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे। कांग्रेस से जुड़े नेता राजा बघेल का कहना है कि लोकसभा और संभाग को लेकर हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे.. सत्ता हो या विपक्ष सब मिलकर लोकसभा सीट लाने और संभाग बनाने की लड़ाई लड़ेंगे... वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गौरव जायसवाल का कहना है कि एक जन आंदोलन के साथ सभी के सुझाव लेकर संभाग और लोकसभा सीट की लड़ाई लड़ेंगे。0
0
Report
आगरा: किशोरी आत्महत्या मामले में फैजान गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल धमकी की धार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग शमशाबाद पुलिस ने किशोरी आत्महत्या मामले में आरोपी फैजान को किया गिरफ्तार。 अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप。 मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने खाया था विषाक्त पदार्थ。 उपचार के दौरान किशोरी की हुई थी मौत。 परिजनों की तहरीर पर थाना शमशाबाद में मुकदमा दर्ज。 सर्विलांस और पूर्वी ज़ोन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी。 चिलौर रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास से आरोपी दबोचा गया。 आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद。 मोबाइल में किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो मिलने का दावा。 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
एटा में भारी बारिश के बीच ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज बारिश के बीच भी ड्यूटी पर डटी रही ट्रैफिक पुलिस। ट्रैफिक पुलिसकर्मीयो ने भारी बारिश में भी संभाली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था। बारिश के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर मुस्तैद रहे TSI अनिल वर्मा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी। TSI अनिल वर्मा ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति किया जागरूक। ट्रैफिक पुलिस ने बारिश में सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की दी सलाह दी। एटा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत ट्रैफिक पुलिस।0
0
Report
Advertisement
गौरिहार में प्रेम-रंजिश से युवक की पीट-पीटकर हत्या, नकद लूट
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गौरिहार मे प्रेम प्रसंग की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और नकदी भी लूट ली।,मामला गौरिहार थाना क्षेत्र के घटरा गांव का है। यहां के रहने वाले अरविंद कुशवाहा खेरा कछार में जेसीबी चलाते थे। मंगलवार शाम काम का हिसाब करके वो 40 से 50 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि चितहरी के पास पहले से घात लगाए आधा दर्जन लोगों ने कार और बाइक से रास्ता रोक लिया,आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। नकदी छीन ली और अरविंद को गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। परिजन उन्हें पहले गौरिहार CHC फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।,एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि अरविंद का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी के बाद भी संपर्क बना था, जिससे युवती के पिता और रिश्तेदार नाराज थे। इसी रंजिश में हमला किया गया।0
0
Report
आवारा पशुओं से मौत: मकराना में मुआवजे और गौशाला संकट पर विधायक ने चेतावनी दी
इस घटना को लेकर बुधवार सुबह मृतक के परिजनों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत से मुलाकात की और प्रशासन के समक्ष मुआवजा, परिवार के सदस्य को नौकरी तथा सहायता की मांग रखी। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने दोपहर 1.30 बजे नगर परिषद कार्यालय में उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट, कमिश्नर सुनील कुमार जाट और सीआई पंकज कुमार से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा व सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि नगर परिषद को आवारा पशुओं और गोवंश की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने 11 मई 2026 और 22 जून 2026 को सौंपे गए ज्ञापनों का हवाला देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मात्र खानापूर्ति की जा रही है, जिससे आवारा पशु सड़कों पर खुले घूम रहे हैं और लगातार हादसे हो रहे हैं। विधायक ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवारा पशुओं और गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित नहीं भिजवाया गया, तो मकराना बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सहमति के बाद मृतक सन्नी पुत्र राजेश वाल्मीकि के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं मृतक के परिजनों पुलिस को लिखित रिपोर्ट भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि सन्नी व विक्रम वाल्मीकि जो मंगलाना से मकराना की तरफ आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में आवारा सांडों की लड़ाई चल रही थी, जहां पर लड़के हुए सांडों ने सन्नी को अपनी चपेट में ले लिया और उसे लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं。0
0
Report
कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, भीतर कलह तेज; नई नियुक्तियाँ संभव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालमध्य प्रदेश कांग्रेस की सभी विभागों और प्रकोष्ठों और सभी इकाइयों को भंग करने पर गरमाई सियासत कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा संगठन सृजन का काम चल रहा है और इसी के तहत पुराने प्रकोष्ठों को भंग किया गया है जल्दी ही इसमें नई नियुक्तियां होंगी भाजपा प्रवक्ता सुमित सूर्यवंशी ने कहा प्रकोष्ठों को भंग करना या कांग्रेस का अंदरूनी मामला है हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन कांग्रेस में अंतर कल के चलते यह सारे फैसले लिए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
जयपुर विवाह स्थल संचालकों ने जेडीए नोटिस के खिलाफ 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
Jaipur, Rajasthan:जेडीए के नोटिसों के विरोध में विवाह स्थल संचालकों का सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम\n\nजयपुर- जयपुर विवाह स्थल समिति ने JDA द्वारा विवाह स्थलों को जारी किए जा रहे धारा-32 एवं भू-रूपांतरण संबंधी नोटिसों का कड़ा विरोध करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांद्रिक,शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।\n\nसमिति की आमसभा में अध्यक्ष भवानी शंकर माली ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में राज्य सरकार ने “नगर निगम जयपुर (विवाह स्थल का पंजीयन) संशोधन उपविधियां-2012” लागू की थीं। इसके बाद 20 जुलाई 2017 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि कृषि प्रयोजन की भूमि पर संचालित विवाह स्थल भी इन उपविधियों के दायरे में आते हैं। इसी आधार पर नगर निगम विवाह स्थलों का पंजीकरण कर नियमित रूप से लाइसेंस जारी कर रहा है।\n\nउन्होंने बताया कि विवाह स्थल संचालक लाइसेंस शुल्क, अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क, फायर एनओसी शुल्क और कमर्शियल यूडी टैक्स सहित सभी निर्धारित शुल्क नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। मार्च 2027 तक का कर और शुल्क भी जमा किया जा चुका है। इसके बावजूद जेडीए द्वारा भू-रूपांतरण और स्वीकृति के नाम पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे संचालकों में असमंजस और भय का माहौल है।\n\nसमिति के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि इस मुद्दे पर जेडीए आयुक्त और नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भी मुलाकात की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। वहीं, महामंत्री आलोक शर्मा ने कहा कि विवाह स्थल वर्षभर में औसतन केवल 30 से 35 दिन ही संचालित होते हैं तथा सभी स्थलों पर उपविधियों के अनुसार 25 प्रतिशत पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने हाल ही में लागू की गई 40 प्रतिशत पार्किंग की अनिवार्यता का विरोध करते हुए कहा कि यह निर्णय समिति को विश्वास में लिए बिना लिया गया।\n\nसमिति ने जेडीए के नोटिस तत्काल वापस लेने, 40 प्रतिशत पार्किंग की शर्त समाप्त कर 25 प्रतिशत पार्किंग व्यवस्था लागू रखने, लंबित लाइसेंसों का नवीनीकरण करने तथा वैध लाइसेंसधारी विवाह स्थलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई रोकने की मांग की है। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिन में समाधान नहीं निकला तो आमसभा बुलाकर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी。0
0
Report
राजगीर स्पोर्ट्स साइंस सेंटर से बिहार के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:राज्य खेल अकादमी, राजगीर परिसर में "स्पोर्ट्स साइंस सेंटर" (उच्च प्रदर्शन खेल प्रशिक्षण एवं इंजरी सेंटर) की स्थापना, संचालन, रखरखाव, मानव संसाधन एवं अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था के लिए स्वीकृति दी गई है। ये निर्णय बिहार के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल संसाधन एवं प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है。0
0
Report
JDA नोटिसों के विरोध में विवाह स्थल संचालकों ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
Jaipur, Rajasthan:जेडीए के नोटिसों के विरोध में विवाह स्थल संचालकों का सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम जयपुर- जयपुर विवाह स्थल समिति ने JDA द्वारा विवाह स्थलों को जारी किए जा रहे धारा-32 एवं भू-रूपांतरण संबंधी नोटिसों का कड़ा विरोध करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति की आमसभा में अध्यक्ष भवानी शंकर माली ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में राज्य सरकार ने “नगर निगम जयपुर (विवाह स्थल का पंजीयन) संशोधन उपविधियां-2012” लागू की थीं। इसके बाद 20 जुलाई 2017 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि कृषि प्रयोजन की भूमि पर संचालित विवाह स्थल भी इन उपविधियों के दायरे में आते हैं। इसी आधार पर नगर निगम विवाह स्थलों का पंजीकरण कर नियमित रूप से लाइसेंस जारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि विवाह स्थल संचालक लाइसेंस शुल्क, अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क, फायर एनओसी शुल्क और कमर्शियल यूडी टैक्स सहित सभी निर्धारित शुल्क नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। मार्च 2027 तक का कर और शुल्क भी जमा किया जा चुका है। इसके बावजूद जेडीए द्वारा भू-रूपांतरण और स्वीकृति के नाम पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे संचालकों में असमंजस और भय का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पंचायत राज व नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, समीक्षा बैठक
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज आम चुनाव-2026 और नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिला परिषद सभागार में समस्त प्रकोष्ठों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में पुलिस, प्रशासन और जिला परिषद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
वाराणसी में भारी बारिश के बाद जलभराव फैल गया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश। भारी बारिश के बाद वाराणसी के कुछ इलाकों जलभराव की स्थिति बन गई।0
0
Report
लखीसराय: सहयोग शिविर में मंत्री ने 102 आवेदनों में 70 पूरे कराए
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय । रामगढ़ चौक प्रखंड के शरमा गांव में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार पहुंचे। मंत्री ने शिविर का निरीक्षण किया, अधिकारियों से जानकारी ली और लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 70 से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परिसीमन के कारण परिमार्जन से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए अलग से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की हार पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। हार की समीक्षा की जाएगी, कमियों का आत्ममंथन होगा और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का विश्वास अब भी एनडीए के साथ है। डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के मामले पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और यदि कोई जनप्रतिनिधि भी दोषी पाया गया तो उसे भी कानून के तहत बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
