icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, जांच की मांग

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार गांव में आज दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक इसी गांव के बेचू राय का पुत्र टुनटुन कुमार यादव 22 वर्ष बतलाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं से घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि उनका भाई टुनटुन कुमार बैंक के काम से घर से निकला था। गांव के ही अमरेंद्र जी का मकान का निर्माण चल रहा था। ऊपरी छत पर मजदूर काम कर रहे थे अचानक ही सड़क की ओर दीवार गिर गयी। दीवार उनके भाई के शरीर पर गिरी जिस कारण उनके भाई के सिर में गहरी चोटें आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पप्पू का बताना है कि सड़क किनारे मकान का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन सेफ्टी से जुड़ा हुआ कोई भी उपस्कर वहां पर लगा नहीं हुआ था। दीवार खुद गिरी है अथवा गिराई गई है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करें और दूसरी पर कार्रवाई करें। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष भारती ने बतलाया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी परिवार की लोगों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट नोटिस के बाद विपक्षी दलों के बयानों से राजनीतिक तूफान

Patna, Bihar:कांग्रेस ने कहा कि अगर किसी भी याचिका दायर होती है न्यायालय में, तो याचिकाकर्ता जिस पर आरोप लगाता है, उसके खिलाफ शोकाज जारी करना यह न्यायालय की प्रक्रिया है और उसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने शोकाज किया है तो कोई बात नहीं कानूनी रूप से उसको देखा जाएगा। लेकिन जहां तक आंदोलन का सवाल है तो आंदोलन जब शुरू होता है और आंदोलन को पुलिस द्वारा डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जाता है या फिर आंदोलन में लोग जब आते हैं, बड़ी संख्या में लोग आते हैं, तो इस दौरान हो हल्ला हंगामा होना यह भी एक सामान्य सी प्रक्रिया है। तो कानूनी रूप से जो चीजें हैं, वह अभी नोटिस जारी हुआ है तो हम लोग देखेंगे उसको किसी हिसाब से उसका जवाब जो है वो दिया जाए। राजद ने कहा कि माननीय न्यायालय के द्वारा जो भी नोटिस दिए गए हैं, उस पर संबंधित पक्ष के वकील के माध्यम से सारी बातें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखी जाएगी और सब कुछ स्पष्ट रूप से बताने का कार्य किया जाएगा। मामला सबजूडिस है, इसलिए इस पर सत्ता पक्ष के लोग राजनीति नहीं करें, सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के मामलों को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाए। भाजपा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में वही लोग घुस करके नारेबाजी कर रहे थे, सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे, तो संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते हैं। पत्रकारों के साथ बदतमीजी किया राहुल गांधी और उनके कई साथियों ने जाकर के, जिसमें क्लेश यादव भी शामिल रहे, मोहित्रे शामिल रहे, खड़गे शामिल रहे, सब पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सबको नोटिस भेजा है और उनको सफाई देनी पड़ेगी। देश चलता है संविधान से, कानून से और भाजपा हमेशा संविधान और संविधान संस्थानों का सम्मान करने के लिए जानी जाती है, वहीं कांग्रेस को जब मौका मिलता है इस देश का, इस देश के संविधान का, संवैधानिक संस्थाओं का धज्जियां उड़ाती है। दरअसल यह पार्टी आज की तारीख में संविधान के लिए और संवैधानिक संस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सिर्फ फर्जी रूप से यह लोग हाथ में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, ऐसे पार्टियों को, देश के लोगों को पहचानना चाहिए कि संविधान का सही में कौन सम्मान करता है। कोर्ट ने अब उनको कोर्ट में सफाई देनी पड़ेगी, राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी。
0
0
Report
Advertisement

निवाड़ी में पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद الحيوان

Ghaziabad, Uttar Pradesh:निवाड़ी थाना पुलिस ने पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पशु भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के किशोर थाना क्षेत्र के अतलपुर गांव निवासी करन और शिवांक के रूप में हुई है। 11 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने निवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका कटरा खेत में बुग्गी से बंधा हुआ था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 13 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के एक खेत में बुग्गी से बंधा कटरा देखा और मौका पाकर चोरी कर लिया था। वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सुट्टे पैशांवरून विवाद: KDMT बस कंडक्टर-ड्रायव्हरने प्रवाशाला मारहाण, व्हिडिओ वायरल

Kalyan, Maharashtra:सुट्टे पैशांवरून केडीएमटी बस कंडक्टर आणि ड्रायव्हरने प्रवाशाला केली मारहाण डोंबिवलीतील स्टार कॉलनी ते कासा रिओ गेट दरम्यान घटना, मारहाणीच्या व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल, सुट्टे पैशांवरून झालेल्या वादातून मारहाणीची घटना समोर आली आहे. केडीएमटी बसमधून प्रवास करणाऱ्या ४६ वर्षीय प्रवासी नीरज कुमार कलानाथ झा यांनी बस ड्रायव्हर आणि कंडक्टरवर आपल्याला शिवीगाळ करून मारहाण केल्याचा आरोप केला आहे. डोंबिवली स्टार कॉलनी चौकाजवळ सुरू झालेला हा वाद कासा रिओ गेटपर्यंत पोहोचला. केडीएमटी च्या दोन कर्मचाऱ्यांनी मारहाणा करून बसमधून ढकलून जीव घेतल्याचा प्रयत्न केल्याचा आरोप आहे. स्थानिकांनी हस्तक्षेप करून त्यांना वाचवले. या घटनेमुळे सार्वजनिक वाहतुकीतील प्रवासी सुरक्षेबाबत प्रश्न निर्माण झाले आहेत. मारहाणीच्या व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला आहे.
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर बाढ़ राहत मुआवजे पर कांग्रेस का घेराव; 1 लाख व 65 हजार मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने बाढ़ राहत राशि को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया, इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची, चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते बस्तर में आई बाढ़ के बाद शासन द्वारा दी जा रही मुआवजा राशि को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की साथ ही किसानों ने मुआवजा राशि की अपर्याप्त बताया है, इस दौरान अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि बाढ़ राहत से हुई मकानों की आंशिक क्षति के रूप में 1 लाख रुपए प्रभावितों को दिए जाए साथ ही फसल नुकसान को लेकर प्रति एकड़ 65 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति एवं किसानों का कर्जा माफ़ करने की मांग की गई है। कांग्रेस की स्थानीय ईकाई ने मांगे नहीं पूरी होने पर 10 दिन बाद जगदलपुर में टैक्टर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बाइट दया राम कश्यप किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाइट सीपी बघेल डिप्टी कलेक्टर
0
0
Report
Advertisement

तखतपुरा में गुप्त मतदान से किसान परिवार की महिला सरपंच निर्वाचित

Jaipur, Rajasthan:स्पेशल स्टोरी भीलवाड़ा जिले के तखतपुरा कन्याखेड़ी ग्राम पंचायत में एक ऐसी परंपरा का निर्वाह किया गया जिसमें ग्रामीणों ने ईश्वर को ही निर्वाचन अधिकारी बनाकर उनके सामने गुप्त मतदान की प्रक्रिया अपनाकर अपना प्रत्याशी का चुनाव कर दिया । 1800 मतदाताओं के ग्राम तखतपुरा में दूसरे चरण में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत मतदान होना हैं आरक्षण लॉटरी के तहत महिला एस सी वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई हैं, लेकिन पूर्व की भाती तखतपुरा ग्राम के मतदाताओं ने ग्राम में एकता और प्रेम सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों ने ग्राम के चारभुजा मंदिर परिसर में एक बैठक कर सर्व सहमति से निर्णय करते हुए ग्राम में सरपंच पद पर खड़े होने वाले सभी प्रत्याशियों को एक साथ बिठाकर ग्राम के मोतिबिरान लोगो ने निर्णय करते हुए बालिका स्कूल में कमरे निर्माण करने के लिए भामाशाह के रूप में 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि जमा करवाने की सहमति रखी जिसमें दो प्रत्याशी ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार राशि जमा करवा दी जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में रहे उनका गुप्त मतदान की प्रक्रिया से बुधवार को निर्वाचन नियमावली के तहत ग्राम के पुरुषों ने मतदान किया वही देर शाम को मतदान की गिनती कर निर्णय किया गया जिसमें भेरू लाल नायक की पत्नी को सरपंच प्रत्याशी के रूप में चुना गया हैं जो कि एक किसान परिवार से बिलोंग करता है वह विजय रहे ।
0
0
Report

बांके बिहारी मंदिर की 20वीं हाई पावर कमेटी: 16 अहम मुद्दों पर बड़ा कदम

Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर: AC सर्वे से लेकर लपकों पर शिकंजे तक... 20वीं हाई पावर्ड कमेटी में 16 अहम मुद्दों पर मंथन मथुरा -वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंदिर और श्रद्धालुओं से जुड़े 16 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसी रिपोर्ट और तुलसी माला की पवित्रता पर जोर बैठक का सबसे अहम बिंदु मंदिर परिसर में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर (AC) लगाने से जुड़ा रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आगरा मंडल द्वारा 22 सितंबर को सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट पर गहराई से मंथन किया गया। इसके अलावा, भक्तों द्वारा अर्पित तुलसी मालाओं के पैरों तले कुचले जाने की गंभीर समस्या पर रोक लगाने के लिए गोस्वामी समाज के सदस्यों से विशेष सुझाव मांगे गए ताकि मालाओं का अनादर रोका जा सके। लपकों पर कसेगा शिकंजा, सुधरेगी सफाई और बिजली व्यवस्था हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए, मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को गुमराह करने और छलावा करने वाले लपकों व बिचौलियों पर सख्त शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नगर निगम को मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों के क्षतिग्रस्त पत्थरों व आरसीसी ढक्कनों को तुरंत बदलने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि वह मंदिर के आसपास के इलाकों में सघन निरीक्षण कर असुरक्षित और झिलते तारों को दुरुस्त करे। भोग-प्रसाद और प्रसाद की शुद्धता पर चर्चा मंदिर में भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए योग्य हलवाइयों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने और उनके मानदेय की प्रक्रिया तय करने पर विचार हुआ। इसके अलावा, पेड़े वाले राधेश्याम अग्रवाल द्वारा भोग के लिए दूध, पनीर और खोया की धनराशि बढ़ाने के आवेदन और आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पर भी चर्चा की गई। स्वर्ण-रजत हिंडोला, रथ निर्माण और विभिन्न सिंहासनों की जांच आख्या की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी बैठक में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज और एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता एस. कुमार मौजूद रहीं। वहीं, सेवायतों की ओर से राजभोग समूह से शैलेंद्र गोस्वामी व रजत गोस्वामी और शयनभोग समूह से हिमांशु गोस्वामी ने अपनी बातें रखीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top