141008
अज्ञात चोरों ने कार चोरी की घटना को दिया अंजाम
Ludhiana, Punjab:नरौरा के अणुविहार कॉलोनी गेट पर रहने वाले गजेंद्र सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार उनके घर के बाहर से सोमवार की रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कार चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित गजेंद्र सिंह की तैयारी पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरवीर सिंह ने बताया की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज रफ्तार पिकअप ने बुलेट सवार दो युवकों की मौत कर दी: हादसा इलाके में शोक
Sheohar, Bihar: तरियानी थाना क्षेत्र के खाजेपुर पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर से ये हादसा हुआ है घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राज कुमार तथा पोझिया निवासी युवराज कुमार के रूप में हुई है।0
0
Report
धामी का तंज: उत्तराखंड के लोगों को बाहरी कहने पर भाजपा को फिर मिला बहुमत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो बयानों पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे लोकसभा के रास्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही है। इस पर धमी ने तंज कसते हुए कहा कि वह पिछली बार भी ऐसा ही सोच रहे थे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में शानदार काम किया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। वहीं, उत्तराखंड के लोगों को बाहरी बताने वाले बयान पर धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान राजनीतिक स्तर पर बेहद निम्न है। उत्तराखंड के लोगों ने देश के लिए हमेशा सैनिक दिए हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें ऐसा बयान देने से पहले अपने घर में भी देख लेना चाहिए, क्योंकि उनकी पत्नी भी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने मान-सम्मान को कभी नहीं भूलते।0
0
Report
मसूरी में भूमि बचाओ अभियान पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश में भूमि बचाओ आभियान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पहाड़ों की रानी मसूरी में कार्यकर्ताओं के साथ भूमि बचाओ अभियान में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकारी की जमीनों को खुर्द किया जा रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी अभियान चला रही है ।0
0
Report
Advertisement
मिठाई मिलावट के खिलाफ कार्रवाई: 65 किलो मिठाई नष्ट, नमूनों की लैब जांच
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- त्योहारों के सीजन में मिलावट और गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सिवनी मालवा में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों एवं निर्माण इकाइयों पर अचानक छापेमारी की। भीलपुरा स्थित मनभावन मिष्ठान केंद्र की निर्माण इकाई में बिना वैध खाद्य लाइसेंस के उत्पादन, खुले में खाद्य सामग्री रखने, मिठाइयों के लिए अखबार का इस्तेमाल और गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार ने खोवा के 2 और शक्कर बर्फी का 1 नमूना लिया। टीम ने 70 किलो खोवा और करीब 150 किलो शक्कर बर्फी जब्त की, जबकि 45 किलो बालूशाही मौके पर नष्ट कराई। इसके अलावा राजस्थान मिष्ठान भंडार की निर्माण इकाई और राहुल स्वीट से मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, दूध पाउडर, इमली, नमकीन बर्फी और मावा रोल सहित कुल 10 नमूने जांच के लिए लिए गए। राजस्थान मिष्ठान कारखाने में खुले में रखी 20 किलो मिठाई भी नष्ट कराई गई। इस तरह प्रतिष्ठानों से कुल 13 नमूने लिए गए और करीब 65 किलो मिठाई नष्ट कराई गई। विभाग द्वारा एकत्र किए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।0
0
Report
छिंदगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार, 48.74 लीटर शराब जब्त
Sukma, Chhattisgarh:जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान आगाज के तहत छिंदगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने NH-30 पर नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर का अवैध परिवहन करते एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकमा की ओर से आ रही मारुति ईको वाहन क्रमांक AP-39-WP-5611 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना छिंदगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बोरियों और झोलों में छिपाकर रखी गई कुल 48.740 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल चैलेंज व्हिस्की के 35 पौवा, जम्मू व्हिस्की के 48 पौवा और सींबा प्रीमियम बीयर की 52 बोतलें शामिल हैं। जप्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 23,680 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति ईको वाहन को भी जप्त किया है।0
0
Report
जबलपुर के किसान मूंग उपार्जन भुगतान के लिए जिला कलेक्टर से ज्ञापन सौंपे
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मूंग उपार्जन ना होने से परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।जिसमें एम एल टी वेयर हाउस में बेची गई मूंग का भुगतान करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा के नेतृत्व में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां पर तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें एम एल टी बेयर हाउस में लंबे समय से किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है किसान परेशान है और उनकी समस्या का हल नहीं निकल रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बेयर हाउस में अपनी मूंग बची थी लेकिन एम बेयर हाउस में हुई गड़बड़ी के बाद एम एल टी वेयर हाउस के ऊपर एफ आई आर भी हो गई थी इसके बाद अब किसानों का भुगतान लटक गया है कई किसानों का लाखों रुपए का मूंग उपार्जन का पैसा अब तक नहीं मिल पाया है किसानों ने जिला कलेक्टर से मिलकर मामले में जल्द से जल्दी कार्रवाई की गुहार लगाई0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत, 1 की हालत गंभीर, घायल युवक को डॉयल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे के बाद दुर्घटनाकारित ट्रक समेत चालक फरार, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के NH43 पर केराकछार की घटना।0
0
Report
मधुबनी से हैदराबाद तक यात्रा, सरकार-गुंडा पुलिस के खिलाफ जारी संघर्ष
Noida, Uttar Pradesh:परसों मधुबनी के बाबूबरही पहुंच रहा हूँ। कल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने अभी हैदराबाद पहुंचा हूँ।इस जुल्मी सरकार और उसके अपराधी मुखिया एवं गुंडा पुलिस के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।0
0
Report
सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी–आरपीएफ ने चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
Siwan, Bihar:सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अलर्ट है।जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी बीच सीवान रेलवे स्टेशन पर यात्री के कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे एक शातिर चोर को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना पांडे के पुत्र सोनू पांडे के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस में एक संदिग्ध युवक यात्रियों के सामान की चोरी करते हुए दिखाई दिया।पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ट्रेन से उतरकर स्टेशन परिसर से भागने लगा। लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी की और उसे मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले भी ट्रेनों या रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
देशी शराब के ठेके पर विवाद के बाद युवक भिड़े, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:देशी शराब के ठेके पर मामूली विवाद में जमकर मारपीट युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे एक-दूसरे पर किया हमला देखते ही देखते विवाद ने लिया हिंसक रूप मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गोविंदनगर थाना क्षेत्र के CTI चौराहे की बताई जा रही घटना0
0
Report
आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद 2026 का उद्घाटन किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर पहुंची संगम नगरी प्रयागराज, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह राजू भैय्या विश्वविद्यालय, यहां आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 कार्यक्रम का किया शुभारंभ, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दिन भर विश्वविद्यालय में मौजूद रहेंगी, पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद में लोगों को सुझाव प्रदान करेंगी, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुछ नए भवनों और कक्षों का भी किया लोकार्पण, राज्यपाल अगले दिन 05 नवम्बर को सुबह 10ः00 बजे राजकीय बालिका गृह (पॉक्सो), खुल्दाबाद जायेंगी, इसके बाद सुबह 11ः30 बजे उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन ओपेन यूनिवर्सिटी जायेंगी, यूनिवर्सिटी में बैठक करेंगी और दोपहर 02ः55 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी。0
0
Report
वैशाली: महिसौर थाने की थानाध्यक्ष निलंबित, SSP की सख्त कार्रवाई
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां महिसौर थानाध्यक्ष पर SSP शुभांक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। महिसौर थाना की थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से जुड़ी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई है।वैशाली में पुलिस महकमे के भीतर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। महिसौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चांदनी कुमारी सांवरिया को SSP शुभांक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी गई है।दरअसल, महिसौर थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों का प्रथम दृष्टया अवलोकन किया गया था। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से संबंधित तथ्य सामने आने की बात प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।इतना ही नहीं, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, वैशाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल महिसौर थानाध्यक्ष के निलंबन से वैशाली पुलिस महकमे में हलचल तेज है। SSP की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा से जोड़ने पर बल
Patna, Bihar:सीतामढ़ी में बाल श्रमिकों के पुनर्वास और शिक्षा को लेकर विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने आज ऑनलाइन माध्यम से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की ओर से संचालित इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को दोबारा बाल मजदूरी में जाने से रोकना और उन्हें शिक्षा से जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। केंद्र में बच्चों के रहने, भोजन, पढ़ाई, कौशल विकास और खेलकूद की व्यवस्था होगी। मंत्री ने बताया कि पहले चरण में बिहार के सात जिलों में ऐसे विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। पटना के बाद सीतामढ़ी में केंद्र शुरू किया गया है, जबकि अगला केंद्र गया में खोला जाएगा। प्रत्येक केंद्र में अधिकतम 100 बच्चों के रहने की क्षमता होगी। विभाग का लक्ष्य है कि बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए। बाइट - अरुण शंकर प्रसाद, श्रम मंत्री, बिहार0
0
Report
मुजफ्फरपुर विस्फोट: मंत्री पासवान का PMCH दौरा, घायलों के लिए बेहतर इलाज का भरोसा
Patna, Bihar:मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन में हुए विस्फोट के घायलों से मिलने बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान बुधवार को पटना के PMCH पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और विशेषज्ञ चिकित्सकों से घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को सभी घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि घायलों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और इलाज में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।0
0
Report
पखांजूर के सरकारी स्कूल में प्रधानपाठक के नशे के आरोप वायरल, विभाग करेगा निष्पक्ष जांच
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर -- सरकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधानपाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला माध्यमिक शाला मंगहूर स्कूल का बताया जा रहा है, जहां के प्रधानपाठक अशोक बेलसरिया को लेकर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, चैनल वीडियो के आधार पर उनके नशे में होने की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाए। सवाल यह भी है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो बच्चों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में विभाग क्या कार्रवाई करेगा?0
0
Report
Advertisement
