Back
गुरलाल सिंह गैंग: ड्रग डील से टारगेट किलिंग तक का नेटवर्क सामने
DSDharmindr Singh
Nov 05, 2025 12:56:52
Khanna, Punjab
अमेरिका बैठे गैंगस्टर गुरलाल सिंह ड्रग डील से लेकर टारगेट किलिंग तक की वारदातों का अंजाम दे रहा है। इसका नेटवर्क खन्ना में एक गोलीकांड की जांच के दौरान सामने आया। माछीवाड़ा साहिब में 30 अक्टूबर की रात एक युवक पर फायरिंग मामले में अहम खुलासे हुए। गुरलाल सिंह ने गुरदासपुर के रहने वाले अपने दो साथियों से यह वारदात कराई। लेकिन जिसे मारना था, उसकी बजाय किसी अन्य को गोली मार दी गई। टारगेट किलिंग इस लिए करानी थी कि गुरलाल के साथ ड्रग डील के पास पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस केस में 2 आरोपी पकड़ लिए हैं। एक फरार है। गुरलाल अमेरिका में है। एसएसपी डा. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात माछीवाड़ा साहिब में रोशन लाल नामक युवक पर कार सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। जान बचाने के मकसद से भागे रोशन लाल को एक गोली लगी थी। उसकी जान बच गई थी। इस केस में पुलिस ने 60 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हमलावरों की शिनाख्त हो पाई। सबसे पहले पता चला कि वरना कार वारदात में प्रयोग हुई। कार मालिक अर्शदीप सिंह निवासी कलानौर (गुरदासपुर) को गिरफ्तार किया गया। कार बरामद की गई। उसके बाद अर्शदीप के साथी गुरदयाल सिंह पड्डा निवासी कोटला मोगला (कलानौर) को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि गैंगस्टर गुरलाल सिंह के कहने पर करण मसीह अजू निवासी गांव देओल (कलानौर) ने हथियार अर्शदीप सिंह को दिया था। पुलिस ने गुरलाल सिंह व करण मसीह को भी नामजद किया। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर गुरलाल सिंह के खिलाफ नशा व हथियार तस्करी के संगीन आरोपों तहत 15 केस दर्ज हैं। अर्शदीप सिंह व गुरदयाल सिंह के खिलाफ तीन-तीन आपराधिक केस हैं जोकि नशा तस्करी व लड़ाई झगड़े के हैं। करण मसीह खिलाफ इरादा कत्ल, आमर्स एक्ट तहत दो केस दर्ज हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस केस में गुरलाल सिंह ने किसी अन्य व्यक्ति को मरवाने के लिए साजिश रची थी। उसकी शक्ल रोशन लाल के साथ मिलती जुलती है और माछीवाड़ा साहिब इलाके का ही रहने वाला है। 30 अक्टूबर को अर्शदीप व गुरदयाल इस व्यक्ति को मारने आए थे। रास्ते में रोशन लाल को देखा तो उन्हें लगा कि यही उनका निशाना है इस लिए फायरिंग कर दी। टारगेट किलिंग इस लिए करनी थी कि गुरलाल सिंह के साथ उस व्यक्ति का ड्रग डील के बाद पैसों को लेकर झगड़ा पैदा हो गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 05, 2025 14:48:260
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 05, 2025 14:48:130
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 05, 2025 14:47:480
Report
ASAmit Singh
FollowNov 05, 2025 14:46:410
Report
TSTripurari Sharan
FollowNov 05, 2025 14:46:010
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 05, 2025 14:45:300
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 14:43:120
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 05, 2025 14:42:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 05, 2025 14:42:430
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 05, 2025 14:42:260
Report
RNRandhir Nidhi
FollowNov 05, 2025 14:41:090
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 05, 2025 14:40:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 05, 2025 14:40:420
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 05, 2025 14:40:200
Report