152002
फिरोजपुर में राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि!
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर पुलिस लाइन मे आज राष्ट्रीय पुलिस दिवस के मौक़े पर शहीद हुए पुलिस वालो को श्रदांजलि दी गई। इस मौके पर DIG रंजीत सिंह ढिल्लों, SSP सौम्या मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारियों ने शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रदांजलि दी और शहीद हुए पुलिस ऑफिसर और जवानों के परिवारों को सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपालगंज में ऑटो चालक के घर 3 करोड़ नकद पर रमेश अहिरवार समेत FIR
Sagar, Madhya Pradesh:ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ कैश मिलने के मामले में PWD इंजीनियर रमेश अहिरवार, पत्नी समेत चार पर FIR... एंकर/ सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ 2 लाख रुपये नकद मिलने के चर्चित मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लोकायुक्त पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर रमेश अहिरवार, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। एसआईटी अब नकदी के स्रोत, रकम के वास्तविक मालिक और पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है। सागर के गोपालगंज थाना पुलिस ने बीते 16 अगस्त को ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर से 3 करोड़ 2 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। एक ऑटो चालक के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई थी। पूछताछ के दौरान सौरभ अहिरवार ने दावा किया था कि यह रकम उसके रिश्तेदार और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार की है।हालांकि, जब पुलिस ने रमेश अहिरवार से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने नकदी अपनी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया और नकदी के वास्तविक मालिक को लेकर जांच शुरू कर दी गई। मामला एक शासकीय सेवक से जुड़ा होने के कारण लोकायुक्त पुलिस ने जांच अपने हाथ में ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। शुरुआती जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद 3 करोड़ 2 लाख रुपये आखिर किसके हैं और यह रकम कहां से आई। साथ ही आरोपियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आय के स्रोत और संपत्ति की जांच लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार, एसआईटी रमेश अहिरवार की आय के स्रोतों, संपत्तियों और अन्य वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है। लोकायुक्त पुलिस बरामद नकदी को भी अपनी जांच के दायरे में लेकर उसके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतनी बड़ी रकम कहां से अर्जित की गई, क्या इसके पीछे आय से अधिक संपत्ति या किसी अन्य अनियमितता का मामला है और क्या कहीं अन्य स्थानों पर भी नकदी या संपत्ति छिपाई गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की ओर से भी इंजीनियर रमेश अहिरवार को नोटिस भेजे जाने की चर्चा है। मामले में अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की संभावित भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल लोकायुक्त की एसआईटी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। 3 करोड़ से अधिक की नकदी का वास्तविक मालिक और रकम का स्रोत सामने आने के बाद ही इस मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। बाइट/ दुर्गेश राठौर ( एसपी लोकायुक्त सागर)0
0
Report
केलवाड़ा में पंचायत चुनाव टास्क फोर्स अभियान की तैयारी को लेकर युवा कांग्रेस बैठक
Baran, Rajasthan:पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित बारां के केलवाड़ा पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर केलवाड़ा-सितावाड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनाव टास्क फोर्स अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की गई। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा ने बताया कि केलवाड़ा, दांता एवं खंडेला पंचायतों में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पंचायत टास्क फोर्स अभियान की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। पंचायत चुनाव टास्क फोर्स के बारां जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व में चुनाव लड़ चुके युवाओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह का युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू शर्मा एवं छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया。0
0
Report
Advertisement
थाने में विपक्षी नेता का विरोध, लाठीचार्ज पर छात्रों की जीत: पुलिस पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:इमरान प्रतापगढ़ी - उस निर्णय की जीत है जो पिछले 7 घंटे से लगातार थाने के अंदर बैठकर लीडर आफ अपोजिशन को अगर थाने में बैठना पड़े तो यह दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री के लिए शर्म की बात है एक FIR करने के लिए अगर धरना प्रदर्शन करना पड़ता है तो यह उन छात्रों की जीत है जिन पर लाठियां चलाई गई0
0
Report
जोधपुर गांधी अस्पताल MRI रूम में आग, समय रहते नियंत्रण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में लगी आग , MRI रूम में अचानक आग लगने से मचा हड़काम , AC में शॉर्ट सर्किट होने से आगजनी की हुई घटना, MGH अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी ने दी जानकारी, समय रहते आग पर किया गया नियंत्रण0
0
Report
पन्ना के मदरका गांव में पागल कुत्ते के हमले में चार मासूम घायल
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अजयगढ़ के मडरका गाँव में घर के बाहर खेल रही चार मासूम बच्चियों पर एक पागल कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया. पागल कुत्ते ने सबसे पहले 4 वर्षीय साधना लोध पर हमला किया. उसे तड़पता देख बचाने दौड़ीं उसकी बहनें—राशी (6) और दीपा (10)—भी कुत्ते के हमले का शिकार बन गईं. इसके बाद खूंखार कुत्ते ने 2 साल की नन्हीं प्रियंका के चेहरे और मुंह को अपने जबड़े में दबोच लिया. बच्चियों की चीखें सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उनकी जान बचाई. गंभीर हालत में सभी बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ से जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है. पन्ना जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर पीयूष ओझा के अनुसार, प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को तुरंत पकड़ने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
प्रशांत जगताप कांग्रेस नेता: एथेनॉल कहानी पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत जगताप, कांग्रेस नेता, एथेनॉल कहानी पर बयान0
0
Report
हाईकोर्ट के रोक के बाद JPSC-JSSC परीक्षाओं के विरोध में रांची में छात्र आंदोलन तेज
Ranchi, Jharkhand:सरकार की ओर से JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत JSSC CGL, CDPO, FRO और FSO जैसी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है इधर, हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। पिछले 26 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र आज मोरहाबादी के बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। इस दौरान छात्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि राज्य सरकार कोर्ट के सामने उनका पक्ष मजबूती से नहीं रख पाई, जिसके कारण हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। आक्रोश रैली के बाद छात्र अल्बर्ट एक्का चौक पर सरकार का पुतला दहन भी करेंगे। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
शहीद नवीन सिंह की अंतिम यात्रा पर जनसैलाब, क्षेत्र में शोक की लहर
Chapra, Bihar:छपरा जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात सोनपुर प्रखंड के दरियापुर शिकारपुर निवासी जवान नवीन कुमार सिंह के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। सोनपुर बाईपास पर जैसे ही वीर जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “शहीद नवीन सिंह अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता रहा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राकेश सिंह ने नवीन कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर जवान को नमन करते हुए कहा कि देश की सेवा में समर्पित जवान का निधन अत्यंत दुखद है। नवीन सिंह की सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन सिंह के निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है। सेना ने दिया अंतिम सलाम नवीन कुमार सिंह की अंतिम यात्रा में सेना के जवान और अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम सलामी दी गई। सैन्य वर्दी में जवानों द्वारा अंतिम सलामी दिए जाने का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों के अनुसार नवीन कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नवीन सिंह के निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव में मातम पसर गया। पत्नी नीतू देवी, पुत्र तरुण कुमार, पुत्री तानाया कुमारी और मां शीला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवीन कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई धर्मेंद्र सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं, जबकि दूसरे भाई का नाम नागमणि सिंह है। परिवार के अनुसार नवीन सिंह पर परिवार की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। अंतिम यात्रा में विधायक विनय सिंह, सोनपुर डीएसपी सुमित सौर्य, एसडीओ, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विक्रम सिंह, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समाजसेवी संजीत सिंह, इंस्पेक्टर धीरज सिंह, डॉ. शशिभूषण सिंह, संजीव कुमार, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र गिरी, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा सेना के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। नवीन कुमार सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी दूरभाष के माध्यम से शोकाकुल परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और जल्द गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करने की बात कही। नवीन सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का गवाह बना। नम आंखों से लोगों ने अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान देर तक “शहीद नवीन सिंह अमर रहें” के नारे गूंजते रहे。0
0
Report
Advertisement
नालासोपारा पूर्वी में इंस्टाग्राम क्रिएटर महिलाओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Vasai-Virar, Maharashtra:नालासोपारा पूर्वेकडील ओस्तवाल नगरी, नवजीवन शाळेजवळ महिलांमध्ये तुफान हाणामारी झाल्याचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर प्रचंड व्हायरल झाला आहे. प्राथमिक माहितीनुसार, मारामारी करणाऱ्या महिला इन्स्टाग्राम क्रिएटर असल्याचे समोर आले आहे. महिलांमधील वाद इतका विकोपाला गेला की, दोघींनी एकमेकींच्या अक्षरशः झिंज्या उपटून फिल्मी स्टाईलने मारामारी केली. व्हायरल व्हिडिओमध्ये दोघींमध्ये चक्क कुस्तीचा आखाडाच रंगल्याचे चित्र दिसत आहे. या घटनेची नेमकी कारणे अद्याप स्पष्ट झालेली नाहीत.0
0
Report
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: क्या नाम बदलने से जनता को राहत मिलेगी
Ratlam, Madhya Pradesh:सरकार के अलग अलग अभियान कभी गांव चलो, कभी प्रशासन गांव की ओर, अब मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, क्या अभियान का नाम बदलने से मिलेगी जनता को राहत या उद्देश्य पूरा करने से होगा अभियान का सही संकल्प पूरा0
0
Report
पीएमश्री स्कूल केंद्र बनेंगे; राजस्थान में नवाचार, गुणवत्ता और शिक्षा प्रबंधन पर जोर
Jaipur, Rajasthan:सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की कवायद अब सिर्फ स्मार्ट क्लास और डिजिटल बोर्ड तक सीमित नहीं रहेगी। पीएमश्री विद्यालयों को ऐसे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पढ़ाई के साथ तकनीक, कौशल, नवाचार और बेहतर प्रबंधन का मॉडल तैयार हो और आसपास के स्कूल उसे अपनाएं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पीएमश्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ हुए राज्य स्तरीय वेबिनार-2 में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्कूलों की गुणवत्ता को लेकर सीधा फोकस तय किया। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के आदर्श केंद्र बनें। इसके लिए नामांकन बढ़ाने, परीक्षा परिणाम सुधारने, तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर व्यवस्थाओं को साझा करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने हर महीने 10 संस्था प्रधानों के साथ नियमित संवाद जारी रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में किए जा रहे बेहतर प्रयोगों को दूसरे विद्यालयों तक पहुंचाने और जिला शिक्षा अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के लिए कहा गया। डिजिटल डैशबोर्ड और स्मार्ट क्लास के उपयोग को भी प्रभावी बनाने पर जोर रहा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय अपने क्षेत्र के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनें। आसपास के स्कूलों के शिक्षक और संस्था प्रधान यहां के नवाचार, शिक्षण पद्धति और प्रबंधन को देखें और अपने स्कूलों में लागू करें। यानी एक स्कूल की अच्छी पहल उसी स्कूल तक सीमित नहीं रहेगी। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में राजस्थान के 11 स्कूल राष्ट्रीय सूची में शामिल हुए हैं। इनमें तीन पीएम श्री विद्यालय हैं। सांभर लेक के पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 93.70 अंक के साथ देश में 14वां स्थान हासिल किया। 122 वर्ष पुराने इस स्कूल में भामाशाहों के सहयोग से 1.5 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। वहीं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाबरा (ब्यार) 93.50 अंक के साथ 23वें स्थान पर रहा। स्कूल में सौर ऊर्जा और एफएसएसएआई प्रमाणित ईट-राइट स्कूल जैसी पहल की गई हैं। कोटा की पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, परलिया की ढाणी ने 51वां स्थान हासिल किया। कालबेलिया और घुमंतू समुदाय बहुल क्षेत्र के इस स्कूल में बच्चों का शत-प्रतिशत ठहराव, बालवाटिका में शत-प्रतिशत नामांकन और ई-कंटेंट आधारित नवाचार खास रहे। वेबिनार में पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय, टाउन (डूंगरपुर) की छात्रा की पिको सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी का उदाहरण सामने आया। कई स्कूलों में पर्यटन, आतिथ्य, स्वास्थ्य सेवा, ब्यूटी एंड वेलनेस और रिटेल जैसे ट्रेड के जरिए बच्चों को व्यावहारिक कौशल और रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बालवाटिका से बुनियादी शिक्षा मजबूत करने, पूर्व छात्र सम्मेलनों और स्कूल प्रबंधन समितियों के जरिए समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि स्कूलों की वास्तविक चुनौतियों को समझने और समाधान तलाशने के लिए शिक्षक-छात्र संवाद ‘बातचीत’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। खास बात: वेबिनार में प्रदेश के सभी जिलों के सीडीईओ, एडीपीसी और सीबीईओ वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरिए जुड़े।0
0
Report
Advertisement
श्रीकरणपुर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात: CCTV से मिली सुराग
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर क्षेत्र मे चोरी की एक और बड़ी वारदात, पत्नी के इलाज के लिए जयपुर गया था मकान मालिक मोहनसिंह, घर मे पड़े 10 तौला सोने के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और सिक्के हुए पार, किराये पर मकान देखने आए व्यक्ति नें घटना की सूचना दी मकान मालिक को, मकान मालिक पहुंचा अपने घर, DVR की जगह कैमरे का अन्य भाग साथ मे ले गए चोर, CCTV फुटेज मे 19 अगस्त की रात डेढ़ बजे घर मे घुसे दिखे चोर, करीब 2 घंटे मे चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब एक घंटा वॉशरूम मे बैठकर फरार हुए चोर, वार्ड-11 के मोहन पुत्र बोदुराम नें थाने मे सौंपा परिवाद और रिकॉडिंग,0
0
Report
चूरू में ब्लाइंड मर्डर: दो माह बाद भी खुलासा नहीं, ग्रामीण प्रदर्शन की चेतावनी
Churu, Rajasthan:घाघू मे ब्लाइंड मर्डर केस मामला.. दो माह बाद भी पुलिस की अनसुलझी गुत्थी चूरू के सदर थाना इलाके मे दो माह पूर्व हुआ ब्लाइंड मर्डर केस अब भी पुलिस के लिए अनसुलझी गुत्थी बना हुआ है वारदात का दो माह बाद भी खुलासा नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण चूरू एसपी दफ़्तर पहुंचे और चूरू एसपी से ब्लाइंड मर्डर का जल्द खुलासा करने की मांग की. गांव के महावीर नेहरा ने बताया 22 और 23 जून की मध्य रात्रि क़ो घाघू गांव के श्री चंद की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. जिसका मुकदमा परिजनों ने 23 जून 2026 को चूरू के सदर थाना मे दर्ज करवाया था, लेकिन वारदात के दो माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई. शुक्रवार को गांव के महावीर नेहरा की अगुवाई के गांव के दर्जनों लोग एसपी दफ़्तर पहुंचे और चूरू एसपी से ब्लाइंड मर्डर का जल्द खुलासा करने की मांग की. नेहरा ने कहा अगर जल्द पुलिस वारदात का खुलासा नहीं करती है तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.0
0
Report
चाय पर चर्चा रामपुर सुरेश दिवाकर के साथ
Rampur, Uttar Pradesh:चाय पर चर्चा रामपुर सुरेश दिवाकर के साथ0
0
Report
Advertisement
