152002
फिरोजपुर में बी के दत की 60वीं पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के हुसैनी वाला में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियों के पास बी के दत की समाधि भी स्थित है। बी के दत, भगत सिंह के करीबी साथी थे और असेंबली बम कांड में शामिल थे। अंग्रेज सरकार ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि बी के दत को काले पानी की सजा दी थी। 20 जुलाई 1965 को गंभीर बीमारी के चलते बी के दत का निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार हुसैनी वाला में किया गया और उनकी समाधि वहीं पर बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह मॉब लिंचिंग: रामबाई सिंह ने हिंदुवादी संगठनों पर गंभीर आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:बीएसपी की चर्चित और दबंग पूर्व विधायक ने हिंदुवादी संगठनों पर लगाए गंभीर आरोप माना कि देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं... एंकर/ एमपी के दमोह में पिछले दिनों कथित मॉब लिंचिंग की घटना में कसाई समुदाय के युवकों पर भैंस भरकर ले जाते समय ग्रामीणों द्वारा रोकने और मारपीट के मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज है वहीं हिंदुवादी संगठन पुलिस की भूमिका को कठघरे में खड़ा करके पुलिस की सही कार्यवाही न होने के बाद का नतीजा पूरे घटनाक्रम को करार दे रहे है। इस बीच बीएसपी की चर्चित नेत्री पूर्व विधायक रामबाई सिंह की एंट्री भी इस मामले में हुई है। दबंग विधायक कहलाने वाली बसपा की पूर्व विधायक ने इस मॉब लिचिंग की घटना पर हिंदुवादी संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए है। एसपी ऑफिस अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को समस्याओं को लेकर पहुंची रामबाई सिंह ने कहा कि पशु तस्करी इन्हीं संगठनों के इशारे पर हो रही है, उनका दावा है कि गाय भैंस ले जाने वाले लोगों से संगठन के लोग पैसे लेते है जिसके प्रमाण उनके पास है है और जो लोग पैसे नहीं देते उन्हें रोककर मारपीट की जाती है। रामबाई ने साफ कहा कि देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है और देश को धर्म जाति मजहब के नाम पर लड़ाया जा रहा है जो ठीक नहीं है। बाइट/ रामबाई सिंह ( पूर्व बसपा विधायक पथरिया दमोह)0
0
Report
चित्रकूट में पहुंचा चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर , कई क्षेत्रों में बारिश और तेज ठंड
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:बंगाल की खाड़ी से उठे भयानक चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का व्यापक असर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले तक पहुंच चुका है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद इस चक्रवात के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है और भारी तबाही की आशंका बनी हुई है। चित्रकूट में चक्रवात अर्नब के मुख्य प्रभाव निम्नलिखित हैं: • मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं: चित्रकूट और आसपास के बुंदेलखंड इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे दिन के सामान्य तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। • फसलों को भारी नुकसान: अचानक आई तेज बारिश और आंधी के कारण धान के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की पकी-पकाई फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। • प्रशासन का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पक्के मकानों में रहने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। • नदियों का जलस्तर: लगातार हो रही इस भारी बारिश के कारण चित्रकूट की प्रसिद्ध मंदाकिनी नदी समेत अन्य नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा मंडराने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात अर्नब का यह असर उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर तक बने रहने के आसार हैं, जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।0
0
Report
मोकामा घाट पर होमगार्ड ने गंगा में छलांग लगाकर वृद्ध महिला की जान बचाई
Barh, Bihar:मोकामा थाने में एक होमगार्ड ने तपस्वी घाट पर गंगा नदी में छलांग लगाकर एक वृद्ध महिला की जान बचाई। एक वृद्ध महिला गंगा नदी की तेज धारा में बहती हुई दूर चली गई। घाट पर मौजूद किसी की हिम्मत गंगा नदी में कूदकर महिला की जान बचाने की नहीं हुई। तभी बाइक गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान विकास वहां पहुंचे। उन्होंने एक क्षण देर किए बिना वर्दी में ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने महिला को तेज धारा से खींचकर बाहर निकाल लिया। महिला झाझा की रहनेवाली थी और मोकामा के तपस्वी घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। विकास बाढ़ अनुमंडल में बेलछी थाना अंतर्गत गोपालगंज गांव के रहनेवाले हैं।0
0
Report
Advertisement
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Sakti, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर सक्ती में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जनगणना निदेशालय रायपुर के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला और चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर याने 2 दिन का रहा। इस दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता और शुद्धता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर के एस पैंकरा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन में कीड़ा, हड़कंप मचा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है. इससे बच्चों के मिलने पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं. मामला सरैया प्रखंड के बहिलवारा रुपनाथ उत्तरी पंचायत के वार्ड-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 का है, जहां बुधवार को बच्चों के भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आयी. इसकी जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन केंद्र पहुंचे और हंगामा करने लगे. हालांकि जिन बच्चों ने भोजन किया था, वे सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को केंद्र पर चावल के साथ आलू-सोयाबीन की सब्जी बनायी गयी थी. बच्चों के अनुसार, सोयाबीन खराब होने के कारण उसमें छोटे-छोटे कीड़े थे. सहायिका मालती देवी ने जब बच्चों को भोजन दिया, तो कुछ बच्चों की नजर कीड़ों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर सुनैना देवी, सिंधु देवी समेत कई परिजन केंद्र पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जतायी और कहा कि बच्चों को नियमित रूप से मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है. जबकि घटना के समय केंद्र की सेविका रीता देवी अनुपस्थित थीं. जबकि सहायिका के मुताबिक पर्यवेक्षिका के केंद्र की जांच के लिए आने के दौरान सेविका कुछ समय के लिए वहां आयी थीं. केंद्र पर मौजूद बच्चों दिव्या कुमारी, सोनू कुमार, अनुष्का कुमारी, ऋषभ कुमार और शिवा कुमार ने भी भोजन में कीड़े दिखने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि केंद्र पर कभी-कभी भोजन ठीक से नहीं बनाया जाता और मेनू के अनुसार भी खाना नहीं दिया जाता है. उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण भोजन देने की बात कहने पर खर्च को लेकर भी जवाब दिया जाता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया. अब भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद केंद्र पर परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं. मामले में संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे धर्मपुरी महाराज नर्मदापुरम पहुंचे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- आपने पैदल नर्मदा परिक्रमा करते लोगों को तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी साधु को हाथों के बल मां नर्मदा की परिक्रमा करते देखा है आस्था, तपस्या और संकल्प की ऐसी ही हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है नर्मदापुरम से, जहां पहुंचे हैं पूज्य नागा साधु दिगंबर श्री धर्मपुरी जी महाराज महाराज की यह अनोखी परिक्रमा लोगों के बीच चर्चा کا विषय बनी हुई है। करीब एक साल से जारी इस कठिन यात्रा में महाराज हर दिन हाथों के बल कई किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। वीओ01- मां नर्मदा के प्रति अगाध श्रद्धा और जनकल्याण एवं विश्व शांति का संदेश लेकर निकले धर्मपुरी महाराज की साधना किसी को भी हैरान कर सकती है। नवंबर 2025 में अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब नर्मदापुरम पहुंच चुकी है। महाराज को देखने और उनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि महाराज सामान्य तरीके से पैदल नहीं, बल्कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब दो से तीन किलोमीटर तक हाथों के सहारे आगे बढ़ना अपने आप में बेहद कठिन साधना है। अमरकंटक से शुरू हुआ उनका सफर डिंडोरी, महाराजपुर, जबलपुर और नरसिंहपुर जैसे प्रमुख पड़ावों से गुजरते हुए नर्मदापुरम तक पहुंचा है। वीओ02- बताया जा रहा है कि मां नर्मदा की करीब 3,500 किलोमीटर की इस परिक्रमा को पूरा करने में सात से आठ वर्ष तक का समय लग सकता है। मां नर्मदा की महिमा और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकले धर्मपुरी महाराज की यात्रा अब देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। नर्मदापुरम में उनके पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं में उनके दर्शन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अब हर किसी की निगाह इस अनोखी साधना पर है कि महाराज अपनी इस लंबी परिक्रमा को कब पूरा करते हैं। बाइट(A1)- श्री धर्मपुरी महाराज बाइट(A2)- बबिता (श्रद्धालु ) बाइट(A3)- अनिल ( श्रद्धालु )0
0
Report
Advertisement
जयपुर: नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की गिरफ्तार, 1200 किमी पीछा के बाद पकड़
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नकबजन का जुलूस निकाला पुलिस ने शातिर नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की को सड़कों पर घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में सड़क पर पैदल घुमाया मालवीय नगर सेक्टर 9 में ही आरोपी नेसोने-चांदी के आभूषण और रोलेक्स कंपनी की घड़ी आदि चोरी किए थे पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को 1200 किलोमीटर पीछा करने पकड़ा गिरफ्तारी के बाद पुलिस मौका तस्दीक के लिए ले गई थी इस दौरान कॉलोनी वालों को संदेश दिया कि अपराधी बच नहीं पाएंगे0
0
Report
Bareilly के Hari Mandir में सामूहिक करवा चौथ से नई परंपरा बनी
Bareilly, Uttar Pradesh:करवा चौथ... पति की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए मनाया जाने वाला त्योहार। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। अमूमन, देश भर में करवा चौथ पर्व का उल्लास घरों तक सीमित रहता है। यानी सुहागिन स्त्रियां परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घरों में ही पूजा-पाठ आदि करती हैं। लेकिन बरेली के मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में करवा चौथ पर एक बेहद अनूठी परंपरा सालों से चला रही है। वह है सामूहिक करवा चौथ पूजा की। करवा चौथ को यह नई पहचान मिली सरहद पार से आकर बसे लोगों से। इसका अनुसरण करते हुए अब अन्य जगहों पर भी सामूहिक करवा चौथ पूजा का आयोजन किया जाने लगा है। आइए, जानते कैसे और कब पड़ी इस अनूठी परंपरा की नींव। हरि मंदिर में 1947 में जब देश आजाद हुआ तो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के चलते सरहद पार रहने वाले दर्जनों पंजाबी परिवार वहां से बरेली आकर बस गए। पाकिस्तान से आए परिवारों को यहां रेफ्यूजी कॉलोनी में सस्ते दामों में जमीन देकर बसाया गया, जो वर्तमान में मॉडल टाउन के नाम से जानी जाती है। करवा चौथ पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। बंटवारे के बाद उस वक्त सरहद पार से आए कुछ पंजाबी परिवारों ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाई। जिसने धीरे-धीरे सामूहिक करवा चौथ पूजा का रूप ले लिया। तब से अब तक हर साल हरि मंदिर में करवा चौथ पर इसी तरह सामूहिक रूप से भव्य आयोजन होता है। आजादी के कुछ सालों बाद तक मुहल्ले के कुछ परिवारों की महिलाएं ही सामूहिक पूजा करती थी, लेकिन बाद में साल-दर-साल रेफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती चली गई। पिछले कुछ सालों में परंपरा और भी बढ़ गई है। अब तो मॉडल टाउन के अलावा शहर के दूसरे मुहल्लों की भी महिलाएं मंदिर में पूजा करने आती हैं। एक हजार से अधिक महिलाएं करवा चौथ वाले दिन पूजा करने के लिए मंदिर आती हैं।0
0
Report
महोबा में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग की बड़ी छापेमारी, आरा मशीन सीज
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार और बिना लाइसेंस संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। डीएफओ के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की गई, जबकि बिना लाइसेंस चल रही एक आरा मशीन को सीज कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा है। वास्तव में महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में वन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएफओ देवाशीष जैना के निर्देशन में औचक अभियान चलाया गया। टीम ने श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननोरा के पास चितैया और ढुडैया गांवों के बीच तथा क्रेशर के पास बने लकड़ी के भंडारण स्थलों पर छापेमारी की। यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी के ढेर मिले, जिन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। टीम अब लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं श्रीनगर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ले में बड़े तालाब के पास बिना वैध लाइसेंस संचालित आरा मशीन भी पकड़ी गई। मौके से भारी मात्रा में नीम समेत अन्य लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने आरा मशीन को सीज करते हुए उसके पार्ट्स भी कब्जे में ले लिए हैं। डीएफओ देवाशीष जैना ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर टीम भेजी गई थी। मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी भी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मशीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जुर्माने की कार्रवाई होगी। सहयोग नहीं करने पर आगे एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व में एक नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी !
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नवंबर के प्रथम सप्ताह में जंगल सफारी शुरू होने की संभावना है । मारकुंडी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा तैयारियाँ युद्ध स्तर पर की जा रही है ।0
0
Report
करवा चौथ को लेकर उनियारा के बाजार में सुहागिनों की खास खरीदारी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उपखंड क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर बाजार में आई रौनक़, सुहागिन महिला - युवतियाँ करवा चौथ पर कर रही है विशेष खरीददारी, खरीददारी के चलते हुए दुकानों में हुई चहल पहल, बाजारों में महिलाओं की बडी हुई है भागीदारी, करवा चौथ महिलाओ के लिए है विशेष चौथः0
0
Report
जोगीवाड़ा व टोकवासा समेत आठ पंचायतों के सरपंच निर्विरोध निर्वाचित
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित साबला पंचायत समिति की जोगीवाड़ा पंचायत नई पंचायत बनी थी। इसके कारण ग्रामवासियों ने सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंच निर्विरोध बनाए। प्रेमिला मीणा जोगीवाड़ा की पहली महिला सरपंच बनीं और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। आसपुर पंचायत समिति की टोकवासा पंचायत में भी सरपंच से लेकर पूरे कोरम निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें संतोष मालीवाड़ सरपंच बने और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। साबला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोडीगामाड़ा में कांता मीणा, काब्जा में बंशीलाल मीणा, गोठडा में हेमलता निर्विरोध सरपंच बनीं। आसपुर पंचायत समिति की सकानी पंचायत में मंजू मीणा, वाडा घोड़िया में जितेंद्र मीणा और रामा पंचायत में लालूराम निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। कल 201 पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।0
0
Report
Advertisement
नवां गांव में साधु की हत्या, साथी साधु पर संदेह
Noida, Uttar Pradesh:नवां गांव में एक साधु की हत्या हुई। करीब 60 वर्षीय सीताराम दास की हत्या हुई, 9 महीने से गांव के जोहड़ में रहता था साधु। हमीरवास सतपाल बिश्नोई मौके पर पहुँचे। गांव के लोग और कई साधु नवा जोहड़ में पहुंचे। FSL टीम भी मौके पर पहुँच गई। साक्ष्य जुटाने में टीमें लगी हैं। एक साथी साधु पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
धौलपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा का बड़ा हमला: 600 किलो दूषित मावा नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर: दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर चला चाबुक 600 किलो दुर्गंध मारता मावा गड्ढा खोदकर कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा दल द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई मनियां क्षेत्र में कुसेडा खुर्द स्थित लक्ष्मीधर मावा प्लांट से मौके पर 600 किलो दूषित मावा और 45 किलो एक्सपायरी वनस्पति घी कराया गया नष्ट और प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर की गई कार्रवाई सीएमएचओ धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा लिए गए मावा-क्रीम के नमूने फूड इंस्पेक्टर पदम परमार सहित टीम रही मौजूद0
0
Report
खबर का मूल पाठ उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
