icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकुला में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंचकूला में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन. काबिलेजिक्र है कि देशभर के छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में आज पंचकूला में कांग्रेस पार्टी ने लघु सचिवालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की. कालका से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें छात्रों की मांगों पर सकारात्मक हस्तक्षेप करने और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की गई. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रिया में देरी और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है. ज्ञापन में नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है. नेताओं ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. कांग्रेस ने मांग की है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संसद में सार्थक चर्चा कर उचित निर्णय लिए जाएं तथा युवाओं के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपरफुटी के विरोध में शहापुर में हजारों विद्यार्थी-पालक रैली

Thane, Maharashtra:शहापूरात तरुणाईचा एल्गार | नीट पेपरफुटी विरोधात हजारो विद्यार्थी-पालक रस्त्यावर.. दिल्लीतील जंतर मंतरवर सोनम वांगचुक यांच्या उपोषणाचे पडसाद आता शहापूरातही उमटले आहेत. नीट पेपरफुटी प्रकरणी केंद्रीय शिक्षणमंत्री धर्मेंद्र प्रधान यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी शहापूरात हजारो विद्यार्थी आणि पालकांनी भर पावसात एल्गार पुकारला. हा मोर्चा थेट तहसीलदार कार्यालयावर धडकला. आंदोलकांनी धर्मेंद्र प्रधान यांच्या राजीनाम्याची मागणी करणारे निवेदन तहसीलदार यांना दिले. वपेपरफुटीमुळे विद्यार्थ्यांच्या भविष्याशी खेळ केला जात असल्याचा आरोप आंदोलकांनी केला. यावेळी पोलीसांकडून कडक बंदोबस्त ठेवण्यात आला आहे. जंतर मंतरच्या आंदोलनानंतर देशभरात उठलेल्या या लाटेचा भाग म्हणून शहापूरची ही निदर्शने महत्त्वाची मानली जात आहेत. प्रशासनाकडून पुढील कारवाईचे आश्वासन देण्यात आले आहे.
0
0
Report

टोंक के कबाड़ी बाजार में पुलिस दबिश, चोरी के सामान की तस्करी रोकी गई

Tonk, Rajasthan:टोंक पुलिस का कबाड़ी बाजार में बड़ा सर्च अभियान, कई गोदामों पर एक साथ दबिश एंकर...टोंक पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कबाड़ी बाजार में बड़ा सर्च अभियान चलाया। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने एक साथ कबाड़ियों के गोदामों और दुकानों पर दबिश दी। अचानक पुलिस के पहुंचने से पूरे कबाड़ी बाजार में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान चोरी के वाहनों और उनके पार्ट्स की पहचान के लिए परिवहन विभाग तथा टाटा कंपनी के तकनीकी कर्मचारी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अभियान में जिले के सात थाना क्षेत्रों के थाना अधिकारी, डीएसटी और एमटी टीम भी शामिल रही। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कई गोदाम संचालक अपने गोदाम बंद कर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम गोदामों की गहन तलाशी लेकर दस्तावेजों और संदिग्ध सामान की जांच कर रही है। अभियान देर तक जारी रहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते सड़क पर मारपीट, महिला के साथ अभद्रता

Farrukhabad, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश में सड़क पर बवाल! शिक्षक परिवार से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप फर्रुखाबाद में पुरानी रंजिश ने सड़क पर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक शिक्षक और उसके परिजनों पर महिला व उसके पति ने बीच सड़क मारपीट की। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फाड़ने, अभद्रता करने और घटना का वीडियो बना रही 10 वर्षीय बच्ची से मोबाइल छीनकर मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बीच सड़क उनके साथ मारपीट की गई। महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। वहीं, पूरी घटना का वीडियो बना रही 10 वर्षीय बच्ची से भी मारपीट कर मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया गया है。 पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद देर शाम ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बुधवार सुबह दोबारा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 मामला नबाबगंज थाने के नबादा पहाड़ पुर का
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर धाम गुरु पूर्णिमा महोत्सव: लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोरू पर हैं। आज से 29 जुलाई तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। धाम में श्रीमद्भागवत कथा, गुरु दीक्षा समारोह और गुरु-शिष्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अनुमान है कि करीब 5 लाख श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। खजुराहो SDOP मनमोहन सिंह बघेल और बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे के साथ पुलिस की विशेष टीम ने धाम परिसर का निरीक्षण किया। कथा मंच, पंडाल, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। खजुराहो एसडीओपी ने बताया कि हमने पूरे परिसर का निरीक्षण किया है। भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। धाम समिति के साथ मिलकर शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन कराने के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं。
0
0
Report

हनुमानगढ़ में हरियाणा नंबर की बाल वाहिनी बस सीज; तीन स्कूलों के बच्चे प्रभावित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिला पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए हरियाणा नंबर की एक बाल वाहिनी बस को सीज किया। जांच में सामने आया कि बस एक साथ तीन अलग-अलग स्कूलों के बच्चों को लेकर संचालित की जा रही थी। परिवहन विभाग की जांच में बस के पास वैध टैक्स, फिटनेस और परमिट तीनों ही नहीं मिले। साथ ही वाहन पर सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा हुआ था। कार्रवाई के दौरान विभाग ने टैक्स मद में 53,200 रुपए का चालान किया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 88 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने बस को मौके पर ही सीज कर दिया। विभाग का कहना है कि वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी नरेश पुनिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों और संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top