152002
फिरोजपुर में अचानक मौसम का बदलाव
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में हाल के दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने लोगों को राहत दी है। मौसम की इस बदलाव से क्षेत्रवासियों को गर्मी से निजात मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी साइबर फ्रॉड: चाइना तक फैले जाल, 7 आरोपी गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के प्रेमनगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क का बड़ा खुलासा कर 7 लोगों को अरेस्ट किया है, झांसी में चल रहे फाइनेंशियल फ्रॉड के तार चाइना और अन्य देशों तक भी फैले हुए हैं। ठगी करने वाले अपराधी आम लोगों के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर अपने पैसे को ठिकाने लगाते थे। छोटे बैंकों से जुड़े अकाउंट का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए का फ्रॉड हो रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आया रागिब साइबर फ्रॉड करने में आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर आईडी बनाता था। अपराधियों के पास से 8 मोबाइल, 1 सिम कार्ड, 1 चेकबुक, 4 एटीएम कार्ड, 4 करोड़ 35 लाख रुपए फ्रिज कराए गए, 114 बैंक खातों का विवरण भी मिला। इसके साथ ही 2 करोड़ 20 लाख 81 हजार युआन के लेनदेन का विवरण भी प्राप्त हुए, जिसकी कीमत 38 करोड़ रुपए है।0
0
Report
सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चला गया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा सिंहस्थ की तैयारी- ओंकारेश्वर में चला बुलडोजर, शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण खंडवा, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में प्रशासन ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की और कई कब्जे हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि आगामी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। ई-कार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए खाली कराई गई जमीन प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित ई-कार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए भूमि खाली कराई जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। सिंहस्थ 2028 को लेकर तेज हुई तैयारियां आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें पुलिस हाउसिंग, कंट्रोल रूम, लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रशासन इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे वेटिंग हॉल प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित वेटिंग हॉल्स हेतु चिन्हित स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा- खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि विकास परियोजनाओं के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
खरगोन पुलिस अलर्ट: बकरीदी के चलते सुरक्षा बढ़ी, ड्रोन-सीसीटीवी से नजर
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में बकरीदी को लेकर खरगोन पुलिस अलर्ट। संवेदनशील इलाकों में एस्ट्रा बल के साथ ड्रोन ,सीसीटीवी से रहेगी नजर। फिक्सविकेट , पेट्रोलिंग, सभी पक्षों से चर्चा के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसपी रविंद्र वर्मा ने सभी थानों और चौकियों के प्रभारियों को सुरक्षा के दिए आवश्यक दिशा निर्देश0
0
Report
Advertisement
2027 चुनाव से पहले UP में पोस्टर वार तेज, बदायूं कांड को लेकर प्रचार
Noida, Uttar Pradesh:2027 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वॉर छिड़ गया है...सपा सरकार में हुए बदायूं कांड को लेकर कन्नौज, लखनऊ समेत कई शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं. अब देखना होगा की इन पोस्टर पर समाजवादी पार्टी क्या पलटवार करती है0
0
Report
अमित शाह की हाई-लेवल बैठक खत्म, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बाहर आते दिखे
Bikaner, Rajasthan:अमित शाह की हाई लेवल बैठक के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारी बैठक से बाहर आते हुए0
0
Report
अमित शाह की हाई-लेवल बैठक के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बाहर निकलते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह की हाई लेवल बैठक के बाद सभी सुरक्षा एजेंसीयों से जुड़े अधिकारी बैठक से बाहर आते हुए0
0
Report
Advertisement
विकासनगर कैनाल बाईपास के गोदाम में आग, दमकल ने समय पर काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:वार्ड नंबर 1 कैनाल बाईपास स्थित एक गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। गोदाम के पास खड़ी बस को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
कुर्बानी के लिए दिशा-निर्देश: समुदाय और नगर निगम के बीच सहयोग
Noida, Uttar Pradesh:कुर्बानी को लेकर इस्लाइसी सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता सुफियान निज़ामी द्वारा बताया गया। कुर्बानी हर व्यक्ति जो करा सकता है उसपर वाजिब है (ज़रूरी है) सरकार ने जिस जानवर पर प्रतिबंध लगाया है उसपर कुर्बानी न कि जाए और हमारी कुर्बानी से किसी को परेशानी न होने पाए और जो कुर्बानी का मलबा हो वो नगर निगम की बताए जगह पर ही डाला जाए, मीरा रोड पर भी मुसलमानों को कुर्बानी करने दिया जाए लेकिन अगर नई शुरुआत है तो मुसलमान से कहना है कुर्बानी ऐसी जगह की जाए किसी को परेशानी न होने पाए।0
0
Report
260 किलो गांजे के साथ दो गाड़ियों से चोर लटके: चौकसी पुलिस ने ड्राइवर सहित पांच गिरफ्तार!
Sambalpur, Odisha:ଦୁଇଟି ଗାଡି ରୁ ୨୬୦ କେଜି ଗଂଜେଇ ଓ ମାରଣାସ୍ତ୍ର ସହ ବୌଦ୍ଧ ର ଜଗନ ମହାକୁଡ଼ କୁ ଗିରଫ କଲା ଚାରମାଳ ପୋଲିସ |ଗତକାଲି ଦୌଟି ଗାଡି ରେ ୨୬୦ କେଜି ଗଂଜେଇ ଚୋରା ଚାଲାଣ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଚାରମାଳ ପୋଲିସ ଗାଡି କୁ ଅଟକାଇବା ବେଳେ ଗୋଟିଏ ଡ୍ରାଇଭର ଫେରାର ହୋଇଯାଇଥିବା ବେଳେ ଆଉ ଗୋଟିଏ ଚାଳକୁ ଗିରଫ କରିଥିଲା ପୋଲିସ |ତା ନିକଟରୁ ଗୋଟିଏ ଦେଶୀ ବନ୍ଧୁକ ସହ ପାଞ୍ଚ ଟି ଜୀବନ୍ତ ଗୁଳି ଜବତ କରିଛି ପୋଲିସ |ଗଂଜେଇ ବୌଦ୍ଧ ରୁ ଛତିଶଗଡ଼ ଯାଉଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି |0
0
Report
Advertisement
ईद पर उदयपुरवाटी पुलिस ने भाईचारे की अपील के साथ शांति बनाए रखने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:ईद पर्व को लेकर उदयपुरवाटी थाने में शांति समिति की बैठक थानाधिकारी रामपाल मीणा ने सीएलजी सदस्यों साथ की चर्चा ईद पर भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भी हुई चर्चा आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उदयपुरवाटी पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी रामपाल मीणा ने की। बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ईदगाह और क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा कराने तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ सामग्री से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बे की यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर थानाधिकारी ने संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
जालौन में बिना सूचना बिजली कटौती, गर्मी से ग्रामीण हलकान, प्रशासन से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बिजली विभाग ने बिना सूचना के पूरे गांव की काटी बिजली, भीषण गर्मी के बीच पूरे गांव की बिजली कटने से बिलबिलाए ग्रामीण, गांव की बिजली न आने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर खंभों से केबिल काटने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से की मामले की शिकायत, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुलदा मदारपुर गांव का मामला।0
0
Report
चित्रकूट में गौ-राष्ट्र यात्रा ने हिन्दू समाज में जागरूकता का संदेश दिया
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड-चित्रकूट की धर्मनगरी में उस वक्त माहौल पूरी तरह गौमय हो गया… जब जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-राष्ट्र धर्मयुद्ध यात्रा शहर पहुंची। ढोल-नगाड़ों… पुष्प वर्षा… और जय श्रीराम के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। संतों, धर्माचार्यों और हिंदू संगठनों की भारी भीड़ ने पूरे चित्रकूट को भगवामय कर दिया। सत्संग भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान देते हुए कहा—“यह यात्रा सिर्फ गोरक्षा के लिए नहीं… बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से हमें पता चल रहा है कि कौन असली हिंदू है… और कौन नकली हिंदू…” उन्होंने साफ कहा कि अब लड़ाई केवल आस्था की नहीं… बल्कि गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की है। शंकराचार्य ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा तक जाएगी… और इस बार चुनाव भी गौमाता के नाम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा—“एक-एक वोट गाय को बचाने के नाम पर पड़ेगा… जो गौमाता की बात करेगा… वही देश की बात करेगा…” शंकराचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है… और सरकार को देश की मूल समस्याओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए। सभा में उस समय जोरदार जयघोष गूंज उठा… जब शंकराचार्य ने कहा—“जो कहे माई… वो है हमारा भाई… गईया जिसकी मइया… वो हमारा भैया… और गईया जिसकी गाय नहीं है… वो है कसाई…” उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहयोग और सम्मान का ऐलान किया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा समेत कई संत, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहे। बाइट- जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मुस्तफाबाद में गर्भवती नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से मौत
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया। थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर-19 में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से मकान की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। जानकरी के मुताबिक, मृतका ने तीन महीने पहले अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में सोना और नकदी की मांग की गई, जिसके कारण उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका गर्भवती भी थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावित हो रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। शव पीएम के लिए भेजा गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ऋषिकेश में गंगा में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद, सतर्क रहें
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग ऋषिकेश: गंगा नदी में डूबे दूसरे युवक मोहम्मद फैज़ान का शव मिला。 पशुलोक बैराज से SDRF की टीम ने बरामद किया युवक का शव。 21 मई को डबल ट्रिपल बीच पर नहाते समय डूबे थे दो युवक。 मोहम्मद कैफ का शव दो दिन पहले ही साधु समाज घाट से हुआ था बरामद。 SDRF की अपील : गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, सुरक्षित स्थानों पर ही नहाएं।0
0
Report
इंदिरा भवन में कर्नाटक कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म, उम्मीदवारों का ऐलान अभी बाकी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARNATAKA CONGRESS LEADERS MEETING CONCLUDES AT INDIRA BHAWAN/ VISUALS/ K C VENUGOPAL (CONGRESS) PRESS CONFERENCE KC Venugopal आज एक लंबी मीटिंग हुई कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल जी के साथ राज्यसभा और MLC चुनाव के बारे में सिर्फ चर्चा हुई अन्य राज्यों के साथ कर्नाटक के दो राज्यसभा उम्मीदवारों और एमएलसी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा सीएम बदलने को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई0
0
Report
Advertisement
