152001
फिरोजपुर में दुकानदारों ने सड़क जाम किया, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में गुंडागर्दी का एक नया मामला सामने आया है। पत्थर लगाने में हुई देरी को लेकर एक हार्डवेयर दुकान पर हमला किया गया। हमले का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया है। हमले के बाद दुकानदारों ने गुस्से में आकर खाई अड्डा रोड को जाम कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंडक नदी के तटबंध में आई दरार, बढ़ सकता है संकट...
Mainpura, Bihar:बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है। पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।0
0
Report
सांगोद के मंडीता गांव में बिज्जू मकान में घुसा, वनकर्मी को काट लिया; रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Kota, Rajasthan:सांगोद के मंडीता गांव में मकान में घुसा बिज्जू, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी को काटा, मची अफरा-तफरी गांव में दहशत, सांगोद (कोटा) उपखंड के मंडीता गांव में बीते 4-5 दिनों से घूम रहा बिज्जू सोमवार देर रात को रिहायशी मकान में घुसा, जिससे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, भाजपा नेता दीपक नागर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी हितेश शर्मा और प्रताप सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान बिज्जू ने एक वनकर्मी के हाथ पर काट लिया। कर्मचारी ने बमुश्किल हाथ छुड़ाया, जिसके बाद टीम ने बिज्जू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।0
0
Report
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट फ्रॉड: SP ने गिरफ्तारी और फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: SP निहारिका तोमर ने कहा, श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में विगत वर्षों में देखने को मिला कि लोगों के साथ हेली टिकट फ्रॉड किया जा रहा है। हमारे द्वारा इस यात्रा से पहले ही एक सेल का गठन किया गया था जो लगातार हेली टिकट फ्रॉड के विरुद्ध काम कर रहे हैं और अभी तक इस टीम द्वारा लगभग 650-700 फर्जी प्लेटफॉर्म्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कई अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। अगस्त में CM हेल्पलाइन 1905 पर महाराष्ट्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता करण गुजवाल ने बताया था कि उनके साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है... इसमें त्वरित संज्ञान लिया गया... हमने राहुल थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और बैंक संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी इसमें प्रकाश में आए हैं। उनकी भूमिका पर हमारे द्वारा अभी विवेचना की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम सदन आज दोपहर 2 बजे बैठक करेगी; बहस की उम्मीद
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी MCD मुख्यालय में आयोजित होगी सदन की बैठक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान हंगामे के आसार बैठक में विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पर चर्चा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस की संभावना0
0
Report
शूटर सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली शूटर सुरुचि फोगाट को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर बधाई दी。0
0
Report
दानापुर में भ्रष्ट एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर और पत्नी स्वीटी कुमारी की संपत्ति जब्त
Danapur, Bihar:पटना में भ्रष्ट एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और दानापुर सब रजिस्टार पत्नी स्वीटी कुमारी के घर से निगरानी विभाग ने 12 घंटे चली सर्च अभियान के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को जप्त जप्त प्रॉपर्टी में कैश सोने के गहने, जमीन के कागजात और कीमती 48 घड़ी है शामिल, पति-पत्नी की बढ़ सकती है मुश्किल.0
0
Report
Advertisement
पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे आप नेता, प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग
New Delhi, Delhi:दोपहर 1 बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर जाएँगे आप नेता. कमिश्नर से मुलाकात कर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की करेंगे मांग. आपकी माँग मंत्री प्रवेश वर्मा की गिरफ़्तारी हो. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पर पहुंचकर, मंत्री परवेश वर्मा पर FIR की माँग करेंगे.0
0
Report
SDRF की देवदूत टीम: बाढ़ में फंसे ढाई सौ लोग सुरक्षित बच निकले
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां SDRF की टीम बाढ़ पीड़ितों के बीच देवदूत बनकर उतरी है। जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 में SDRF की टीम फ़रिश्ता बनकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची। करीब एक बोट से ढाई सौ लोगों का SDRF ने सफल रेस्क्यू किया। बाढ़ में फंसे एक मरीज और शिशु का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जरलपुर खुटवानिया में दो दिन से फंसे ट्रैक्टर पर दर्जनों लोगों का टीम ने सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। एक दर्जन महिलाएं बच्चों सहित दो दिन से बिना खाना खाये बाढ़ के बीच एक ट्रैक्टर पर फंस शरण ली थी; आज SDRF की टीम ने उनका सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। महिलाओं ने टीम को धन्यवाद दिया। महिलाओं ने बताया कि दो दिन से बिना खाना खाये फंसी थीं; पानी अचानक बढ़ गया और निकलना मुश्किल हो गया था। जिंदगी जैसी उम्मीद छोड़ दी थी; ऐसे में फरिश्ता बनकर SDRF टीम पहुंच कर बचा लिया। SDRF के जवानों ने बताया कि सिर्फ एक बोट से लगभग ढाई सौ लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया जिसमें दो मरीज थे जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। महिलाओं सहित बुजुर्ग बच्चे जानवर सभी का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया। ग्राउंड जीरो जायजा लिया।0
0
Report
FBI ने गोल्डी बराड़ को 10 वांटेड में दर्ज किया, 1 मिलियन डॉलर इनाम
Noida, Uttar Pradesh:एक अहम घटनाक्रम में, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मंगलवार को भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, को अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की लिस्ट में शामिल किया। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की। FBI के नोटिस के अनुसार, सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के नॉर्थ अमेरिकन लीडर के तौर पर उसकी भूमिका के लिए वांटेड घोषित किया गया है। इस ग्रुप का संबंध अमेरिका और कनाडा में हुए कई हिंसक अपराधों से बताया जाता है.0
0
Report
Advertisement
MCD ने 12 जोनों में 29 ध्वस्तीकरण कार्रवाइयाँ, 10 संपत्तियाँ सील
New Delhi, Delhi:सभी 12 जोनों में चलाए गए अभियान के तहत 29 ध्वस्तीकरण कार्रवाई\n10 संपत्तियां सील, जबकि 7 ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए\n\nहरि नगर, विकासपुरी, डाबरी मोड़, शकरपुर, गांधी नगर, मधु विहार समेत कई इलाकों में कार्रवाई\n\nMCD ने कहा—नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जोनों में निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी0
0
Report
प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवान की तत्परता से महिला की जान बची
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से बची महिला की जान, ट्रेन पर चढ़ते समय महिला का पैर फिसला तो आरपीएफ जवान ने ट्रैक पर जाने से बचाया, आरपीएफ जवान की तत्परता के चलते महिला को ट्रैक पर जाने बचाया गया, सीसीटीवी कैमरे में महिला को जंक्शन पर बचाने की घटना हुई कैद। NCR के ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से प्रयागराज जंक्शन पर एक महिला यात्री की जान बचाई गई। घटना 27 सितम्बर 2026 की है, जब गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-01 से प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिर गई। प्लेटफार्म पर ड्यूटी में तैनात स्टॉफ द्वारा तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान स्टाफ की नजर पड़ी कि एक अन्य महिला यात्री ट्रेन के नीचे चली गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ द्वितीय बटालियन के ASI महेश कुमार हरितवाल, आरक्षक प्रवेश कुमार एवं आरक्षक बसंत ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद जवानों ने अदम्य साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन के नीचे गई महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। यह पूरी कार्रवाई 22:11 बजे से 22:16 बजे तक, मात्र 05 मिनट में पूरी की गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरपीएफ के जवानों ने किस तरह से अदम्य साहस दिखाते हुए महिला यात्री को बचाने का कार्य कर रहें हैं।0
0
Report
दिल्ली: BLO घर जाकर दस्तावेज लेगा, अब वोटर ERO/AERO ऑफिस नहीं जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:जिन वोटरों को दस्तावेज़ जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, BLO उनके घर जाकर दस्तावेज़ लेंगे। अब वोटरों को सुनवाई के लिए ERO/AERO ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं है: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली।0
0
Report
Advertisement
खरगोन के अंजुमन नगर में दो समुदायों के बीच मारपीट, 10 घायल
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के अंजुमन नगर में आपसी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया जमकर पथराव. पथराव में 10 लोग घायल, घायलो को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. सभी की हालत स्थिर, उपचार जारी. विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर जमा भीड़ को मुनादी कर हटाया. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कराया ऐलान. दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी. कोतवाली थाना क्षेत्र के रात्रि में अंजुमन नगर की घटना।0
0
Report
नेपाल के बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज कम होने के बाद सोहगीबरवा इलाके में जलस्तर लगातार घट रहा
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा क्षेत्र में नेपाल से नारायणी बैराज में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पैदा हुई बाढ़ की स्थिति में अब राहत की खबर है। बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज कम होने के बाद इलाके में जलस्तर लगातार घट रहा है लेकिन अभी भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। वी/ओ- बीते दिनों नेपाल के पहाड़ों में हुई लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था । वाल्मीकि बैराज से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के कारण नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित सोहगीबरवा क्षेत्र में एडीएम ने नाव के जरिए पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नारायणी बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद क्षेत्र में जलस्तर में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है। प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन पहुंचाने के लिए क्षेत्र में चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। वहीं नावों के जरिए ग्रामीणों तक राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। बाइट- डॉ प्रशांत कुमार, एडीएम वी/ओ- फिलहाल जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों को राहत मिली है लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेंगे।0
0
Report
झांसी मंडल के खजुराहो स्टेशन पर स्मार्ट HSD सिस्टम शुरू
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। झांसी मंडल के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे का पहला स्मार्ट फ्लीट कार्ड आधारित बाउजर HSD ऑयल डिलीवरी सिस्टम शुरू किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में शुरू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन में समय और संसाधनों की बचत के साथ ईंधन आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है। नई व्यवस्था के तहत पावर कार में प्राथमिक अनुरक्षण के दौरान ही HSD ऑयल यानी हाई स्पीड डीजल की फ्यूलिंग की जा सकेगी। अभी तक आवश्यकता पड़ने पर एनरूट स्टेशन पर ईंधन भराने के लिए अतिरिक्त ठहराव की जरूरत पड़ सकती थी। इससे ट्रेन के परिचालन समय पर असर पड़ने और संभावित विलंब की स्थिति बन सकती थी। स्मार्ट HSD डिलीवरी सिस्टम शुरू होने से इस प्रक्रिया को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट फ्लीट कार्ड आधारित बाउजर प्रणाली के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। पावर कार के प्राथमिक अनुरक्षण के समय ही ईंधन उपलब्ध होने से ट्रेन को रास्ते में केवल ईंधन भराने के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ेगा। इससे परिचालन में समय की बचत होने और ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इसका प्रत्यक्ष लाभ यात्रियों को भी मिल सकता है, क्योंकि अतिरिक्त ठहराव कम होने से यात्रा अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू ईंधन की लागत में संभावित कमी भी है। रेलवे द्वारा HSD ऑयल की फ्यूलिंग मार्केट रेट पर किए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे ईंधन के स्टोरेज, परिवहन तथा उससे जुड़ी अन्य लॉजिस्टिक लागत में बचत होने की संभावना है। रेलवे के आकलन के अनुसार इस व्यवस्था से प्रति लीटर लगभग 15 रुपये की बचत होने की संभावना है। ईंधन प्रबंधन की प्रक्रिया में सुधार से रेलवे के परिचालन खर्च को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही संसाधनों के बेहतर उपयोग और परिचालन अनुपात में सुधार की दिशा में भी यह पहल उपयोगी मानी जा रही है। ईंधन की आपूर्ति को एक निर्धारित और स्मार्ट प्रणाली से जोड़ने से निगरानी तथा प्रबंधन प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। खजुराहो स्टेशन पर शुरू की गई यह व्यवस्था झांसी मंडल में रेलवे के परिचालन को अधिक कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्मार्ट तकनीक आधारित ईंधन प्रबंधन से समय, ईंधन और लॉजिस्टिक संसाधनों की बचत पर जोर दिया गया है। रेलवे के अनुसार इस तरह की व्यवस्था से एक ओर परिचालन लागत कम करने में सहायता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव को कम कर यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खजुराहो रेलवे स्टेशन पर इस प्रणाली की शुरुआत को ईंधन प्रबंधन में तकनीक के उपयोग और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इसके माध्यम से होने वाली बचत और परिचालन लाभ से रेलवे को आर्थिक तथा समय दोनों स्तरों पर फायदा मिलने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
