फिरोजपुर में पराली जलाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किए 114 केस
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में पराली जलाने के मामलों में पुलिस ने 114 के करीब केस दर्ज किए हैं। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो महीनों से किसानों को जागरूक कर रहे हैं ताकि वे पराली को न जलाएं। कई किसान धान फसल की कटाई के बाद बचे हुए पराली को जला रहे हैं, जिससे वातावरण खराब हो रहा है। एसएसपी ने इस समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
