152002
फिरोजपुर में लोगों को गर्मी से मिली राहत
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के दौरान, लोग अपने सफर पर जाते हुए भी दिखाई दिए। पंजाब के जिला फिरोजपुर में आज फिर तेज बारिश हुई, जिससे न केवल गर्मी से राहत मिली, बल्कि सड़कों पर पानी भी जमा हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम रेलवे ने गांधी जयंती पर बेमिसाल परेड का आयोजन किया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती का दिन रेलवे में बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया, सुबह रतलाम डीआरएम कार्यालय से स्टॉफ के साथ परेड निकाली गई, जिसमें महात्मा गांधी और भारत माता की झांकी भी रही0
0
Report
बस्ती में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन बस्ती यूपी बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से सनसनी फैल गई है। परिजनों की तहरीर के मुताबिक, 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का घटना को अंजाम देने में जितेंद्र राजभर और उसके साथियों पर आरोप लगाया गया है आरोप है कि घटना के बाद आरोपी नाबालिग को रानीपुर बाबू चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। बताते हैं कि यहाँ नाबालिग गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी ,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को इलाज के लिए गौर सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। परिजनों की ओर से गौर थाने में जितेंद्र राजभर और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपों की पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस विवेचना के आधार पर होगी। नाबालिग के साथ हुई कथित घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।गौर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा यह पूरा मामला है। बाइट स्वर्णिमा सिंह0
0
Report
36 साल सेवा के बाद सिमुलतला थाना के चौकीदारों को ससम्मान विदाई
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला थाना परिसर में 36 साल तक सेवा देने वाले चौकीदार नरेश यादव और सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होने पर थाना प्रभारी रूबी कुमारी ने उन्हें ससम्मान विदाई दी। दोनों चौकीदार वर्ष 1990 से थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लंबे सेवाकाल के बाद दोनों की विदाई के मौके पर थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरअसल, थाना प्रभारी रूबी कुमारी ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ दोनों चौकीदारों को विदाई दी, वह कार्यक्रम की खास चर्चा का विषय रहा। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर दोनों को सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की। अंगवस्त्र, फूलमाला, छाता, ब्रीफकेस और मिठाई देकर सम्मानित करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। लिहाजा, सिमुलतला थाना परिसर में आयोजित यह विदाई समारोह महज औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक यादगार आयोजन बन गया। थाना प्रभारी की इस पहल की मौजूद लोगों ने भी सराहना की। दोनों चौकीदारों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और इस सम्मान के लिए थाना प्रभारी का आभार जताया। कार्यक्रम में गायक पंकज साहनी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि अभिनेता राजन कुमार ने मंच संचालन किया। मौके पर कल्याणपुर के सरपंच श्रीधर पंडित, दिनेश्वर पांडेय, नरसिंह पोद्दार, सब-इंस्पेक्टर नीलम कुमारी, भिखारी ठाकुर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के कतरास में रेलवे फाटक पर कार टकराई, आग लगने से दो घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र NH 32 लिलौरी मन्दिर स्थान शाखाटाड़ स्थित धनबाद रेल डिवीजन के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बोकारो की ओर से आ रही एक लग्जरी कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। कार सवार बाल बाल घटना में बचा गया। घटना में कार में सवार दो लोग घायल हुए है। कतरास थाना की गश्ती दल मौके पर पहुँच कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाल इलाज के लिये धनबाद अस्पताल भेज दी। पुलिस अग्निशमन को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल वाहन पहुँची। हालांकि तब तक कार जलकर खाक हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों और घटना से संबंधित अन्य जानकारी की जांच की जा रही है। बीच सड़क से कार को पुलिस हटवाई जिसके बाद आवाजाही सुचारू हुआ। वही रेलवे फाटक से जाने वाले वाहन चालकों ने बताया कि फाटक पहुँचने पर एक कार जल रही थी। कार में दो लोग थे। पुलिस कार सवार को अस्पताल इलाज के लिये भेज दी।0
0
Report
गोविंदगढ़ के बलेखन मोड़ पर कार-ट्रैक्टर भिड़ंत, पांच घायल
Jaipur, Rajasthan:गोविंदगढ़ के बलेखन मोड़ पर देर रात सड़क हादसा कार-ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोग घायल टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त सभी घायलों को चौमूं के निजी अस्पताल में कराया भर्ती गोविंदगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बलेखन मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर के बाद कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में सभी लोग जेतुसर-गुढ़ा क्षेत्र के रहने वाले थे जो सांवरिया सेठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलेखन मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए चौमूं के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ सभी घायलों का उपचार शुरू किया गया।0
0
Report
नारायणपुर: रावघाट माइंस में वाहन के सामने आया तेंदुआ, कुछ देर रुककर जंगल में लौटा
Narayanpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित रावघाट खनन क्षेत्र में एक वाहन के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से हड़कंप मच गया। भारी मशीनों के शोर और चौंधियाती रोशनी के कारण रास्ता भटका यह तेंदुआ कुछ देर वाहन की रोशनी के सामने शांत बैठा रहा और फिर सुरक्षित जंगल की ओर लौट गया। इस घटना ने एक बार फिर खनन गतिविधियों और वन्यजीव आवासों के टकराव को रेखांकित किया है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन और इन मूक प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।0
0
Report
Advertisement
संभल के चंदौसी में मंत्री गुलाब देवी ने मनाई गांधी जयंती, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल के चंदौसी में मंत्री गुलाब देवी ने मनाई गांधी जयंती, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश चंदौसी में गांधी जयंती के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने सड़क पर स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
157वी गांधी जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम हजरतगंज चौराहे पर मुख्यमंत्री पहुंचे गांधी प्रतिमा पर माल्याप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ 157वी गांधी जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर कार्यक्रम 10 बजे सीएम योगी करेंगे गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित गांधी जी का पसंदीदा भजन का होगा गायन स्कूली बच्चे रघुपति राघव राजा राम भजन का करेंगे गायन कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल,विधायक राजेश्वर सिंह,विधायक जयदेवी कौशल,पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा,राज्यसभा सांसद बृजलाल उपस्थित0
0
Report
महराजगंज थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तारी का विवरण:* • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: सूरज निषाद पुत्र बालकेश, निवासी ग्राम मुहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 23 वर्ष)। *आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग:* • मु०अ०सं० 291/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1. उ०नि० आदर्श सिंह — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज 2. का० दुर्गेश यादव — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज 3. का० आदर्श तिवारी — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज0
0
Report
Advertisement
पंचकुला पंजाब भाजपा की बैठक दूसरे दिन सक्रियता साथ जारी; सतीश पूनिया भी शामिल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में पंजाब भाजपा की बैठक का दूसरा दिन Silsila जारी है। पंचकूला में आयोजित बैठक में हरियाणा के पूर्व प्रभारी सतीश पूनिया पहुंचे। पंचकूला में पंजाब भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आज दूसरे दिन भी सिलसिला जारी है। पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया भी बैठक में शामिल होने के लिए पंचकूला पहुंचे। बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
हांसी पुलिस की ईमानदारी से बना मिसाल: खोया पर्स मालिक तक पहुंचाने वाला काम
Hansi, Haryana:हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया हांसी। हांसी पुलिस की ईमानदारी और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस हवलदार उदयवीर सिंह को सड़क पर एक पर्स मिला था। पर्स में नकदी के साथ युवक के महत्वपूर्ण पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। हवलदार उदयवीर सिंह ने पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क किया।हवलदार उदयवीर सिंह हांसी पहुंचे और पर्स उसके असली मालिक पवन को सौंप दिया。 पर्स वापस मिलने के बाद पवन ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और गलती से उसका पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में नकदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान था। पर्स वापस मिलने पर उसने जांच की तो उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला। पवन ने हवलदार उदयवीर सिंह का धन्यवाद किया और हांसी पुलिस का आभार जताया। उदयवीर सिंह هवलदार ने बताया कि मुझे सड़क पर यह पर्स मिला था। पर्स में पहचान पत्र और पैसे थे। पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक से संपर्क किया और पर्स उसके मालिक को वापस कर दिया। मेरा काम ही यही है कि जो सामान मिला है, उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए। यह मामला पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली और ईमानदारी की मिसाल पेश करता है। ऐसे प्रयास पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण: मंत्री ने मेडिकल कैंप और राहत किट वितरित किए
Motihari, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी। इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।0
0
Report
Advertisement
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह
Mahuwa, Uttar Pradesh:महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित* महराजगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाइन, महराजगंज में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग का दायित्व है कि इन आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, एकता एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए कार्य करे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
जमीन बंटवारे को लेकर बल्लभगढ़ में परिवार के भीतर हिंसक झगड़ा, दो घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों में हुआ भयंकर झगड़ा फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच भयंकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल मामले में झगड़े के सही कारणों, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.0
0
Report
गांधी जयंती के मौके पर बांसवाड़ा में स्वच्छता संदेश के साथ कार्यक्रम
Banswara, Rajasthan:गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मूर्ति के समीप बांसवाड़ा शहर में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्काउट-गाइड के बच्चे मौजूद रहे। नगर परिषद सभापति मुकेश रावत भी कार्यक्रम में पहुँचे। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर विशेष संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प दिलाया। गांधी जयंती कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी सहभागिता की। इस दौरान गांधीजी के स्वच्छता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
