152002
फिरोजपुर में मनाया गया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीद उधम सिंह भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। यह कार्यक्रम देशभर में मनाए जा रहे शहीदी दिवस का हिस्सा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओखला के आली गांव में 1800 घर खाली कराने के नोटिस पर हलचल
Noida, Uttar Pradesh:ओखला विधानसभा क्षेत्र के आली गांव इलाके में करीब 1800 घरों को खाली करने का नोटिस देने का मामला * कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना * “25 हजार लोग उजड़ेंगे तो जाएंगे कहां?”—देवेंद्र यादव * 1800 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध * बिना पुनर्वास के गरीबों को न उजाड़ने की मांग * कांग्रेस की मांग—‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ नीति के तहत वैकल्पिक आवास मिले * देवेंद्र यादव ने आली गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की * देवेन्द्र यादव _मुआवजे और वैकल्पिक आवास के बिना कार्रवाई तुरंत रोकी जाए0
0
Report
दरभंगा में NDA प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, आशीर्वाद सभा में नेता जुटे
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय के साथ जदयू के प्रत्याशी ने भी नामांकन किया। इस मौके पर आयोजित आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए के नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर प्रथम वरीयता का मत मांगेगा। वहीं, संजय झा ने भी एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
विषैले सांप के डसने से अरवल में दो मासूम भाई-बहन की मौत
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के शहर तेलपा थाना अंतर्गत महावीरगंज गांव में जहां विषैले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीम बिंद के 10 वर्षीय बच्ची और उसका 5 वर्षीय भाई घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों को विषैले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की जांच की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातم पसरा हुआ है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन आर्य भट्ट ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया गया।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव की रणनीति पर कांग्रेस की अहम बैठक, गहलोत-डोटासरा-जूली जुटे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन आज अशोक गहलोत के आवास पर हुई अहम बैठक गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली पहुंचे गहलोत के आवास तीनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक हुई चर्चा पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर हुआ गहन मंथन संगठन और चुनावी तैयारियों पर भी हुई चर्चा गहलोत, डोटासरा और जूली ने बनाई चुनावी रणनीति0
0
Report
करौली पुलिस कॉग्निबेरा T20 से युवाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाएगी
Karauli, Rajasthan:जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - युवाओं को पुलिस से जोड़ने और नशे, साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए करौली पुलिस ‘कॉग्निबेरा T20 करौली पुलिस लीग’ आयोजित करने की तैयारी कर रही है। प्रतियोगिता दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसमें यूसीएलजी के सदस्य, सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी थानों से पुलिस अधिकारी और युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूसीएलजी के गठन, युवाओं को पुलिस से जोड़ने, नशे के कारोबार पर रोक, साइबर अपराध और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 19 थानों में यूसीएलजी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और पुलिस के साथ उनका सहयोग बढ़ाना है। प्रतियोगिता को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में थाना स्तर पर क्रिकेट टीमें बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक थाने से चार-चार यूसीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों को आयोजन समिति से जोड़ा गया है। ये सदस्य युवाओं को टीमों से जोड़ने और थाना स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराने में सहयोग करेंगे। पुलिस के अनुसार प्रतियोगिता के जरिए युवाओं के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने और अपराध रोकने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, करौली एएसपी रामकुमार कस्वां, हिंडौन एएसपी डॉ. कमल राम, करौली डीएसपी किशोर भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
हरियाणा में तापमान बढ़ा, 7–12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ की हल्की बारिश की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:वेदर अपडेट हिसार-1. तापमान में उछाल: पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से पिछले 4-5 दिनों में हरियाणा का दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4°C और रात का तापमान 2 से 3°C अधिक दर्ज किया गया है।2. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का असर: पहला विक्षोभ 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक (मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश और अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी) तथा दूसरा विक्षोभ 10 से 12 अक्टूबर के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादलवाई, हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश लाएगा।3. मौसम में आगे का बदलाव: 10 से 12 अक्टूबर की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक: 100 दिवसीय योजना पर शहरों में सफाई-लाइटिंग सुधार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-निकाय प्रमुखों के साथ सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 100 दिवसीय कार्ययोजना पर किया मंथन सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा सुनियोजित शहरी विकास से विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा दीपावली से पहले शहरों में सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था हो दुरुस्त UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे मौजूद नगर निगमों के मेयर, CS वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे नगर निकायों के सभापति, उप सभापति, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष VC के माध्यम से जुड़े0
0
Report
गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर में युवक अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के मामले में police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को पीड़ित ने शिकायत दी थी कि देवेंद्र गिरि, उसके बेटे तनिष्क और मयंक तथा सुमित गिरि ने उसके करीब 26 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और युवक की बरामदगी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने उसी दिन नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों की ब्रेजा कार से बरामद कर लिया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2) और 352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने 3 अक्टूबर को चारों आरोपियों देवेंद्र गिरि (45), तनिष्क (21), मयंक (19) और सुमित (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी शिकायतकर्ता के घर गई थी, जिससे नाराज होकर वह अपने बेटों और भांजे के साथ वहां पहुंचा और युवक को जबरन कार में बैठाकर ले गया था। नहर के पास पुलिस से घिरने पर आरोपी युवक को कार में छोड़कर फरार हो गए थे0
0
Report
छतरपुर में श्रद्धांजलि सभा विवाद SP कार्यालय तक पहुंचा, अजय तिवारी पर आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला मुख्यालय में सवर्ण समाज की श्रद्धांजलि सभा को लेकर विवाद गहरा गया है और मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी के खिलाफ गाली-गलौज और फर्जी संगठन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल 18 फरवरी को सवर्ण समाज के सांसद और मंत्रियों के लिए अदालत के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि भोपाल के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में के.के. खनेजा ने पोस्ट डाल दी कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजय तिवारी ने किया है। प्रशांत शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का नेतृत्व बुद्धिजीवियों ने किया था, अजय तिवारी का कोई लेना-देना नहीं था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय तिवारी ने उन्हें फोन पर और ग्रुप में दो कौड़ी के टुच्चे और कुएं का मेंढक जैसी गालियां दीं। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग संगठन चलाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय तिवारी खुद शासकीय कर्मचारी, संविदा इंजीनियर हैं लेकिन खुद को समाजसेवी बताकर संगठन चला रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है और जनता को भ्रमित करने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर: अभी विवरण उपलब्ध नहीं
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
शाहजहांपुर में सुरेश कुमार खन्ना की रिकॉर्ड नौवीं जीत: विकास मॉडल पर टिके प्रशासन का मजबूत चेहरा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर वैसे तो कई नेताओं और विधायकों की अपनी अपनी अलग पहचान है। कोई बाहुबली है तो कोई धन कुबेर है। शाहजहांपुर विधानसभा से एक ऐसे विधायक हैं जिनका रिकॉर्ड पूरी एशिया में सबसे अलग है। वो नाम है सुरेश कुमार खन्ना उम्र लगभग 74 वर्ष। शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे ताकतवर मंत्री है जिनके पास संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री का प्रभार है। इन विधायक की खासियत यह है कि यह 1989 से अब तक लगातार नौ बार से विधायक है चुने जाते रहे हैं। एक ही विधानसभा और एक ही पार्टी से लगातार विधायक बना अपने आप में किसी गिनीज बुक रिकॉर्ड से कम नहीं है। लोग इसे सुरेश कुमार खन्ना की लोकप्रियता मानते हैं और उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। सुरेश कुमार खन्ना खत्री बिरादरी से आते हैं और उनका वोट बैंक महज 1.5 प्रतिशत है। लेकिन हर बार वह अपने प्रतिद्वंद्वी से बड़े अंतर पर जीते हैं। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर विधानसभा से हमेशा विधायक चुने गए हैं। इस बार उनका यह दसवां चुनाव है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपूर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। मुख्य परिणाम विवरण: सुरेश कुमार खन्ना (विजेता) भाजपा (BJP) 1,09,942 49.3%; तनवीर खान (निकटतम प्रतिद्वंद्वी) सपा (SP) 1,00,629 45.1%; सर्वेश चंद्र धांधू बसपा (BSP) 8,726 ~3.9%; पूनम पांडे कांग्रेस (INC) 1,1.382 ~0.6%; जीत का अंतर: 9,313 मत। विकास कार्यों की सूची: 1 הनुमत धाम 2 नगर निगम 3 शाहजहांपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी 4 शहीद पार्क 5 न्यू ककरा सिटी 6 अटल ऑडिटोरियम 7 गांधी भवन का नया लुक 8 SDA 9 महानगर बनने के बाद अच्छे अच्छे ग्रांड आर्क जैसे होटल खुलना 10 महानगर बनने के बाद मॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 11 एसO एसO कॉलेज को विश्वविद्यालय की घोषणा 12 दुर्गा मंदिर कारीडोर 13 अजीजगंज तिराहे का कायाकल्प 14 ककरा पुल 15 अजीजगंज 16 नया सेटेलाइट बस अड्डा 17 शहीद संग्रहालय 18 एक्सप्रेस वे 19 सुभाष चौराहा 20 कवि चौराहा 21 नया आरटीओ कार्यालय 22 स्मार्ट रोड उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपुर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। प्रमुख परिणाम: सुरेश कुमार खन्ना विजेता भाजपा 1,09,942 (49.3%), तनवीर खान 1,00,629 (45.1%), सर्वेश चंद्र धांधू 8,726 (~3.9%), पूनम पांडे 1,1.382 (~0.6%)।0
0
Report
सेवा ज्योति संकल्प के साथ बीजेपी मोदी सरकार के 25 साल का आभार जताएगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर बीजेपी राजस्थान की ओर से 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे। जयपुर में सांगानेर में कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर बीजेपी प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। बूथ स्तर से कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़कर आमजन का आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर से राजस्थान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चल रहा है। इसके तहत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा गतिविधियां और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के दौरान पीएम के जन्मदिन पर राजस्थान में 40 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए गए। 7 अक्टूबर को बीजेपी का ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होगा कार्यक्रम पीएम मोदी और नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे सांगानेर में होगा जयपुर का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिला मुख्यालयों पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: CEC के पुतले दहन के साथ वोट चोरी पर घेराबंदी
Saiki, Bihar:‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लांग की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में पुलिस से झड़प भी देखने کو मिली।विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, अरुण मालाकार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
घिरोर में 7 निर्मित सड़कों का लोकार्पण, CM ने शिलान्यास किया
Mainpuri, Uttar Pradesh:घिरोर में 7 निर्मित सड़कों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया; मैनपुरी जिले के कार्यक्रम के दौरान 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। अनुजेश प्रताप यादव करहल विधानसभा से उपचुनाव लड़ चुके हैं; लोकार्पण के दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 में करहल में भाजपा का झंडा फहराएंगे。0
0
Report
जमुई सदर अस्पताल में प्रसूताओं की मौत, जांच टीम गठित, कार्रवाई का भरोसा
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में चार-पांच घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है और लगातार मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों मृत प्रसूताओं के परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों प्रसूताओं की मौत का मामला संज्ञान में है। जिलाधिकारी ने भी मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्रेयसी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुकी हैं और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए एसडीओ सौरभ सुमन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जांच टीम में डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, पर यह उपसमाहर्ता सावन कुमार एसडीओ सौरभ सुमन और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया है। टीम दोनों घटनाओं से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और ड्यूटी से संबंधित तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। अस्पताल में किस समय कौन चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर थे, इलाज के दौरान क्या व्यवस्था थी और मरीजों को किस स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिली, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। इसी क्रम में देर रात उस समय ड्यूटी पर तैनात रहीं डॉ. शालिनी के निजी क्लीनिक पर भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल के आसपास संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की टीम लगातार आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कर रही है। उधर, मृत प्रसूताओं के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनीता के पति सुजीत कुमार का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अनीता की सास ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं आस्था की मां ज्ञानी देवी और उसकी बड़ी बहन अर्पणा देवी ने भी अपनी पीड़ा बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम रूप से जिम्मेदारी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय होगी। इधर, सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज और प्रसव की व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। राखी कुमारी का सदर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी ननद प्रियंका कुमारी और प्रीति सोनल ने बताया कि समय पर ऑपरेशन हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इसी तरह की सुविधा लगातार मिलती रहे तो मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रात में जांच को लेकर परेशानी हुई थी, लेकिन फिलहाल ऑपरेशन और इलाज की सुविधा से वे संतुष्ट हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और मेडिसिन काउंटर खुला रहता है। हालांकि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई। दूसरी ओर सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को पहले की तुलना में राहत मिलने की बात कही जा रही है। बहरहाल, दो प्रसूताओं की मौत के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था प्रशासन के रडार पर है। लिहाजा अब जांच टीम की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। दरअसल, मामला सिर्फ दो मौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका, इलाज की उपलब्धता और अस्पताल की पूरी व्यवस्था की भी जांच हो रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। बाइट..... डॉ अशोक कुमार सिंह, सिविल सर्जन जमुई बाइट......सुजीत कुमार प्रसूता अनीता के पति, बाइट...... प्रसूता अनीता की सासू मां बाइट...... ज्ञानी देवी, प्रसूता आस्था की मां बाइट....... अर्पणा देवी,प्रसूता आस्था की बड़ी बहन बाइट...... राखी कुमारी जिसका ऑपरेशन आज हुआ है उसकी ननद प्रियंका कुमारी ,प्रीति सोनल0
0
Report
Advertisement
