152002
फिरोजपुर में पंजाब के गवर्नर ने सरहदी गांव में नशे की रोकथाम के प्रयासों पर की चर्चा
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल प्रोहित ने सरहदी गांव बारे के सरकारी स्कूल में विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ मुलाकात की। गवर्नर ने सरहद के साथ लगते 6 जिलों के गांववालों को नशे की सूचना देने पर पुरस्कार देने की घोषणा की। गांव को पूरी तरह नशा मुक्त करने वाले को तीन लाख, दो लाख और एक लाख रुपए के इनाम देने की बात कही। उन्होंने पुलिस और बीएसएफ के आपसी तालमेल की सराहना की और पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रोन की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में प्रतिबंधित थाई मांगुर के अवैध पालन पर बड़ी कार्रवाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के अवैध पालन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा में संयुक्त टीम की जांच के दौरान 15 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियां मिलीं। आरोप है कि इन मछलियों को सड़े-गले अंडे और मुर्गों के खराब मांस से तैयार किया जा रहा था। मत्स्य विभाग ने मछलियों को निकलवाकर गड्ढों में दबाकर नष्ट कराया है। वहीं तीन मछली पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। शिकायत के बाद मत्स्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। पोखरों में 15 क्विंटल से ज्यादा मछलियां मिलीं। जांच में दावा है कि मछलियों को बाजार में उपलब्ध खराब अंडे और मांस से खिलाया जा रहा था, जिससे आस-पास गंदगी और प्रदूषण पनप रहा था। कार्रवाई के दौरान पोखरों से मछलियां निकाली गईं और गड्ढों में दबाकर नष्ट कर दी गईं। जांच में तीन पालकों के नाम सामने आए हैं: शनिचरहिया निवासी सूरज सिंह (फरेंदा), कैंपियरगंज के शफीउलहक (पंहमा) और आकाश सिंह (पंडितपुर)। मत्स्य विभाग के अनुसार तीनों के खिलाफ प्रतिबंधित थाई मांगुर के पालन और NGT के आदेशों के उल्लंघन के आरोपों की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कैंपियरगंज पुलिस को तहरीर दी है। तीनों पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपनिदेशक मत्स्य के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई जारी है। इस मामले में BNS की धारा 272 के अंतर्गत भी कार्रवाई का उल्लेख है।0
0
Report
भारी बारिश से प्रदेशभर के स्कूल बंद, मुख्यमंत्री साय ने लिया बड़ा फैसला
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग भारी बारिश के चलते कल प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा फैसला 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में रहेगा अवकाश बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और आवागमन की स्थिति को देखते हुए फैसला सीएम ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील की अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील सभी जिला कलेक्टरों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश.0
0
Report
RCDF में शिल्पी कौशिक से अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) का कार्यभार हटना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।RCDF में वित्तीय सलाहकार शिल्पी कौशिक से अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस।शिल्पी कौशिक से महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार हटाया।RCDF प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से किया प्रत्याहारित।शिल्पी कौशिक अपने वित्तीय सलाहकार के मूल पद का काम संभालती रहेंगी।17 सितंबर को सौंपा गया था कार्मिक एवं प्रशासन का अतिरिक्त जिम्मा।महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) की ओर से आदेश जारी。0
0
Report
Advertisement
भोपाल की मस्जिद को लेकर बड़ा मामला: जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Masajid Bhopal0
0
Report
बेतिया के शोरूम के पास सड़क हादसे में व्यापारी अरुण कुमार घोड़ा की मौत
Bettiah, Bihar:बेतिया के शोरूम के पास सड़क हादसे में व्यापारी अरुण कुमार घोड़ा की मौत0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान नहर डूबने से 3 युवक, शव एक बरामद, तलाश जारी
Jhajjar, Haryana:गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे 3 युवक। एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी। रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा। मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय डूबा। अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे। तीनों युवक नहर में डूबे, अजय का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद। बाकी की तलाश जारी। तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में करते थे काम। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा प्रभारी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ टीम को दी गई सूचना, आसपास के लोग भी तलाश में जुटे。0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चंदौली NH-19 पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक पुल हटाने के बाद आगे बढ़ा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - हाईवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, 180 टन वजनी विशाल वेसल लेकर गुजर रहा ट्रांसपोर्टर - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, झारखंड-बिहार होते हुए चंदौली पहुंचा - चंदौली से वाराणसी होते हुए NH-19 के रास्ते बलरामपुर ले जाया जा रहा विशाल औद्योगिक उपकरण - महाकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़, वीडियो और रील भी वायरल - रास्ते में कम ऊंचाई वाले पुल और अन्य अवरोध बने चुनौती, रास्ता साफ कराने में जुटी टीम - पुल हटाने के बाद 308 पहियों वाले महाकाय ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित आगे रवाना किया गया - क्रेन ऑपरेटर के मुताबिक पुल की ऊंचाई करीब 20 फीट, जबकि वेसल की ऊंचाई करीब 25 फीट बताई गई - ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन के लिए आगे भी रास्ते में आने वाले अवरोध हटाने की कवायद जारी - सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास NH-19 पर बने ऊपरगामी पैदल पुल को क्रेन की मदद से हटाया गया.0
0
Report
RAS के 66 प्रशिक्षु अधिकारी जिलों को आवंटित, 28 सितम्बर 2026 तक जॉइन निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 66 प्रशिक्षु अधिकारियों को जिलों का आवंटन। कार्मिक विभाग ने फील्ड ट्रेनिंग के लिए जारी किए आदेश। दो वर्ष की परिवीक्षाकालीन अवधि के दौरान फील्ड अटैचमेंट। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजे जाएंगे 66 प्रशिक्षु RAS अधिकारी। जयपुर जिले में भी कई प्रशिक्षु अधिकारियों को किया गया आवंटित। 28 सितंबर 2026 को आवंटित जिले में जॉइन करने के निर्देश। प्रशिक्षु अधिकारियों को संबंधित जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थिति देनी होगी。0
0
Report
Advertisement
चंदौली कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचाने की चेतावनी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चंदौली कलेक्ट्रेट में ‘न्याय दो या मौत दो’ का बैनर लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला... - डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की लगाई गुहार... - महिला के पहुंचते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों में मची हलचल... - एडीएम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर महिला की शिकायत सुनी... - मीना देवी ने तीन लोगों पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का लगाया आरोप... - आरोप- जमीन बंधक रखकर कराया गया लोन, महिला के खाते में नहीं पहुंची रकम... - बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ महिला ने सौंपा लिखित प्रार्थना पत्र... - न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री दरबार पहुंचने की महिला ने दी चेतावनी... - चकिया तहसील क्षेत्र का मामला. बाइट: मीना देवी, पीड़िता...0
0
Report
उफनते नाले में फंसी यात्री बस: गरियाबंद पुलिस और डायल 112 ने 40 यात्रियों को सुरक्षित बचाया
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद: जिले में बीते 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। सरायीबदर और महुआजोरी नाले के तेज बहाव में करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस फंस गई। सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस टीम और डायल 112 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से 2-3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए नागरिकों से बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार न करने की अपील की है।0
0
Report
बारां के मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान बालक डूबा; तलाश जारी
Baran, Rajasthan:बारां में मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बालक डूबा तलाश जारी बारां। शहर के मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान एक बालक के डूबने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन के दौरान अफरा-तफरी में बालक गहरे पानी में चला गया। फिलहाल बालक का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारिश से पेड़ गिरा, हाईवे पर जाम
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: दो दिन से लगातार हो रही बारिश बनी मुसीबत। भारी बारिश के कारण बबूल का पेड़ सड़क पर गिरा। पेड़ गिरने से हाइवे पर यातायात हुआ प्रभावित। रास्ता बंद होने से लगा कई किमी लम्बा जाम। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर गिरा पेड़। पेड़ कटवा कर रास्ता खुलवाने में जुटे लोग। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज टोल के पहले का मामला।0
0
Report
जमुई टाउन में अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई, 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर और मड़वा पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट कर दी। पुलिस ने मौके पर संचालित दो शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई में धीरज, धनंजय, विक्रम और उदय समेत पुलिस टीम शामिल रही। इलाके में शराब भट्ठी तोड़े जाने की पुष्टि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जमुई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी की गई है। दरअसल, बीते 19 सितंबर को मड़वा पहाड़ी इलाके में नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई है। पुलिस की ओर से लगातार गश्ती और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट कहा है कि मामले में अभी और धाराएं जोड़ी जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल्स की भी लगातार पहचान की जा रही है। जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भूमिका सामने आ रही है, उनके खिलाफ साइबर थाना में लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि, पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद इलाके में अवैध शराब निर्माण और तस्करी का खेल पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस जंगल और सुनसान इलाकों में अभियान चलाकर शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर रही है तथा मौके पर बरामद अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर रही है। स्थानीय स्तर पर इस इलाके में अवैध शराब के साथ-साथ अवैध बालू खनन की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। लिहाजा पुलिस की ओर से ऐसे इलाकों में निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है। बहरहाल, पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।0
0
Report
जयपुर के धातु खदानों में सुरक्षा कार्यशाला: विशेषज्ञ OHSWC कोड पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। जयपुर में धातु खदानों की सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित। OHSWC Code और केंद्रीय नियमों पर विशेषज्ञों ने की चर्चा। खान सुरक्षा महानिदेशालय अजमेर क्षेत्र-1 ने कराया आयोजन। कॉन्श्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में हुआ कार्यशाला आयोजन। निदेशक श्याम सुंदर सोनी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उपनिदेशक दिनेश कुमार मीना ने सुरक्षा मार्गदर्शन दिया। खदान दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर। लगभग 60 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सहभागिता की। खदान मालिक, एजेंट, प्रबंधक और कर्मी रहे उपस्थित। राजस्थान स्टोन क्रशर एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष पवन शर्मा, लोकेन्द्र रावत, गौरव मोदी, सुरेश सारस्वत, अनिल माथुर, प्रहलाद राय टॉक सहित अन्य प्रतिनिधि रहे मौजूद। AME Sushubhash Dangिी भी कार्यशाला में शामिल हुए। सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए किया जागरूक। सुरक्षित कार्य संस्कृति बढ़ाना रहा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य।0
0
Report
Advertisement
