152002
फिरोजपुर छावनी में गोल्डन एरो डिवीजन द्वारा एक्स सर्विसमैन रैली का आयोजन
Firozpur, Punjab:गोल्डन एरो डिवीजन ने 20 अक्टूबर 2024 को फिरोजपुर छावनी के सुंदर सिंह स्टेडियम में "वीरों का सम्मान, देश का अभिमान" थीम पर राज्य स्तरीय एक्स सर्विसमैन रैली का आयोजन किया। इस रैली में फिरोजपुर, तरनतारन, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, लुधियाना और कपूरथला जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सैनिकों की विधवाएं शामिल हुईं। रैली की अध्यक्षता पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम. के. कटियार ने की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी का 'गुमशुदगी' पोस्टर वायरल, मूंग खरीदी पर विवाद
Raisen, Madhya Pradesh:मूंग खरीदी को लेकर होशंगावाद संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी का 'गुमशुदगी' पोस्टर वायरल हो रहा है... मूंग खरीदी और किसानों की समस्याओं के बीच सोशल मीडिया पर पूर्व किसान नेता एवं भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में सांसद की तस्वीर लगाकर उन्हें गुमशुदा बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि मूंग खरीदी के मुद्दे पर सांसद लापता हैं और उन्हें ढूंढने वाले को उचित इनाम दिए जाने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही है और किसानों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर किसानों की नाराजगी के बीच वायरल हुई इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है0
0
Report
CCTV से बदली कहानी: आरोपियों को बरी, जांच अधिकारी पर FIR के आदेश
Morena, Madhya Pradesh:क्या एक झूठे आरोप से किसी की जिंदगी बर्बाद हो सकती है? ग्वालियर में सामने आए एक मामले ने POCSO जैसे सख्त कानून के कथित दुरुपयोग पर बहस छेड़ दी है, बल्कि पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, अदालत ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को बरी करते हुए तत्कालीन पुलिस जांच अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. इस फैसले ने कानून के सही इस्तेमाल और निष्पक्ष जांच की जरूरत को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. दरअसल मामला जून 2023 का है, जहाँ थाटीपुर थाने में एक 13 साल की मासूम ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि 10 जून 2023 को उसके चाचा ने घर में अकेला पाकर गलत काम करने का प्रयास किया, साथ ही चाचा के दोस्त संकेत साहू पर जबरन संबंध बनाने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये थे. पुलिस ने 15 अगस्त 2023 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन कोर्ट सुनवाई के दौरान असली वजह सामने आई, जहां यह मामला पुराने पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ पाया, इस दौरान पुलिस ने चार्जशीट भी पेश कर दी. सुनवाई के दौरान अदालत में पेश CCTV फुटेज ने पूरी कहानी बदल दी. फुटेज के मुताबिक जिस समय घटना होना बताई गई, उस दौरान नाबालिग घर से बाहर ही नहीं निकली, जबकि आरोपी चाचा भी अपने कमरे से बाहर नहीं आए. अदालत ने माना कि अभियोजन की कहानी उपलब्ध सबूतों से मेल नहीं खाती. विशेष POCSO अदालत ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ नहीं, बल्कि सबूतों के अभाव में बरी करते हुए तत्कालीन जांच अधिकारी बलराम मांझी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने यह भी माना कि दोनों भाइयों के बीच पहले से मकान और पैसे का विवाद चल रहा था और आरोपी पहले ही पुलिस अधिकारियों को लिखित में फंसाने की आशंका जता चुका था. बहरहाल यह मामला केवल एक परिवार के विवाद तक सीमित नहीं है. यह सवाल भी खड़ा करता है कि यदि जांच निष्पक्ष और प्रॉपर जांच नहीं होगी तो सख्त कानूनों की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ सकता है.0
0
Report
Akhilesh Yadav का आरोप: BJP शिक्षा में साम्प्रदायिकता और गैरकानूनी भवन
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav भाजपा को शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता नज़र आती है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलनेवाली नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। भाजपा अपने अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के अवैधानिक भवनों को कब ढहाएगी? जब संगी-साथी ही अपंजीकृत है, तो उनके भवन, कार्यालय, संस्थान कैसे जायज़ होंगे? निंदनीय!0
0
Report
Advertisement
सतना में अवैध साइलेंसर पर यातायात की बड़ी कार्रवाई, 150 मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला यातायात पुलिस ने बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों से पटाखे फोड़ने और तेज ध्वनि निकालने वाले साइलेंसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने पिछले कई महीनों से विशेष अभियान चलाकर 150 नग अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले इन सभी साइलेंसरों को यातायात थाने में रोड रोलर के नीचे कुचलवाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
AIIMS Mangalagiri में COVID डर, फीवर वार्ड शुरू, डॉक्टरों की सतर्कता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:COVID scare at AIIMS Hospital, Mangalagiri in Guntur district. Doctors treated a person who came yesterday with COVID symptoms and sent them home for isolation. In light of the case registration, AIIMS has set up a special fever ward. Increasing fever cases. Doctors at GGH are also on alert.0
0
Report
भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है, कई नेता भाजपा में शामिल
Patna, Bihar:VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद मधुकर... समस्तीपुर मे पूर्व प्रत्याशी सह जन सुराज नेत्री चेतना झांब फतुहा ब्लॉक प्रमुख श्रुति श्री अपने समर्थकों मे साथ भाजपा मे शामिल... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान..... भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है.. पुरे देश मे विपक्ष मे भगदड़ है.. भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है.. मोदी जी विश्व के लोकप्रिय नेता.. उनके नीति के कारण लोग आ रहे है.. भाजपा के नीति पर विश्वास जताने वाले लोगो का कुनबा बढ़ रहा है... आज सैंकड़ो लोग भाजपा मे शामिल हुए उनका स्वागत है... भाजपा का संगठन आगे बढेगा .0
0
Report
Advertisement
पति से रिश्ते टूटने पर विवाहिता टावर पर चढ़ी, चार घंटे बाद उतरी
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर पति से रिश्ता टूटने पर टावर पर चढ़ी विवाहिता दुबई रहने वाले पति से लव मैरिज से हुई थी शादी मायका और ससुराल ने लड़कीं को रखने से किया इनकार 4 घण्टे तक टावर पर चढ़ी रही विवाहिता ग्रामीणों और पुलिस के समझाने पर टावर से उतरी विवाहिता कछवा थाना मितई गांव का मामला ।0
0
Report
सतीश गौतम के विवादित बयान ने हिंदू समाज में बवाल मचा दिया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के एक बार फिर बिगड़े बोल दिया विवादित बयान खैर नगर पालिका परिषद के गेट उद्घाटन में कहां गोल टोपी लंबी दाढ़ी वाले सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हमें लड़ाने का काम करते हैं एक समुदाय हिंदुओं को लड़ाने के लिए बहुत अच्छा काम करता है यह लोग हमें बांटने का काम कर रहे हैं हमारी सबसे बड़ी जाती है हिंदू मेरा आप लोगों से निवेदन है हम हिंदू सब भाई हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें0
0
Report
राजस्थान में पहली बार विदेश संपर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस: प्रवासी भारतीयों के कल्याण से कांसुलर सेवाओं तक चर्चा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार 'विदेश संपर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस', प्रवासी भारतीयों और वैश्विक सहयोग पर मंथन किया जा रहा, प्रवासी भारतीयों के कल्याण एवं संरक्षण, पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर सेवाओं, सुरक्षित, वैध प्रवासन, फर्जी एजेंटों और अवैध विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर रोक जैसे विषयों पर चर्चा, विदेश में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, प्रवासी राजस्थानियों के निवेश और व्यापार सहयोग को बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन, इस समारोह के मुख्य अतिथि विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन रहीं, कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और अधिकृत भर्ती एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, विदेश संपर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस'के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि सम्मेलन में उद्घाटन और समापन सत्र सहित कुल चार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, इनमें प्रवासी भारतीयों के कल्याण एवं संरक्षण, पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर सेवाओं, सुरक्षित और वैध प्रवासन, फर्जी एजेंटों और अवैध विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर रोक जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही, साथ ही विदेश में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण और प्रवासी राजस्थानियों के निवेश और व्यापार सहयोग को बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने बताया कि सम्मेलन में पर्यटन और वैश्विक स्तर पर राजस्थान की ब्रांडिंग को भी प्रमुखता दी जा रही, राजस्थान फाउंडेशन के 40 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े हैं, इसके अलावा 20 अधिकृत भर्ती एजेंट, 15 जिलों के अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल हुए, दिनभर के विचार-विमर्श के बाद भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी, सम्मेलन के अन्य सत्रों में डोरा के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, डॉ. मनीषा अरोड़ा, रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला और उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए, सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना और वैश्विक स्तर पर राजस्थान की भागीदारी को बढ़ावा देना है, बाइट— श्रीप्रिया रंगनाथन, सचिव विदेश मंत्रालय, बाइट— वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव राजस्थान0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में आठ किलोवॉट बिजली कनेक्शन की मांग पर व्यापारियों का प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:नई सब्जी मंडी में विद्युत कनेक्शन की मांग,सब्जी मंडी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन,विद्युत विभाग पर प्रदर्शन कर जताया विरोध,विद्युत कनेक्शन जारी करने की है मांग हनुमानगढ़ में नई प्रस्तावित सब्जी मंडी में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर आज सब्जी मंडी व्यापारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित नई मंडी का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, परंतु बिजली कनेक्शन न मिलने से समस्या बनी हुई है। हाल ही में मंडी में चोरी की घटनाओं के बाद चौकीदार लगाए गए थे, लेकिन तेज गर्मी और बिजली कनेक्शन न होने के कारण चौकीदार वहां स्थायी रूप से नहीं रह पा रहे हैं, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने ज्ञापन में अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द आठ किलोवॉट का विद्युत कनेक्शन जारी किया जाए ताकि चौकीदारी और अन्य कार्मिक रह सके। व्यापारियों ने कनेक्शन ना जारी होने पर विरोध प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।0
0
Report
जयपुर में विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कानून-व्यवस्था और साइबर अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने के महज दो दिन बाद राजधानी जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो दिन पहले कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आमजन के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जयपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजधानी में कुछ कॉल सेंटर विदेश में नौकरी दिलाने और विदेश भेजने का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीएसटी की टीम ने सबसे पहले महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित महिमा ट्रिनिटी मॉल के पांचवें फ्लोर पर ऑफिस नंबर-35 में दबिश दी। यहां सारांश गोयल और उसके साथी समीर बंसल द्वारा फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। मौके पर दोनों संचालकों सहित 10 युवतियां काम करती मिलीं। बाईट - ओमप्रकाश, स्पेशल ऑपरेशंस कमिश्नर इसके बाद पुलिस ने महेश नगर थाना क्षेत्र के ओके प्लस मॉल के छठे फ्लोर स्थित ऑफिस नंबर-608 पर कार्रवाई की। यहां भी विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कॉल सेंटर संचालित पाया गया, जहां पांच युवतियां कार्यरत मिलीं। हालांकि इस सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। तीसरी कार्रवाई जालूपुरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति प्लाजा में रहा। यहां भी पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया, जहां पांच युवतियां काम करती मिलीं, जबकि संचालक मौके से फरार मिला। तीनों कॉल सेंटरों से कुल 20 युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 40 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अखबारों और सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी दिलाने के आकर्षक विज्ञापन जारी करते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, वीजा, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई जाती थी। पैसे मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था। बाईट - ओमप्रकाश, स्पेशल ऑपरेशंस कमिश्नर पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। साथ ही बैंक खातों, ट्रांजैक्शन, कॉल रिकॉर्ड और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है। आशंका है कि इस गिरोह ने अब तक बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों को अपना शिकार बनाया है。0
0
Report
सीएम की समीक्षा से विभागों की प्रगति पर निगरानी बढ़ेगी, विपक्ष पूछेगा जवाब
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के मुख्यमंत्री इन दिनों लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। विभगवार समीक्षा बैठक के जरिए न सिर्फ विभागों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रहे हैं बल्कि पहली वित्तीय तिमाही का अपडेट भी ले रहे हैं और उसके अनुसार अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को दिशा निर्देश दे रहे हैं।वहीं विरोधी बयानबाजी के जरिए राज्य सरकार को घेरने में जुटे हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, समीक्षा और निर्देश दोनों एक सीएम का काम है , लेकिन उसका फलाफल क्या है। विभागों को जो बजट आबंटन हुआ है इस वित्तीय वर्ष में अब तक काम भी शुरु नहीं हुआ है। ये समीक्षा सिर्फ आई वाश है।। आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है, भ्रष्टाचार व्याप्त है। आरोप लगाते हुए कहा समीक्षा नहीं सिर्फ कमीशन का हिसाब किताब है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बीजेपी के बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, हिसाब किताब का मास्टरमाइंड तो बीजेपी है। हम लोग नहीं जानते हों। बीजेपी के लोग एक्सपर्ट लोग हैं, काम करने पर उनके दिमाग में हिसाब किताब की ही बात आती है। बीजेपी के लोगों को कोई कम नहीं है। राज्य की जनता ने तो बीजेपी पर आंख बंद कर विश्वास किया था । बीजेपी का बयान चिंत का विषय है。 बाइट ... इरफान अंसारी, मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा, बीजेपी के लोगों का हिसाब किताब पर बहुत ध्यान जाता है , चूंकि हिसाब किताब में ही ये लोग गड़बड़ी करते हैं।पूरे अयोध्या में हिसाब किताब के नाम पर ही 40 दिन के वीडियो फुटेज में 70 चोरी हो गई। ये लोग चोरी नहीं डकैती करने वाले मानसिकता के लोग हैं। आईना गंदा होगा तो चेहरा भी गंदा दिखेगा। जिसकी जैसी सोच वैसे ही ये दूसरे के बारे ने सोचते हैं। बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो वहीं एक्सपर्ट का कहना है सीएम अगर समीक्षा करते हैं तो आउटपुट मिलता है। सरकारी मानसिकता की वजह से कई बार कार्य धीमा हो जाता है , उसका कारण कई बार एकाउंटेबिलिटी का अभाव होता है । सीएम खुद समीक्षा कर अधिकारियों को एकाउटेबल बना रहे हैं। जो प्रेशर सीएम ने खुद को दिया है वो प्रेशर नीचे अधिकारियों पर भी आएगा और फिर उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। बाइट ... प्रो. (डॉ) एस पी अग्रवाल, शिक्षाविद0
0
Report
Advertisement
देवसर के पूर्वी बाईपास पर हाईवा ने घर में घुसकर मचा हड़कम्प
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... देवसर में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित हाईवा घर में घुसा... सो रहे परिवार के ऊपर मंडराई मौत, सभी सदस्य सुरक्षित... राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे उतरकर मकान में घुसा लोडेड हाईवा... हाईवा क्रमांक CG 15 EE 5449 टक्कर के बाद पलटा... शुक्ला परिवार का मकान क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी... तिवारी मशीनरी की दुकान को भी भारी नुकसान.. लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, जनहानि नहीं... स्थानीय लोगों ने कहा- चंद सेकंड और होते तो हो सकता था बड़ा हादसा...0
0
Report
लखीमपुर खीरी में सपा लोहिया वाहिनी ने महायज्ञ से 2027 जीत का मार्ग प्रशस्त किया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी बदली बदली सी नजर आ रही है मामला महायज्ञ से जुड़ा है जहां पर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल ने 2027 जीत के लिए 27 बटुकों के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजन पाठ किया। सदर विधान सभा खीरी थाना इलाके के बिल्हौरा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने भाग लिया। महायज्ञ का उद्देश्य आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्ति करने के साथ संविधान,सामाजिक न्याय, और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया इसमें किसानों ,नौजवानों ,महिलाओं ,गरीबों ,पिछड़ों ,दलितों और वंचित वर्गों के अधिकार के संरक्षण पर जोर दिया गया।0
0
Report
छोटे किसान अब सस्ते दरों पर ट्रैक्टर और कृषि उपकरण किराए पर ले सकेंगे
Jaipur, Rajasthan:हैडर- - किसानों को किराए पर मिल सकेंगे कृषि उपकरण - कृषि विभाग और टैफे जेफार्म के बीच एमओयू - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने साइन किया MOU - छोटे एवं सीमांत किसानों को मिल सकेगा लाभ - ट्रैक्टर और अन्य उपकरण ले सकेंगे - कृषि विभाग के राज किसान साथी पोर्टल से मिलेगी सुविधा एंकर अब लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि से जुड़े हुए उपकरण कम दरों पर किराए पर मिल सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने टैफे जेफार्म कम्पनी के साथ एमओयू साइन किया है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल की पहल पर यह एमओयू साइन किया गया है। कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल की मौजूदगी में एमओयू साइन किया गया। राजस्थान में कृषि यंत्रीकरण को मजबूत करने और विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमओयू किया गया है। इस एमओयू के माध्यम से किसान जेफार्म सर्विसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण आसानी से किराए पर ले सकेंगे, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। कृषि प्रमुख सचिव मंजू राजपाल ने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के विजन के तहत बजट घोषणाओं में कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2015 से 2024 तक 1850 कस्टम हायरिंग सेंटर्स शुरू हुए। इसके सपोर्ट सिस्टम के रूप में यह एमओयू कार्य करेगा। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 400 कस्टम हायरिंग सेंटर शुरू हो चुके हैं, जबकि 850 कस्टम हायरिंग सेंटर्स को शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर उद्यानिकी आयुक्त श्वेता चौहान, टैफे के डायरेक्टर टीआर केसवन भी मौजूद रहे。 बाइट- मंजू राजपाल, प्रमुख शासन सचिव, कृषि विभाग बाइट- टीआर केसवन, डायरेक्टर, टैफे बाइट- नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि विभाग Gfx In समझौते से किसानों को कैसे मिलेगा लाभ - टैफे जेफार्म के एग्रीगेटर एप और राज किसान साथी एप को इंटिग्रेट किया जाएगा - जिस किसान को ट्रैक्टर या अन्य कृषि उपकरण की जरूरत होगी - वह एप पर जाकर अपनी आवश्यकता दर्ज करेगा - दूसरी तरफ कृषि उपकरण किराए पर देने वाला किसान सहमति देगा - दोनों के बीच किराया तय होने पर लघु-सीमांत किसान को उपकरण मिल सकेंगे - इस पहल में राज्य के 2350 कस्टम हायरिंग सेंटर्स को भी जोड़ा जा रहा - इन कस्टम हायरिंग केन्द्रों के जरिए भी किसान कृषि उपकरण किराए पर ले सकेंगे - किसान जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शन, किसान गोष्ठियां एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगे - टैफे कम्पनी द्वारा किसानों के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे - प्रशिक्षण कार्यक्रमों में FPOs, छात्र, महिलाएं स्वयं सहायता समूह भी जुड़ सकेंगे - एग्री-स्टार्टअप्स के लिए प्रशिक्षण एवं नाॅलेज शेयरिंग कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे Gfx Out0
0
Report
Advertisement
