152002
फिरोजपुर के गांव रोड़े वाला में पहली बार सर्वसम्मति से 6 महिलाएं बनीं सरपंच और पंच
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गांव रोड़े वाला में देश की आजादी के बाद पहली बार सर्वसम्मति से 6 महिलाओं को सरपंच और पंच चुना गया। करवा चौथ के दिन यह खबर महिलाओं के लिए विशेष बन गई है। फिरोजपुर जिले में पहले ही कई अहम पदों पर महिलाएं तैनात हैं, जिसमें डिप्टी कमिश्नर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी शामिल हैं। गांववासियों का मानना है कि महिलाओं के नेतृत्व में गांव का विकास तेजी से होगा और कई काम पूरे किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
17 वर्षों से फरार 2 हजार रुपए इनामी वारंटी गिरफ्तार, विद्युतकर्मी बन सूचना जुटाई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत पीपलखूंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी गोतम पुत्र हुरजी मीणा निवासी सोबनिया, थाना पीपलखूंट को 29 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से गुजरात के राजकोट में रह रहा था। गांव में उसके संबंध में कोई भी व्यक्ति पुलिस को जानकारी देने के लिए तैयार नहीं था, जिससे उसकी गिरफ्तारी लगातार टलती रही। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही और विभिन्न स्तरों पर सूचनाएं एकत्रित करती रही। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई। हेड कांस्टेबल राकेश कटारा ने गोपनीय रूप से विद्युतकर्मी का रूप धारण कर गांव में बिजली बिल और उपभोक्ता संबंधी जानकारी जुटाई। इस दौरान आरोपी के ठिकाने से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम को राजकोट भेजा गया, जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत फरार अपराधियों की धरપड़ड़ अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।0
0
Report
सुल्तानपुर: सुरेला के ग्रामीणों का भूमाफिया के खिलाफ प्रदर्शन, कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
Kota, Rajasthan:स सुरेला के ग्रामीणों का सुल्तानपुर थाने पर प्रदर्शन, भूमाफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग सुल्तानपुर। दीगोद तहसील के सुरेला गांव में कथित भूमाफिया पवन यादव धनसूरी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहले सुल्तानपुर स्थित रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए, जहां बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए सुल्तानपुर थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पवन यादव धनसूरी द्वारा लगातार गांव में भय और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। इस संबंध में कई ग्रामीणों ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर जान से मारने की धमकी, फायरिंग कर आतंक फैलाने तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण हरीश मीणा पुत्र जगन्नाथ मीणा ने थानाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी लगातार फोन एवं अन्य माध्यमों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। विरोध करने पर परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। वहीं सुरेला निवासी भेरूलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पवन यादव अपने कुछ साथियों के साथ गांव के खेत क्षेत्र में पहुंचा और जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों से विवाद करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी और अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं। इधर समस्त सुरेला ग्रामवासियों ने संयुक्त ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि गांव की प्राचीन विरासत “पीलिया डोल” स्थित आस्था के केंद्र “सती माता” स्थल को जेसीबी मशीन से खोदकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक धरोहर पर सीधा हमला बताया। उनका कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी ने काम बंद नहीं किया और उल्टा ग्रामीणों को धमकाने लगा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पवन यादव और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों एवं गांववासियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
7 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र ने फिर दी सफलता
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना देवगढ़ पुलिस ने करीब सात वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। देवगढ़ थानाधिकारी नगजीराम ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पोक्सो न्यायालय प्रतापगढ़ के स्थाई वारंटी प्रकाश पुत्र हवजी मीणा निवासी भणावतो का खेड़ा, थाना सुहागपुरा, पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना देवगढ़ में दर्ज प्रकरण तथा पोक्सो एक्ट की धारा के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत एएजेएम न्यायालय प्रतापगढ़ में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत फरार अपराधियों, स्थाई वारंटियों और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने वाले अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
नवनिर्मित मकान से गिरकर रायबरेली युवक की मौत, डॉक्टर ने अस्पताल में घोषित किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नवनिर्मित मकान में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत. युवक का अचानक पैर फिसलने से हादसा हुआ. नवनिर्मित मकान में गिरने से युवक बेहोश होकर परिजन अस्पताल लेकर गए. डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हरचंदपुर थाना क्षेत्र से टेरी मनिया टीकर गांव की घटना.0
0
Report
भोपाल की आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापेमारी, मिलावट के संकेत, लाइसेंस खतरे में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापेमारी गंदगी और मिलावट मिलने पर दिया नोटिस 14 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस होगा सस्पेंड कई नामी ब्रांड्स के नमूने जब्त किए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई अन्य आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे रिपोर्ट आने के बाद मिलावट का खुलासा हो सकेगा0
0
Report
हाथरस के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। इस घटना के बाद देर शाम तक अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल रहा, लेकिन परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नवीपुर निवासी आकाश की पत्नी सपना पहली बार गर्भवती थीं। शुक्रवार दोपहर उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर आगरा रोड स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक घंटे बाद सपना ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ द्वारा परिवार को यह जानकारी देते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। आक्रोशित आकाश और उनके परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी और आगरा रोड चौकी इंचार्ज सत्यपाल मौके पर पहुंचे। उस समय अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत चल रही थी। परिवार ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई से इनकार कर दिया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि यदि परिवार लिखित शिकायत दर्ज कराता है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जंगल के शॉट्स सामने, क्या खुलेंगे राज?
Noida, Uttar Pradesh:जंगल के शॉट्स हैं0
0
Report
सीतापुर बस गेट पर खड़ी शिक्षिका की थूकने के कारण मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में थूकने के चक्कर में रोडवेज बस से गिरकर महिला की मौत हो गई महिला रोडवेज बस के गेट पर खड़ी थी बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई आपको बता दें कि सरकारी टीचर विभा गुप्ता ठोकने के लिए बस के गेट पर आई थी जैसा ही उसने अपना मुंह गेट के बाहर किया तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई हालांकि कंडक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ नहीं सका और महिला टीचर बस की खिड़की से नीचे गिर गई जहां उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर मौत हो गई महिला टीचर पिसावा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी वह दाहिने हाथ से दिव्यांग भी थी और इस महिला टीचर की शादी भी नहीं हुई थी परिवार में बड़ा भाई और माता-पिता है महिला टीचर के 100 को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने इस मामले की ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की है यह पूरा मामला रामपुर कला थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
जगदलपुर में गांजा नष्ट करने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी
Jagdalpur, Chhattisgarh:सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत जगदलपुर में गांजा नष्ट करने की प्रक्रिया आगमी दिनों में पूरी की जाएगी, बस्तर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के अलग अलग मामलों में 2234 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी होगी, बस्तर पुलिस के अनुसार नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट के भस्मीकरण सयंत्र में यह गांजा नष्ट किया जाएगा, गांजा की मात्रा अत्यधिक होने के कारण नष्टीकरण की प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी, 11 जून को 772.482 किलोग्राम गांजा एवं सिरप 65 नग, 12 जून को 981.198 किलोग्राम गांजा और 13 जून को 480.968 किलोग्राम गांजा कुल- 2234.648 किलोग्राम गांजा एवं सीरप 65 नग को नष्ट किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, आरोपित राकेश टंडन गिरफ्तार: बलात्कार व धमकी का मामला
Sakti, एंकर, पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की आरोपी राकेश टंडन से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, आरोपी के द्वारा पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूँ तुमसे शादी करूँगा कहते मिशन चौक बुलाकर अपने मोटर साइकिल में बैठा कर सुनसान जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते जबरन बलात्कार किया, और पीड़िता को बिलासपुर ले गया रास्ते में उसकी मोबाइल की सिम को तोड़ दिया। उसके बाद पीड़िता को बिलासपुर से गोंदिया तथा महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले जाकर एक घर में रखकर पीड़िता के घर वालों को जान से मारने की धमकी देते लगातार जबरदस्ती बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रिपोर्ट के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध एवं गंभीर प्रकृति का होने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपने घर में आया हुआ था तब साइबर प्रभारी की मदद से तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।0
0
Report
कुलपी के 2022 हत्या मामले में तृणमूल नेता अब्दुर रहीम मोल्ला गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दक्षिण 24 परगना के कुलपी ब्लॉक में 2022 के हत्या मामले में कुलपी ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अब्दुर रहीम मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है। कुलपी: 2022 के एक हत्या के मामले में कुलपी विधानसभा के गाजीपुर पंचायत इलाके के तृणमूल नेता और कुलपी ब्लॉक तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अब्दुर रहीम मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कुलपी थाने की पुलिस ने अदालत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2022 को गाजीपुर इलाके में घर बनाने को लेकर हुए संघर्ष में बम के हमले से कलीमुद्दीन पाइक नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना में तत्कालीन गाजीपुर अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अब्दुर रहीम मोल्ला का नाम सामने आया था। आरोप है कि बाद में सत्ताधारी दल के प्रभाव से चार्जशीट से उनका नाम हटा दिया गया। बाद में मृतक कलीमुद्दीन पाइक के भाई रियाजुद्दीन पाइक के हाईकोर्ट जाने पर फिर से अब्दुर रहीम मोल्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। उसी शिकायत के आधार पर जांच में उतरकर कुलपी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326, 307, 302, 34 के साथ-साथ 3/4 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का दावा है कि अब्दुर रहीम मोल्ला के खिलाफ इलाके में लंबे समय से कई शिकायतें हैं। आरोप है कि कई आतंकी गतिविधियों, वसूली, पंचायत में घर दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने समेत कई अवैध गतिविधियों में उनका नाम जुड़ा है। निवासियों के एक हिस्से का दावा है कि इलाके में वह 'गाजीपुर का आतंक' के नाम से भी जाने जाते थे। स्थानीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि गाजीपुर पंचायत की प्रधान उनकी पत्नी होने के बावजूद, व्यावहारिक रूप से सभी फैसले अब्दुर रहीम मोल्ला ही लेते थे, ऐसा आरोप है। कुछ दिन पहले गाजीपुर अंचल के तृणमूल सदस्य नुरुद्दीन हलदार की मौत की घटना में भी उनका नाम सामने आया था, ऐसा दावा है। इस घटना को लेकर इलाके में पहले ही काफी सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
फतेहपुर के बजरंगबली बस स्टैंड पर हथियारबंद लूट, मालिक से सोना-चांदी लूट
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के फतेहपुर स्थित बजरंगबली बस स्टॉप में शुक्रवार रात एक बड़ी लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। हथियारबंद बदमाशों ने जेबी ज्वेलर्स के मालिक अमरजीत वार्मण को निशाना बनाते हुए सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर बाजार निवासी अमरजीत वार्मण शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर अमरजीत वार्मण के पास मौजूद सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से पीड़ित का घर महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर फतेहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है。 इस दुस्साहसिक लूटकांड के बाद फतेहपुर बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: 13 साल की बच्ची की मौत, सौतेले पिता पर शक, शव नदी किनारे मिला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार दिन से लापता 13 साल की नाबालिग बच्ची का क्षत-विक्षत शव सिंध नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मामला इतना दर्दनाक है कि पुलिस भी पहले दिन से ही बच्ची के सौतेले पिता पर शक जता रही थी। दरअसल, ग्वालियर के सिरोल इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई बच्ची का शव भिंड जिले के मौ इलाके में सिंध नदी के किनारे बरामद हुआ। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के सौतेले पिता ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची को फांसी लगाने की कहानी सुनाई और फिर डर के कारण शव को नदी किनारे फेंकने की बात कबूल की है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हर एंगल पर पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। आखिर 13 साल की मासूम की मौत कैसे हुई, यह बड़ा सवाल अब भी बरकार है।0
0
Report
गंगा घाटों पर रोक: नाव सेवाएं बंद, स्नान निषेध लागू
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ गंगा घाट पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। गंगा नदी में नाव परिचालन और दो घाटों पर गंगा स्नान को लेकर बैन कर दिया गया है। प्रशासन ने गंगा में लगातार डूबने की घटना पर रोक लगाने के लिया एहतियातन यह कदम उठाया गया है। घाट पर सुरक्षा के वैकल्पिक उपाय होने तक यह बैन लगा रहेगा। वही एक घाट को बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन ने इस आदेश के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी भी दी है।0
0
Report
बिहार में आंधी-बारिश से 15+ मौत, पटना समेत कई जिलों में भारी नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी और तपती लू से बेहाल बिहारवासियों को मौसम के बदले मिजाज ने कुछ राहत तो दी, लेकिन यह राहत कई जगह मुसीबत बनकर सामने आई। शुक्रवार को पटना समेत राज्य के कई जिलों में अचानक तेज आंधी, झमाझम बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में 15 से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं, कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति ठप होने और जलजमाव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।0
0
Report
Advertisement
