152002
फिरोजपुर मंडियों में लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार से किसान और आढ़ती परेशान
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर की मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन मंडियां भरी हुई नजर आ रही हैं। लिफ्टिंग में तेजी न होने के कारण बोरियों के ढेर लग गए हैं जिससे आढ़ती, किसान और मजदूर परेशान हैं। अगर यही हाल रहा तो जिन किसानों ने अपनी फसल काटकर मंडियों में लानी शुरू की है, उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़ती और किसानों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि लिफ्टिंग की प्रक्रिया को तेज किया जाए ताकि सभी को राहत मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुना में सफेद जहरीला झाग: Defoaming टेंडर और भ्रष्टाचार के आरोप
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी में बुधवार को बड़े पैमाने पर पानी के ऊपर सफेद झाग तैरता हुआ दिखाई दिया जिससे एक बार फिर दिल्ली सरकार पर यमुना की होने वाली सफाई को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। जब भी यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ती है तब सफेद झाग उत्पन्न होता है और यह आवाज अभी कालिंदी कुंज यमुना नदी के पानी पर तैरता हुआ देखा जा सकता है जिससे साफ पता चलता है कि अभी यमुना का पानी कितना जहरीला है। छठ महापर्व नजदीक है ऐसे में एक बार फिर दिल्ली के यमुना पर राजनीति देखने को मिलेगा। आम आदमी पार्टी से दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज कालिंदी कुंज यमुना घाट पर पहुंचे और उन्होंने पानी के ऊपर सफेद झाग को लेकर दिल्ली सरकार को जमकर कोसा है. Vo : आम आदमी पार्टी से दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने आज यमुना घाट पर पहुंचकर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह कालिंदी कुंज में यमुना के झाग को खत्म करने (डिफोमिंग) के लिए निकाला गया टेंडर है। इस टेंडर की फाइनेंशियल बिड अभी तक नहीं खोली गई है। फिर भी, DJB ने पहले ही ठेकेदार (आइकॉन इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी) को तय कर लिया है, क्योंकि वह अपने टेंट और उपकरणों के साथ पहले से ही साइट पर मौजूद है। इससे पहले हमने PWD के सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था, और अब यह DJB में हो रहा भ्रष्टाचार है। ये दोनों विभाग दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के अधीन आते हैं। क्या मंत्री किसी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, या फिर भ्रष्टाचार का खुलासा करने वालों का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करेंगे। ठेकेदार "आइकॉन इंस्ट्रुमेंट्स कंपनी" को पहले से ही पता है कि DJB द्वारा "टेंडर" खोले जाने से पहले ही उसे कॉन्ट्रैक्ट मिल जाएगा। क्या मंत्री प्रवेश साहिब सिंह अपने विभाग में हो रहे इस बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार के बारे में स्पष्टीकरण देंगे? क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पर कोई कार्रवाई करेंगी? अगर यमुना पिछले साल ही साफ हो गई थी, तो फिर BJP सरकार को यमुना के झाग को हटाने (defoaming) की जरूरत क्यों पड़ रही है. Vo : वही हम आपको बता दे दिल्ली के कालिंदी कुंज और ओखला बैराज के पास यमुना नदी की सतह पर एक बार फिर से सफेद जहरीला झाग (Toxic Foam) की मोटी परत तैरती हुई दिखाई दी है। यह झाग अनुपचारित सीवेज (untreated sewage), डिटर्जेंट और औद्योगिक कचरे (industrial waste) में मौजूद फॉस्फेट और अमोनिया की उच्च मात्रा के कारण बन रहा है। छठ पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (DPCC) और सिंचाई विभाग द्वारा झाग को हटाने के लिए एंटी-फोमिंग केमिकल्स का छिड़काव और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं देखा गया है।0
0
Report
रोहित दलाल ने लास वेगास में अंडर-23 विश्व कुश्ती में कांस्य पदक जीता
Jhajjar, Haryana:रोहित दलाल ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक। अमेरिका के लास वेगास में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में दिखाया दम। जमैका, मोलदोवा और अर्मेनिया के पहलवानों को हराकर जीता पदक। रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा पदक। मांडोठी के हिन्द केसरी सोनू अखाड़े में हुआ भव्य स्वागत。 मेहनत, हौसले और संघर्ष के दम पर गांव आसौदा के पहलवान रोहित दलाल ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के मंच पर देश का मान बढ़ाया है। अमेरिका के लास वेगास में 12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रोहित ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि से गांव आसौदा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वीरवार को मांडोठी स्थित हिन्द केसरी सोनू अखाड़े में रोहित का जोरदार स्वागत किया गया। उसे फूलों और नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में रोहित ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उसने क्वालीफायर मुकाबले में जमैका के पहलवान को 10-0 से हराकर दमदार शुरुआत की। हालांकि, अगले मुकाबले में तुर्किये के पहलवान के खिलाफ उसे 6-10 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और रेपचेज राउंड में शानदार वापसी की। उसने मोलदोवा के पहलवान को 12-2 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद अर्मेनिया के पहलवान को 8-3 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। रोहित इससे पहले भी एशियन और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुका है। यह उसके अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा पदक है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहित के पिता राज सिंह दलाल किसान हैं, जबकि उसके दादा रणसिंह दलाल भी अपने समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। खेल अखाड़े में आयोजित सम्मान समारोह में हिन्द केसरी सोनू पहलवान, अर्जुन अवॉर्डी पहलवान एवं कोच ओमबीर पहलवान, कोच अनुराग, मुकेश, रिंकू, सुधीर और सेठी सहित कई लोग मौजूद रहे। कोच धर्मेंद्र दलाल ने रोहित को होनहार पहलवान बताते हुए उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणासायक बताया।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, डीएम साहब की निगरानी में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 13 मतदान केंद्रों पर 56 बूथ बनाए गए हैं, जहां 16,967 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 13,741 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 3,225 मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तो वही स्नातक एमएलसी सीट पर 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। आज विकास भवन से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मतदान निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मुजफ्फरनगर। जनपद में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 13 मतदान केंद्रों पर 56 बूथ बनाए गए हैं, जहां कुल 16,967 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13,741 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 14 बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां 3,225 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।तो वही स्नातक एमएलसी सीट पर 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। आज विकास भवन से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी आवश्यक तैयारियां की हैं। पुलिस लाइन में एसएसपी और एसपी क्राइम की बैठक में चुनाव संबंधी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई थी। प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।0
0
Report
Advertisement
संभल में उधार के पैसे मांगने पर चाकू हमला, लेबर ठेकेदार घायल—आरोपी गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । उधार के रुपयों का तगादा करने पर लेवर ठेकेदार पर चाकू से जानलेवा हमले के बाद फरार हुआ आरोपी साउद गिरफ्तार .. गिरफ्तार आरोपी से चाकू बरामद .. पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेजा । गंभीर घायल लेवर ठेकेदार इरफान की हालत अभी भी नाजुक ... अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है इरफान । आरोपी ने उधार के डेढ़ लाख रूपयों का तगादा करने पर लेवर ठेकेदार को जान से मारने की नियत से चाकू के 10 से अधिक वार किये थे । दिनदहाड़े चाकुबाजी की घटना से पुलिस में मच गया था हड़कंप .. CO कुलदीप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लगाई थी । संभल सदर कोतवाली इलाके के चिन्मयावली का मामला ।0
0
Report
क्या गरीब का छोटी सी दुकान लगाकर जीविका चलाना गुनाह है?
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक गरीब दुकानदार के उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां छोटी सी दुकान से परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। मामला क्या है? केसरीपुर, रोहनिया निवासी विनोद कुमार पटेल का आरोप है कि वह शिव मूर्ति कॉलोनी में परचून की एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने बच्चों का भरण-पोषण करते थे। पीड़ित के अनुसार, कुछ लोग खुद को मार्केटिंग इंस्पेक्टर बताकर उनकी दुकान पर आते थे और दुकान में मिलावटी सामान बेचने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देते थे। पीड़ित का कहना है कि वह 2-2 किलो तेल लाकर बेचने वाला गरीब आदमी है, मिलावट कहां से करेगा। आरोप है कि डर दिखाकर उनसे दिन भर की कमाई वसूल ली जाती थी। पीड़ित ने जब अपनी आपबीती मोहल्ले के लोगों को बताई तो चर्चा फैल गई। इसके बाद आरोप है कि उन लोगों ने दुकान पर आकर 1000 रुपये लिए और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित पिछले 4-5 साल से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा है। तंग आकर उसने परचून की दुकान बंद कर दी और अब सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चला रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बड़े-बड़े मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया जाता है। Z MEDIA का पक्ष: यह खबर पीड़ित के आरोपों पर आधारित है। Z MEDIA वायरल आरोपों की पुष्टि नहीं करता। संबंधित विभाग का पक्ष आने पर उसे भी दिखाया जाएगा0
0
Report
लखनऊ हाईवे पर 12 फीट अजगर बचाया, सर्प मित्र कुलदीप का सुरक्षित रेस्क्यू
Hardoi, Uttar Pradesh:लखनऊ हाईवे के डिवाइडर पर मिला 12 फीट लंबा अजगर, सर्प मित्र कुलदीप ने किया सुरक्षित रेस्क्यू हरदोई के कछौना क्षेत्र में टूटियारा के पास लखनऊ हाईवे के डिवाइडर पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से वाहन चालकों में हलचल मच गई। रात के समय हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के बीच अजगर की मौजूदगी से हादसे का खतरा पैदा हो गया। वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना पड़ा। ऐसे में अजगर की जान को भी खतरा था, क्योंकि किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो सकती थी। वहीं, अचानक अजगर दिखाई देने पर वाहन चालक के नियंत्रण खोने से सड़क हादसा होने की आशंका भी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग सक्रिय हुए। इसके बाद सर्प मित्र कुलदीप को मौके पर बुलाया गया। कुलदीप ने सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक ठिकाने पर पहुंचा दिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से राहत मिली और किसी के घायल होने या अजगर को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर वन्यजीव की मौजूदगी वाहन चालकों के साथ-साथ उसकी अपनी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे में इस तरह की स्थिति सामने आने पर लोगों को खुद अजगर को पकड़ने या उसके करीब जाने के बजाय पुलिस और वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
यवतमाल के गुंज में 42 वर्षीय व्यक्ति पर नाबालिग से दुर्व्यवहार के आरोप, भीड़ ने पिटाई की
Yavatmal, Maharashtra:एका 42 वर्षे व्यक्तीकडून अल्पवयीन मुलीशी गैरवर्तन झाल्याचा आरोप करीत जमावाने त्यास मारहाण केली आहे. यवतमाळच्या महागाव तालुक्यातील गुंज येथील या घटनेमुळे गावात तणावाचे वातावरण निर्माण झाले आहे. संतप्त जमावाने रस्त्यावर ठिय्या मांडला असून, अनुचित घटना टाळण्यासाठी पोलिसांनी तगडा बंदोबस्त तैनात केला आहे. एका शाळेच्या मागील शेतात संबंधित इसम आणि अल्पवयीन मुलगी आक्षेपार्ह स्थितीत आढळल्याची माहिती गावात पसरताच, संतप्त नागरिक मोठ्या संख्येने रस्त्यावर उतरले. त्या व्यक्तीला बेदम मारहाण केली. त्यानंतर संतापाचा उद्रेक बसस्थानक परिसरापर्यंत पोहोचला. शेकडो संतप्त लोक रस्त्यावर उतरल्याने वाहतूक ठप्प झाली. वरिष्ठ पोलीस अधिकारी गुंजमध्ये दाखल झाले असून परिस्थितीवर नियंत्रण मिळविण्याचा प्रयत्न करीत आहे.0
0
Report
AAP महिला विंग के रोष: बदल में मलूका के बयान के विरोध में पूतला जलाया
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਟਿੱਪਣੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਇਸਤਰੀ ਵਿੰਗ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਦੇ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਜਲਾ ਕੇ ਜਤਾਇਆ ਰੋਸ V/O ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਇਸਤਰੀ ਵਿੰਗ ਦੀਆਂ ਲਗਭਗ ਅੱਧੀ ਦਰਜਨ ਦੇ ਜਿਲੇ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਜਲਾ ਕੇ ਇਸ ਟਿੱਪਣੀ ਦਾ ਸਖਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨਾ ਸਮਾਂ ਇਹ ਮੰਤਰੀ ਔਰਤਾਂ ਮਾਫੀ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦਾ ਉਨੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਸੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੀਆਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।0
0
Report
अमृतसर में रिश्तेदारी के विवाद पर तेजधार हमला, PA समेत 5 पर FIR
Amritsar, Punjab:अमृतसर के रामबाग इलाके में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, पैसों के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष। अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह समेत पांच लोगों पर थाना डिवीजन ए में एफआईआर दर्ज। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी। आपसी रिश्तेदारी में शॉपिंग के दौरान कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने की सख्त कानूनी कार्रवाई。 अमृतसर के रामबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में पैसों के लेन-देन और आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है。 पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद आपसी रिश्तेदारी से जुड़ा हुआ है। कुछ रिश्तेदार रामबाग इलाके में शॉपिंग करने के लिए आए थे, जहाँ किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गाली-गलौज तक जा पहुंचा, जिसके बाद एक पक्ष के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
धामी बोले- लोकतंत्र खतरे में, भाजपा शुरू करेगी लोकतंत्र बचाओ अभियान
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "पिछले कुछ दिनों में देश में जो हालात बने हैं, वे लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक हैं। एक ऐसी पार्टी जो देश में लगातार 60 वर्षों तक सत्ता में रही, जिसने राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को चलाया, उसे अब जनता ने उसके आचरण, चरित्र, कामकाज और व्यवहार के कारण सत्ता से बाहर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान पूरे देश में चलेगा, और यहाँ भी हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा, और दूसरा चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा...0
0
Report
झल्लारा में बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत; शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए
Udaipur, Rajasthan:लोकेशन-झल्लारा, सलूंबर धरियावाद मार्ग पर झल्लारा इलाके के कल्याणा कला के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत। घटना में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर घायल हुए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में हडमतिया कला निवासी गणेश और खोलडी निवासी रमेश की मौत हुई। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त, पुलिस ने थाना परिसर में रखवाई।0
0
Report
अजमेर पुलिस ने 14 लाख रूपये की साइबर ठगी में साबिर आलम को गिरफ्तार किया
Ajmer, Rajasthan:पुलिस ने म्यूल हंटर अभियान के तहत 14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में मुख्य आरोपी साबिर आलम, निवासी लोहाखान, को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार. मुरादाबाद के रहने वाले रोहतास के खातों से 14 लाख रुपये की ठगी की गई थी... मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.. पुलिस अब साइबर ठगी के नेटवर्क और पैसों के लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
Advertisement
नए जिले में पंचायत चुनाव: पालड़ी कड़वा के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए मांग
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में नया जिला बनने के बाद अब पहला पंचायत चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में rural क्षेत्रों में विकास और मौलिक सुविधाओं का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। परबतसर क्षेत्र की पालड़ी कड़वा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि जिले के अंतिम छोर पर बसे उनके गांव में आज भी सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत चुनाव के बाद गांव की तस्वीर बदलेगी और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि चुनाव जीतने वाला प्रतिनिधि राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए काम करे, ताकि उन्हें मौलिक सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। गांव के ज्वलंत मुद्दों पर हमारे डीडवाना संवाददाता हनुमान तंवर की ग्रामीणों से बातचीत0
0
Report
पाँच जिलों के 98 केंद्रों पर 10,748 मतदाता 18 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे
Chapra, Bihar:पांच जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर 10,748 मतदाता 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कल, सुबह 8 बजे से मतदान; निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने निर्देश दिए हैं. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पांच जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर 10,748 मतदाता 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान दलों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7 बजे तक मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. सुबह 7:30 बजे मॉक पोल के बाद 8 बजे से मतदान शुरू होगा. मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे पर महिला और पुरुष मतदाताओं के मतदान का ब्योरा निर्धारित ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी कर्मियों को निष्प scrupulousता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06152-242444 पर संपर्क किया जा सकता है.0
0
Report
किसान आंदोलन के 43वें दिन जल संसाधन विभाग कार्यालय के बाहर धरना, अधिकारी नहीं मिले
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले की नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के 43वें दिन गुरुवार को नया घटनाक्रम सामने आया, पुरानी मंडी स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय में जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्ष अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिला और कार्यालय के गेट पर ताला लगा हुआ था। इससे नाराज संगम अध्यक्षों के साथ किसान भी मौके पर पहुंच गए और कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगम अध्यक्षों ने चेतावनी दी कि यदि डेढ़ घंटे के भीतर ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो वे कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर चाबी अपने पास रखेंगे। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। किसानों की मुख्य मांग अनूपगढ़ शाखा की सिंचाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करना है।0
0
Report
Advertisement
