icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पानीपत में भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व से संगठन मजबूत होगा

Panipat, Haryana:हरियाणा भाजपा का संगठन अब पानीपत से होगा मजबूत प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान एक माह में बनेगी भाजपा की प्रदेश टीम पानीपत। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आयोजित समारोह में अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज भी पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और यही भावना कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रही है। डॉ. गुप्ता ने सभी समाजों, पानीपत वासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बूथ अध्यक्षों से लेकर जिला अध्यक्षों तक की नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन प्रदेश स्तर की टीम और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने के भीतर प्रदेश टीम का गठन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वहां संगठन को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पानीपत सहित पूरे हरियाणा को गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता ने महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापर्वक निर्वहन किया है, जिसके आधार पर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। प्रमोद विज ने कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता अपने अनुभव, कार्यशैली और मेहनत के दम पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर कार्य करती रहेगी, जबकि संगठन को मजबूत बनाने में पानीपत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
0
0
Report

इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो-2026 का उद्घाटन: 3 हजार ट्रेडर्स ने पहला दिन देखा

Jaipur, Rajasthan:इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो-2026 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया उद्घाटन। पहले दिन ही 3 हजार से ज्यादा ट्रेड बायर्स ने विजिट किया। समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ और विधायक बालमुकुंदाचार्य ने एक्सपो का विजिट किया। एक्सपो में एक्सपो के आयोजकों, एग्जीबिटर्स और विजिटर्स का उत्साहवर्धन किया गया। राजस्थान में पहली बार स्थानीय लोगों ने फूड एक्सपो का आयोजन किया। प्रदेश की फूड इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर एक मंच पर आए। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्‍करण में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय और रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। पहला दिन 3 हजार विजिटर्स के साथ सफलता का कीर्तिमान बना। दूसरे दिन के विशेष सत्र फूड टेक्नोलॉजी और फूड बिजनेस की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
0
0
Report
Advertisement

13 जून शहीद नानक भील मेले की तैयारी के लिए डाबी में बैठक

Noida, Uttar Pradesh:जिले के डाबी आगामी 13 जून को आयोजित होने वाले शहीद नानक भील मेले की तैयारियों को लेकर डाबी में जिला परिषद की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने की। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ रवि वर्मा, एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार, मेला समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहीद नानक भील मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
0
0
Report

रतलाम के नामली स्पा सेंटर पर दबिश, तीन विदेशी युवतियाँ समेत कुछ युवक हिरासत में

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में पंचेड गांव के पास स्थित एक वाटर पार्क के स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में विदेशी युवतियां मौजूद हैं। इसके बाद नामली पुलिस ने बगैर वर्दी में ग्राहक बनकर स्पा सेंटर की जांच की और फिर टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से तीन विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले को आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

करमतरा के अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी कैलाशी बाई कोठारी गिरफ्तार

Bemetara, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बेमेतरा जिले के करमतरा गांव में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा। साजा थाना क्षेत्र के करमतरा में मृतक हरीचंद कोठारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी कैलाशी बाई कोठारी गिरफ्तार। पुलिस जांच में पत्नी ही निकली पति की कातिल। पूछताछ में आरोपिया ने अपना जुर्म कबूल किया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और मारपीट से थी परेशान। आरोप है कि सोते समय पहले पति का गला दबाया गया। इसके बाद लोहे के मुसर से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या की गई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का मुसर बरामद। साजा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में दोस्ती के नाम पर 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर एक 19 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने युवती को धमकाया और कई दिनों तक अपने साथ रखा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता एक पेट्रोल पंप पर काम करती है। उसकी पहचान मुरैना जिले के कैलारस निवासी विजय राठौर से हुई थी। पेट्रोल पंप पर आने-जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोस्ती हो गई। 31 मई को उसकी ड्यूटी ऑफ थी। इसी दौरान विजय राठौर उसे मिला और घूमने चलने के लिए कहा। दोनों दिनभर ग्वालियर में घूमते रहे। देर रात जब युवती ने घर छोड़ने की बात कही तो आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद भी आरोपी उसे घर नहीं जाने दे रहा था। वह उसे चार दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर अपने साथ घुमाता रहा। 4 जून को आरोपी युवती को वापस ग्वालियर लेकर आया। यहां युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार आरोपी को साथ लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विजय राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

मोहन स्टेट फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में भीषण गर्मी के दौरान आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं. Mohan State की एक फैक्ट्री में शाम लगभग 5:00 बजे भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री अंदर से जलकर राख हो गई. अंदर कार्य कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. सभी मजदूर समय रहते फैक्ट्री से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बची. सूचना फायर विभाग और दिल्ली पुलिस को दी गई, फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और आग बुझाने का कार्य चल रहा है. फिलहाल मालवीय नगर इलाके में दो दिन पहले भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी. मोहन स्टेट के a35 फैक्ट्री में लगी आग से अंदर से पूरी तरह जलकर राख हो गई. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. फायर विभाग ने आग पर नियंत्रण पाया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर अधिकारी फूल सिंह मीणा ने बताया कि आग शाम 5:21 बजे मोहन स्टेट की फैक्ट्री में लगी थी, चार से पांच गाड़ियों ने पहुँचकर आग को काबू कर लिया. दुर्घटना से बचने के लिए कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. जांच जारी है. मालवीय नगर के हौज़ रानी इलाके में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में भीषण आग लगी थी, जिसमें 21 लोग, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे, की मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में आग के कारण शॉर्ट सर्किट या LPG सिलेंडर रिसाव माना जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बालेसर बेलवा में पुरानी रंजिश के चलते महिला पर जानलेवा हमला; धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच शुरू

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर के ग्राम बेलवा में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 59 वर्षीय धापू देवी अपने खेत से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में छगनाराम परिहार, जेपरराम, अर्जुन और उनके अन्य साथियों ने उन्हें अकेला पाकर रोक लिया। आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद एक राय होकर धारदार हथियार से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। लहुलूहान हालत में धापू देवी के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। गंभीर घायल महिला को तुरंत बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और अस्मत पर हाथ डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बालेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर ASI भिन्याराम ने जांच प्रारंभ की है।
0
0
Report

बूंदी अभिभाषक परिषद ने कलेक्टर से मुलाकात कर सुरक्षा और साफ-सफाई की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ के नेतृत्व में परिषद् की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान परिषद् ने अदालत परिसर स्थित बस स्टैंड के पास वाले गेट के जीर्णोद्धार, वहां एक होमगार्ड की नियुक्ति तथा न्यायालय परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी। साथ ही परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। बैठक में उपाध्यक्ष अनीस मोहम्मद बंटी, सचिव पंकज दाधीच सहित परिषद् के कई पदाधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top