152002
भारत पाक सीमा के साथ लगते फिरोजपुर हुसैनीवाला बोर्डर पहुंची मशहूर फिल्म नेत्री शिल्पा शेट्टी
Firozpur, Punjab:मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भारत-पाक सीमा के साथ लगे फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर पहुंचीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आनंद लिया और बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में बीए एडमिशन फीस नहीं मिलने पर इंटर छात्रा ने दी जान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में झंगहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आर्थिक तंगी की मार ने एक परिवार की होनहार बेटी की जिंदगी छीन ली। इंटर की 19 वर्षीय छात्रा खुशबू निषाद का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि इंटर पास हुई छात्रा खुशबू ने कॉलेज में बीए एडमिशन के लिए अपनी मां से एडमिशन फीस मांगी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण तत्काल पैसे नहीं मिल सके। मां ने कहा कि आज पैसे नहीं है कल पैसे की व्यवस्था करके तुमको जरूर देंगे, तब तुम जाकर एडमिशन करवा लेना यह कहकर मां चली गईं। कुछ देर बाद जब मां घर लौटीं तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची। खुशबू चार बहनों व एक भाई के बीच तीसरे नंबर पर थी। मामला झंगहा थाना क्षेत्र के नंदुआ ज्ञानपार गांव का है। परिजनों के मुताबिक खुशबू ने अपनी मां रीता देवी से कॉलेज में बीए एडमिशन कराने के लिए फीस मांगी थी। मां ने उसे भरोसा दिलाया कि दूध बेचकर जल्द ही फीस की व्यवस्था कर देंगी। शाम को रीता देवी जब वापस घर लौटीं तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। खुशबू का शव कमरे में बरजे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पास में एक प्लास्टिक की कुर्सी भी रखी थी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी में आर्थिक तंगी और एडमिशन फीस की बात सामने आई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसी दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह समझी जा सके.0
0
Report
बुंदेलखंड के अलग राज्य की मांग फिर तेज, विधायक ने संघर्ष जारी रखा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई पहुंचे चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के स्वागत के दौरान एक बार फिर अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग जोरदार तरीके से उठी। समर्थकों, युवाओं, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा, "ये अर्चना नहीं, आवरण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा", और बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई। इस दौरान समर्थकों ने अलग बुंदेलखंड राज्य बनाओ के नारे लगाकर क्षेत्रीय विकास की आवाज बुलंद की। मीडिया से बातचीत में विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास, युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अलग राज्य का गठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेंगे। विधायक ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले भी अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए आंदोलन शुरू किया गया था। उस समय सरकार से सकारात्मक संकेत मिले थे, लेकिन राज्य गठन का सपना पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर जनसमर्थन के साथ इस अभियान को नई गति दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी हमेशा बुंदेलखंड के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। हालांकि, अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन को लेकर केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।0
0
Report
हरदोई मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच हिंसक भिड़ंत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मेडिकल कॉलेज शनिवार को उस समय रणभूमि में तब्दील हो गया, जब इमरजेंसी वार्ड में मरीज के इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने, अभद्रता और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। कई इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी घायल हुए। एक छात्र को चोट लगने पर एक्स-रे के लिए भेजा गया, जबकि एक इंटर्न का हाथ टूटने और नर्सिंग कर्मचारियों के साथ भी मारपीट किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद मेडिकल छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए नर्सिंग स्टाफ से कहा गया था, लेकिन उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर के दो बार कहने के बावजूद इंजेक्शन नहीं लगाया गया। विरोध करने पर कुछ नर्सिंग कर्मचारियों ने कथित तौर पर धमकी दी और बाद में मारपीट शुरू कर दी। छात्रों का दावा है कि कुछ नर्सिंग कर्मचारी लगातार इंटर्न डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नर्सिंगकर्मी ऐसे नहीं हैं, बल्कि दो-तीन लोगों के कारण विवाद हुआ। छात्रों का दावा है कि उनके साथी का हाथ तोड़ दिया गया, चश्मा तोड़ दिया गया और कड़े से हमला किया गया। वहीं, नर्सिंग स्टाफ ने भी इंटर्न डॉक्टरों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। नर्सिंग कर्मचारी ललितेश सिंह का कहना है कि विवाद की शुरुआत इंटर्न डॉक्टर द्वारा वरिष्ठ स्टाफ नर्स से अभद्र भाषा में बात करने से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला प्राचार्य के स्तर पर शांत होने के बाद भी 80 से 100 इंटर्न डॉक्टर एकजुट होकर आए और नर्सिंग स्टाफ के तीन-चार कर्मचारियों को खींचकर पीटा। उनका कहना है कि यदि सच्चाई जाननी है तो मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जाए। उन्होंने दावा किया कि नर्सिंग स्टाफ ने मारपीट शुरू नहीं की, बल्कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उन्हीं पर हमला किया गया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इंटर्न डॉक्टरों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि नर्सिंग स्टाफ ने भी अपने कर्मचारियों पर हमले का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
कुणाल षाड़ंगी की पहल पर दिव्यांग आंदोलनकारी दसमथ टुडू को मिली नई उम्मीद
Ghatshila, Jharkhand:राजनीति का वास्तविक उद्देश्य केवल सत्ता तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदना और सहयोग पहुंचाना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बदिया पंचायत अंतर्गत टेटाबदिया गांव के झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू को व्हीलचेयर उपलब्ध कराना इसी मानवीय सोच का उदाहरण है। कई दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ दसमथ टुडू की स्थिति की जानकारी जैसे ही झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी, उन्होंने बिना विलंब किए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की। यह केवल एक सहायता नहीं, बल्कि उस आंदोलनकारी के प्रति सम्मान का प्रतीक है जिसने झारखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में अपना योगदान दिया। समाज के ऐसे लोगों की सुध लेना, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय जनहित और राज्य के लिए समर्पित किया, हम सभी का नैतिक दायित्व है। समय पर मिली यह सहायता दसमथ टुडू के दैनिक जीवन को निश्चित रूप से आसान बनाएगी और यह संदेश भी देगी कि समाज अपने संघर्षशील लोगों को नहीं भूलता। इस अवसर पर उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दसमथ टुडू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा विश्वास जताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा भविष्य में भी जरूरतमंदों के साथ इसी संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहेगा। मानवीय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की ऐसी पहलें केवल राहत नहीं देतीं, बल्कि समाज में विश्वास, सम्मान और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करती हैं।0
0
Report
पारिवारिक रंजिश के चलते बड़े भाई की हत्या, अंतरजातीय विवाह पर विवाद बना कारण
Chaibasa, Jharkhand:पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गाँव में हुए चर्चित शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सगे छोटे भाई महेंद्र लागुरी और चचेरे भाई विजय लागुरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, फायर बुलेट का पिलेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। शनिवार को चाईबासा में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टुटी ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को जयपुर गाँव निवासी शंकर लागुरी को उनके ही छोटे भाई महेंद्र लागुरी और चचेरे भाई विजय लागुरी ने गोली मार दी थी। सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शंकर लागुरी को पहले कुमारडुंगी अस्पताल, फिर चाईबासा सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर हाटगम्हरिया थाना में कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/35 के तहत दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनु के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने 17 जुलाई को पहले चचेरे भाई 30 वर्षीय विजय लागुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराया। इसके अगले दिन 18 जुलाई को मृतक के 20 वर्षीय छोटे भाई महेंद्र लागुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश और घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक शंकर लागुरी ने दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ था। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की राशि के बंटवारे को लेकर भी दोनों आरोपी अपने बड़े भाई से नाराज थे। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक रंजिश धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने शंकर लागुरी की हत्या की साजिश रच डाली और गोली मारकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक फायर बुलेट का पिलेट, आईटेल कंपनी का एक नीले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है. मामले के सफल उद्भेदन में जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मू, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, पुलिसकर्मी किशुन दास, सत्यलाल राम, सुकलाल टुडू, यदुनंदन महतो तथा हाटगम्हरिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
हीरापुर हेल्थ सेंटर से एक्सपायर्ड दवाइयां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के निवास तहसील स्थित हीरापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कूड़ेदान में लाखों रुपये की एक्सपायरी दवाइयां मिलने की खबर के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। जी मीडिया की खबर के असर हुआ है। हीरापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल निरीक्षण कर दवा भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन की समीक्षा की। लापरवाही के मामले में सेंटर पर पदस्थ एमपीडब्ल्यू का 5 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। वहीं एक्सपायरी दवाओं को नियमानुसार अलग कर सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही दवा स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और समय-समय पर स्टॉक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक चिकित्सक और एएनएम को सप्ताह में दो दिन सेंटर पर सेवाएं देने के आदेश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने का दावा किया है。0
0
Report
Advertisement
पिपलोदा आजमपुर में डायरिया फैला; कुएं के पानी में दवा डालने की जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के आजमपुर गांव में फैले डायरिया के प्रकोप के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में गांव के करीब 200 लोग उल्टी, दस्त और बुखार जैसी शिकायतों से बीमार हुए, जिनमें से कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लगातार उपचार और दवाइयों की व्यवस्था की, जिससे अधिकांश मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं。 शनिवार को जावरा विधायक राजेंद्र पांडे आजमपुर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्राम सचिव को फटकार लगाते हुए पूछा कि कुएं में दवा डालने के दौरान लापरवाही क्यों बरती गई। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष कुएं की सफाई के लिए दवा डाली जाती है, लेकिन दवा को घोलने के बजाय उसके पैकेट ही कुएं में डाल दिए गए। उनका आरोप है कि इसी वजह से पानी दूषित हुआ और लोग बीमार पड़ने लगे。 इधर विधायक राजेंद्र पांडे ने कहा कि गांव के लोग वर्षों से इसी कुएं का पानी पीते आ रहे हैं। फिलहाल कुएं के पानी, उसमें डाली गई दवा और गाद के नमूनों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर पास के आयाना गांव से पानी लाकर ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। वहीं एडीएम ने भी गांव पहुंचकर कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही बीमारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।0
0
Report
समस्तीपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत, एक छात्रा समेत दो घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, आरबी कॉलेज की छात्रा समेत दो घायल। बाइक से जा रहा था दो दोस्त दाह संस्कार में । स्थानीय खबर के अनुसार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में शनिवार की दोपहर दलसिंहसराय सीमावर्ती से सटे रसीदपुर एनएच-28 पर हनुमान मंदिर के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक युवक शामिल हैं जिन्हें दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र महनौया निवासी उमेश साह के पुत्री जुली कुमारी (20) और पगड़ा निवासी उदगार राय के पुत्र गौतम कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मृतकों की पहचान पगड़ा निवासी पप्पू राय के पुत्र विरजू कुमार (30) तथा महनैया निवासी शंकर झा के पुत्र भोला झा (22) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विरजू और गौतम दाह संस्कार में जा रहे थे, जबकि भोला झा और जुली आर.बी. कॉलेज जा रही थीं। दोनों ओर से तेज रफ्तार होने और बीच सड़क पर टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर पहुंचकर घायलों को उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि दोनों बाइकें एक-दूसरे से टकराई और सवार नीचे गिर गए, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हुई जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। घायल युवकों को तत्काल आसपास के लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दलसिंहसराय पुलिस अस्पताल पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि गांव में ही एक की मौत हो गई थी जिसकी मंजिल के लिए दो लड़के बाइक से दाह संस्कार के लिए जा रहे थे तभी दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें मौके पर बिरजू और शंकार झा की मौत हो गई। मृतक गौतम की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी जहां उसके दो महीने का बेटा है।0
0
Report
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान ने एक वर्ष में 5000 श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन दिए
Hazaribagh, Jharkhand:बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के प्रमुख तीर्स्थस्कालों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित सांसद मनीष जायसवाल के "सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान" ने शनिवार को अपनी सफल यात्रा का एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर शहर के डाक बंगला चौक स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में भव्य प्रथम वर्षगांठ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां अभियान को सफल बनाने वाले करीब 250 सेवाकर्मियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, सांसद प्रतिनिधियों और यूथ विंग के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियान की शुरुआत से लेकर 70वें जत्थे तक की यात्रा पर आधारित प्रेरक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई इस प्रस्तुति में हजारों बुजुर्गों की आस्था, खुशी और अभियान की उपलब्धियों को दर्शाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। बीते एक वर्ष में इस महाअभियान के तहत 70 पंचायतों एवं वार्डों से 70 जत्थों के माध्यम से करीब 5,000 श्रद्धालुओं को काशी, विंध्याचल, प्रयागराज (संगम) और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का निःशुल्क तीर्थ दर्शन कराया गया। अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र, प्रभु श्रीराम की स्मृति तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने अभियान के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि सेवा कार्य से एक और नई बस जोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सावन माह में यह बस पहले एक महीने तक हजारीबाग से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा में संचालित होगी, जिसके बाद इसे पुनः तीर्थ दर्शन महाअभियान में शामिल किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर: इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में निरीक्षक समेत वकील गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाले इंश्योरेंस क्लेम का लाभ दिलाने के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले बीमा लाभ का क्लेम दिलाने और प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उससे कमीशन की मांग की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो व्यक्तियों ने इंश्योरेंस क्लेम का लाभ दिलाने के एवज में राशि मांगी, जबकि इस प्रकार का कमीशन लेना नियमों के विपरीत है। शिकायत प्राप्त होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। प्रारम्भिक जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर रक्षित केंद्र नारायणपुर में पदस्थ निरीक्षक सुरेश चंद यादव तथा एक अधिवक्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है और दोनों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो उनके अनुरूप भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत कर्मचारियों को विभिन्न बीमा एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने का मामला सामने आने के बाद यह घटना पुलिस विभाग सहित आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की नजर जांच पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप किस सीमा तक सही हैं और इस पूरे मामले में आरोपियों की वास्तविक भूमिका क्या रही।0
0
Report
मैनपुरी। मुठभेड़ में बदमाश को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ बदमाश सतेंद्र को पैर में लगी गोली गिरफ्तार एक पुलिसकर्मी को भी आई चोट पकड़ा गया बदमाश सतेंद्र जनपद औरैया का है थाना किशनी इलाके के ढंढोस पुल के निकट हुई मुठभेड़ बीती 12 जुलाई को बदमाश ने चेन स्नेचिंग की घटना की थी पकड़े गए बदमाश से 35 हजार रुपया बरामद0
0
Report
नवाड़ी में बेटे ने शराब के नशे में मां की हत्या कर दी; गिरफ्तार
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी पुलिस ने किया महिला की हत्या का खुलासा, मृतका का अपना ही बेटा निकला मां का हत्यारा, कोतवाली पुलिस ने आरोपी कलयुगी बेटे को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगने पर पहले मां और बेटे का विवाद हुआ था, जब पैसे नहीं मिले तो नाराज युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां की पीट पीट कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के काशीपुरा गांव का है, जहां 15 जुलाई 2026 को सुशीला कुशवाहा की हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आस पास के लोगों से पूछताछ शुरू की, जांच के दौरान पुलिस को पता चला की मृतका का बेटा किंतो उर्फ दीपक कुशवाहा घटना के दिन से ही फरार है और अपनी मां की अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी वह शामिल नहीं हुआ था, इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अपना hुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की तैयारी में है, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया की वह शराब के नशे में था और मोबाइल फोन खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था, मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था और जब पैसे नहीं मिले तो नाराज युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां की पीट पीट कर हत्या कर मौके से भाग गया था, पुलिस ने आरोपी कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, मोबाइल खरीदने की चाहत और नशे की हालत में लिया गया एक कथित फैसला मां बेटे के सबसे पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर गया।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में अंधे कत्ल: आरोपी रामप्रसाद सोनवानी गिरफ्तार, शव के साथ 2 बार दुष्कर्म
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जघन्य हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। चंदनू थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव की ही महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने पहले महिला की हत्या की, फिर बॉडी के साथ 2 बार दुष्कर्म किया वही शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, आरी समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पूरा मामला बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है। 7 जुलाई को 50 वर्षीय महिला लापता हो गई थीं। दो दिन बाद उनका शव अमरैया नाला और शिवनाथ नदी के किनारे दो अलग-अलग गठरियों में मिला। शव के टुकड़े कर साड़ी, कंबल और बेडशीट में लपेटकर फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपी ने कबूला है कि उसने डेथ बॉडी के साथ 2 बार दुष्कर्म किया है जिसके बाद बॉडी को टुकड़े टुकड़े किया है.. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुरानी निजी रंजिश के चलते महिला के घर में घुसकर हमला किया। विरोध करने पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से आरी से शरीर के अंग अलग किए और दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी के किनारे फेंक दिया। आरोपी ने घर से नकदी भी ले ली थी, जिसमें से कुछ रकम खर्च कर दी और शेष राशि पुलिस ने बरामद कर ली। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2017 में एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र शाहाबाद के कमेटी बाजार में महिला से छीना गया बैग, CCTV कैद चोर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के कमेटी बाजार में एक दुकान पर खरीददारी करने पहुंची महिला से छीना गया बैग...CCTV में कैद0
0
Report
गुरुग्राम में पव्वा गैंग ने अंडे कारोबारी से फिरौती मांगी, CCTV में कैद वारदात
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम में रंगदारी मांगने का एक और मामला आया सामने अंडे के कारोबारी से पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग ने मांगी फिरौती पव्वा गैंग ने अंडे कारोबारी से मांगी फिरौती खेड़की माजरा गांव का मामला पिछले कई दिनों से पव्वा गैंग मांग रहा था अंडे कारोबारी से फिरौती अंडे कारोबारी से पव्वा गैंग ने 15 जुलाई को मांगे थे हर महीने 50 हजार की फिरौती 15-20 लोगों ने अंडे कारोबारी पर के दफ्तर पर किया हमला कई लोगों को इस हमले में आई गंभीर चोटें लाठी डंडो और फरसे से कारोबारी के दफ्तर पर किया हमला कई गाड़ियों में सवार हो कर आए थे बदमाश सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात पीड़ित कारोबारी ने गुरुग्राम पुलिस को दो शिकायत0
0
Report
Advertisement
