152002
फिरोजपुर MLM स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों में हुई झड़प
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के एमएलएम स्कूल के बाहर छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कुछ बच्चे घायल हुए। एक 10वीं कक्षा के छात्र की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि क्लास में कहासुनी के बाद दूसरे समूह के बच्चों ने हमला किया। घटना की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंकज के पैकेज के लिए बड़ा कदम, क्या संकेत मिल रहे हैं?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
देवास खातेगांव के थानेदार हत्या पर शराब-खनन माफियाओं के खिलाफ सियासी संघर्ष तेज
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कथित तौर पर शराब माफिया द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस घटना के विरोध में कैंडल जलाकर दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सीधी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर थाना प्रभारी दिलीप पुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि खातेगांव में जिस तरह थाना प्रभारी दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने और घसीटने की घटना सामने आई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी खनन माफियाओं से जुड़ी घटनाओं में अधिकारियों की जान जा चुकी है। चाहे रेत माफिया हो या शराब माफिया, पैसे और राजनीतिक संरक्षण के दम पर कानून को चुनौती देने के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में अक्सर छोटी मछलियों को पकड़कर कार्रवाई का दिखावा किया जाता है, जबकि बड़े और प्रभावशाली लोगों को बचा लिया जाता है। कांग्रेस की मांग है कि खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के चलते बचाया न जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर आंदोलन के मूड में है और दोषियों को सजा दिलाने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।0
0
Report
मोदी का बाइट बाइट शिव के लिए: क्या संदेश छिपा है?
Noida, Uttar Pradesh:मोदी का बाईट बाईट शिव के लिए0
0
Report
Advertisement
अंबाला छावनी स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में युवक की जान बच गई; CCTV VIDEO वायरल
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी। मालवा एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। उसका कमर तक का हिस्सा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ट्रेन की रफ्तार के साथ युवक करीब 15 मीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का 23 सेकेंड का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 नवंबर की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने और पीठ पर बैग टांगे एक युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा पहुंचा। युवक का शरीर ट्रेन के साथ घसीटने लगा। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद ट्रेन को भी रुकवा दिया गया। 15 मीटर तक घसीटता रहा युवक, फोन भी गिरा: युवक को बचाने वाले RPF कांस्टेबल अमित यादव ने बताया कि हादसे के दौरान युवक करीब 15 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत ट्रेन के गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। इस दौरान युवक का मोबाइल फोन भी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया था। युवक को सुरक्षित निकालने के बाद उसका फोन भी उसे वापस दे दिया गया। कांस्टेबल के मुताबिक, युवक को मामूली चोट आई थी। इसके बाद उसे उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया। CCTV में कैद हुआ पूरी घटना का मंजर: घटना का 23 सेकेंड का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मालवा एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ रही है और युवक उसमें चढ़ने की कोशिश करता है। अचानक पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाता है। ट्रेन के साथ घसीटते युवक को देखकर RPF जवान और आसपास मौजूद यात्री उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। कुछ ही पलों में युवक को बाहर निकाल लिया जाता है। RPF जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर वोटिंग, दलोट सबसे आगे
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर बरसे वोट, जिला परिषद के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान, दलोट 80.22 प्रतिशत के साथ सबसे आगे एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए 75.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार पंचायत समितियों में दलोट 80.22 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत वोट पड़े। तीसरे चरण का मतदान जिले की चार पंचायत समितियों छोटीसादड़ी, दलोट, धमोतर और धरियावद के 411 मतदान केंद्रों पर सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या के निर्देशन में चुनावी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दलोट पंचायत समिति में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक रहा। यहां शाम 6 बजे तक 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 59,192 कुल मतदाताओं में से 47,484 ने वोट डाले। छोटीसादड़ी 77.95 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रही, जहां 92,431 में से 72,052 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। धमोतर में 74.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जहां 75,447 में से 56,410 वोट पड़े। धरियावद में सबसे कम 72.27 प्रतिशत मतदान रहा, हालांकि कुल संख्या के लिहाज से यहां सबसे ज्यादा 96,957 वोट पड़े। यहां कुल मतदाता 1,34,160 हैं। समय के साथ मतदान में तेजी देखने को मिली। छोटीसादड़ी में सुबह 10 बजे 19.92 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 46.66 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ। दलोट में ये आंकड़े क्रमशः 19.39, 46.85 और 63.07 प्रतिशत रहे। धमोतर में सुबह 10 बजे 15.78, दोपहर 1 बजे 38.66 और दोपहर 3 बजे 57.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि धरियावद में यह क्रमशः 14.80, 39.83 और 55.37 प्रतिशत रहा। जिला परिषद सदस्य चुनाव में 13 निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 3,61,230 मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 2,72,903 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानी कुल 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 10 बजे यह 17.07 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे 42.48 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे 58.45 प्रतिशत रहा था। तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों के अंतर्गत 163 ग्राम पंचायतों के कुल 1297 वार्डों में चुनाव कराया गया। इनमें धरियावद पंचायत समिति में जिला परिषद के 5 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 25 वार्ड, 53 ग्राम पंचायतें, 465 वार्ड और 140 मतदान बूथ हैं। छोटीसादड़ी में जिला परिषद के 4 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 19 वार्ड, 44 ग्राम पंचायतें, 334 वार्ड और 123 मतदान बूथ हैं। धमोतर में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 38 ग्राम पंचायतें, 276 वार्ड और 80 मतदान बूथ हैं, जबकि दलोट में जिला परिषद के 2 निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति के 15 वार्ड, 28 ग्राम पंचायतें, 222 वार्ड और 68 मतदान बूथ हैं। मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और आवश्यक निर्वाचन सामग्री सील कर संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।0
0
Report
दिल्ली में धामी का उत्तराखंड निवास आगमन, visuals सहित
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Arrives At Uttarakhand Niwas / Visuals0
0
Report
Advertisement
कुर्सेला में 48 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कुर्सेला में करीब 20 लाख रुपए का 48 किलोग्राम गांजा बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए पुलिस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय नवाबगंज हरिजंन टोला में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कुर्सेला थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ ग्राम नवाबगंज हरिजन टोला में पहुँचकर विधिवत छापेमारी किया । छापेमारी एक महिला पुलिस बल को देखकर भागने के प्रयास करने लगी, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में 48 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाईल बरामद किया । उसके बाद महिला अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहूदो अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । वहीं पुलिस कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
औरंगाबाद के दाऊदनगर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का JD(U) कार्यकर्ताओं ने स्वागत
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:सूबे के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार आज औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंचे जहां वहां मौजूद जदयू से जुडे विधायको तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी से उनका जमकर स्वागत किया । निशांत पटना से दाउदनगर के रास्ते सासाराम जा रहे थे और कार्यकर्ताओं ने दाउदनगर में अनुमण्डल मुख्यालय के पास जदयू कार्यालय के सामने ये स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर रखा था ।गौरतलब है कि निशांत पहली बार औरंगाबाद की धरती पर पंहुचे थे और इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखाई दे रहे थे ।0
0
Report
रामगढ़ अंचल कार्यालय में DM की औचक चेकिंग, लंबित मामलों पर स्पष्टीकरण मांग
Khajuria Khurd, Bihar:लंबित आवेदनों की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सीओ और आरओ के लॉगिन में मिलीं खामियां कैमूर के जिलाधिकारी ने आज रामगढ़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों और सुस्त कार्यप्रणाली को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है दरअसल, जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में इन दिनों जन समस्याओं के समाधान के लिए 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी आज नुआव प्रखंड के दौरे पर आए हुए थे। नुआव से लौटने के क्रम में वे अचानक रामगढ़ अंचल कार्यालय पहुंच गए और वहां के कामकाज व विभिन्न फाइलों की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि रामगढ़ अंचल कार्यालय को लेकर आम जनता की ओर से लगातार कई तरह की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से यह बात सामने आ रही थी कि अंचल कार्यालय में आम लोगों के बहुत सारे आवेदन बिना किसी ठोस कारण के लंबे समय से लंबित पड़े रहते हैं। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए जब डीएम ने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के आधिकारिक लॉगिन आईडी की जांच की, तो शिकायतें सही पाई गईं। दोनों अधिकारियों के लॉगिन में बड़ी संख्या में ऐसे केसेज पेंडिंग मिले, जिनका निष्पादन समय पर हो जाना चाहिए था। लंबित मामलों की यह स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनसे तुरंत स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब दिए जाने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी。0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर 15 गांव परिवारों के घर पहली बार बिजली की रोशनी
Khairgarh, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले गांव के 15 परिवारों को मिला रोशनी का अनमोल तोहफा, पीढ़ियों का इंतजार खत्म किसी के घर जले बल्ब तो बच्चों की आंखों में दिखे सुनहरे सपने खैरागढ़। देश को आजाद हुए सात दशक से ज्यादा का वक्त गुजर गया। कई पीढ़ियां बदल गईं, विकास के नए-नए दावे हुए, लेकिन ग्राम तुमड़ादाह के कुछ परिवारों के लिए शाम होते ही अंधेरा जिंदगी की हकीकत बन जाता था। जिस दौर में दुनिया आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही थी, उस दौर में यहां के कई घर बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे थे। अब दशकों पुराना यह इंतजार खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के तहत गांव तक ग्रिड कनेक्टिविटी पहुंचने से 15 घर पहली बार बिजली से रोशन हुए हैं। इस बार दीपावली सिर्फ दीयों की नहीं, बिजली के बल्बों की भी होगी।जिन घरों में अब तक शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था, वहां पहली बार स्विच दबाते ही रोशनी फैलने का सपना साकार हुआ है। इन परिवारों के लिए यह महज बिजली कनेक्शन नहीं, बल्कि बदलती जिंदगी की एक नई शुरुआत है। कल्पना कीजिए, जिस घर में बच्चों ने अब तक सीमित रोशनी में पढ़ाई की, वहां अब रात में भी किताबों के पन्ने आसानी से पढ़े जा सकेंगे। महिलाओं को घरेलू कामकाज में सहूलियत मिलेगी और परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पहले से आसान होगी। दीपावली से ठीक पहले मिली इस सौगात ने ग्रामीणों की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उनके लिए इस बार त्योहार का मतलब सिर्फ घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि उन घरों में पहली बार बिजली की रोशनी देखना भी है, जहां पीढ़ियों से अंधेरा पसरा था। मुख्यमंत्री मजराटोला योजना के जरिए तुमड़ादाह के 15 परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़े हैं। आज इन घरों में जलने वाले बल्ब सिर्फ बिजली की उपलब्धता का संकेत नहीं, बल्कि उन उम्मीदों की रोशनी हैं, जिनका इंतजार कई पीढ़ियों ने किया। इस दीपावली तुमड़ादाह के इन घरों में रोशनी कुछ अलग होगी, क्योंकि यहां पहली बार बिजली नहीं, दशकों का इंतजार रोशन हुआ है।0
0
Report
छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल, स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की आशंका
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला मरीज के अटेंडर के तौर पर सलाइन की बोतल को हाथ में पकड़कर खड़ी दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में सलाइन टांगने के लिए स्टैंड तक मौजूद नहीं था. वायरल वीडियो के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है. बीमार मरीज को सलाइन चढ़ाई जा रही है और उसकी बोतल को हाथ में पकड़कर महिला खड़ी है. मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है और ड्यूटी सिस्टम से जुड़े स्टाफ को नोटिस जारी किया गया है. अगर जांच में लापरवाही पाई जाती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
लखनऊ के आशियाना थाना में पुलिसकर्मियों से विवाद, महिला सिपाही समेत कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बड़ी खबर आशियाना में पुलिस कर्मियों से विवाद . महिला सिपाही सहित पुरुष सिपाही को जमकर पीटा गया किसी विवाद के बाद महिलाओं के बीच पहुंचे थे पुलिसकर्मी जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी इस दौरान पुलिस कर्मियों से जमकर मारपीट की गई महिला सिपाही के बाल नोचे गए घुसे से पीटा गया जबकि दूसरे पुरुष सिपाही को जमीन में गिरकर पीटा गया मार पिटाई का वीडियो और हंगामा का वीडियो आया सामने. दूसरी तरफ महिलाओ का आरोप कि पुलिस ने उनको पीटा. मामला मंगल बाजार का बताया जा रहा है.. दो लोगो को पुलिस ने मौके से पकड़ा मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस。0
0
Report
Advertisement
आलीराजपुर में अवैध शराब की 170 पेटियां बरामद, कीमत 11 लाख
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं 170 पेटियां,11लाख दो हजार की अवैध शराब बरामद आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। जिला कलेक्टर नीतू माथूर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के अंधारकांच गांव में झाड़ियों और नाले के किनारे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की 170 पेटियां बरामद की हैं। जब्त शराब की मात्रा 1657 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 2 हजार रुपये है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब सुनसान इलाके में किसने छिपाकर रखी थी और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था? फिलहाल आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग की टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कट्ठीवाड़ा वृत्त के अंधारकांच गांव के पटेल फलिया में नाले के किनारे झाड़ियों में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर की कुल 170 पेटियां बरामद हुईं। विभाग ने मौके से 1657 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। इसकी बाजार कीमत करीब 11 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है。0
0
Report
कोटा के विद्यार्थियों के लिए जिलाकलक्टर का प्रेरक सेशन: सपने टूटे नहीं, मजबूत बनें
Kota, Rajasthan:कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों के साथ बोले जिला कलक्टर पीयूष समारिया- सपने पूरे नहीं हों तो टूटें नहीं, और मजबूत बनें कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों का तनाव कम करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया। मंगलवार को कुन्हाड़ी स्थित एलन कोचिंग संस्थान में जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और छात्रों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया। प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास और उत्कर्ष यादव ने भी अपनी तैयारी और छात्र जीवन के अनुभव बताए। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, लक्ष्य और परीक्षा के दबाव से जुड़े सवाल पूछे। सवाल-जवाब के बीच कई बार ऐसा माहौल बना कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। जिला कलक्टर और अन्य अधिकारी भी विद्यार्थियों के साथ हंसते नजर आए। सेशन के बाद अधिकारियों और विद्यार्थियों ने फुलझड़ियां जलाकर दीपावली भी मनाई। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ओवरथिंकिंग से बचें और अपने मन की बात माता-पिता व करीबी दोस्तों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं। उनकी अपेक्षाओं को लेकर तनाव लेने के बजाय उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर निराश होने के बजाय और मजबूत बनें। परीक्षाएं जीवन का हिस्सा हैं, पूरा जीवन नहीं। इसलिए अपनी तरफ से ईमानदार प्रयास करें और उन चीजों को लेकर ज्यादा न सोचें, जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं। एक छात्रा ने लक्ष्य के मुताबिक पढ़ाई नहीं कर पाने से होने वाले तनाव को लेकर सवाल किया। इस पर कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और मजबूत पक्षों को ध्यान में रखते हुए वास्तविक लक्ष्य तय करने चाहिए। पढ़ाई पर फोकस करें और परीक्षा से पहले संभावित अंकों को लेकर चिंता न करें। लगातार पढ़ने के बजाय बीच-बीच में ब्रेक लें और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। 2023 बैच की आईएएस सृष्ティ डबास ने यूपीएससी की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले प्रयास को ही अपना अंतिम प्रयास मानकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दी थी। उन्हें पहले प्रयास में सफलता के साथ अच्छी रैंक भी मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करने, सोशल मीडिया से होने वाले भटकाव से बचने और तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देने की सलाह दी। साथ ही पढ़ाई के अलावा सहशैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की बात भी कही। प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष यादव ने कोटा में कोचिंग, आईआईटी में प्रवेश और यूपीएससी की तैयारी के अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि कोचिंग के दौरान आने वाली चुनौतियां विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करती हैं। इनसे घबराने के बजाय गलतियों से सीखना चाहिए और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। पढ़ाई से जुड़ी शंकाओं के समाधान के लिए फैकल्टी और करीबी दोस्तों के साथ विषयों पर चर्चा करना भी जरूरी है।0
0
Report
टोंक पंचायत चुनाव: पचेवर में 68.86% मतदान दर्ज
Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायती राज चुनाव: शाम 6 बजे तक 61.68 प्रतिशत मतदान, पचेवर पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.86% वोटिंग anker... जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण का मतदान उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक जिले में कुल 61.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले की पांच पंचायत समितियों में हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार पचेवर पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रही। यहां शाम 6 बजे तक 68.86 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा— पचेवर: 68.86 प्रतिशत देवली: 63.75 प्रतिशत मालपुरा: 62.54 प्रतिशत उनियारा: 58.63 प्रतिशत पीपलू: 57.95 प्रतिशत निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले की 86 पंचायत समिति निर्वाचन सीटों के लिए कुल 4,46,542 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से शाम 6 बजे तक 2,75,445 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत समिति वार मतदान में पचेवर ने सबसे अधिक मतदान कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीपलू पंचायत समिति में सबसे कम 57.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।0
0
Report
Advertisement
