फिरोजपुर में सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया 2 नशा तस्कर, देखिए वीडियो!
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में सीआईए पुलिस ने 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। SPD रणधीर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इन तस्करों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। ये तस्कर सरहदी गांव के निवासी हैं, जो भारत-पाक सीमा के पास स्थित है। उनके पास से पाकिस्तान से आई अवैध नशीले पदार्थ की खेप बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और आगे की जांच जारी है कि ये कैसे मादक पदार्थ उस पार से मंगवाते थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
