icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

मावली में लोकतंत्र का उत्साह: दूसरे चरण में मतदान शुरू

Udaipur, Rajasthan:मावली में लोकतंत्र का उत्सव, दूसरे चरण में मतदान शुरू सुबह 9:30 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान, बूथों पर मतदाताओं की कतारें मावली नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होते ही मावली में लोकतंत्र का उत्सव नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई और लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगे। सुबह करीब 9:30 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रखी गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर नगर की नई सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं। इधर, विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विभिन्न मतदान बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
0
0
Report

बिहूनी खुर्द की गौशाला में गौवंशों की मौत, शवों को जेसीबी मशीन से जंगल में फेंकने का आरोप

Ramsingh RajputRamsingh RajputFollowJust now
Rath, Uttar Pradesh:गौशाला में गौवंशों की मौत, JCB से शव जंगल में फेंकने का आरोप, आखिर मौत के बाद भी नहीं मिल रहा गौवंशों को सम्मान मृत गौवंशों को कुत्तों के हवाले किए जाने की भी बात, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल मुस्करा विकासखंड के बिहूनी खुर्द गांव की गौशाला का मामला, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही हमीरपुर के मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव की गौशाला में गौवंशों की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत गौवंशों के शवों को JCB से जंगल में फेंका जा रहा है, जहां उन्हें कुत्तों के नोचने के लिए छोड़ दिया जाता है।मामले को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के निस्तारण को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले में मुस्करा खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने जांच कराने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के वार्ड 87 में ईवीएम खराबी के कारण मतदान बाधित, बूथ 612 पर मशीन बदली

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के वार्ड संख्या 87 में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हो गया। वार्ड के बूथ संख्या 612 और 609 पर सुबह से ही ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान शुरू नहीं हो सका। बूथ संख्या 612 पर करीब एक से डेढ़ घंटे बाद मशीन बदली गई, जिसके बाद मतदान शुरू करवाया गया। मतदान बाधित होने से बूथ पर पहुंचे मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली। मतदाताओं का कहना था कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मतदान नहीं हो रहा। लोगों ने शिकायत की कि समस्या बताने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। सेक्टर अधिकारी को फोन करने पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। जी राजस्थान द्वारा ईवीएम खराब होने और मतदान बाधित रहने की खबर प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया। खबर प्रसारित होने के करीब 10 मिनट बाद तत्काल मशीन बदलवाकर बूथ संख्या 612 पर मतदान शुरू करवाया गया। इसके बाद मतदाताओं ने राहत की सांस ली और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
0
0
Report

BRICS Summit में भारत की अहम भूमिका, मोदी के नेतृत्व से दुनिया बदली

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं, "...भारत में BRICS समिट शुरू हो गया है और बदलते वैश्विक माहौल में यह बहुत अहम है। यह ग्रुप दुनिया की लगभग आधी आबादी और ग्लोबल GDP के करीब 40% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में टकराव चल रहे हैं, यह मंच और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह गर्व की बात है कि भारत इस समिट की मेजबानी कर रहा है। पिछले 12 सालों में BRICS में भारत की स्थिति में आया बदलाव उल्लेखनीय है। 2014 से पहले, भारत को BRICS के एक कमजोर और कम अहम सदस्य के तौर पर देखा जाता था, और कुछ लोग तो यह भी सवाल उठाते थे कि क्या भारत को इस ग्रुप में बने रहना चाहिए। आज, भारत BRICS के एक अहम सदस्य के तौर पर उभरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है..."
0
0
Report

गहलोत ने कहा लोकतंत्र मजबूत करें; निकाय चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत का दावा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर के महामंदिर स्थित जैन स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और पुत्रवधू हिमांशी गहलोत भी उनके साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व लगातार मजबूत होता रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों, नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों और पंचायतों के चुनाव लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का माध्यम हैं। गहलोत ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत देश के नागरिकों को जो अधिकार मिले हैं, वे लगातार मजबूत होने चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय उसे मजबूत करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील की है और प्रदेश में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा और भारी बहुमत से जीत मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब पौने तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया, जिसके चलते जनता में गुस्सा और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शहरों की स्थिति खराब है और कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई शहरी रोजगार योजना, सड़क, सफाई और रोजगार सहित कई व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है। साथ ही महंगाई की मार भी जनता पर पड़ रही है। ऐसे में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। मतदान मशीनों में खराबी को लेकर गहलोत ने कहा कि मशीन खराब होना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है और उन्हें समय पर मशीनों को दुरुस्त करवाना चाहिए। उन्होंने जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मतदान के दौरान ईवीएम में आई खराबी का भी जिक्र किया और कहा कि जब सत्ता पक्ष के लोगों के सामने भी मशीन खराब हो रही है तो इससे व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। गहलोत ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार गंभीरता से काम करे, ताकि प्रदेश की जनता का भला हो सके।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर पावनी रोड मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, 20–25 राउंड फायरिंग

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। करीब 20 से 25 राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों की टांगों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें एक की पहचान आर्यन और दूसरे की राकेश के रूप में बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी दोनों की पहचान और मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों का कनेक्शन यमुनानगर के चर्चित हरभजन सिंह जैदी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि दोनों ने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की बाइक पर दो संदिग्ध पावनी रोड पर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। "मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम और उनकी भूमिका के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।” बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने हरभजन सिंह जैदी की गाड़ी के नीचे जीपीएस ट्रैकर लगाया था। ट्रैकर के जरिए गाड़ी की लोकेशन पता लगाई गई और इसके बाद हमलावरों ने जैदी पर कई राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी。 अब पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है。
0
0
Report

बूंदी नगरपालिका चुनाव: महिलाएं और युवा उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, 25 वार्डों में क्रम जारी

Jaipur, Rajasthan:बूंदी नैनवा । नगर निकाय चुनाव में मतदान जारी है। नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। मतदान केंद्रों पर उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान, डीएसपी ओमप्रकाश थानाधिकारी सहदेव मीणा मॉनिटरिंग कर रहे हैं वार्ड 14 की मतदाता महिमा शर्मा ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व भागीदारी निभाई महिमा ने बताया कि नगरपालिका चुनाव में पहली बार मतदान कारण3 से अच्छा लग रहा वार्ड प्रत्याशी से उम्मीद है कि वार्ड में स्वच्छता , आमजन की सेवा , सरकारी योजनाओं का लाभ के3 लिए कार्य करेगा ।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के नाहर सिंह कॉलोनी में फ्रिज-गोदाम की भीषण आग, सात मकान चपेट में

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद नाहर सिंह कॉलोनी में फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदामों में भीषण आग, 7 मकान चपेट में फरीदाबाद। नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आसपास के करीब सात मकान भी आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गोदाम रिहायशी क्षेत्र में बनाया गया था। गोदाम में बड़ी संख्या में फ्रिज और वॉशिंग मशीन रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी。 सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारियों ने आसपास के मकानों को भी आग की लपटों से बचाने का प्रयास किया。 प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रिहायशी इलाके में गोदाम संचालित किए जाने को लेकर भी स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारण और गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.
0
0
Report

बैंक कर्मचारियों ने 5-डे बैंकिंग और फेयर PLI के लिए देशव्यापी हड़ताल

Ambala, Haryana:5-डे बैंकिंग और फेयर PLI के लिए आज देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार से उनकी मांगوں को जल्द लागू करने की मांग की。 अंबाला में बैंक कर्मचारियों ने आज कामकाज से दूरी बनाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि 5-डे बैंकिंग लागू करने को लेकर मार्च 2024 में हुए समझौते में लिखित तौर पर सहमति बनी थी, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि हर शनिवार को बैंक कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बैंकों में 5-डे वर्किंग लागू हो सके। इसके साथ ही कर्मचारी फेयर PLI यानी प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन की भी मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों को 365 दिन का PLI दिया जा रहा है, जबकि स्केल-1, 2, 3 और क्लैरिकल स्टाफ को केवल 15 दिन का PLI मिलता है। कर्मचारियों का कहना है कि PLI में यह असमानता दूर कर सभी कर्मचारियों के लिए न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कर्मचारियों का कहना है उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मार्च 2024 में 5-डे बैंकिंग को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। साथ ही PLI में भी कर्मचारियों के साथ समानता होनी चाहिए। बैंक कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर आज की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लेती है, तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। कर्मचारियों के मुताबिक, 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान राजधानी और Indo-Nepal बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ा पहरा

Maharajganj, Uttar Pradesh:दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया गया है। वहीं दिल्ली की सुरक्षा का असर अब इंडो-नेपाल सीमा पर भी दिखाई दे रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल से भारत आने वाले लोगों की सघन तलाशी और जांच की जा रही है; जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। सीमा पर डॉग स्क्वायड के जरिए सामानों की जांच की जा रही है जबकि CCTV कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही SSB के जवान लगातार भारत नेपाल की खुली सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नज़र आ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मकसद है कि इस दौरान कोई भी संदिग्ध या राष्ट्र विरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में न प्रवेश कर सके। यानी दिल्ली में BRICS सम्मेलन को लेकर राजधानी से लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर तक सुरक्षा का कड़ा पहरा है जिससे कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है।
0
0
Report

गोंडा सर्किट हाउस: मंत्री निषाद ने DM-SP को फटकार, परिवार से मिलने पर सवाल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री संजय कुमार निषाद डीएम और एसपी को जमकर फटकार लगाईं । उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अरे इतना फोर्स क्यों लगा दिए हो? यहाँ पे? पूरे सर्किट हाउस को चारों तरफ से घेर लिए हो। ये सरकार की छवि खराब कर रहे हो? आप लोग। इतना फोर्स लगा के क्या दिखाना चाहते हो? संजय निषाद के कहा कि हमने पहले ही लेटर लिखा था। हम यहाँ परिवार से मिलने आये हैं, कोई आगजनी करने नहीं आये हैं। जब सपा के मंत्री का तो कुछ नहीं, और हम परिवार के दुःख में मिलने आये हैं तो इतनी पुलिस लगा दी है। आप विरोधी दलों को मौका दे रहे हो। ये सब देख के लोग क्या कहेंगे? फोर्स वहाँ लगाओ जहाँ आगजनी और घटना की संभावना है। यहाँ तो परिवार को समझाना है, हम समझा लेंगे。 हमको अंदर जाने दो, हम शांतिपूर्ण तरीके से मिल के चले जायेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top