icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरसिंहपुर में 2500 मीटर सड़क धसने से आवागमन बंद, वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में करीब डेढ़ साल पहले लगभग 7 करोड़ की लागत से बनी एक सड़क का 2500 मीटर का क्षेत्र जमीन में धस गया है, जिसके चलते इस सड़क से आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है। यह सड़क गोटेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरधा, शेड बेलखेड़ी, महका और गुटोरी सहित कई गांवों को जोड़ने का काम करती थी। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी लेकिन अब महका और गुटोरी गांव के बीच स्थानीय शेड नदी के किनारे में हुए कटाव के कारण, इस सड़क का कुछ हिस्सा जमीन में धस गया है, जिसके चलते यहां आवागमन बंद हो गया है। वहीं प्रशासन ने भी इस मार्ग से ना गुजरने और लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था चुनने की अपील की है।
0
0
Report

यमुनानगर मार्केट कमेटी के कार्यालय पर ताला—धान खरीदी और उठान ठप, किसान नाराज़

Yamuna Nagar, Haryana:किसान परेशान है सुनवाई नहीं होने पर वह मार्केट कमेटी, अनाज मंडी के कार्यालय पर ताला लगा रहे हैं। आज यमुनानगर के मार्केट कमेटी जगाधरी के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने ताला लगा दिया। किसानों का कहना है कि ना तो धान की खरीद हो रही है न धान का उठान हो रहा है। मंडियों में आये धान भीग रहा है, सुनने वाला कोई नहीं है, जिसके चलते उन्होंने तालाबंदी की है। इसी तरह कल बिलासपुर अनाज मंडी में भी किसानों ने दोनों गेटों पर ताला लगा दिया था, हंगामा किया गया। 3 घंटे तक चल हंगामा के बाद प्रशासन ने समझा बूझकर ताला खुलवाया। लेकिन अब भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। खरीद नहीं हो रही, उठान अब भी नहीं हो रहा जिससे किसान परेशान है। मौके पर पहुंचे SDM विश्वनाथ लगातार किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसानों का कहना था कि अभी तक एक भी कट्टा का उठान नहीं हुआ और जब तक उठान नहीं होगा तब तक किसानों को पैसे नहीं मिलेंगे। संजू गुणदियाना ने कहा कि वह 11 बजे से अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे, वह नहीं आए तो हमने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक उठान नहीं हुआ, मंडी धान से अटी पड़ी है और सुनने वाला कोई नहीं है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में स्काउट-गाइड ने जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर बनाकर प्रकृति शिक्षा शिविर शुरू किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय ने तीन दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर शुरू किया। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत यह शिविर गुरुवार को शुरू हुआ और 10 अक्टूबर तक चलेगा। शिविर के पहले दिन बच्चों ने पर्यावरण आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने मानव की जीवनशैली का जलवायु पर पड़ने वाले प्रभावों पर पोस्टर बनाए। इस शिविर में जिले के अलग-अलग स्कूलों से 65 स्काउट-गाइड शामिल हो रहे हैं। शिविरार्थियों ने 'मनस्वी अभियान' के तहत नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। सीओ स्काउट भारतभूषण ने बताया कि शिविर में कई तरह की गतिविधियां होंगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उनका रूटीन रहेगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम भी दिए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

श्योपुर में शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक वसूली, ठेकों के बाहर चखना-परोसाई तस्वीरें

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली, वहीं शराब ठेकों के बाहर छोटी बच्चियों के चखना और मूंगफली बेचने की तस्वीरें सामने आने के बाद जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं श्योपुर शहर से लेकर ढोढर कस्बे तक शराब के नाम जमकर लूट जिले की शराब दुकानों पर शराब की बोतलों और बीयर की बिक्री निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर किए जाने के वीडियो वायरल वीडियो में एमआरपी से 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक राशि वसूली जा रही है। करीब 1,000 रुपये कीमत वाली शराब की बोतल पर 300 रुपये तक अतिरिक्त वसूली का आरोप है। वहीं, 230 रुपये एमआरपी वाली किंगफिशर बीयर की बोतल के लिए 280 रुपये तक वसूले जा रहे हैं शराब ठेकों के बाहर बच्चियों के सामान बेचने पर सवाल ओवररेटिंग की शिकायतों के बीच शराब दुकानों के सामने छोटी बच्चियों के चखना और मूंगफली बेचने की तस्वीरों ने एक अलग ही सवाल खड़ा कर दिया है , रेट लिस्ट और कथित अवैध अहातों पर भी सवाल स्थानीय स्तर पर कुछ शराब दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं किए जाने और ठेकों के सामने कथित अवैध अहातों के संचालन का वीडियो भी सामने आया है बाइट - संजीव धुर्वे आबकारी अधिकारी
0
0
Report

नरसिंहपुर जंगल में अज्ञात पुरुष का शव पेड़ से लटकता मिला; पहचान जारी

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के थाना स्टेशन गंज के अंतर्गत चौकी सिंहपुर क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पीपरपानी बीट के लाल पुल स्थित तिनसाई जंगल की है। पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है और उसने गमछे से फांसी लगाई हुई है, ऐसा प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई है। मृतक की शिनाख्त के लिए उसके हुलिए की जानकारी सभी थानों और थाना प्रभारियों को भेज दी गई है। पुलिस लगातार मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बाइट-डी पी सिंह चौहान (SDOP नरसिंहपुर)
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सफाई अभियान शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) न्यू हाउसिंग बोर्ड में दीपावली से पहले सफाई अभियान,अतिरिक्त लेबर-मशीनरी लगाई; ठेकेदार बोले-15 दिन में कॉलोनी चकाचक होगी, 45 हेक्टेयर क्षेत्र का टेंडर जयपुर भेजा हनुमानगढ़ के जंक्शन अबोहर मार्ग स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दीपावाली से पहले विशेष सफाई अभियान शुरू हुआ है। ठेकेदार ने अतिरिक्त मजदूर लगाए हैं और लोडर से मलबा भी उठाया जाएगा। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के सहायक और कनिष्ठ अभियंता इसकी निगरानी कर रहे हैं। सफाई ठेकेदार शिव कुमार ने बताया कि यह अभियान पांच दिन चलेगा। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से 15 दिन में सफाई व्यवस्था चकाचक करने का दावा किया। लोगों से सड़क पर मलबा न डालने की अपील भी की गई है। राजस्थान आवासन मंडल खंड हनुमानगढ़ के आवासीय अभियंता विनोद पचार ने बताया कि रोजमर्रा की सफाई का टेंडर पहले से है। दीपावली के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाई गई है। करीब 45 हेक्टेयर क्षेत्र की सफाई का टेंडर जयपुर भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। पचार ने यह भी बताया कि कॉलोनी में लाइट, बिजली और पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। नालियों की सफाई न होने के आरोप गलत हैं, यहां नियमित सफाई होती है।
0
0
Report

हिरासत के बाद राजेश राम: कांग्रेस आंदोलन जारी, संवैधानिक अधिकारों पर सवाल

Patna, Bihar:पटना में महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोतवाली थाना लाया गया। थाने से जमानत मिलने के बाद राजेश राम ने मीडिया से बातचीत की। राजेश राम ने आरोप लगाया कि सरकार के पास ज्ञानेश कुमार को बचाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठा रही है। राजेश राम ने हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग थानों में ले जाकर हिरासत में रखा और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग तथा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। राजेश राम ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ‘रघुपति राघव राजा राम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए है। बाइट--राजेश राम बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

भजनपुरा में बदमाशों की गोलीबारी: CCTV फुटेज सामने, युवक घायल

New Delhi, Delhi:भजनपुरा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, विवाद के दौरान चली थी गोली सीसीटीवी आया सामने उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष मोहल्ले में मंगलवार की रात गोली मारी गई थी उसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है आपको बता दे की आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली इमरान नाम के व्यक्ति की कमर में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और आपसी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने फायरिंग कर दी और इमरान को गोली लग गई। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बाइक सवार बदमाशों के मौके पर पहुंचने और लोगों की मौजूदगी के बीच विवाद के बाद फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

लोक जनशक्ति पार्टी हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बिधूड़ी ने किया ऐलान

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन (सिरमौर) हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी लोक जनशक्ति पार्टी: वीरेंद्र बिधूड़ी प्रदेश प्रभारी बोले हिमाचल में हर मोर्चे पर फैल रही हिमाचल सरकार, प्रदेश में विकास कार्यों पर लगी है रोक: वीरेंद्र बिधूड़ी बदहाल स्थिति में सड़के स्टाफ के अभाव में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान, सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी: नितिन चौहान, हिमाचल में भाजपा के साथ गठबंधन पर फैसला लेगा पार्टी हाई कमान, हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी सबसे बड़ी चिंता:नितिन चौहान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।
0
0
Report

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल,साथी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को थाना फरीदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साठा पुलिया के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की घेराबंदी की। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम खां के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी निगरानी में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।पुलिस ने कासिम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं उसके साथी जाहिद अली खां को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक

Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक, नेताओ ने पुलिस को शान्त करने के लिए राष्ट्रगान* कन्नौज। जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस को शान्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही राष्ट्रगान गाया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर ही रोक दिया। सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा। *बाइट - कलीम खान - जिलाध्यक्ष*
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top